Sunday, July 9, 2017

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 136 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 09 जुलाई 2017 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 08 जुलाई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 73 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
11 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 जुलाई 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 09 जुलाई 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 जुलाई 2017 को 05 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 12 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 09 जुलाई 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2017 को 23.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भूरी टेकरी से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, पवन पिता कैलाश राठौर, रामानंद पिता ब्रह्‌मनंद नागराज, सरदार पिता सरवन राठौर, सागर पिता दिलीप इंगले, रमेश पिता बापू मालवीय, राधेश्याम पिता मनफुल बड़ागोती, दीपक पिता कैलाश राठौर तथा शांतिलाल पिता शोभाराम रावल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1200 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2017 को 20.00 बजें, शिव मंदिर के पास सबनीस बाग से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, शुभम पिता सतीश गौड़ तथा अंकित पिता अशोक कुमार शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 700 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2017 को 18.50 बजें, नया बसेरा से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, छोटी खजरानी नया बसेरा इन्दौर निवासी श्रवण पिता दयाराम गोखले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 240 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 जुलाई 2017- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2017 को 18.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मूसाखेड़ी इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, गोविन्द कालोनी टिगरिया रोड़ बाणगंगा इंदौर निवासी दिलिप सिंह पिता बजराजसिंह राठौर तथा अमन नगर मूसाखेड़ी इंदौर निवासी आनंद पिता सीताराम को पकडागया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2 पेटी व 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2017 को 19.15 बजें, टिगरिया बादशाह से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, टिगरिया बादशाह कांकड़ इंदौर निवासी संगीता बाई पति कैलाश बामनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2017 को नयापुरा रंगवासा राऊ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, नयापुरा रंगवासा राऊ की रहने वाली हेमलता पिता सोहन तथा सुनिता पिता रामप्रसाद परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2017 को 01.15 बजें, कलाली मोहल्ला से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 15/1 कलाली मोहल्ला में रहने वाले मुकेश पिता ज्वाला प्रसाद सिलावट, अजय पिता ज्वाला प्रसाद सिलावट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 34 हजार 750 रूपयें कीमत की 695 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 जुलाई 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टिगरिया बादशाह एवं दीपमाला चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, टिगरिया बादशाह कांकड़ इंदौर निवासी कमल पिता फूलसिंह तथा जगदीश नगर बाणगंगा निवासी मोहित पिता राजा वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः एक चाकू तथा एक 12 बोर का देशी कट्‌टा मय कारतूस के जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 09 जुलाई 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 08 जुलाई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 63 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

10 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 09 जुलाई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. केतहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी तथा 44 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 09 जुलाई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 जुलाई 2017 का 06 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी व 44 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 09 जुलाई 2017-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2017 को 01.05 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 15 बटालियन के पास राधाकृष्ण मंदिर के बाहर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, महेश सिंधी पिता हजारी लाल सिंधी, निर्मल सिंधी पिता लालचंद सिंधी, कपिल पिता मुन्नालाल सूर्यवंशी तथा संजय पिता बाबूलाल साहू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 700 रूपये नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2017 को 15.45 बजें, भोई मोहल्लाइंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 30 भोई मोहल्ला इंदौर निवासी मुन्नी बाई पति गणेश गौड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 जुलाई 2017- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2017 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मल्हार पल्टन मैदान से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, अर्जुन पल्टन इंदौर निवासी अब्दुल करीम पिता अब्दुल रउफ तथा 01 सुभाष मार्ग इंदौर निवासी सद्‌दाम पिता मो. सफी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2017 को 23.00 ए.आर. ढाबा अजनोद रोड़ सांवेर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम मुकाता सांवेर निवासी अंकित पिता दिलीप जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।


सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले, 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 जुलाई 2017- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2017 को रात्रि में मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षे़़त्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, लुनियापुरा महूं निवासी सुनिल पिता कांचीलाल एवं नरेन्द्र पिता विनोद यादव, गुजरखेड़ा महूं निवासी दिनेश पिता हीरालाल यादव, संजय गांधी कालोनी महूं निवासी राजू पिता फूलचंद खटीक तथा भोई मोहल्ला महूं निवासी जितेन्द्र पिता रामचंद वर्मा को पकडा गया।
पुलिस थाना गांधी नगर द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2017 को 22.12 बजे, बल्ले बल्ले ढाबा नया बसेरा गांधी नगर से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान ढाबे पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, 57 नयापुरा इंदौर निवासी सचिन पिता रामदास स्वामी को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 जुलाई 2017- पुलिस थाना भंवरकुआं द्वाराकल दिनांक 08 जुलाई 2017 को 22.05 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जानकीनाथ गेट के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 36 बी मोहन नगर आगर रोड़ उज्जैन निवासी शानू उर्फ राहुल पिता यादव प्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी कट्‌टा मय कारतूस के जप्त किया गया।
                पुलिस थाना गांधी नगर द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2017 को परसराम मार्ग गांधी नगर एवं बड़ा बांगड़दा माता मंदिर के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, गांधी नगर इंदौर निवासी शुभम पिता दिनेश प्रजापत तथा पंचायत क्षेत्र गांधीनगर निवासी नरेन्द्र पिता उमराव सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2017 को 12.25 बजें, कच्चा मसानिया सुलभ कॉम्पलेक्स के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, कच्चा मसानिया हरिजन कालोनी इंदौर निवासी विशाल उर्फ विस्सू पिता कैलाश चौधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयीहै।

Saturday, July 8, 2017

अवैध मादक पदार्थ गांजा पीने वाला नाबालिक, पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 08 जुलाई 2017-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजे का  नशा करने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
आज दिनांक 08.07.17 को पुलिस थाना मल्हारगंज की टीम को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना मिलीं कि जिन्सी हाट मैदान पानी की टंकी के नीचे कुछ लोग नशा कर रहे है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर तीन लोग कुछ सुलगाकर पी रहे है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो एक नाबालिक पकड़ में आया। इसके पास मौके से एक जली हुई सिगरेट गाजें वाली, एक प्लास्टिक की थैली में तकरीबन 37 ग्राम गांजे की पुड़िया व चिलम जब्त की गई। पुुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर अपचारी बालक ने अपने साथियों के नाम बाजा व लवीश यादव बताया। पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा आरोपियों के विरूद्ध 8/27 ख एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों कें मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री पवन सिंघल, सउनि हरिद्वार गुजरभोज, आर. 3336 अर्जुनसिंह यादव, आर. 755 धीरेन्द्र तथा आर. 743 शैलेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

अंर्तप्रांतीय ट्रक चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में, आरोपी के कब्जे से चोरी के दो ट्रक बरामद


इन्दौर-दिनांक 08 जुलाई 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्रद्वारा शहर में चार पहिया वाहन एवं ट्रक आदि चोरी करने वाले अंर्तप्रांतीय चोर गिरोह के संबंध में पतारसी कर, उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रख प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिस पर पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रॉच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा थाना प्रभारी क्राईम ब्रॉच को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इस कड़ी में थाना क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई की अंर्तप्रांतीय ट्रक चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य, जो कि जिला रायपुर राज्य छत्तीसगढ़ से नेशनल हाईवे पर ढाबो के आसपास खडे टको में सो रहे ड्रायवरो व क्लीनरो को नशीला पदार्थ सुघां कर उनके बेहोश होने पर उन्हे सडक किनारे बेहोशी की हालत में उतार कर उनका ट्रक चोरी कर मध्यप्रदेश के जिलो में बेच देते थे।
       क्राईम ब्रांच रायपुर की सूचना पर क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना खमतरई जिला रायपुर राज्य छत्तीसगढ़ में पंजीबद्ध अपराध क्र 332/2016 धारा 379 भादवि में चोरी हुये ट्रक क्रमांक CG-15/AC-1815  के साथ आरोपी लखबीर सिंह उर्फ लखखा पिता मलकीत सिंह उम्र 40 साल निवासी 85 नानक नगर नियर गुरूद्वारा रिंग रोड थाना भंवरकुआ इंदौर को पकडा गया।
       टीम द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी लखबीर ने बताया कि उसने अपने साथियों द्वारा माह अगस्त वर्ष 2016 में जिला रायपुर थाना खमतरई क्षेत्र से दो ट्रकों में सो रहे ड्रायवर व क्लीनर को नशीला पदार्थ सुघा कर, ड्रायवरो व क्लीनरो को बेहोश होने पर, उन्हे सडक किनारे बेहोशी की हालत में उतार कर, दोनो ट्रकों को चोरी किया था एवं इंदौर आकर ट्रकों को बेचने की फिराक में घूम रहा था।

