Thursday, August 31, 2017

डकैती की योजना बना रहे आरोपी पुलिस थाना भवंरकुआ की गिरफ्त्‌ में


इन्दौर-दिनांक 31 अगस्त 2017- शहर में अपराध नियत्रंण हेतु, अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों को पकडनें के निर्देश पुलिस उप महानिरिक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारयणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें। उक्त निर्देश के तारतम्य मे पुलिय अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह व अति. पुलिस अधीक्षक पश्चित जोन-1 श्री धनंजय शाह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक जुनी इन्दौर श्री शशीकांत कनकनें के निर्देशन में थाना प्रभारी भवंरकुआ श्री शिवपाल सिंह कुशवाह के द्वारा पुलिस टीम का गठन कर इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश दियें।
                उक्त निर्देश पर कार्यवाही करतें हुए पुलिस टीम को मुखबिर से सुचना मिली कि आज रात्री में करीबन 5-6 बदमाश लालबहादुर शास्त्री नगर में रात्री 12.00 बजें के बाद डकैती डालने की योजना बना रहें है। व सभी बदमाशो के पास पिस्टल है। उक्त सुचना पर तत्काल कार्यवाही करतें हुय पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुचकर देखने पर पांच व्यक्ति एक साथ घेरा डालकर नीम के पेड के नीचे बैठे है। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को घेराबंदी कर पकडा गया। पुलिस टीम द्वारा पुछताछकरने पर अपना नाम पता 1. सचिन पिता ओमपुरी गोस्वामी उम्र 20 साल निवासी 107 आई टी बी ड्रीम सिटी देवास नाका लसुडिया 2. रेहान पिता मों. रियाज अंसारी उम्र 19 साल निवासी बडी मस्जिद के पास गरीब नवाज कालोनी खजराना 3. सतीश पिता जगदीश उम्र 45 वर्ष निवासी नंदानगर जनता क्वाटर 960 परदेशीपुरा 4. विक्की पिता रमेश ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी म.न. 119 डी एस 1 स्कीम न. 78 थाना लसुडिया इन्दौर का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से फरार आरोपी का पुछने पर उसका नाम सोनु मराठा निवासी मोती तबेला इन्दौर का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से देशी कट्टा, 12 बोर 1 नग जिंदा राउंड, एक खटकेदार चाकु छुरा दो नग जप्त कियें गयें। पुछताछ पर पता चला कि आरोंपियों के द्वारा अप्पु पटेल निवासी लालबहादुर शास्त्री नगर पालदा चितावद के घर पर डकैती डालकर सोना चांदी के आभुषण व नगदी रूपये लुटने की योजना बना रहे थे।

                पुलिस थाना भवंरकुआ द्वारा आरोपियों के विरूद्ध धारा 399, 402 भादवि एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

एसआई की मंगेतर पर शादी का दबाव बनाने वाला कंपनी का मैनेजर व एक युवती को परेशान करने वाला मनचला व्ही केयर फॉर यु की गिरफ्त्‌ में।



इन्दौर-दिनांक 31 अगस्त 2017-शहर में बढ़ रहें महिलाओं संबंधी अपराधों पर अंकुश लगानें व अपराधियों कों पकडनें के निर्देश पुलिस उप महानिरिक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मों युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री अमरेंद्र सिंह के द्वारा अपराध शाखा की टीम व्ही केयर फॉर यु को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करनें हेतु समुचित दिशा निर्देश दियें। पुलिस टीम द्वारा उक्त निर्देश पर कार्यवाही करतें हुये दो लोंगों कों पकडनें में सफलता प्राप्त की है।
1.            थाना एमआईजी क्षेत्रांतर्गत रहनें वाली आवेदिका द्वारा एक लिखित आवेंदन पेश किया था, जिसमें बताया कि में इन्दौर में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही हुं। और साथ ही ट्रेड  इंडिया रिसर्च प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। उसी कंपनी का मैनेजर मनीष भंडारी मेरी कुछ पयन फोटो जो ऑफिस के थें वह फोटो मेरे मंगेतर कों भेज दी। व मेरे चरित्र के बारे में अश्लील बातेंकी जिससें मेरी सगार्ग टुट गई। और आयें दिन मनीष मुझें मेरी फोटों को लेकर ब्लेक मेल कर रहा है, और बार-बार मुझसें मिलनें का बोल रहा है। मेरी दोबारा सगाई एसआई के साथ हो गई जों वर्तमान में ट्रेनिंग पर है, उसें भी कॉल कर मेरे चरित्र को लेकर अश्लील बातें कर रहा है। साथ ही मेरी फोटों भेजकर सगाई तोडनें की कोशिश कर रहा है।                      उक्त शिकायत पर त्वरीत कार्यवाही करतें हुए पुलिस टीम द्वारा अनावेदक मनीष भंडारी पिता रामविलाश भंडारी उम्र 23 साल निवासी बी चेतन नगर बंगाली चौराहा को पकडकर अग्रिम कार्यवाही करनें के थाना एमआईजी के सुपुर्द किया गया है। पुलिस टीम द्वारा पुछताछ करनें पर आरोपी मनीष नें बताया कि वह धामदा सारंगपुर राजगढ का रहनें वाला है। मैने बीएससी की है,  और इन्दौर में वर्ष 2016 से रहकर ट्रेड इंडिया रिसर्च प्राइवेट कंपनी का मैनेजर हुं।

