Sunday, October 1, 2017

पुलिस थाना कोतवाली से फरार इनामी आरोपी क्राईम ब्रांच की गिरफ्त मे ।


इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2017-इन्दौर शहर में अपराध नियत्रंण हेतु, शहर के विभिन्न अपराधों मे फरार इनामी आरोपियों, वारटियों की धरपकड़ हेतु विशेष प्रयास कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की सभी टीमों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये।
      उक्त निर्देश पर कार्यवाही करते हुए क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई की पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली के अपराध क्र. 153/17 धारा 392 भा.द.वि मे आरोपी सोहेल उर्फ टेटा पिता अब्दुल खालिद पठान उम्र 18 साल नि. गली न. 1 म.न 16/1 जूना रिसाला इंदौर का फरार है, तथा वह अपने परिवारजनों से मिलने अपने घर पर आया है। मुखबिर की सुचना पर कार्यवाही करतें हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी सोहेल उर्फ टेटा पिता अब्दुल खालिद पठान कोपकडा गया। आरोपी सोहेल उर्फ टेटा पिता अब्दुल खालिद पठान पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली के अप. क्र 153/17 धारा 392 भा.द.वि के मामले मे फरार चल रहा था, जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय (पुर्व) द्वारा दिनांक  22.08.17 को पांच हजार रुपये नगद इनाम की उदघोषणा की गई थी। आरोपी सोहेल उर्फ टेटा पर शहर के विभिन्न थानां परे चोरी, लूट व मारपीट सहित कई अपराध पंजीबद्ध है ।
आरोपी सोहेल उर्फ टेटा द्वारा अपने साथी जाबिर अठ्‌टरिया के साथ मिलकर थाना सेट्रंल कोतवाली क्षेत्रांतर्गत रिवर साईड रोड पर मोटरसायकल का इस्तेमाल कर दिनांक 25.7.17 को चलते रास्ते सैंमसंग का मोबाईल लुटकर ले गये थे। जिसमे आरोपी सोहेल उर्फ टेटा उपरोक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसे क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम द्वारा पकडा गया। जिसके पास से एक चाकु भी मिला है। आरोपी अपने साथियो के साथ इंदौर शहर मे कई मोबाईल छिनने की घटनाएं घटित करना बता रहा है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी सोहेल उर्फ टेटा से पुछताछ पर उसने बताया की वह कक्षा 8 वी तक पढा है, तथा घर की स्थिती ठीक न होने से पढाई छोडकर अपने पिताजी के साथ पेंटरी का काम करने लगा था किंतुमोहल्ले के रहने वाले 5-6 लडके जिसमे लाला, मोईन उर्फ मोनू राजीक, जफर, नावेद उर्फ बुलंदर एवं गोलु कव्वाल जो की नशा करने के आदि थे। उनकी संगत मे रहने से यह भी नशा करने लगा व काम छोडकर इन्ही लडको के साथ मोटरसायकल से चलते हुये मोबाईल पर बात कर रहे लोगो से मोबाईल छीनने एवं मोटर सायकल चुराना एवं चाकु बाजी करना जैसे अपराध घटित करने लगा। इनका कार्यक्षेत्र मुखयतः सेंट्रल कोतवाली, तुकोगंज, पलासिया एवं विजयनगर है। तथा आरोपी सोहेल से फरारी के संबध मे पुछताछ पर उसके द्वारा बताया गया की उसके द्वारा फरारी के दौरान अजमेर चला गया था जंहा लगभग 20 दिन तक रहा था, फिलहाल इंदौर वह अपनी मां से मिलने के लिये आया था तथा

                 पुलिस टीम द्वारा आरोपी से अन्य मामलो मे पुछताछ की जा रही है। तथा आरोपी सोहेल उर्फ टेटा से इंदौर शहर मे घटित मोबाईल लूट की घटनाओ के संबध पूछताछ की जा रही है।

इंदौर बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा की गयी शहर में निकलने वाले मोहर्रम के तजिया जुलूस मार्ग की विशेष चैकिंग


इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में इंदौर पुलिस की कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने व इंदौर शहर को सुरक्षित रखने के उद्‌देश्य से तथा त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की विशेष चैंकिंग की जा रही है।
इस कड़ी में आज दिनांक 01.10.17 को मोहर्रम  के पर्व को ध्यान में रखते हुए, बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा शहर में  निकलने वाले महत्वपूर्ण मोहर्रम के ताजिये के मार्गो की संदिग्ध वस्तुओं की विशेष चैकिंग, पुलिस डॉग की सहायता से एवं एच.एच.एम.डी आदि उपकरणों के द्वारा की गयी। इंदौर शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, इंदौर पुलिस का ये चैंकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 30 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30 सितम्बर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 15 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
03 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

