Thursday, September 21, 2017

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 75 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर- दिनांक 21 सितंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 23 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 83 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 21 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्वक्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 सितंबर 2017 को 01 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 83 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 सितंबर 2017-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2017 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राऊ रंगवासा नहर के पास इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, संजय नगर राऊ इन्दौर निवासी देवकरण पिता छगनलाल गामड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 40 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 सितंबर 2017-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2017 को 11.40 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर देशी कलाली नवलखा के सामनें इन्दौर से अवैध हथियार लेकरघूमते हुये मिलें, ब्लक एफ 81 पंचशील नगर एरोड्रम रोड इन्दौर निवासी कैलाश पिता मोहन जोशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 21 सितंबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 52 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 21 सितंबर  2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर  2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाहीकी गई।

02 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 125 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 21 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 सितंबर 2017 का 02 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 125 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलते हुए मिलें, 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 सितंबर 2017-पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जवाहर टेकरी सांई मंदिर के पीछे मैदान इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, इरफान पिता हैदर, शाहरूख पिता अनवर, इरमान पिता शेख शाबिर और शमशेर पिता रज्जाक खान, साबिर पिता मो. युसुफ शेख, नईम पिता रज्जाक शेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4570 रू. नगदी व 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व करकार्यवाही की गयी है।

Wednesday, September 20, 2017

मुंबई से अपनी महिला मित्र के साथ अपनीपूर्व मित्र को कर रहा था परेशान, आरोपी व उसकी महिला मित्र व्ही केयर फॉर यू की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 20 सितम्बर 2017- इन्दौर शहर में महिलाओं को परेशान करने संबंधी शिकायतों व प्रकरणों पर त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरिक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री अमरेंद्र सिंह द्वारा व्ही केयर फॉर यू (अपराध शाखा) की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दियें गये।
पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने एक शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत कर बताया कि, मेरा पूर्व परिचित मित्र गिरीश धोटे जो कि वर्तमान में गोंरेगांव ईस्ट मुंबई में रहता है और वही पर जॉब करता है। मेरे द्वारा वर्ष 2011 सें गिरीश धोटे सें बातचीत बंद कर दी गई थी, फिर भी गिरीश बार बार मुझसें व्हाट्‌अप के माध्यम्‌ सें अशलील बातें करता है। पिछले माह अगस्त में मेरे मोबाईल नंबर पर किसी अज्ञात मोबाईल नंबर सें कॉल आयाजो कि महिला द्वारा किया गया था, जिसने मेरे चरित्र को लेकर अश्लील बातें की साथ ही गंदी गंदी गालीयां भी दी गई ।

उक्त शिकायत पर त्वरीत कार्यवाही करते हुए टीम द्वारा अनावेदक गिरीश धोटे पिता स्व.श्री माधवराव धोटे उम्र 28 साल निवासी 791 शाहपुरा सेक्टर सी हुजूर भोपाल और संजना गावण्डें पिता सूर्यवान गावण्डें उम्र 24 साल निवासी ग्राम रायआमला तहसील मुल्ताई जिला बैतूल को पकड कर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना बाणगंगा इंदौर के सुपूर्द किया गया। अनावेदक गिरीश धोटे ने अपने कथनों में बताया की मैं पूर्व में आवेदिका के संपर्क में था और हमारी दोस्ती थी। में भोपाल का रहने वाला हूं और वही सें मैंने बीई किया है और वर्तमान में मुंबई में रह कर एयर मिरिकल टैक्स सेंटर कंपनी अंधेरी ईस्ट मुंबई में प्रोजेक्ट इंजिनियर के पद पर काम करता हूं तथा मुंबई में गोरेगॉव मुंबई में रहता हूं। मेरी महिला मित्र संजना गावण्डें जिससें मेरी सगाई होने वाली है, उसे मैंने आवेदिका सें अपने रिद्गते के बारें में बताया तो संजना द्वारा आवेदिका का मोबाईल न. मेरे मोबाईल सें लिया गया और कॉल किया गया था।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 62 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर- दिनांक 20 सितंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 22 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
      