2.            थाना आजाद नगर क्षेत्रांतर्गत रहनें वाली आवेदिका द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर बताया की में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी वहा पर मेरे साथ अनिल मुयाल भी काम करता था। जिससें मेरी नार्मल बातचित थी, पर अनिल द्वारा मेरे सामनें प्यार का इजहारकिया जिस पर मेरे द्वारा मना कर दिया गया था। और बताया कि मेरी सगाई हो चुकी है, मुझे तेरे साथ रिलेशन नही रखना है। उसके बाद भी अनिल मुझ पर शादी का दबाव बना रहा है। मेरे भाई ने जब अनिल से बात की तो अनिल ने खुद को जान से मारकर मुझे फसानें की बोल रहा है।                                                                              उक्त शिकायत पर त्वरीत कार्यवाही करतें हुए पुलिस टीम द्वारा अनावेदक अनिल पिता उपदित जुयाल उम्र 26 साल निवासी फ्लेट न. 01 सत्यकलाकृति अपार्टमेंट महालक्ष्मी नगर लसुडिया को पकडकर  पुलिस थाना आजाद नगर के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पुछताछ करनें पर बताया की वह मुल रूप से भोपाल का रहनें वाला हुं, मैने भोपाल से बीएससी की है। मुझे इन्दौर आयें हुए 09 माह ही हुए है, और यहां प्राइवेट जॉब करता हुं। मेरे पिताजी भोपाल में सेंट्रल गर्वमेंट कर्मचारी है।             
    

पुलिस अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई



इन्दौर-दिनांक 31 अगस्त 2017- आज दिनांक 31.08.17 को पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में, इन्दौर पुलिस के आठ पुलिस अधिकारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के मुखय आतिथ्य व पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मों. युसुफ कुरैशी, अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मनोज राय, उप पुलिस अधीक्षक लाईन इन्दौर श्री सुनिल तालान एवं रक्षित निरीक्षक इन्दौर श्री अनिल राय की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में, सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधीकारीगण श्री जगदीश प्रसाद दुबे निरिक्षक विधानसभा सेल इन्दौर, श्री दयाराम मालवीय उनि पुलिस थाना एरोड्रम , श्री गौरीशकंर ओझा उनि पुलिस थाना लसुडिया, श्री सुरेंद्र बाबु व्यास -सउनि रक्षित केंद्र इन्दौर, श्री सईद एहमद-सउनि रक्षित केंद्र इन्दौर , श्री रामचंद्र यादव - सउनि जिला अभियोनज शाखा , श्री चंद्ररूप सिंह - सउनि रक्षित केंद्र इन्दौर, श्री इन्द्रमणि चौहान- प्र.आर 2079 पुलिस थाना चंद्रावतिगंज इन्दौर एवं इनके परिजन तथा कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
                कार्यक्रम के दौरान उप पुलिसमहानिरीक्षक इन्दौर द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों को उन्होने जो पुलिस विभाग अभिन्न सेवाएं दी गयी है, के लिये धन्यवाद दिया गया तथा स्मृति चिन्ह भेट कर उनके भविष्य के लिये मंगल कामना की गयी।

  