29 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 01 अक्टूबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 सितम्बर 2017 को 29 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 05 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2017 को 02.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सम्राट नगर खजराना से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, याकूब पिता इस्माईल, फिरोज पिता अब्दुल रसीद, आरिफ पिता अब्दुल सलाम, साजिद पिता भूरू खान तथा नफीस पिता मो.साकिर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2017 को 21.00 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर कोली मोहल्लापरदेशीपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, कोली मोहल्ला परदेशीपुरा इन्दौर निवासी अपचारी बालक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 01 अक्टूबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30 सितम्बर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 15 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 01 अक्टूबर  2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर  2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,151 जा.फौ.के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी तथा 35 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 01 अक्टूबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 सितम्बर 2017 का 01 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी तथा 35 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2017 को 20.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गलगोला टापरी के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, रावला थाना बेटमा निवासी कल्ला पिता दयाराम कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2500 रूपयें कीमत की 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना चंदन नगर द्वाराकल दिनांक 30 सितम्बर 2017 को 12.10 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर चंदन नगर चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, चंदन नगर इंदौर निवासी जावेद पिता हबीब खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।

 पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, September 30, 2017

मोहर्रम पर कर्बला मेला इंतजाम व्यवस्था के दौरान मार्ग एवं यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी


इन्दौर-दिनांक 30 सितंबर 2017-इन्दौर शहर में मोहर्रम का सरकारी ताजिया दिनांक 01.10.2017 को इमामबाडा से 14.00 बजे से उठकर सुभाष चौक राजबाडा ,यशवंतरोड ,मच्छीबाजार, पंढरीनाथ, हरसिद्धी, मोतीतबेला, कलेक्टोरेट चौराहा, होता हुआ कर्बला मैदान पर आयेगा। इस दौरान कर्बला मैदान पर एवं रास्ते में अधिक भीड़ होने की संभावना है। अतः यातायात निर्बाध रूप से संचालित करने के लिये बड़े वाहन चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहनों का डायवर्सन निम्नानुसार रहेगा :-

1              भारी भार वाहनों का डायवर्सन :- ट्रक आयद्गार भारी भार वाहन टंसपोर्ट नगर से चोईथराम मंडी चौराहा, उत्सव होटल रेती मंडी फूटी कोठी चंदन नगर एवं गंगवाल होकर आ जा सकेंगे।                  
2              लोक परिवहन वाहन एवं अन्य चार पहिया वाहनों का डायवर्सनः- जो लोक परिवहन बस एवं अन्य चार पहिया वाहन भॅवरकुआ टॉवर से महूनाका की ओर जाना चाहते है। वह टॉवर, पलसीकर, से माणिकबाग ब्रिज होते हुये राजीव गॉधी चौराहे से राजेन्द्र नगर, उत्सव होटल, गोपुर, फूटीकोठी होते हुये महॅूनाका गंगवाल कीओर जा सकेंगे। इसी प्रकार जो भारी वाहन गंगवाल, महॅूनाका से टंसपोर्ट नगर तरफ जाना चाहते हैं वह वाहन  गंगवाल से चंदन नगर फूटीकोठी एवं महॅूनाके से फूटीकोठी होते हुये उत्सव होटल से राजीव गॉधी, टंसपोर्ट नगर जा सकेंगे।

3              प्रायवेट चार पहिया एवं दो पहिया वाहन जो पलसीकर तरफ से महॅूनाका, अन्नपूर्णा, फूटीकोठी तरफ जाना चाहते है। वह पलसीकर से माणिकबाग ब्रिज, चोइथराम सब्जी मण्डी होते हुये केसरबाग रेल्वे क्रांिसंग से अन्नपूर्णा फूटीकोठी एवं महॅूनाका की ओर जा सकते है।

4              जब सभी ताजिये कर्बला के अंदर प्रवेश कर जायेगे तब यातायात के दबाब को देखते हुये प्रायवेट चार पहिया एवं दो पहिया वाहनो को जो महॅू नाका की ओर जाना चाहते है उन्हे हेमू कालोनी, हरसिद्धि, मच्छीबाजार, यशवंत रोड़, राजमोहल्ला होते हुये महॅू नाका की ओर भेजा जा सकता हैं।

5              फूटीकोठी, अन्नपूर्णा रोड़ तरफ से आने वाले लोक परिवहन के वाहनो को महॅूनाका से राजमोहल्ला, यशवंत चौक से पलसीकर होते हुये भॅवरकुऑ की तरफ जा सकतें है।

6              अन्नपूर्णा रोड़ तथा फूटीकोठी तरफ से यद्गावंत रोड़ तरफ से जाने वाले प्रायवेट चार पहिया एवं दो पहियावाहनों को महॅूनाका से छत्रीपुरा, मालगंज, नरसिंह बाजार से यद्गावंत रोड़ की ओर जा सकते है।

