Saturday, October 7, 2017

क्राईम ब्रांच इंदौर व पुलिस थाना महू की संयुक्त कार्यवाही में अवैध हथियार रखने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से तीन देशी पिस्टल मय कारतूस के एवं एक देशी कट्‌टा बरामद


इन्दौर-दिनांक 07 अक्टूबर 2017-शहर में अपराध नियत्रंण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में अवैध हथियारों की खरीद फरोक्त व इनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की टीमों को इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
क्राईम ब्रांच की टीम को अवैध हथियारों की खरीद फरोखत करने वाले अपराधियों की जानकारी प्राप्त करने पर, मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना महू क्षेत्र में कुछ लोग जो कि विवादित जमीनों की खरीद फरोखत व कब्जा दिलवाने का काम करते हैं, वे लोग तथा उनके साथी अपने साथ हमेशा अवैध हथियार रखकर चलते है। उक्त सूचना क्राईम ब्रांच एवं पुलिस थाना महू संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, घेराबंदी कर दबिश देकर मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के तीनों संदिग्ध व्यक्तिओं को पकड़ा गया। पूछताछ पर इन्होने अपने नाम 1. शशिकांत पिता दिनेश शर्मा उम्र 40 साल निवासी सांघी स्ट्रीट गोपाल मंदिर के सामने महू, 2. कल्लू उर्फ सत्यनारायण कौशल पिता मोतीलाल कौशल उम्र 24 साल निवासी सुतारखेडी बुद्धु चौघरी के बगीचे के पास महू तथा 3. गोविन्द्र पिता रामगोपाल कौशल उम्र 32 साल निवासी एबी रोड किशनगंज सरकारी स्कूल के पास महू का होना बताया। तीनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर शशिकांत के कब्जे से 1 देशी पिस्टल और 1 कारतूस,  कल्लू उर्फ सत्यनारायण कौशल के कब्जे से 1 देशी पिस्टल व एक देशी कट्‌टा 32 बोर व 1 कारतूस तथा तीसरे व्यक्ति गोविन्द कौशल से 1 देशी पिस्टल मय कारतूस के बरामद की गयी
आरोपी शशिकांत शर्मा ने पूछताछ में बताया कि उसकी महू में दो शराब के अहाते हैं इसके अलावा वह प्रापर्टी खरीदने व बेचने तथा विवादित प्रापर्टी की खरीद फरोखत का काम भी करता है इसीलिये उसने लोगों को डराने धमकाने के लिये पिस्टल टिंकू निवासी किशनगंज से खरीदी थी। टिंकू वर्तमान में जीवन निवासी सातेर किशनगंज की हत्या के प्रयास के आरोप में महू जेल में बंद है।

आरोपी कल्लू उर्फ सत्यनारायण कौशल जो टिंकू पिता करण सिंह भील का ही दोस्त है एवं टिंकू के साथ ही जीवन निवासी सातेर किशनगंज की हत्या के प्रयास में साथी था आरोपी कल्लू ने भी पिस्टल व कट्‌टा टिंकू से ही लिये थे और टिंकू के जेल जाने के बाद से दोनों हथियार उसी के पास रखे थे। आरोपी कल्लू जेल से बाहर आने के बाद से मजदूरी का काम करता है एवं हथियार लोगों में अपना भय बनाये रखने के लिये रखता है।

आरोपी गोविन्द कौशल से पूछताछ में पता चला कि उसका किशनगंज क्षेत्र में ईंटों का भट्‌टा है और वह आरोपी शशिकांत शर्मा का ही दोस्त है तथा उसके साथ ही रहता है। आस पडोस के लोगों एवं अपने साथियों में अपना वर्चस्व कायम करने के लिये अपने पास अवैध हथियार रखता है।


विगत कुछ समय से क्राईम ब्रांच द्वारा अवैध हथियार बेचने वालो पर की गयी कार्यवाही में जानकारी निकलकर सामने आई थी कि महू क्षेत्र में कई लोगों द्वारा काफी मात्रा में अवैध हथियार सप्लाय किये गये हैं। जिस पर विगत कुछ महीनों में महू क्षेत्र से अवैध हथियार रखने वाले कई लोगों को क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा पकडा जाकर उन पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की गई थी। उसी कडी में जानकारी प्राप्त होने पर उक्त तीनों आरोपियों को क्राईम ब्रांच इंदौर व पुलिस थाना महू टीम द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किये गये हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है। इन्दौर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरूद्ध निरंतर की जा रही उक्त कार्यवाही से, शहर में कुखयात अपराधियों द्वारा हथियार खरीद कर उनका दुरूपयोग कर होने वाली घटनाओं मे कमी आने की संभावना है।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 79 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफत्‌ में


इन्दौर-दिनांक 07 अक्टूबर 2017 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 अक्टूबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
02 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 अक्टूबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी एवं 62 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 07अक्टूबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 अक्टूबर 2017 को 01 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी एवं 62 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 06 अक्टुबर 2017 को 11.30 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर संत रविदास मार्ग रानीपुरा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 302/326 ब्रम्हबाग कालोनी इन्दौर निवासी सुनिल पिता चिंतामण धानक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 07 अक्टूबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक06 अक्टूबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 61 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

11 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 07 अक्टूबर  2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 27 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 07 अक्टूबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 अक्टूबर 2017 का 03 गैर जमानती, 27 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही कीगयी।

