Friday, July 21, 2017

मोटर साईकिल से मोबाईल की लूट करने वाले प्रेमी युगल, पुलिस थाना हीरा नगर की गिरफ्त में


इन्दौर- दिनांक 21 जुलाई 2017-पुलिस थाना हीरानगर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19.07.17 को सुखलिया टेम्पो स्टैण्ड के पास सर्विस रोड पर छात्रा से मोटरसाईकिल सवार अज्ञात एक लडके व लडकी द्वारा मोबाईल छीना गया था। जिस पर छात्रा केचिल्लाने पर राहगीर ने मोटर साईकिल को रोकने का प्रयास किया किन्तु आरोपी भाग गये थे। छात्रा ने राहगीर से मोटर साईकिल का नम्बर लेकर थाना हीरानगर पर रिपोर्ट की थी। रिपोर्ट पर पुलिस थाना हीरानगर द्वारा अपराध क्रमांक 381/17 धारा 392,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। उक्त घटना पर लूट करने वाले आरोपियों की पतारसी कर तुरन्त गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन द्वारा थाना प्रभारी हीरानगर श्री शशिकान्त चौरसिया कों समुचित दिशा निर्देश दियें।
                जिस पर कार्यवाही करतें हुए थाना प्रभारी हीरा नगर द्वारा पुलिस टीम का गठन कर,  मोटरसाईकिल के रजिस्ट्रेशन नम्बर की डिटेल निकालकर उक्त पते पर दबिश दी, तो वहा पर एक महिला मिली जो पुलिस टीम को देखकर घबराने लगी। पुलिस टीम द्वारा पूंछतांछ करने पर उसनें अपना नाम आरोपी डिंपल (परिवर्तित नाम) बताया और बताया कि उसने अपने बॉयफ्रेड शेखर जयपाल निवासी गौरीनगरइन्दौर के साथ मिलकर सुखलिया टेम्पो स्टैण्ड पर एक लडकी से मोबाईल लूटा था। आरोपी महिला के बताये अनुसार पुलिस टीम द्वारा आरोपी शेखर पिता भैय्यालाल जयपाल उम्र 24 साल निवासी 1076 न्यू गौरीनगर इन्दौर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना मे लूटा गया मोबाईल बरामद कर लिया गया है, तथा लूट में प्रयुक्त मोटरसाईकिल एम.पी. 09 जे.वाय. 8065 को जप्त किया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपीगण से अन्य घटनाओं के संबंध में पूूंछतांछ की जा रही है ।

                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस थाना हीरानगर थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया, सउनि. अमरजीत सिंह राठौर, आरक्षक प्रमोद शर्मा, आरक्षक गुलरेज, महिला आरक्षक आशा की महत्वपुर्ण व सराहनीय भूमिका रही है ।


इन्दौर पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत, 45 नाबालिग बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के पास पहुचाया


इन्दौर- दिनांक 21 जुलाई 2017-पुलिस उप महानिरिक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत लावारिस व घर से गुम/भटके हुये 45 बच्चों को उनके परिजनों से मिलानें में सफलता प्राप्त की हैं।
            शहर में लावारिस रूप से एवं अपने घर व परिजनों से बिछड़े हुए या गुम हुए नाबालिग बच्चों के थाना क्षेत्रों में मिलने पर विशेष सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ प्रभावी कार्यवाही करते हुए उनके परिजनों के पास पहुचाने के निर्देश, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा दिये गये है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इन्दौर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बस स्टेंड, रेल्वे स्टेशन, पार्को, मंदिर मस्जिद आदि सार्वजनिक स्थानों पर, ऐसे बच्चों का पता लगाने के लिये एक विशेष अभियान, ''ऑपरेशन मुस्कान'' चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा 04, तिलक नगर द्वारा 01, सदर बाजार द्वारा 16 तथा थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा 24, इस प्रकार कुल 45 नाबालिक बच्चें मिलें। उक्त सभी बच्चों से पूछताछ व जानाकरी के आधार पर उनके परिजनों की तलाश कर सकुशल उनके सुपूर्द किया गया।
            इस दौरान पुलिस थाना छोटीग्वालटोली को मिलें 24 बच्चों में 14 बच्चे जिला जालौन व औरय्‌या (उ.प्र.) के, 03 बच्चे जिला डूंगरपुर राजस्थान के, 02 बच्चे उज्जैन के, 01 बच्चा जिला सिहोर, तथा अन्य बच्चें इन्दौर के खजराना व राऊ के है, जिनके परिजनों की तलाश कर, उन्हे सौपे गये। इसी प्रकार थाना सदर बाजार को मिलें 16 बच्चों में से 14 बच्चों को उनके परिजनों की तलाश कर, उन्हे सौपा गयातथा 02 बच्चों को चाईल्ड लाईन के सुपुर्द किये गये। पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा 04 बच्चों में से 01 बच्चे को उसके परिजनों के पास पहुचाया तथा 03 बच्चों को थानाक्षेत्र की एक सामाजिक संस्था के सुपुर्द किया गया है, जिनकी पढ़ाई लिखाई आदि की व्यवस्थाएं पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा करवायी जावेगी।

