Sunday, July 16, 2017

अवैध मादक पदार्थ, पांच किलो गांजे सहित, दो आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 16 जुलाई 2017-उक्त जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि थाना बाणगंगा करोलबाग क्षैत्र मे कई दिनो से अवैध रुप से गांजा बेचने संबंधी शिकायते लगातार प्राप्त हो रही थी जनसंवाद मे भी इस तरह की शिकायते पुलिस को प्राप्त हुई थी, उक्त शिकायतो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा अवैध मादक पदार्थ की नशाखोरी एवं इनके कारोबार करने वालो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। जिस पर पुलिस अधीक्षक इन्दौर पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी एवं अति.पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय व्दारा नगर पुलिस अधीक्षक अजय जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा तारेश कुमार सोनी व उनकी टीम को इस संबंध में सखत व प्रभावी कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
पुलिस टीम द्वारा लगातार मेहनत करते हुए कई मुखबिरो को मामुर किया गया व इस प्रकार के अपराध में संलिप्त लोगों की जानकारी भी निकाली गयी। दिनांक 15.07.17 को उक्त टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि हीरो होन्डा मोटर सायकिल न. MP-09/MV-6413  पर दो व्यक्ति सावेंर की ओऱ से गांजा लेकर आ रहे है। उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल पुलिस टीम सांवेर रोड पहुंची, तभी मुखबिर के बताये अनुसार MP-09/MV-6413   नम्बर की हीरो होंडा स्पेलेन्डर गाड़ी दिखी। जिन्हे  हमराही फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकडा गया। जिनका नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम सलीम पिता सरवर मंसुरी 43साल निवासी जैतपुरा रोड धरमपुरी तहसील सांवेर जिला इंदोर का बताया तथा पीछे बैठै व्यक्ती ने अपना नाम अजय सिह उर्फ तुफानसिह पिता पर्वतसिह उम्र 30 साल निवासी ग्राम छोटा नगादा तहसील बदनावर जिला धार हाल  65, गणनायक नगर बंगाली चौराहे के पास थाना खजराना इंदोर बताया। संदेही अजय सिह उर्फ तुफानसिह  की जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक प्लास्टिक की पन्नी मे अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया, जो कुल 5 किलो ग्राम पाया गया। पुलिस टीम द्वारा दोनो आरोपीगणो से 5 किलो गांजा कीमती 25000 रूपये का जप्त कर आरोपीयों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध क्र. 641/17 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है  तथा इनसे उक्त गांजा कहां से लाये व कहां देने जा रहे थे के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री तारेश सोनी के नेतृत्व में उनि. शैलेन्द्र पटैया, सउनि आर.के. भदौरिया, प्रआर. राघवेन्द्र सिंह भदौरिया, आर. नागेन्द्र यादव तथा आर. राममिलन की सराहनीय भूमिका रही।


पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा जुऑ खेलते हुए, 06 आरोपियो को गिरफ्तार, इनके कब्जे से जुआ की रकम 1,58,000 रुपये बरामद


इन्दौर-दिनांक 16 जुलाई 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा अवैध रूप से जुऑ खेलते हुए मिलें, 6 आरोपियों को 1 लाख 58 हजार रूपयें की नगदी सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्रान्तर्गत मूर्ती पावर पाईंट के पीछे देवी अहिल्या मार्ग मे कई दिनो से अवैध रुप से जुआ खेलने संबधी शिकायते प्राप्त हो रही थी जिस पर से कई मुखबिरो को मामुर किया गया था। आज दिनांक 16.07.17 को थाना प्रभारी श्री तारेश सोनी को मुखबिर से सुचना प्राप्त हुई की मुर्ती पावर पाईंट के पीछे बिजली के खंबे के नीचे उजाले मे कुछ लोग जुआ खेल रहे है। इस पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल एक टीम को मौके पर रवाना किया गया, जहां पर टीम ने देखा कि कुछ लोग मूर्ती पावर पाईंट के पीछे बिजली की रौशनी मे बैठ कर ताश पत्तो से रुपये पैसो की हार-जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर जुआ खेल रहे लोगो को पकडा, जिनका नाम पता पूछने पर इन्होने अपना नाम (1) पृथ्वीराज पिता छोगालाल पिपले उम्र 50 साल नि. 46जगजीवन राम मोहल्ला रानीपुरा इन्दौर (2) मोह.जिलानी पिता मो. इब्राहिम उम्र 52 साल नि. 54/5 गंगा नगर चंदन नगर इन्दौर (3) विष्णु पिता नाथुलाल योगी उम्र 62 साल नि. 67बी सुर्यदेव नगर इन्दौर  (4) नारायणसिंह पिता गुलाबसिंह तंवर उम्र 62 साल नि. 1 देवी अहिल्या मार्ग मंसा भेरव मंदिर के सामने इन्दौर (5) अभिषेक उर्फ अप्पु पिता मांगीलाल अंडेरिया उम्र 30 साल नि. सुर्य पलाजा प्टाल नं. 205 सुयोग अस्पताल के पास जूनी इन्दौर (6) सतीष पिता चौईथमल गिदवानी उम्र 46 साल नि. 142 शीतल नगर विजय नगर इन्दौर का बताया। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 1,58,000 रूपयें नगदी एवं  ताश के पत्ते जप्त किये तथा उक्त आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अप. क्र. 642/17 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।       
                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री तारेश सोनी के नेतृत्व में उनि राजललन मिश्रा, सउनि. दिनेश त्रिपाठी, आर. गोविंद, आर. मनोज कोचले तथा आर. सर्वेश का सराहनीय भूमिका रही।    



