Wednesday, September 27, 2017

42 करोड़ के आबकारी घोटाले में एक्साईज़ ड्‌यूटी की हेराफेरी करने वाले, फरार 02 शराब ठेकेदार क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में, आरोपियों पर था 20-20 हजार रूपयें का ईनाम आरोपियों से 46 लाख से भी अधिक की नगद राशि तथा एक ऑडी कार बरामद


इन्दौर-दिनांक 27 सितंबर 2017- शराब कारोबारियों द्वारा नकली चालान बनाकर आबकारी विभागको पिछले कई वर्षों से करोड़ों के राजस्व का घोटाला कर सरकार को चूना लगा कर फरार हुए शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा निर्देश दिये गयें थे। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में अपुअ पूर्व झोन 3 श्री संपत उपाध्याय व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम अमरेन्द्र सिंह के द्वारा क्राइम ब्रांच की एक टीम को इस बिन्दु पर कार्य करने हेतु लगाया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर द्वारा उक्त फरार शराब व्यवसायियों पर 20-20 हजार के ईनाम घोषित किया गया।
क्राइम ब्रांच को कार्यवाही के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त प्रकरण का फरार आरोपी योगेन्द्र पिता हुकुमचंद जायसवाल निवासी डब्ल्यूए स्कीम नं. 94 विजय नगर इंदौर, देवास से एक सफेद रंग की ऑडी कार में इंदौर आ रहा है एवं इंदौर से कुछ सामान लेकर उज्जैन जाने वाला है। मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना रावजी बाजार को सूचना दी गई। उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच द्वारा पुलिस थाना रावजी बाजार के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को तत्काल रवाना कर, आरोपी की घेराबंदी हेतु पुलिस टीम को बारोली टोल टैक्स प्लाजा पर लगाया। इस दौरान कुछ देर बाद एक सफेद रंग की ऑडी कार इंदौर तरफ से आती दिखाई दी, जिसको पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। पुलिस टीम द्वारा गाडी को चेक करने पर उसमें फरार आरोपी योगेन्द्र पिता हुकुमचंद जायसवाल मिला तथा ऑडी कार की तलाशी लेने पर उसमें 46 लाख 50 हजार रू नगदी भी मिले। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ करने पर, उसने बताया कि वह उज्जैन होते हुए अन्य प्रदेश में फरारी काटने की तैयारी कर रहा था, वह अपने साथ ड्राइवर महेन्द्र पाटिल को लेकर जा रहा था।
इसी प्रकरण के एक अन्य आरोपी अविनाश मंडलोई पिता स्व. डोंगर सिंह मण्डलोई के संबंध में सूचना मिली थी कि रात में वह अपने घर विद्या नगर में आने वाला है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर 149 विद्या नगर की घेराबंदी की गई जिसमें आरोपी अपने घर पर मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वर्ष 2017-18 के लिये इंदौर शहर में आबकारी विभाग से ठेके परलिये गये शराब दुकान के ग्रुप में से जो दुकाने घाटे में जा रही थी, उन्ही दुकानों को आपसी अनुबंध के आधार पर गैरकानूनी तरीके से आरोपी राजु दसवंत को दुकान संचालित करने हेतु दी गई थी। आरोपी योगेन्द्र जायसवाल की तोपखाना स्थित दुकान की अक्टूबर माह तक की एक्साईज ड्‌यूटी के 1 करोड़ 5 लाख रू करीब का फर्जी चालान लगाकर उसके द्वारा राजस्व की हानि शासन को पहुॅचाई गई। आरोपी अविनाश मंडलोई ने बताया कि उसने अपने ग्रुप में से बड़ी ग्वालटोली की दुकान राजु दसवंत को चलाने हेतु दी गई थी जोकि राजु दसवंत द्वारा उसकी दुकान के भी फर्जी चालान बनाकर जमा किये गये एवं सरकार को राजस्व की हानि पहुचाई गई। आरोपियों ने पूछताछ में यह भी बताया कि इस प्रकरण के अन्य आरोपियों द्वारा भी अपनी शराब दुकानों को घाटे से बचाने हेतु इसी प्रकार आरोपी राजु दसवंत को करीब 10-12 दुकाने संचालित करने हेतु आपसी अनुबंध कर गैर कानूनी तरीके से दी गई थी तथा राजु दसवंत द्वारा उक्त सभी दुकानों का करीब 42 करोड की एक्साईज ड्‌यूटी का फर्जी चालान तैयार कर राजस्व की हानि पहुचाई गई है।

                उल्लेखनीय है कि आरोपी योगेन्द्र जायसवाल कईसालों से शराब व्यवसायी रहा है एवं 2004 से शराब का व्यवसाय कर रहा था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी योगेन्द्र फरारी के दौरान जिस कार का उपयोग कर रहा था, उस ऑडी काऱ को भी जप्त किया गया है।  फरारी के दौरान आरोंपी भोपाल उज्जैन धार आदि में फरारी काटी गयी है, जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है, अन्य आरोपियों के भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में आने की संभावना है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 94 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर- दिनांक 27 सितंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 29 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
      