उक्त अभियान के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छोटी ग्वालटोली श्री संजू कामलें, थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर, थाना प्रभारी सदर बाजार श्री आर.के. सिंह व थाना प्रभारी तिलक नगर श्री नीरज सारवान व इन थानों की टीमों की महत्वपुर्ण व सराहनीय भूमिका रही। इन्दौर पुलिस द्वारा मासूम बच्चों के प्रति अपनी संवेदनशीलता का यह अभियान ''आपरेशन मुस्कान'' आगे भी जारी रहेगा।







इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 99 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2017 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 जुलाई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 38 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
      
06 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 101 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 21जुलाई 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 जुलाई 2017 को 01 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 101 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिला, 01 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2017- पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2017 को 20.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दुर्गेश्वरी किराना स्टोर के सामनें शीतल नगर सर्विस रोड इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 131 ए शीतल नगर विजय नगर इंदौर निवासी मनोज पिता राधाकृष्ण जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपयें नगदी एक लीड पेन 4 सट्‌टा पर्ची व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2017- पुलिस थाना आजाद नगरद्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2017 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मीना पैलेस आजाद नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, मीना पैलेस कालोनी आजाद नगर इन्दौर निवासी शहीद शेख पिता शकील शेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक लोहे की खुरकी जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण   पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर- दिनांक 21 जुलाई 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवके सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 जुलाई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 61 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

04 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 21 जुलाई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है,के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी तथा 99 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 21 जुलाई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 जुलाई 2017 का 05 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी व 99 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिला, 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2017- पुलिस थाना बडगोंदा द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2017 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आनन्द नगर गवली पलासिया इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, दरवाजा मीरखॉ बेटमा इंदौर निवासी शाहिद पिता सलीम खान और जिलानी पिता सलीम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1415 रूपयें नगदी दो लीड पेन 8 सट्‌टा पर्ची वसट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2017 को 23.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राहुल गांधी नगर सरकारी स्कुल के सामनें इन्दौर से ताश पत्तें के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें मिलें, जितेन्द्र पिता प्रभुलाल ठाकुर, प्रवीण पिता रामचंद्र गागलें, संतोष पिता जगन बलाई, दिनेश पिता जगदीश और जितेंद्र पिता जगदीश तवंर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6030 रूपयें नगदी व 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2017- पुलिस थाना खुडेल द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2017 को 17.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माता मंदिर के पास तिराहा ग्राम खेमाना इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम खेमाना इन्दौर निवासी सोनु पिता रमेश बेद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2017 को 19.40 बजें, मुखबिर सेमिलीं सूचना के आधार पर चौपाटी चौराहा करोंदिया इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, राजपुताना ढाबा इन्दौर निवासी महेश पिता तेरसिंह भिलाला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2017 को 21.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर डीपीओं के पास मांगलिया इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 136 निरंजनपुर एमआर 11 रोड 402 थाना लसुडिया इन्दौर निवासी सुदीप पिता सुधीरसिंह तोमर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2017 को 18.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम पंचडोरिया सांवेर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम पंचडोरिया सांवेर इन्दौर निवासी लाखन पिता जगन्नाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1.5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपीगिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2017- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2017 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लोक नायक नगर सॉई मंदिर के पास और नगीन नगर पुलिया इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, दुर्गा नगर गली न. 1 इन्दौर निवासी राहुल पिता सुरेन्द्र और गरीब नवाज कालोनी इन्दौर निवासी मनजीत पिता तेंजसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण   पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।