03 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी तथा 47 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 20सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 सितंबर 2017 को 01 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी तथा 47 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलते हुए मिलें, 07 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 सितंबर 2017-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुगनीदेवी ग्राउंड के खण्डर और शिवाजी काम्पलेक्स के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, दिनेश पिता हीरासिंह, शेखरपाल पिता हरिनारायण पाल, रवि पिता महेंद्र वर्मा, मुकेश पिता मुन्नालाल जोशी, रवि पिता किशोर वर्मा और युसुफ पिता इब्राहिम, वसिम पिता हमीद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2250 रू. नगदी व 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 20सितंबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 40 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 20 सितंबर  2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर  2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 49 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 20 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 सितंबर 2017 का 03 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 49 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिसद्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलते हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 सितंबर 2017-पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर 2017 को 14.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मुल्ला की टाल के सामने पीठ रोड मंहु इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, शाकीर पिता याकुब, भावराव पिता बसंत गवार और प्रेम पिता शकंर बारसे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 640 रू. नगदी व 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 सितंबर 2017-पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला हातोद इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, हरिजन मोहल्ला हातोद इन्दौर निवासी लीलाधर पिता बलराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनकेकब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर यादव मोहल्ला आजाद मैदान के पास मंहु इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, राजेंद्र श्रीवास के मकान के पास यादव मोहल्ला मंहु इन्दौर निवासी ऋषभ पिता देवीसिंह यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 830 रूपयें नगदी व 15 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 सितंबर 2017-पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर 2017 को 04.30 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर चौईथराम मंडी गेट के सामने इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 122 हबीब कालोनी थाना खजराना इन्दौर निवासी मों. अजहर पिता आजम अली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, September 19, 2017

शादी का दबाव बनाने हेतु परेशान करने वाला एमआर तथा युवती को अश्लील कॉल कर परेशान करने वाला मनचला पड़ौसी, व्ही केयर फॉर यू की गिरफ्त में

               
इन्दौर-दिनांक 19 सितम्बर 2017- इन्दौर शहर में महिलाओं को परेशान करने संबंधी शिकायतों व प्रकरणों पर त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरिक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री अमरेंद्र सिंह द्वारा व्ही केयर फॉर यू (अपराध शाखा) की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दियें गये।
पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने एक शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत कर बताया कि, मैं चंदन नगर में रहती हूं और प्राईवेट कंपनी में जॉब करती हूं, जहां पर मेरी मुलकात कंपनी में काम करने वाले आसिफ कुरैशी से हुई थी। तब हमारी नार्मल बातचीत होती थी कंपनी ट्रेनिंग के दौरान हम लोग साथ में थे तब की मेरी फोटो आसिफ के पास है जिसें लेकर आसिफ आये दिन मुझें कॉल कर परेशान कर रहा है और मुझ पर शादी का दबाव बना रहा है। मेरे द्वारा शादी सें इंकार किया गया जिस पर आसिफ मेरी फोटो कों वायरल करने की धमकी दे रहा है और मेरे परिवार में सभी को भेजने का बोल रहा है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर व्ही केयर फॉर यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करतें हुए अनावेदक आसिफ कुरैशी पिता अमीन कुरैशी उम्र 26 साल निवासी मकान नंबर 59 श्रीनगर काकंड इन्दौर को घेराबंदी कर 56 दुकान इंदौर सें पकडा गयाजिसें अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना चंदन नगर के सुपूर्द किया गया है। अनावेदक ने पूछताछ मे बताया कि आवेदिका से पिछलें वर्ष 2016 में कंपनी ट्रेनिंग के दौरान हमारी मुलाकात हुई थी तब ही सें आवेदिका का नंबर मेरे पास था, मैं ग्राम कमलापुर देवास तहसील बागली जिला देवास का रहने वाला हूं और वर्ष 2009 सें इंदौर में रह कर एक कंपनी में एमआर के पद पर कार्य कर रहा हूं। मेरा परिवार में दो छोटे भाई और माता पिता है जो देवास रह कर खेतीबाडी करते है। आरोपी आसिफ आवेदिका से उक्त जान पहचान के आधार पर बात कर रहा था, जिसे टीम द्वारा पकड़ा गया।

इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में पुलिस थाना सदर बाजार क्षेत्रांतर्गत रहनें वाली आवेदिका ने एक शिकायती आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि, मेरा पूर्व परिचित संदीप डहाके जो कि मेरे घर के पास में ही रहता है, उससे मेरी नार्मल दोस्ती थी। संदीप द्वारा कहीं से मेरा मोबाईल नंबर पता करके, अपने मोबाईल से मेरे नम्बर पर बहुत ही अश्लील बाते करने लगा और गाली गलौच करने लगा साथ ही मेरे मोबाईल नम्बर पर बार-बार अश्लील मैसेज भेज कर परेशान कर रहा है।

उक्त शिकायत प्राप्त होने पर व्ही केयर फॉर यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करतें हुए अनावेदक संदीप पिता रविचंद्र डहाके (26) निवासी 16/01 सदर बाजार इन्दौर को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना सदर बाजार के सुपुर्द किया गया है। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ पर आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि मेरे पिता प्रायवेट जॉब करते है और मैं बीकॉम तक पढ़ा हूं वर्तमान में जनलक्ष्मी माइक्रो फायनेंस कंपनी इंदौर में एक साल से सेल्समेन के पद पर कार्यरत हूं।

 

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 106 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर- दिनांक 19 सितंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 18 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 34 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 सितंबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 191 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 87 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 19सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 सितंबर 2017 को 03 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 87 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टें/जुए की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 19 सितंबर 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 18 सितंबर 2017 को 20.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम अलवासा अशोक के मकान के बाहर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, हुसैन पिता हबीब खॉं, जीतेंद्र पिता रामलाल, अब्दुल फतीन पिता अब्दुल हकीम, सतीश पिता बाबुलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6800 रू. नगदी व 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 18 सितंबर 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर परदेशीपुरा मेन रोड और राखोडीवाला धर्मशाला के पीछे परदेशीपुरा इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्तमिलें, 52/5 परदेशीपुरा इन्दौर निवासी गेंदालाल पिता छोटेलाल कुशवाह और 7/7 परदेशीपुरा इन्दौर निवासी रवि उर्फ अंकित पिता मथुराप्रसाद चौकसे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1190 रू. नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 सितंबर 2017-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 18 सितंबर 2017 को 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चौधरी का ढाबा राऊ इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, रंगवासा राऊ इंदौर निवासी महेश पिता सालकीराम चौधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 19 सितंबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 18 सितंबर 2017 को फरार एवंस्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 72 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

08 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 19 सितंबर  2017 -इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 सितंबर  2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 38 गिरफ्तारी तथा 106 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 19 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 सितंबर 2017 का 05 गैर जमानती, 38 गिरफ्तारी तथा 106 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 सितंबर 2017-पुलिस थाना बडगोंदा द्वारा कल दिनांक 18 सितंबर 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला कोदरिया और मंहु मंडलेश्वर मार्ग इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, गवली पलासिया इन्दौर निवासी ओमप्रकाश पिता तेजराम और जामली इन्दौर निवासी सत्यनारायण पिता बुद्दाजी निनामा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 450 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 सितंबर 2017-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 18 सितंबर 2017 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर विदुर नगर चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, आई दिग्विजय मल्टी इन्दौर निवासी राजेश पिता गोपाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Monday, September 18, 2017

थाना जूनी इंदौर के धोखाधडी के प्रकरण में फरार आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 18 सितम्बर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा विभिन्न थानों में पंजीबद्ध अपराधों के फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के संबंध में कार्यवाही करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रॉच श्री अमरेन्द्र सिह द्वारा अपराध शाखा की टीम को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये।
इस दिशा में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना जूनी इंदौर के धोखाधडी के प्रकरण का फरार आरोपी पंकज जोशी जिला न्यायालय के बाहर खडा है। उक्त सूचना पर तत्काल क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा थाना जूनी इंदौर के अपराध क्रमांक 317/17 धारा 420,406 भादवि में आरोपी पंकज जोशी पिता जगदीशचंद्र जोशी उम्र 43 निवासी 835 खातीवाला टैंक मनिकबाग पैलेस एक्साईज ऑफिस के पास इंदौर को, जिला न्यायालय इंदौर के परिसर से पकडा गया।