सरिये से भरे ट्रक को चोरी करने वाले आरोपी, ट्रक सहित 24 घण्टे के अन्दर पुलिस थाना बाणगंगा की गिरफ्त में, सातों आरोपियों से, कुल 8,00,000 रूपये मूल्य के सरियों से भरा ट्रक बरामद


इन्दौर-दिनांक 16 जुलाई 2017-पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 14.07.17 को फरियादी गुलशन पिता निम्बूलाल यादव ने सूचना दी कि उसके व्दारा स्वयं के ट्रास्पोर्ट से अपने ट्रक नं. MP-07/G-2802 रंग ब्राउन मे 6 टन लोहे का सरिया भरकर ड्रायवर रामचरण को लोहा मण्डी मे खाली करने के लिये बताया था। ड्रायवर रामचरण ने उक्त सरिये से भरा ट्रक रात मे स्वयं के घर के सामने ग्राम टिगरिया बादशाह बद्रीधाम कालोनी मे खडा किया था, जिसने सुबह उठकर देखा तो सरिये से भरा ट्रक गायब था। ड्रायवर व्दारा ट्रक गायब होने की जानकारी अपने मालिक गुलशन यादव को दी गयी, जिसके द्वारा ट्रक चोरी होने की सूचना थाने पर दी थी। फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा अप. क्र.634/17 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
उक्त ट्रक चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व्दारा उक्त अपराध में शीघ्र पतारसी करने के निर्देश दिये गये। इस पर से पुलिस अधीक्षक इन्दौर पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी एवं अति, पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन व थाना प्रभारी बाणगंगा तारेश कुमार सोनी को उक्त प्रकरण में शीघ्र आरोपियों की पतारसी करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों पर थाना प्रभारी बाणगंगा के नेतृत्व मे एक  टीम गठित कर, आरोपियों के संबंध में पतारसी करने हेतु लगाया गया। टीम द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में पुराने वाहन चोरो, अपराधियों के संबंध में जानकारी निकाली गयी एवं अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सरिये से भरा ट्रक विजय परिहार ने अपने साथियो के साथ चुराया है। उक्त सूचना पर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, विजय उर्फ नन्दू पिता सीताराम परिहार उम्र 27 साल निवासी 117 ग्राम टिगरिया बादशाह इन्दौर कोपकड़कर सखती से पुछताछ की गई तो विजय ने वारदात करना कबूल कर लिया। पूछताछ पर आरोपी विजय ने बताया कि घटना की रात 01.00 बजे उसने अपने साथी संजू उर्फ गोलू पिता मदनलाल परिहार उम्र 25 साल निवासी 99 ग्राम टिगरिया वादशाह इन्दौर, जसवन्त उर्फ जस्सू पिता हरीसिह परिहार उम्र 22 साल निवासी 55 ग्राम टिगरिया बादशाह इन्दौर, मुरारी पिता तेजराम चौहान निवासी टिगरिया बादशाह इन्दौर एवं तीन अन्य नाबालिग लड़को के साथ सरिये से भरा ट्रक चुराया था। उक्त ट्रक उसने ग्राम बंजरंग पालिया मे खड़ा कर रखा है जिस पर से पुलिस टीम द्वारा आरोपियो की निशादेही पर 6 टन लोहे के सरिये से भरा ट्रक न. MP-07/G-2802 कुल किमती 8,00,000 रुपये का जप्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही हैं।