Thursday, July 20, 2017

शासकीय पी.एच.ई. विभाग का अवैध रूप से चोरी किये गये लाखो के हैंड पंप के सामान सहित, आरोपीगण क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 20 जुलाई 2017-उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिये, प्रभावी व सखत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री मो. युसूफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा ''शहर में पी.एच.ई. का अवैध रूप से चुराया हुआ, हैंड पंप का सामान बेचने की सूचना मिलने पर'' इस दिशा मे कार्यवाही करने हेतु उप पुलिस अधीक्षक क्राईम एवं थाना प्रभारी क्राईम की टीमों को योजनाबद्ध तरीके से लगाकर, आवश्यक निर्देश दिये गये।
                क्राईम ब्रांच इंन्दौर की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जूनी इंदौर लोहा मंडी मे हरि तौल कांटे के सामने निलेश ट्रेडर्स गोडाऊन मे 04-05 व्यक्तिएक लोडिंग गाडी टाटा वाहन क्र MP-41/GA-1226 से गोडाऊन में सरकारी विभाग पी.एच.ई. का लाखो का नये हेडपंपो का अवैध सामान खाली करवा रहें हैं। उक्त सूचना के आधार पर क्राईम ब्रांच की टीम ने थाना जूनी इंदौर के साथ संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर पतारसी की, जहॉ नीलेश ट्रेडर्स गोडाऊन पर गाडी टाटा 407 क्रमाक MP-41/GA-1226  में से कुछ व्यक्ति पी.एच.ई. विभाग के नये 20 हैंड पंप सेट, लगभग 300 से अधिक पाईप व 275 रॉड को नीलेश ट्रेडर्स गोडाऊन में खाली करते/रखते हुये मिले।
                पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होनें अपना नाम- 1. इजराइल पिता याशीन शेख निवासी देवास, 2. तफज्जुल पिता वसीर शेख निवासी देवास, 3. प्रशांत शाह पिता नवीन चन्द्र शाह निवासी गाधी सती गेट इंदौर तथा 4. वीरेन्द्र पिता गजराज सिह तंवर निवासी इंदौर बताया। दौराने पूछताछ इजराइल ने बताया कि वह ग्रामीण व शहरी क्षेत्र इंदौर व देवास में हैडपंप इन्स्टालेशन का काम करता है लेकिन एक हैंड पंप के इन्स्टालेशन में उसे विभाग से एक हैंड पंप व 15 पाईप मिलते है, परन्तु कई जगह ग्रामीण क्षेत्रो मे बोरिंग के बाद हैंड पंप नालगवाकर रहवासी बोरिग मे पानी की मोटर डाल देते है जिससे हैंड पंप का पूरा सामान रॉड व पाईप बच जाते है। इसके अलावा कई जगह उसके द्वारा बोरिग मे कम पाईप डालकर पाईप बचा लिया जाता है जो वह लाखों रूपयों मे नीलेश ट्रेडर्स के मालिक प्रंशात शाह को बेच देता है। चूकि प्रशांत शाह नीलेश ट्रेडर्स गोडाऊन का मालिक है जो मशीन/ मोटर पंप के पार्ट्‌स एवं हैंड पंप बेचने का काम करता है इसलिये मिलीभगत से इजराईल शेख से कम पैसे मे पी.एच.ई. का अवैद्य हैंड पंप सेट के शासकीय सामान को खरीद कर अधिक पैसों में मार्केट मे बेच देता है।
                                प्रशांत शाह के गोडाऊन पर वीरेन्द्र नाम का व्यक्ति मुनीम है जो हैंड पंप सेट के सामान की जानकारी एवं हिसाब किताब रखता है तथा गोडाऊन में सामान उतरवाने व उसे मार्केट मे बेचने मे प्रशांत शाह की मदद्‌ करता है। अन्य आरोपी तफज्जुल शेख ने पूछताछ में बताया कि वह इजराईल शेख की गाडी टाटा 407 क्र. MP-41/GA-1226 का ड्राइवर है, एवं वह सेठ प्रंशात शाह के द्वारा खरीदे गये पी.एच.ई. के सरकारी हैंड पंप के सामान को जूनी इंदौर लोहा मंडी मे नीलेश ट्रेडर्स नामक गोडाउन मे लाकर खाली करता है। 