02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 75 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 27सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 सितंबर 2017 को 04 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 75 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

संट्‌टे/जुएं की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 सितंबर 2017-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवा मील अनाज मंडी पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास और मंडी पाटनीपुरा किराना दुकान के पास इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 323 न्यु गौरी नगर इन्दौर निवासी संतोष पिता नत्थुलाल नरवरिया और 302 कल्पना लोक कालोनी पलासिया इन्दौर निवासी ओमप्रकाश पिता कन्हैयालाल बसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2835 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्वर्ण बाग मस्जिद के पीछे मालवियनगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुए मिलें, सुमनलाल पिता बुधन नीरज, दुर्गेश पिता रघुनाथ धाकसे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।


       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 सितंबर 2017-पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2017 को 19.10 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर काली पुलिया आजाद नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, यादव नगर श्मशान रोड इन्दौर निवासी अफजल पिता मिर्जा फारूख बेग को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 27 सितंबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथाअपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 65 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

07 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 27 सितंबर  2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर  2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 27 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 सितंबर 2017 का 08 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

संट्‌टे/जुएं की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 01आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 सितंबर 2017- पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2017 को 23.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुरूशकंर नगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुए मिलें, बबलु पिता ओंकार, गजानंद पिता बाबुलाल, जितेंद्र पिता रमेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2017 को 19.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रिलेक्स गार्डन के पीछे द्वारकापुरी इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 1158 द्वारकापुरी इन्दौर निवासी ठाकुर पिता एडुराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2017 को 17.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जैन मंदिर के सामने मंचुरियन की दुकान की आड मे शक्कर बाजार इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 68 मालगंज चौराहा इन्दौर निवासी द्रागीरथ पिता बादामीलाल सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सट्‌टा उपकरण बरामद कियेगये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध गांजा सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 सितंबर 2017-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2017 को 21.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुरूद्वारें के सामने बेटमा इन्दौर से अवैध गांजा ले जाते/बेचते हुये मिलें, बजरंगपुरा बेटमा इन्दौर निवासी पारूबाई पिता हरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3 किलों 300 ग्राम अवैध गांजा जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 सितंबर 2017-पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2017 को 12.30 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर नगीन नगर पावर हाउस के पास नंदन नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 264 धर्म राज कालोनी इन्दौर निवासी संतोष पिता जितेंद्र डागरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना भवंरकुआ द्वारा कल दिनांक 26सितंबर 2017 को 04.00 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर जीत नगर चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, जीत नगर मामाजी की गली इन्दौर निवासी संदीप पिता संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2017 को 01.15 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर द्रट्‌टा चौराहा त्रिमुर्ती रेस्टोरेंट के सामने आम रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 05 बेगमबाग कालोनी उज्जैन निवासी मुन्नवर पिता उस्मान गन्नी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Tuesday, September 26, 2017

इंदौर बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा की गयी शहर के महत्वपूर्ण माता मंदिरों व पांडालों की विशेष चैकिंग


इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में इंदौर पुलिस की कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने व इंदौर शहर को सुरक्षित रखने के उद्‌देश्य से तथा त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की विशेष चैंकिंग की जा रही है।

इस कड़ी में आज दिनांक 26.09.17 को नवरात्रि उत्सव के त्यौहार को ध्यान में रखतेहुए, बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा शहर के महत्वपूर्ण अन्नपूर्णा, बिजासन मंदिर एवं अन्य प्रमुख माता मंदिरों व पांडालों सहित प्रमुख बाजार आदि स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं की विशेष चैकिंग, पुलिस डॉग की सहायता से एवं एच.एच.एम.डी आदि उपकरणों के द्वारा की गयी। इंदौर शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, इंदौर पुलिस का ये चैंकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 94 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर- दिनांक 26 सितंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 29 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
03 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी तथा 55 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 26सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 सितंबर 2017 को 02 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी तथा 55 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 सितंबर 2017-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर 2017 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजकुमार मील सब्जी मंडी परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 1057 भागीरथपुरा इन्दौर निवासी मोनु उर्फ दिलीप पिता सीताराम पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।




इन्दौर- दिनांक 26 सितंबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह केमार्गदर्शन में कल दिनांक 25 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 65 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

08 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 26 सितंबर  2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर  2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 39 गिरफ्तारी तथा 128 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 26 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 सितंबर 2017 का 01 गैर जमानती, 39 गिरफ्तारी तथा 128 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर,वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 सितंबर 2017-पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर 2017 को 22.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बडिया कीमा भय्यालाल का ढाबा मैन रोड़ इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, बडीयाकीमा इन्दौर निवासी भय्यालाल पिता प्रद्‌युमन खत्री और गणेश और बबलु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Monday, September 25, 2017

कॉल सेंटर का मोबाईल/सिम का उपयोग कर, पुलिस अधिकारी बनकर अश्लील गालीयां देने वाले, महिला व पुरूष आरोपी, इन्दौर पुलिस की गिरफत्‌ में


