Tuesday, November 7, 2017

लुटेरी दुल्हन के सौदागर क्राइम ब्रांच इँदौर की गिरफ्त मे,


इन्दौर-दिनांक 07 नवंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व्दारा शहर मे नाबलिक लडकियो की शादी करवाने व पैसे लेकर अवैध शादीयॉ करवाकर शादी के तुरंत बाद ससुराल पक्ष से गहने व रूपये लेकर फरार होने वाली दुल्हनों के गिरोह के शहर में सक्रिय होनें के बारें में सूचनाएं मिलने पर, ऐसे गिरोह पर कड़ी नजर रख प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिस पर पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह चौहान व्दारा उप पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच एवं थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच की टीमों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही हेतु समुचित निर्देश दिये गये ।
इसी तारतम्य में क्राईम ब्राँच इंदौर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की हरिओम एंव राकेश नमक व्यक्ति ने वाय.डी.नगर थाना क्षेत्र जिला मंदसौर मे अपने सथियो के साथ मिल कर विजय पिता भेरूलाल सांवरा निवासी गाँधी नगर मंदसौर से मोटी रकम ले कर सुगणा पिता भेरू लाल मुनिया नि. 463 कलानी नगर इंदौर से करीब दो माह पूर्व शादी कराईथी। जो दुल्हन शादी के दुसरे दिन ही ससूराल का किमती समान जेवर आदी लेकर फरार हो गई है। इस पर से दलाल हरिओम पटेल, दुल्हन सुगणा पिता भेरूलाल, के विरूध्द थानावाय.डी.नगर मे अपराध क्रं. 421/17 धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबध्द किया गया है।
मुखबिर के माध्यम से सूचना मिलीं कि संदेही हरिओम पटेल नामक व्यक्ति एक अन्य लडकी को लेकर आज राजस्थान शादी कराने ले जा रहे है, जो गीताभवन चौराहे पर खडे है। उक्त सूचना पर क्राईम ब्राँच की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घेराबंदी कर मुखय संदेही हरिओम पिता घासीराम गुर्जर नि. भेहसवाह जिला खण्डवा को पकडा, इसी बीच पास मे खडी टेम्पो टे्रक्स मे बैठे लोग, पुलिस टीम को देखकर गाडी लेकर भाग गये जो कि राजस्थान मे शादी करने जा रहे थे। हरिओम पटेल से पूछताछ की तो उसने अपने साथी राकेश के साथ मिल कर मंदसौर मे सुगणा व विजय सांवरा की पैसे ले कर शादी करवाना स्वीकार किया है।
आरोपी से पूछताछ पर बताया कि वह अन्य सदस्यों के साथ पछले 4-5 वर्षें से लडकियों के नकली आधार बनवाकर नाम व जाति बदलकर जिस समाज का लडका होता है उस समाज की लडकी के फर्जी आधार कार्ड बनवाकर,शादी करवा देते है। इस बात के लाखों रुपये लेकर फरार हो जाते है। शादी के अगले दिन मौका पाकर दुल्हे के परिवार वालों द्वारा चढाये गये जेवर एवं नगदी लेकर दुल्हन फरार हो जाती है। आधार कार्ड गलत नाम पते पर होता है इसलिये गिरोह के सदस्य उस पते पर नही मिलते है।
इस गिरोह का एक अन्य सदस्य राकेश हाल ही मे फर्जी शादी के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले मे थाना राऊ जिला इंदौर मे पकडा जाकर जेल मे है। हरिओम पटेल से अन्य फर्जी शादीया करवाकर धोखाधडी करने के मामले मे पूडताछ की जा रही है, जिसमें अन्य बडे खुलासे होने की संभावना है तथा जिससे शहर के कई शादी कराने वाले गिरोहो का पर्दाफाश होगा। पुलिस द्वारा टेम्पो ट्रेक्स से फरार हुये लोगो की भी तलाश की जा रही है। आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना वाय.डी.नगर मंदसौर को सूचित किया गया है।

    इन्दौर पुलिस द्वारा शहर एंव शहर के आसपास होने वाली शादी कर ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हनो व इन गिरोह को चलाने वाले सदस्यो की तलाश की जा रही है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 96 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 07 नवंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 नवंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 113 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
03 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 नवंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 नवंबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 101 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 07 नवंबर2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 नवंबर 2017 को 02 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 101 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 नवंबर 2017-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 नवंबर  2017 को 20.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 318 चमार मोहल्ला खजराना इन्दौर निवासी सुमनबाई पति सौदाम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 नवंबर 2017-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 06 नवंबर 2017 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भुसा मंडी हनुमान मंदिर के पास और रसोमा सुलभ काम्पलेक्सके सामनें इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 285बी कृष्णबाग कालोनी  इन्दौर निवासी लवकेश उर्फ विक्की पिता हीरालाल भगोरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर- दिनांक 07 नवंबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 नवंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 80 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

16 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 07 नवंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 नवंबर   2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाशों कोगिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 30 गिरफ्तारी तथा 82 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 07 नवंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 नवंबर 2017 का 06 गैर जमानती, 30 गिरफ्तारी तथा 82 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 नवंबर 2017-पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 06 नवंबर  2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भड़किया निहालपुर मुण्डी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, भड़किया निहालपुर मुण्डी इन्दौर निवासी सचिन पिता राधेश्याम माली और उरेंद्र पिता बाबुलाल मालीवाड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 06 नवंबर 2017 को 09.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुंजारा कुंड के पास चोरल नदीके किनारे इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम गुंजारा कुंड चोकी चौरल इन्दौर निवासी रूपसिंह पिता देवीसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 नवंबर 2017-पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 06 नवंबर 2017 को 23.05 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खेडापति हनुमान मंदिर के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 244 मदीना मस्जिद के पास नदंन नगर नाले के पार इन्दौर निवासी अज्जु उर्फ अजीज पिता शाकिर नटवर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 06 नवंबर 2017 को 03.05 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जिन्सी चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 46 पेनजान कालोनी इन्दौर निवासी मनीष उर्फ मोंटा पिता श्रीलाल जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वाराआरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, November 6, 2017