                 उक्त चोरी किये गये माल की कीमत 10 लाख रूपये अनुमानित है। उक्त अवैधानिक गतिविधी को अंजाम देने वाले आरोपीगणों को पकडकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना जूनी इंदौर के सुपुर्द किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपीगणों पूछताछ जारी है, जिसमे पी.एच.ई. विभाग के चोरी किये गये हैंड पंपो के अलावा अन्य माल के भी बरामद होने की संभावना है तथा इनसे इनके साथ संलिप्त अन्य लोगों के बारें में भी पूछताछ की जा रही है।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 87 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 20 जुलाई 2017 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 जुलाई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 42 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
      
05 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 जुलाई 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 20जुलाई 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 जुलाई 2017 को 04 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी। ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुए मिलें

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 जुलाई 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2017 को 18.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सुखलिया इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम सुखलिया इंदौर निवासी संगीता पति सुनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 450 रूपयें कीमत की 4 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल नगर चमार मोहल्ला और जसपाल ढाबा के पास रोड किनारे खजराना इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, पटेल नगर खजराना इंदौर निवासी शारदाबाई पति रामप्रसाद, चन्दाबाई पति बंशीलाल और 372 चमार मोहल्ला खजराना इन्दौर निवासी हेमराज पिता हीरालाल सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 16800 रूपयें कीमत की 64 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 जुलाई 2017- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इन्द्रीश नगर तोमर गार्डन के सामनें मुसाखेडी और आजाद नगर गोल चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 4 इन्द्रीश नगर इन्दौर निवासी इन्दरसिंह पिता छोटेलाल सोंलकी और पेमा वाली गली भील कालोनी मुसाखेडी इन्दौर निवासी प्रवीण पिता रमेंश विश्वकर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक-एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2017 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्टार चौराहा खजराना इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 30 दाउदी नगर खजराना इन्दौर निवासी सलमान पिता बाबु लौहार को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण   पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 20 जुलाई 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवके सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 जुलाई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 45 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 20 जुलाई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
04 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 112 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 जुलाई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 जुलाई 2017 का 04 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी व 112 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिला, 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 जुलाई 2017- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2017 को 19.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सब्जी मंडी के पास सांवेर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, शिवकंठ नगर बाणगंगा इंदौर निवासी मोतीसिंह पिता मुंशीलाल मालवी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2017 को 17.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पेट्रोल पंप के पास सिमरोल से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, सिमरोल इंदौर निवासी लक्ष्मीनारायण पिता बाबूलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 310 रूपये नगदी व 1सट्‌टा पर्ची 1 लीड पेन व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 जुलाई 2017- पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2017 को 12.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सोनिया गांधी नगर खुला स्थान इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 17 सोनियागांधी नगर इन्दौर निवासी पिंकु पिता पंढरी सोनारें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1100 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2017 को 22.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छोटा बांगडदा रोड कायस बावडी के पास मेंन रोंड इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 65 भोलेनाथ इन्दौर निवासी हुकुम पिता भगवानलाल प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1400 रूपयें कीमत की 70 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2017 को 21.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुरखेडापति हनुमान मंदिर के गेट इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, मोची मोहल्ला कन्या शाला स्कुल के पास हातौद इन्दौर निवासी शाहजाद पिता शौकत शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 08 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उमरिया चौराहे के पास और महाराणा प्रताप ब्रिज के पास इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, पिगडम्बर कांकड इन्दौर निवासी रमेश पिता बंटु एवं नीमखेडा इन्दौर निवासी नीलेश पिता कैलाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2150 रूपयें कीमत की 43 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2017 को 20.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुरलाखेडी रोड बायपास मांगलिया इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, भोन्डवास थाना क्षिप्रा इन्दौर निवासी मेहरबान पिता अंतरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना महुं द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2017 को 14.20 बजें, मुखबिरसे मिलीं सूचना के आधार पर अंकटल होटल के सामनें हाट मैदान इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, खान कालोनी बजरंग गली मंदिर के पास मंहु इन्दौर निवासी शांताबाई पिता देवाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 जुलाई 2017- पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2017 को 13.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जुनी इन्दौर ब्रिज के नीचे सुयोग हास्पीटल के सामनें इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 190 बीके हरिजन कालोनी इन्दौर निवासी विजय पिता नाथुलाल गौसर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2017 को 20.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इमली बाजार कलाली के सामनें इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 339 कृष्णबाग कालोनी इन्दौर निवासी विकास पिता विजय रावल को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।

       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद् आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण   पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।