7              चार पहिया दो पहिया प्रायवेट वाहन चालक जो भॅवरकुआ, टॉवर की तरफ जाना चाहते है वह महॅू नाका से आरटीओ रोड़ होते हुये केशरबाग रेल्वे क्रासिंग से चोइथराम होते  भॅवरकुआ एवं टॉवर आ एवं जा सकेंगे।


थाना परदेशीपुरा के प्रकरण में फरार व ईनामी आरोपी को, क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा उज्जैन से किया गया गिरफ्तार चेकिंग के दौरान थाना परदेशीपुरा के आरक्षक द्वारा रोकने पर, आरक्षक को ईंट से घायल कर के भागा था आरोपी

       
इन्दौर-दिनांक 30 सितंबर 2017-इन्दौर शहर में अपराध नियत्रंण हेतु, शहर के विभिन्न अपराधो में फरार आरोपी, वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु विशेष प्रयास कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री मो.युसुफ कुरेशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा क्रांईम ब्रांच की टीम को इस दिशा में कार्य करने हेतु लगाया जाकर, आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
इसी तारतम्य में क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा पिछले कुछ दिनों में कई फरारी एवं ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। इस दिशा में कार्य करते हुए, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना परदेशीपुरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस आरक्षक द्वारा चेकिंग के लिये रोकने पर आरोपी द्वारा आरक्षक को ईंट से मारकर घायल करने के प्रकरण का आरोपी उज्जैन में फरारी काट रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा उज्जैन पहॅुचकर आरोपी को तलाश किया। तलाशी के दौरान आरोपी नरसिंग घाट के पास एक मंदिर में रहते हुए पाया गया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी शंकर उर्फ गोपाल पिता अशोक चौकसे उम्र 23 साल नि. 4/8 परदेशीपुरा से पूछताछ में पता लगा कि मई 2017 में वह और उसका एक साथी रात में चाकू लेकर लूट करने की फिराक में घूम रहे थे, जिनको थाना परदेशीपुरा से गश्त में लगे आरक्षक के द्वारा चेकिंग के लिये रोका गया, इस दौरान दोनों आरक्षकों से आरोपियों की झूमाझटकी हुई और दोनों आरोपियों ने खुद को बचाने के लिये एक ईट उठाकर आरक्षक के सिर में मार दी और मौके से फरार हो गये थे।  

       आरोपी शंकर उर्फ गोपाल चौकसे घटना दिनांक से ही फरार था। आरोपी पर थाना परदेशीपुरा में मारपीट, अवैध वसूली, अवैध शराब रखने, अवैध हथियार रखने के कई अपराध दर्ज है। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक (पूर्व) इंदौर द्वारा 3000 रू. का ईनाम भी घोषित किया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी शंकर उर्फ गोपाल चौकसे को पकड़कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना परदेशीपुरा के सुपुर्द किया गया है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 47 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर- दिनांक 30 सितंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 17 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
      
01 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी तथा 33 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 30सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 सितंबर 2017 को 04 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी तथा 33 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 सितंबर 2017-पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2017 को 20.40 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर टुटी प्रेस के पास इद्रीश नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, लोधीयाखेडी हरदा निवासी विजय पिता राधेलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2017 को 09.10 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर निपानिया काकड़ दुकान के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, निपानिया काकड़ इन्दौर निवासी जयकुमार पिता बालकृष्ण गुर्जर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपीको गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।




इन्दौर- दिनांक 30 सितंबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 30 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 30 सितंबर  2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर  2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी तथा 28 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 30 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कलदिनांक 29 सितंबर 2017 का 03 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी तथा 28 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

संट्‌टे/जुए की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 30 सितंबर 2017-पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2017 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अमन चौक जुना रिसाला इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 96/3 रूखमणी नगर छोटा बांगडदा रोड इन्दौर निवासी ओमप्रकाश पिता श्रीराम सिसोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7000 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2017 को 05.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दुकान न. 84 के सामनें चौईथराम मंडी इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, शकील पिता जानु, पहलवान पिता भन्ता अहिरवार, विक्रम पिता खेरू अहिरवार, विश्राम पिता खेरू अहिरवार को पकडा गया। पुलिसद्वारा इनके कब्जे से 110 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 सितंबर 2017-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रातंगर्त विभिन्न स्थानों पर से इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 379 चंदन नगर इन्दौर निवासी सुनिल पिता सुभाष धोपे और 688 डी प्रजापत नगर इन्दौर निवासी सुभाष पिता सीताराम चौधरी और 626 लोहा गेट के अंदर 12 वी गली चौराहा के पास चंदन नगर इन्दौर निवासी मो. कुद्दुस उर्फ कालु पिता अब्दुल सत्तार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 सितंबर 2017-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2017 को 19.55 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर नगीन नगर पुलिया केपास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 264 ई सेक्टर राज नगर इन्दौर निवासी आकाश पिता स्व. श्री रमेश नायक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।

       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।