इन्दौर-दिनांक 25 सितम्बर 2017-इन्दौर शहर में महिलाओं को परेशान करने संबंधी शिकायतों व प्रकरणों पर त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरिक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री अमरेंद्र सिंह द्वारा व्ही केयर फॉर यू (अपराध शाखा) की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दियें गये।
पुलिस थानालसूड़िया क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने कार्यालय आकर एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर बताया कि, मेरे मोबाईल नंबर पर किसी अज्ञात मोबाईल नंबर 7067316870 और 7067315002 सें कॉल आया जो अपने आप को पुलिस अधिकारी बनकर मुझसें कहने लगा कि तुमने रत्ना विश्वकर्मा सें जो पैसे लिए है उसकी पूरी जानकारी लेकर थाना एमआईजी पर आ कर मिलों। मेरे द्वारा नाम पूछने पर अपना नाम नही बता रहा है साथ ही मेरे मोबाईल नंबर पर अश्लील बातें व गाली गलौज कर परेशान कर रहा है साथ ही उक्त मोबाईल नंबर सें कोई महिला द्वारा मेरे मोबाईल नंबर कि डिटेल निकाल कर मेरे दोस्तों को कॉल कर गंदी गंदी गालीयां देकर जान सें मारने की धमकी दी जा रही है। उक्त शिकायत प्राप्त होने पर कार्यालय व्ही केयर फॉर यू द्वारा अनावेदक के मोबाईल नंबरों 7067316870, 7067315002 और 9584340147 पर कॉल करने पर ऑफिस के हेल्प लाईन नंबर 0731-2522111 पर भी गाली गलौज की गयी।
उक्त शिकायत पर त्वरीत कार्यवाही करते हुए व्ही केयर फॉर यू की टीम द्वारा  मोबाईल नंबर 7067316870 और 7067315002 धारक संजय लोधी पिता मालकसिंह लोधी उम्र 21 साल निवासी 237 पंचमकी फेलइंदौर और मोबाईल नंबर 9584340147 की धारक रत्ना विश्वकर्मा पिता दयाराम विश्वकर्मा उम्र 23 नि राधाकृष्ण मंदिर के पास पंचम की फेल इंदौर को पकड कर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु, पुलिस थाना लसूडिया के सुपूर्द किया गया है।

अनावेदक संजय लोधी द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मैं ग्राम करेली नरसिंहपुर का रहने वाला हूं और मेरे पिता गांव में रह कर खेती का काम करते है। मैं इंदौर में पिछलें 02 साल सें रह कर कॉम्पीटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था साथ ही विन क्लीक शॉप पर कॉल संबंधित काम करता था। वही पर मेरी मुलाकात रत्ना विश्वकर्मा सें हुई थी जिसके कहने पर मेरे व रत्ना द्वारा आवेदिका के मोबाईल नंबर पर कॉल किए है। रत्ना विश्वकर्मा जो कि मूलरूप सें छिदवाडा जिले की रहने वाली है और एचजीएसएल कंपनी में कॉल संबंधित काम करती है। रत्ना ने बताया कि मुझें आवेदिका सें उधार दिए पैसें लेने थे इसीलिए मैंने और संजय लोधी नें आवेदिका को कॉल कर गंदी गंदी गालीयॉ दी व परेशान किया गया।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 40 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर- दिनांक 25 सितंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 20 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
      
02 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गिरफ्तारी तथा 29 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 25 सितंबर 2017-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 सितंबर 2017 को 01 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 56 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 सितंबर 2017-पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर 2017 को 12.45 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर मुसाखेडी चौराहा रिंग रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, देवेश गार्डन सुभाष होटल के सामने भुसावल महाराष्ट्र इन्दौर निवासी विष्णु पिता रमेश आर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से  एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर 2017 को 13.00 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर अंग्रेजी शराब का दुकान के सामने एबी रोड राऊ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, गांधी नगर देवास नाका इन्दौर निवासी मनु पिता सेवा राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक लोहेका खजंर जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 25 सितंबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 20 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

04 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 25 सितंबर  2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर  2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गिरफ्तारी तथा 39 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 25 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 सितंबर 2017 का 05 गिरफ्तारी तथा 39 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 सितंबर 2017-पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर 2017 को 16.05 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास सांवेर रोड मांगलिया इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम कटक्या थाना सांवेर इन्दौर निवासी चौहानसिंह पिता इदराम पारदी और अजय पिता रामप्रसाद पारदी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 सितंबर 2017-पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर 2017 को मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर चंदुवाला रोड चंदन नगर पुलिया के पासइन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, व्यास नगर झोपड पट्‌टी बस्ती हनुमान मंदिर के पास इन्दौर निवासी शाहरूख पिता रमजान और 244 गली नं. 7 चदंन नगर इन्दौर निवासी साजिद पिता शाकिर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा व चाकू जप्त किया गया।


पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।