आरोपी पंकज जोशी ने पूछताछ में बताया कि वह पेशे से डॉक्टर है और खातीबाला टेंक इंदौर के पास डॉक्टर आशीष अग्रवाल के अस्पताल पर मरीज देखता हॅू। मैंनें सन्‌ 2014 में संजय गुप्ता जी को अपना ऑफिस जो कि टॉवर चौराहे पर पिशोरी ढाबा के सामने 321 भंवरकुआ मेन रोड पर है, संजय गुप्ता को एग्रीमेंट कर 30 लाख रुपये में दिया था और उसका पजेशन मेने संजय गुप्ता जी को नही दिया था जिस पर से संजय गुप्ता जी ने मेरी शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद मेरे विरुद्ध पुलिस थाना जूनी इंदौर पर प्रकरण दर्ज किया गया था। टीम द्वारा आरोपी पंकज जोशी को पकड़ा गया है, जिसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना जूनी इन्दौर के सुपुर्द किया गया है। आरोपी से धोखाधडी में संलिप्त अन्य आरोपियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।


छात्रा को अश्लील कॉल करने वाला दूधवाला तथा अपनी पत्नी के पूरे परिवार को अश्लील कॉल कर परेशान करने वाला पति, व्ही केयर फॉर यू की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 18 सितम्बर 2017- इन्दौर शहर में महिलाओं को परेशान करने संबंधी शिकायतों व प्रकरणों पर त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरिक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री अमरेंद्र सिंह द्वारा व्ही केयर फॉर यू (अपराध शाखा) की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दियें गये।
पुलिस थाना विजय नगर क्षेत्रांतर्गत रहनें वाली आवेदिका ने एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें उसके द्वारा बताया कि मैं कक्षा 11 वीं में पढ़ती हूं। मेरी महिला मित्र के पास किसी अज्ञात मोबाईल से लगातार कॉल आ रहे थे, तो उसने मेरे मोबाईल से उक्त अज्ञात मोबाईल धारक को कॉल किया था, फिर उस अज्ञात मोबाईल धारक द्वारा मेर नंबर पर भी अनावश्यक अश्लील कॉल एवं मैसेज भेजकर मुझे परेशान कर रहा है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर व्ही केयर फॉर यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करतें हुए अनावेदक विकास चौहान पिता सत्यनारायण चौहान (19) निवासी बिज्जुखेड़ी लसूड़िया इन्दौर को पकड़ा गया, जिसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना विजय नगर के सुपुर्द किया गया है। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ पर आरोपी विकास ने बताया कि वह उक्त पते पर रहता है और दूध बेचने का काम करता है तथा पिताजी खेतीबाड़ी करते है। विकास द्वारा उक्त घटना में उपयोग की गयी सिम व मोबाईल तोड़ कर फेंकना बताया।

इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्रांतर्गत रहनें वाली आवेदिका ने एक शिकायती आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि, मैं एक गृहणी हूं, मेरी भांजी का विवाह दो वर्ष पूर्व ओमप्रकाश से हुआ था। ओमप्रकाश द्वारा लगातार झगड़ा विवाद करने के कारण पिछले छः माह से मेरी भांजी, उसको छोड़कर घर आ गई है। इस बात को लेकर ओमप्रकाश द्वारा पिछले कई महिनों से लगातार मेरे मोबाईल पर व परिवार के अन्य सदस्यों को कॉल कर अश्लील गालियां दे रहा है तथा मेरी भांजी के चरित्र को लेकर गंदी-गंदी बातें कर रहाहै।

उक्त शिकायत प्राप्त होने पर व्ही केयर फॉर यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करतें हुए अनावेदक ओमप्रकाश पिता स्व. घनश्याम नामदेव (28) निवासी 128 न्यू रामनगर नई बस्ती इन्दौर को पकड़ा गया, जिसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना बाणगंगा के सुपुर्द किया गया है। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ पर आरोपी ओमप्रकाश ने बताया कि मैं ड्रायवरी का काम करता हूं। आवेदिका की भांजी से उसकी शादी वर्ष 2015 में हुई थी, शादी के बाद से ही हमारे बीच काफी झगड़े व विवाद होते थे इसी कारण मेरी पत्नी घर छोड़ कर चली गयी। इसी बात को लेकर मेरे द्वारा गुस्से में गाली-गलौच की गयी।