सट्‌टे/जुएं की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 07 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2017 को 10.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महादेव नगर शिव मंदिर के पास  इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, प्रीतमसिंह उर्फ पिंटु पिता द्रवानीसिंह चौहान, राजा पिता विपिन गर्ग, इकबाल पिता कालु खॉ, गणेश पिता दिनेश सुर्यवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 860 रूपयें नगदी व 52 ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2017 को 21.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इमली बाजार चौराहा पान की दुकान के पास इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 34 इमली बाजार इन्दौर निवासी महेश पिता गणपतलाल टेमरें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 240 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 अक्टूबर 2017-पुलिसथाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 06 अक्टुबर 2017 को 21.10 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर पल्हर नगर के सामने 60 फीट रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, मोनह नगर आगर रोड थाना चिमनगंज मंडी उज्जैन निवासी कमलेश पिता कन्हैयालाल लश्करी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Friday, October 6, 2017

अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाला आरोपी, गांजे सहित पुलिस थाना एमआईजी की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 06 अक्टूबर 2017- शहर मे अपराध नियंत्रण हेतु, पुलिस उप उपमहानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अवैध मादक पदार्थ की गतिविधियों में संलिप्त तथा इनका कारोबार करने वाले अपराधियों की धरपकड़कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दियें गये। उक्त निर्देश के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-2 श्री मनोज राय एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री जयन्त सिंह राठौर के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी एमआईजी विजय सिंह सिसोदिया व उनकी टीम द्वारा एक ऐसे आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है, जो कि इंदौर के बाहर से तस्करी के माध्यम से अवैध गांजा लाकर इंदौर मे बेचकर, गरीब युवा वर्ग के लोगो को अपना ग्राहक बनाकर उन्हे नशे की लत लगावा देता था।
अवैध मादक पदार्थो की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये थानाप्रभारी एमआईजी द्वारा अपनी टीमों को अवैध मादक पदार्थो का करोबार करने वाले लोगो पर कड़ी नजर रख प्रभावी कार्यवाही करने के लिये अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के निर्देश दिये गये ।
इसी तारतम्य में थाना क्षेत्र में बीट भ्रमण के दौरान सउनि सुरेश यादव को मुखबिर सूचना मिली कि अवैध गांजे की एक खेप सूरज उर्फ सोनू चोटी किसी को गोटू महाराज की चाल से देने जाने वाला है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी एमआईजी व उनकी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सूरज उर्फ सोनू उर्फ चोटी पिता रमेश परमार उम्र 21 साल निवासी साधूखेडी औधोगिक थाना क्षेत्र देवास हाल मुकाम देवास नगर इंदौर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। टीम द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास से काले रंग के बैग से करीबन 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस थाना एमआयजी द्वारा आरोपी को विधिवत अप. क्र. 549/17 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट मे गिरफ्तार कर आरोपी से 2 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती 12000 रूपये का बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध रूप से तस्करी कर गांजा सप्लाई करने वाले लोगो एवं उसका विक्रय करने वालो की जानकारी प्राप्त की जा रही है। इसमेसंलिप्त व्यक्तियो की पतारसी कर उनके विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना प्रभारी विजयसिंह सिसोदिया के नेतृत्व मे एकदल गांजा बेचने वालो की तलाश मे रवाना किया गया है जहां से आरोपी गांजा प्राप्त कर शहर मे विभिन्न स्थानो पर बेंचता था, उनके विरूद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जावेगी।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एमआईजी श्री विजयसिंह सिसोदिया, उनि नरपत जमरा, पीएसआई नितिन पटेल, सउनि सुरेश यादव, आर नीरज रघुवंशी, आर राजेन्द्र रघुवंशी, आर रामकृष्ण पटेल, आर परसराम, आर मुकेश दुबे आर शिवकुमार मीणा, आर किशोर, आर मनोज तथा आर सत्येन्द्र की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 70 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफत्‌ में


इन्दौर-दिनांक 06 अक्टूबर 2017 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 अक्टूबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
01 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 अक्टूबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी एवं 73 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 06अक्टूबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 अक्टूबर 2017 को 01 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी एवं 73 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे/जुएं की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2017 को 20.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सम्राट नगर बिजली के खंबे के नीचे खजराना इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, शेख अलताफ पिता शेख इस्माईल, रऊफ पिता फजल रहमान, मो. सलाम पिता मो. सुलेमान, मो. उमर पिता अब्दुल कादिर, शेख वसीर पिता शेख भीकन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2320 रूपयें नगदी व 52 ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2017 को 00.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर यशोदा द्वार के पास जनता क्वाटर इन्दौर सेसट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 144 जनता क्वाटर पानी की टंकी के पास इन्दौर निवासी विनय पिता मनोज सालुंके को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2017 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चिमनबाग मैदान के गेट के सामनें इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 748 द्रागीरथपुरा पवन टेंट हाऊस वाली गली इन्दौर निवासी नीरज पिता कैलाश सांवरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3840 रूपयें कीमत की 12 बोटल अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2017 को 23.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नादिया नगर चौराहा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, तुलसीनगर आरआर एवेन्यु के पास इन्दौर निवासी शादाब उर्फ सिद्धु पिता निजाम खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत का 100गा्रम युरिया व अवैध जहरीली स्प्रिट जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर- दिनांक 06 अक्टूबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 अक्टूबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 44 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 06 अक्टूबर  2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 91 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 06 अक्टूबर 2017-इन्दौर पुलिसपश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 अक्टूबर 2017 का 01 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 91 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2017 को 11.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर झोबरा कालोनी उमरिया के पास बनी कालोनी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, उमरिया कालोनी किशनगंज इन्दौर निवासी गुरूभैय्या पिता मलैया जयसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 07 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2017 को 20.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 131 पीलीया खाल के सामनें इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 131 पीलीया खाल इन्दौर निवासी ललित पिता छगनलाल देवीकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें कीमतकी 05 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।