       पूछताछ के दौरान आरोपी ने अन्य दूसरे ट्रक के बारे में भी खुलासा किया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये, अन्य 04 पहिया वाहन ट्रक को भी बरामद किया जाकर आरोपी को मय वाहन के साथ पकड़ा गया है, जिसे अग्रिम कार्यवाही करने हेतु थाना खमतरई जिला रायपुर राज्य छत्तीसगढ के सुपुर्द किया जा रहा है। आरोपी से अन्य अपराधो के बारे में पूछताछ की जा रहीं है, वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में भी खुलासा होने की संभावना है।



लूट के प्रकरण में फरार व 5000/- रुपये का ईनामी बदमाश, पुलिस थाना अन्नपूर्णा की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 08 जुलाई 2017- इंदौर शहर में अपराधो पर नियंत्रण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा फरार अपराधियों व इनामी वारंटियों ं की धरपकङ हेतु विशेष प्रयास कर, प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम महोदय श्री मनीष अग्रवाल व अति. पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री सुनील कुमार पाटीदार द्वारा गम्भीरता से कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी अन्नपूर्णा श्री बी. एल. मण्डलोई को फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
       उक्त निर्देश पर थाना प्रभारी अन्नपूर्णा द्वारा पुलिस टीम का गठन कर अपनें मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जिस पर पुलिस टीम को मुखबिर से दिनांक 07.07.2017को सूचना प्राप्त हुई की थाना अन्नपूर्णा की लूट की घटना का फरार बदमाश चेतन यादव पिता मन्नालाल यादव प्रजापत नगर इंदौर का गंगवाल बस स्डैंड पर दिखाई दिया है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुचे, जहां पर उक्त बदमाश अपनी पहचान छिपाकर खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा। जिस पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पीछा कर आरोपी को द्रविड़नगर पुलिस लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी चेतन यादव से उक्त अपराध में प्रयुक्त आलाजरब व अन्य प्रकरणो के संबंध में पूछताछ की जा रही है। तथा विस्तृत पूछताछ हेतु आरोपी को पुलिस रिमाण्ड पर लिया जावेगा।

        उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री बीएल मण्डलोई व उनि अरविंद बले, सउनि राजेंद्र कुमार, सउनि सौभागसिंह पवांर, प्रआ 1603 उदयभान सिंह व प्रआर. 2641 बृजभुषण चालक नवीन चौधरी की सराहनीय भूमिका रही ।


काकाणी हत्या कांड में फरार व 20,000/-रूपये का ईनामी आरोपी चेतन नाथ, लूट की सोने की चैन एवं पिस्टल सहित गिरफतार


