Tuesday, October 24, 2017

इन्दौर पुलिस द्वारा मिलकर मनाये जा रहे है, साथी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के जन्मदिन



इन्दौर-दिनांक 24 अक्टूबर 2017-पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री ऋषि कुमार शुक्ला द्वारा पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों में आपसी भाईचारा व सोहार्दपूर्ण माहौल बनाये रखने एवं उन्हे पारिवारिक वातावरण प्रदान करने के उद्‌देश्य से, इकाई में पदस्थ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के जन्मदिवस के अवसर पर, उन्हे शुभकामना संदेश देने व मिलकर उनका जन्मदिन मनाने के निर्देश दिये गये है।

                उक्त निर्देश पर पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर (शहर) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इन्दौर मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में डीआरपी लाईन इन्दौर में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का जन्मदिवस मनाने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इसके अन्तर्गत रक्षित निरीक्षक श्री अनिल कुमार राय व सूबेदार उज्मा खान एवं रक्षित केन्द्र के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रतिदिन जिन भी अधिकारियों/कर्मचारियों के जन्मदिवस होते हैं, उन्हे शुभकामना संदेश, कार्ड आदि दिये जाकर, सभी मिलकर एक परिवार की तरह उनका जन्मदिवस मना रहे है। पुलिस की इस पहल से कर्मचारियों को व्यस्ततम ड्‌यूटी व तनावपूर्ण माहौल से  उबारकर, विभाग में हर्षोल्लास एवं आपसी भाईचारे का वातावरण निर्मित हो रहा है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 86 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफत्‌ में




इन्दौर-दिनांक 24 अक्टूबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 अक्टूबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
02 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 अक्टूबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी एवं 53 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 24 अक्टूबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 अक्टूबर 2017 को 01 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी एवं 53 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 23 अक्टुबर 2017 को 22.25 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर म.नं.469 बेकरी गली पाटनीपुरा  इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, बेकरी गली पाटनीपुरा इंदौर निवासी मनीष पिता रामचरण नानेरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।



इन्दौर- दिनांक 24 अक्टूबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षकइंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 अक्टूबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 55 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 24 अक्टूबर  2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 27 गिरफ्तारी तथा 112 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 24 अक्टूबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 अक्टूबर 2017 का 01 गैर जमानती, 27 गिरफ्तारी तथा 112 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिलकराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 10 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 24 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2017 को 20.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हैरिटेज गार्डन ग्राम पिगडम्बर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, राजेश पिता शांतिकुमार माहेश्वरी, संतोष पिता नारायण लद्गकरी, मुकेश पिता महादेव पाल, राहुल पिता गणेशप्रसाद अग्रवाल, नितिन पिता जगदीशचंद्र सेन, गगन पिता धन्नालाल कश्यप, हेमराज पिता बद्रीलाल, योगेश पिता खेमराज राठी, कलीम पिता सरदार खान तथा अंकित पिता मुन्नालाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 35 हजार 590 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2017 को 15.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम भगोरा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम भगौरा इन्दौर निवासी रंजीतपिता माधोंसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3600 रूपयें कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2017 को 17.30 बजें, रेल्वे ब्रिज के नीचे देवेन्द्र नगर केशरबाग इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, रेती मण्डी लाल मल्टी सीजी 13 इंदौर निवासी निमेश पिता गोपीनाथ मिश्रा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1400 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 23 अक्टुबर 2017 को 13.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर काकरिया रोड़ बालाजी गेट के सामने नई आबादी हातोद से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, काकरिया रोड़ नई आबादी हातोद निवासी कल्याण पिता रामचंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी ।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयीहै।


Monday, October 23, 2017

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 56 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफत्‌ में


इन्दौर-दिनांक 23 अक्टूबर 2017 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 अक्टूबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
01 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 अक्टूबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गिरफ्तारी एवं 26 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 23 अक्टूबर 2017-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 अक्टूबर 2017 को 03 गिरफ्तारी एवं 26 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 23 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2017 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 198 ए एस 2 स्कीम न 78 इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, धीरेंद्र पिता नरेंद्र, गुड्‌डु पिता प्रतीक, सुनिल पिता मोहन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6700 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2017 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आस्था टाकीज के सामनेंइन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 122/4 मालवा मिल रूस्तम का बगीचा इन्दौर निवासी मनीष उर्फ भुरा पिता रामचरण नानेरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 22 अक्टुबर 2017 को 08.00 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रिंगरोड मजदुर चौक खजराना इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, मुमताज बाग इंदौर निवासी आकाश पिता रमेंश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 22 अक्टुबर 2017 को 12.50 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगर निगम चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 144 जेंल रोड जगदीश होस्टल के पास इंदौर निवासी कुबैर पिता हिरेंद्र मोहन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करइसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर- दिनांक 23 अक्टूबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 अक्टूबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 32 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

04 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 23 अक्टूबर  2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी तथा 23 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 23 अक्टूबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कलदिनांक 22 अक्टूबर 2017 का 01 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी तथा 23 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 08 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 23 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2017 को 19.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ईदगाह के पीछे नालें के पास भिस्ती मोहल्ला इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, भुरा पिता हमीद खां, सलमान पिता मों. शफीक, अरबाज पिता मकसुद, सरवर पिता इलियास, सलमान पिता मुबारिक खांन,  आरीफ पिता जफर खांन, सैय्यद पिता शेर अली, सलमान पिता हमीद खांन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1800 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 22अक्टूबर 2017 को 10.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के सामनें ग्राम भगौरा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम भगौरा इन्दौर निवासी रंजीत पिता माधोंसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2017 को 16.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर डाक तार कालोनी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, सिलिकान सिटी हाउसिंग बोर्ड राऊ इन्दौर निवासी नीलेश पिता रामकपाल और शिवा पिता रामसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 22 अक्टुबर 2017 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चदंन नगर चौराहे के पास और फुटी कोठी चौराहा सब्जीं मंडी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 1592 द्वारकापुरी पदमेंश स्कुल के सामनें इंदौर निवासी दीपक पिताब्रजमोहन साहू और 1591 द्वारकापुरी इन्दौर निवासी राहुल पिता रमेश साहू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक गुप्ती व चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।