वाहन चोरी के प्रकरण में फरार व ईनामी आरोपी पुलिस थाना तुकोगंज की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 31 अगस्त 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर के विभिन्न अपराधों में फरार/ईनामी आरोपियों की धरपकड कर कार्यवाही करने के निर्देश दियें गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुर्व जोन-1 श्री बिट्टू सहगल व नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री बी पी एस परिहार के निर्देशन में पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा एक आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना तुकोगंज की पुलिस टीम को मुखबिर से सुचना मिली की थाना के अपराध क्रमांक 664/16 धारा 379-34 भादवि के प्रकरण में फरार चल रहा फरार आरोपी पप्पू जमदार शहर में देखा गया है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी पप्पू पिता ईश्वर जमदार उम्र 22 वर्ष निवासीगोटू महाराज की चाल अमरटेकरी थाना एमआईजी जिला इन्दौर को घेराबंदी कर पकङा गया। आरोपी उक्त प्रकरण मे करीब 9 माह से फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ पर बताया कि वह मालवा मील चौराहा पर सब्जी का हाथ ठेला लगता था। मेरे दोस्त जयप्रकाश उर्फ गोलू सोनी व मेरा छोटा भाई राहुल के साथ मिलकर मोटर सायकल चोरी करते थे। और चोरी का माल जयप्रकाश की मांगलिया स्थित गैराज पर रखते थे। पुलिस टीम द्वारा जयप्रकाश और राहुल को वाहन चोरी मे पकडा गया जिनसे पूछताछ करनें पर आरोपी पप्पी के साथ वाहन चोरी करना कबूल किया। आरोपी पप्पी दोनो आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर वह घटना दिनांक से फरार हो गया और फरारी कटाने के लिये अपने ससुराल राजस्थान चला गया था। करीबन 23 दिन पहले ही वह अपनी मां की तबीयत खराब होने से इन्दौर आया था, जिसको पुलिस टीम ने धरदबोचा। उक्त शातिर अपराधी पर थाना तुकोगंज पर अप.क्रं. 664/16 धारा 379-34 भादवि मे फरार होने से इसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर द्वारा 5 हजार के ईनाम की उदघोषणा की गई थी।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्द्गान में थाना प्रभारीतुकोगंज श्री राजकुमार यादव, उपनिरीक्षक प्रदीप गोलिया, आरक्षक 2068 रविन्द्र ठाकुर, आरक्षक 1221 किशोर सांवलिया, आरक्षक 2362 शैलेन्द्र चौहान व आरक्षक 3659 अजबसिंह रावत की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही । 

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 159 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर- दिनांक 31 अगस्त 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30 अगस्त 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 62 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
12 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 अगस्त 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 31 अगस्त2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 अगस्त 2017 को 11 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलतें हुए मिलें, 08 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 31 अगस्त 2017-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2017 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 312 शिवजी नगर मेन रोड के सामनें और मैजिक स्टैंड के पास सिटी बस स्टैंड के सामनें इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, प्रकाश पिता नारायण, सुनील पिता जगंलराव पंवार, अशोक पिता मुरलीधर और दिनेश पिता हीरासिंह चौहान, राकेश पिता मुकेश चौधरी, दिनेश पिता सुकराम ठाकुर, राजेंद्र पिता प्यारेलाल कनोडिया, गोपाल पिता शिवनारायण रम्बाडें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1310 रूपयें नगदी तथा 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनकेविरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 अगस्त 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2017 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बंजारी माता मंदिर रोड पुल पर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 526 व 942 भागीरथपुरा इन्दौर निवासी सचिन पिता शांतिलाल जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2017 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्कीम नं 126 के पास मैदान इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, राजु पिता जगदीश अहिरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2017 को 16.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 406 द्गिावजी नगर के सामनें मेन रोड इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 406 शिवाजी नगर इन्दौर निवासी विक्की पिता तारासिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध भांग जप्तकी गयी।


पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 अगस्त 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2017 को मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर बाणेश्वरी कुंड हनुमान मंदिर के पीछे और भैरव बाबा मंदिर के पास छोटी कुम्हारखाडी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 317/3 मुखर्जी नगर इन्दौर निवासी सागर पिता रामचंद्र प्रजापति और 858 छोटी कुम्हारखडी इन्दौर निवासी अक्षय पिता रामअवतार वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक-एक चाकु जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।




इन्दौर- दिनांक 31 अगस्त 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30 अगस्त 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 97 आरोपियों को गिरफ्‌तारकिया गया जिसके अंतर्गत-

35 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 31 अगस्त 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 35 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 28 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 31 अगस्त 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 अगस्त 2017 का 03 गैर जमानती, 28 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलतें हुए मिलें, 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 31 अगस्त 2017-पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2017 को 03.30 बजें,मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 57/2 गाडराखेडी इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, विरेंद्र पिता कुंदनलाल, नरेंद्र पिता प्रकाश शर्मा, मनोज पिता भुरेलाल, विजय पिता रूपचंद गोरिवा, रोहित पिता सुदर मोरेले, जितेंद्र पिता बलदेव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3825 रूपयें नगदी तथा 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 अगस्त 2017-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2017 को 18.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लक्ष्मणपुरा पुलिया के पास इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, श्रीनाथ स्ट्रीट इन्दौर निवासी अमित पिता रामरतन शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नेमावर रोड असरावद बुजुर्ग और देवकरण की गुमटी के पीछे बुरानाखेडी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें,असरावद बुजुर्ग इन्दौर निवासी मुकेश पिता रमेश लोहानी और बुरानाखेडी इन्दौर निवासी देवकरण पिता रामप्रसाद चौधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 अगस्त 2017-पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2017 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर लोहागेट धार रोड चदंन नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 186बी राजनगर इन्दौर निवासी अखिलेश पिता हरिपुरी गोस्वामी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकु जप्त किया गया।
पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2017 को 22.35 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर गंजी कंपाउड कलेक्टर आफिस के सामनें इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ग्राम बिलावली तहसील बागली जिला देवास निवासी अजय पिता करणसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक पिस्टल, एक जिंदा राउड व एक देशी कट्टा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों कोगिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।