ऑनलाईन धोखाधड़ी कर ठगी गई महिला के चेहरे पर, क्राईम ब्रांच इंदौर ने लौटाई मुस्कान, फरियादिया को वापस दिलाई ऑनलाईन ठगी की रकम



इन्दौर-दिनांक 06 नवंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में आनलाईन धोखाधड़ी के शिकार हुये एवं ठगे गये लोंगों की प्राप्त शिकायतों पर संवेदनशीलता से त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की सायबर सेल विशलेषण की टीम के कर्मचारियों/अधिकारियों को इस संबंध में उचित कार्यवाही करने हेतु लगाया गया था।
इसी कड़ी में दिनांक 26.05.2017 को आवेदिका संध्या शर्मा पति अमित शर्मा निवासी स्कीम न. 71 ने पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय इंदौर  (शहर) में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके मोबाईल नम्बर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर नौकरी दिलाने के नाम पर आवेदिका से अलग अलग किस्तों में 10 हजार रू ठग लिये। उपरोक्त शिकायत पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु कार्यालय जिला अपराध शाखा को प्राप्त हुई। उक्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुये जिला अपराध शाखा कार्यालय की सायबर सेल की टीम द्वारा विस्तृत जानकारी उपरोक्त शिकायत के संदर्भ में ज्ञात कर, बैंक खाते व आवेदिका द्वारा बताये अनुसार मोबाईल नम्बरों का बारिकी से विशलेषण किया गया। बैंक स्टेटमेण्ट के अनुसार निम्नांकित रूपयों का आहरण एयरटेलमनी तथा आक्ॅसीजन वालेट के माध्यम से किया जाना ज्ञात हुआ।

आवेदिका को पैसे वापस दिलाने हेतु एयरटेल मनी तथा आक्सीजन वालेट से संबंधित नोडल ऑफिसर से संपंर्क भी क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा किया गया। क्राईम ब्रांच की टीम ने एकत्रित जानकारी के आधार पर आवेदिका के रूपये लौटाने हेतु एयरटेल मनी तथा आक्ॅसीजन वालेट के संबंधितों से वार्ता कर, उन्हे बताया कि, चॅूकि उपरोक्त आहरित राशि एयरटेल मनी तथा आक्सीजन वालेट के गेटवे में 01 माह तक जमा रहती है जिसका उपभोग एपलीकेद्गान की निर्धारित प्रकियाओं के बाद ही उपभोक्ता कर सकता है। अतः इस तथ्य को ध्यान में रखते हुये क्राईम ब्रांच की टीम ने नोडल अधिकारियों को अवगत कराया कि उपरोक्त पैसे धोखाधड़ी से आहरित किये गये हैं जिसकी शिकायत जांच अपराध शाखा इंदौर द्वारा की जा रही है उक्त के संदर्भ में क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा संबंधितों से आवेदिका के पैसे वापस करने के आग्रह पर आवेदिका के पैसे लौटाये गये हैं। धोखाधडी की शिकार महिला के पैसे वापस मिलने पर, उसके चेहरे पर इन्दौर पुलिस ने मुस्कान लौटाई है। क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम के इस सफल प्रयास से आवेदिका का पुलिस केप्रति सम्मान व विश्वास बढ़ा है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 96 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 06 नवंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 नवंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 34 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
10 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 नवंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 नवंबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी तथा 44 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 06 नवंबर2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 नवंबर 2017 को 02 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी तथा 44 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलतें हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 नवंबर 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 नवंबर 2017 को 13.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिवकंठ नगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, सुजीत पिता नन्नुलाल चौहान, श्याम पिता दुलीचंद, रोहित पिता गणेश राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1970 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 नवंबर 2017-पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 05 नवंबर 2017 को 23.00 बजें, मुखबिरसे मिलीं सूचना के आधार पर मालवा मिल शनि मंदिर के पास इन्दौर से सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 663/3 मालविय नगर इन्दौर निवासी संतोष पिता कृष्णपाल तिवारी, 123 सुरज नगर बंगाली चौराहा इन्दौर निवासी संतोष पिता श्रीमदन जायसवाल और 72/2 मुसाखेडी इन्दौर निवासी शैलेन्द्र पिता जाधव पाटेकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3600 रूपयें कीमत की 10 बाटल अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 06 नवंबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 नवंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 62 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

17 आदतन व 25 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 06 नवंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 नवंबर   2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्धबदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आदतन व 25 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 39 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 06 नवंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 नवंबर 2017 का 04 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 39 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 नवंबर 2017-पुलिस थाना मंहू द्वारा कल दिनांक 05 नवंबर 2017 को 23.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे स्टेशन के पास रेल्वे ओवर ब्रीज के पास आम रोड मंहु इन्दौर से सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 2559 गोकुलगंज मंहू इन्दौर निवासी समीर पितायुसुफ खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 नवंबर 2017-पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 05 नवंबर 2017 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रिमझिम बार क्लब एंड रिसोर्ट एबीरोड बिजलपुर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 269 सिमरोल खडंवा रोड इन्दौर निवासी अजय पिता परसराम प्रजापत और कैलाश सिंगारें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।