इन्दौर-दिनांक 08 जुलाई 2017-पुलिस थाना चदंन नगर क्षेत्रांतर्गत सिरपुर तालाब पर दिनांक 23.06.2017 को फरियादी अजय गुप्ता पिता मनोहरलाल गुप्ता द्वारा थाना चंदन नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह औरउसके मित्र अतुल काकाणी पिता जानकीलाल काकाणी घटना दिनांक के प्रातः 07.30 बजे सिरपुर तालाब के पास मार्निगं वाक कर रहे थे, तभी कुछ बदमाश आये और अतुल काकाणी से उनके गले मे पहनी सोने की चैन छीनने लगे। अतुल काकाणी द्वारा विरोध करने पर चाकू मारकर गंभीर चोटे पहुचाई व चैन छीनकर भाग गये। पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा फरियादी अजय गुप्ता की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयो के खिलाफ प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान ही दिनांक 25.06.17 के प्रातः 10.00 बजे घायल अतुल काकाणी की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिस पर से प्रकरण में धारा 397,302 भादवि बढाई गई।
उक्ट घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा फरार आरोपियों को पकड़ने के लिये, विशेष प्रयास कर, प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 20,000-20,000/- के ईनाम की उद्‌घोषणा भी की गयी। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल व अति. पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री सुनीलकुमार पाटीदार द्वारा थाना चंदन नगर, राजेन्द्र नगर एवं द्वारिकापुरी के पुलिस बल की स्पेशल टीम का गठन किया गया।
       पुलिस टीम द्वारा कई स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। जिसके फलस्वरूप आरोपीगण 1. रेवाराम उर्फ गुड्डा पिता बालचंद्र भवर निवासी बलाई मोहल्ला अहिरखेडी इंदौर 2. शुभम उर्फ नेपाली पिता सीताराम यादव निवासी श्रध्दा सबूरी कालोनी इंदौर को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। किंतु प्रकरण का फरार आरोपी चेतननाथ उर्फ अजय पिता लालानाथ निवासी नाथ मोहल्ला अहिरखेडी इंदौर लगातार स्थान बदलता रहा व पुलिस के गिरफ्त सें बचता रहा। पुलिस टीम द्वारा के अथक प्रयास के बाद आज दिनांक 08.07.2017 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पंलिस टीम द्वारा आरोपी से प्रकरण में लूटी हुई सोने की चैन वजन करीब 8.5 ग्राम कीमत पौने तीन लाख रूपये व प्रयुक्त चाकू, मोटर साईकिल भी बरामद की गई। इसके अलावा आरोपी चेतननाथ से एक पिस्टल भी जप्त की गई है। जो उसने अपने घर में छिपाकर रखी थी। घटना के समय आरोपी चेतननाथ द्वारा पहने गये कपडे भी बरामद कर लिये गये है, जिन पर खून के धब्बे पाये गये है। इन कपड़ो को छिपाकर साक्ष्य नष्ट करने के अपराध में धारा 201भादवि. के तहत चेतन नाथ की मां श्यामाबाई को भी उक्त प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है।
आरोपीगण पूर्व से शातिर अपराधी है। जिन पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, अवैध हथियार रखने जैसे कई गंभीर अपराध जिला इंदौर, धार एवं देवास सहित सीमावर्ती जिलो में पंजीबध्द है। इस पर पूर्व व अभी के कुल डेढ दर्जन अपराध पंजीबध्द है। पुलिस द्वारा आरोपियों की संभावित स्थानों पर लगातार पुलिस टीमो द्वारा गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था, किंतु आरोपी लगातार स्थान परिवर्तन व चालाकी के कारण गिरफ्तार होने से बचता रहा। किंतु मुखबिर सूचना पर आरोपी चेतन नाथ को जवाहर टेकरी धार रोड़ इंदौर से गिरफ्तार किया गया। सिरपुर तालाब की घटना के पूर्व आरोपी चेतन व उसके साथियों द्वारा माण्डव में भी चाकू मारकर लूट की घटना किया जाना पूछताछ में सामने आई है। धार पुलिस को उक्त घटना के संबंध में सूचित किया गया है। जिनके द्वारा प्रकरण में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर, थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर श्री वी.पी. शर्मा, थाना प्रभारी द्वारिकापुरी श्री राजीव त्रिपाठी, उनिजी.एस रावत, उनि. बुंदेला, उनि विशाल यादव, उनि अशरफ अली अंसारी, उनि हरि सिंह सनोडिया, प्र.आरक्षक राकेश, आरक्षक के.सी. शर्मा, प्रदीप, सुदीप, पंकज आरीफ, संजीव, पंकज सावरिया ,अभिषेक की भूमिका अत्यन्त सराहनीय रही।


दुकान में चोरी करनें वाला चोर अपनें नाबालिक साथी सहित पुलिस थाना हीरानगर की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 08 जुलाई 2017- इंदौर शहर में अपराधो पर नियंत्रण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में हुई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर आरोपियों की धरपकङ हेतु विशेष प्रयास कर, प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पुर्व श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना हीरानगर द्वारा एक चोर व उसके नाबालिक साथी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
         थाना हीरा नगर क्षेत्रांतर्गत घटना दिनांक 28.06.17 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादी की दुकान से 50000 रूपये कीमत का समान चोरी किया गया था। जिस पर थाना हीरानगर द्वारा फरियादी की शिकायत पर अप.क्र. 347/17 धारा 380 भादवि में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी सलमान खांन पिता हमीद खांन उम्र 23 साल नि. जूना रिसाला अर्जुन सिंह नगर इन्दौर एवं एक अपचारी नाबालिक को पकडा गया। पुलिस टीम द्वारा जिनके कब्जें सें 15 हजार रूपयें, ऑटा रिक्शा व एक मोबाईल जब्त किया गया है। 

                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री शशीकांत चौरसिया व उनकी टीम की महत्वपुर्ण व सराहनीय भुमिका रही।