            उक्त वारदात का खुलासा कर, आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में  करने मे थाना प्रभारी बाणगंगा श्री तारेश कुमार सोनी व उनकी टीम के  सउनि दिनेश त्रिपाठी, सउनि राजुमार भदौरिया, प्रआर. राधवेन्द्र, आर. राममिलन तथा आर. नागेन्द्र की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 107 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 16 जुलाई 2017 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 15 जुलाई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 47 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
08 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 जुलाई 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 161, 161 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी तथा 84 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 16जुलाई 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 जुलाई 2017 को 07 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी तथा 84 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे/जुए की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 07 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 16 जुलाई 2017- पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम ढवली नर्सरी मंदिर के पास और पिपल्या कुमार इन्दौर से ताश-पत्तें द्वारा हार-जीत का जुआं खेलते हुए मिलें, गणेंश पिता लखन जाधव, राकेश पिता रमेश चौहान, ओमप्रकाश पिता दशरथ पंवार, पिंटु पिता आत्माराम राठौर व बलीराम पिता उरमुख चौहान और मांगिलाल पिता रामप्रसाद चौधरी, विनोद पिता रामेश्वर चौधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।
                                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैधशराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 जुलाई 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार टिगरिया काकड इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, टिगरिया काकड इन्दौर निवासी नादानबाई पति राधेश्याम और ग्राम टिगरिया बादशाह इन्दौर निवासी संजु पिता हरिसिंह परिहार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 7 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2017 को 13.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार छोटी खजरानी सोलंकी पान की दुकान इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 11 नया बसेरा छोटी खजरानी इन्दौर निवासी मो. रिजवान पिता मो. निजाम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 जुलाई 2017- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2017 को 11.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना केआधार पर एबी रोड शांपिग काम्पलेक्स सिमरन ढाबें के पीछे इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 11 नया बसेरा छोटी खजरानी इन्दौर निवासी गोलु उर्फ लईक पिता मों निजाम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी कट्‌टा व एक जिन्दा राउंड जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण   पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर- दिनांक 16 जुलाई 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 15 जुलाई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 70 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

22 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 16 जुलाई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मेंवैधानिक कार्यवाही करते हुए 22 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 161, 161 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी तथा 71 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 16 जुलाई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 जुलाई 2017 का 07 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी व 71 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 11 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 16 जुलाई 2017-पुलिस थाना बडगोंदा द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2017 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गंगाजलिया रोड कोदरिया मंहु और गवली पलासिया कोल्ड स्टोर के पीछे इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, सेवकराम पिता शालिगराम, नरेन्द्र पिता सुमेर बांजरा, आशीष पिता रमेंश कुमार और अमरिश पिता छगनलाल राठौर, शिवराज पिता ब्रम्हानंद चौधरी, मनोज पिता किशनलालशुक्ला एवं अ. जलील पिता अ. जमील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 19750 रूपयें नगदी, 22 सट्‌टा पर्ची, 3 मोबाईल सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2017 को 19.00 मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भेरू महाराज के ओटले के पास चन्द्रभागा सांवेर के पीछे इन्दौर से ताद्गा पत्तें का हार-जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, इरफान पिता मजीद खान, अरकान पिता असलम और साकीर पिता अकरम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2017 को 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चाय की दुकान के पास मोरसली गली इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 45/2 मल्हार पल्टन इन्दौर निवासी देवेंद्र पिता पुनमचंद यादव  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 जुलाई 2017- पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2017 कोमुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कालका माता मंदिर के सामनें चितावद काकंड और चितावद काकड़ चौराहा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम दुधिया नेमावर रोड़ थाना खुडेल जिला इन्दौर निवासी मनीष पिता हीरालाल चौहान और चितावद इन्दौर निवासी अंतिम पिता केसर राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2150 रूपयें कीमत की 41 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गंगा नगर मेन रोड चदंन नगर धार रोड़ और गणेश नगर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 532 नदंन नगर सद्‌दाम पान वालें के पीछे इन्दौर निवासी मोहन उर्फ बंटी पिता रेवाराम सोलंकी और गणेश नगर इन्दौर निवासी रईस पिता मों शकुर और 99 स्कीम न. 54 हाल मुकाम ग्राम नावदा पंथ महक ढाबा इन्दौर निवासी सुशील पिता खैर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 19650 रूपयें कीमत की 7 पेटी 93  क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2017 को 21.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुरूकृपा सर्विस सेंटर के पीछेग्राम डकाच्या इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, डकाच्या नई आबादी क्षिप्रा इन्दौर निवासी विष्णु पिता धुलजी जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2017 को 14.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरिजन मोहल्ला, निहालपुर मुंडी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, हरिजन मोहल्ला निहालपुर मुंडी इन्दौर निवासी सुभाष पिता मुकेश जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 जुलाई 2017- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2017 को 21.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुलिस लाईन के पीछे 60 फीट रोड़ चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 258 व्यंकटेश विहार कालोनी इन्दौर निवासी मोहनलाल पिता स्व. देवीसिंह बामनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक बुका जप्त कियागया।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण   पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।