Sunday, June 25, 2017

सतीश भाऊ गैंग का फरार गुर्गा क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 25 जून 2017- इंदौर शहर में अपराधो पर नियंत्रण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में गैंगवार गैंग के बदमाशो व फरार चल रहे आरोपियों की धरपकङ हेतु विशेष प्रयास कर, प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री मो युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रा्‌च इंदौर श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी की टीमों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये।
उक्त निर्देश पर क्राइम ब्रांच व थाना बाणगंगा द्वारा संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई की सतीश भाऊ गैंग का साथी जो कि विभिन्न अपराधो मे फरार है, वह एक चोरी की मोटर साईकिल लेकर कोई बडी वारदात करने की नियत से घुम रहा है। पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग करते हुए मोटर साईकिल पर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पकडा। जिससे पुलिस टीम द्वारा पुछताछ करने पर उसने अपना नाम धीरज पिता दुर्गाप्रसाद उम्र 29 साल जाति कोरी निवासी 161/2 नेहरू नगर इंदौर बताया। पुलिस टीम द्वारा सख्ती से पुछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह सतीश भाऊ के गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उस पर इंदौर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रो में वर्ष 2007 से 2014 तक करीब 25 अपराध दर्ज है, आरोपी आदतन अपराधी है, जिस पर थाना एमआइजी पर 21 अपराध, सदर बाज़ार पर 1, बाणगंगा पर 1 आदि थानों पर अपराध पंजीबध्द है| जिसमें मुख्य रूप से अवैध हथियार रखना , हफता वसुली करना, मारपीट करना, आदि  अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी वर्ष 2011 में रासुका में जेल भी जा चुका है।

आरोपी धीरज थाना बाणगंगा के अपराध क्रमांक 23/13 धारा 381 भादवि मे फरार चल रहा था। जिसे थाना बाणगंगा द्वारा उक्त प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से बजाज पल्सर मोटर साईकिल के बारे मे पुछताछ करने पर मोटर साईकिल थाना परदेशीपुरा से चोरी करना बताया है। आरोपी से अन्य अपराधो के बारे मे पुछताछ की जा रहीं है।    

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर, उसके साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार



इंदौर - 25 जून 2017- पुलिस थाना खजराना द्वारा एक नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर, उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 23/06/17 को फरियादिया भारती सेन नि. रामकृष्णबग इंदौर द्वारा पुलिस थाना खजराना पर रिपोर्ट करने पर की कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी 16 साल की लड़की को बहला फुसलाकर कंही ले गया है, जिस पर से अप. क्र.466/17 धारा 363 भादवि का प्रकरण  कायम कर अपहर्ता व आरोपी की तलाश हेतु, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल टीम को लगाया गया एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर किबसुचना के आधार पर अपहर्ता  को दस्तयाब किया गया व आरोपी राहुल पिता अशोक पांचाल उम्र 22 साल नि. रामकृष्णबग इंदौर को गिरफ्तार किया गया। दौराने विवेचना प्रकरण में धारा 366, 376(2) (आई), 376(2)(एन) भादवि व 5/6  लैंगिग अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम का
 इजाफा किया गया तथा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध कराया गया।
             उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना कमलेश शर्मा व उनि सुरेश बुनकर की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 283 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


               
इन्दौर 25 जून 2017 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 जून 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 88 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
14 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 जून 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

24 गैर जमानती, 18गिरफ्तारी तथा 38 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 जून 2017 को 24 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 38 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें 11 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2017-पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 24 जून 2017 को 16.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पहाड़ी टेकरी बिचौली मर्दाना से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, रामदास पिता बाबूदास बैरागी, जीवन पिता लालसिंह चौहान, जितेन्द्रसिंह पिता लालसिंह, शंकर पिता रंजीत चौहान, लखन पिता जगदीश राजोरिया, दिलीप पिता रामरतन चौरसिया, दिनेश पिता जगदीश राजोरिया तथा टेकसिंह पिता मंगलसिंह पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5010 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 जून 2017 को 21.00 बजे,शमशान घाट मालवा मिल से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, दिलीप पिता सीताराम मोरे, हेमंत पिता सदाशिव सोरोसे तथा विशाल पिता राजेन्द्र शिन्दे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 600 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 जून 2017 को 18.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दुर्गा नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 13 न्यू दुर्गा नगर इंदौर निवासी सूरज पिता शिवकुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 जून 2017 को 18.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गंगाबाग इंदौर से अवैध हथियार लेकरघूमते हुये मिलें, गंगाराम बाग कालोनी इन्दौर निवासी भूरा नेपाली उर्फ सुखसिंह पिता जगन सिंहल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 25 जून 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिमध्द श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 जून 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 195 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

26 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 जून 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 26 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मककार्यवाही की गई।

58 गैर जमानती, 86 गिरफ्तारी तथा 145 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 जून 2017 को 58 गैर जमानती, 86 गिरफ्तारी व 145 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2017- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 24 जून 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मदीना मस्जिद के पास चंदन नगर एवं हरिहर नगर सिरपुर तालाब के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 1105 ई सेक्टर चंदन नगर इंदौर निवासी असलम उर्फ फारूख पिता इशाक तथा नई बस्ती नाथ मोहल्ला अहिरखेड़ी इंदौर निवासी सोनू बाई पिता लाला नाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 9500 रूपयें कीमत की 65 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना गांधी नगर द्वारा कल दिनांक 24 जून 2017 को 21.20 बजें, ग्राम सिंहासा से अवैध शराब लेजाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम सिंहासा इंदौर निवासी इंदरसिंह पिता मदनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 24 जून 2017 को 20.30 बजें, पेंशनपुरा महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, पेंशनपुरा महूं निवासी राजेश सिंह पिता गणपतसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 24 जून 2017 को 20.45 बजें, निहालपुर मंडी से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, निहालपुरा मंडी इंदौर में रहने वाले दिनेश पिता भंवरसिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 24 जून 2017 को 21.15 बजें, बाबू घनश्यामदास नगर चौराहा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, बाबू घनश्यामदास नगर इंदौर निवासी बादल पिता चन्दूलाल घनोलिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 24 जून 2017 को 18.30 बजें, मोथलाल बायपासफाटा बेटमा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम शिवगढ़ निवासी चेनसिंह पिता देवीलाल भोई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1320 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2017- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 24 जून 2017 को 09.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजनगर चेतन स्कूल के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 306 बी राजनगर इंदौर निवासी विशाल मोर्य पिता कुलजीत मोर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 24 जून 2017 को 20.30 बजें, इमली बाजार कलाली के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 14 अहिल्या पल्टन इंदौर निवासी सावन पिता नरेन्द्र सेन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, June 24, 2017

अवैध जुआ खेलते हुए 06 आरोपी, क्राइम ब्रॉच की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 24 जून 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा इन्दौर शहर व आसपास के क्षेत्रों में चल रहे, सट्‌टे एवं जुऑ पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रॉच श्री अमरेन्द्र सिह द्वारा उप पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रॉच एवं थाना प्रभारी क्राईम ब्रॉच को सट्‌टा एवं जुऑ पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये।
                                उक्त निर्देश पर क्राईम ब्रांच द्वारा सट्‌टे व जुए पर कार्यवाही करने के लिये पुलिस टीम का गठन कर निर्देश दिये गये। पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुए कि इंदौर शहर के बाहर ग्रामीण क्षेत्र में सट्‌टे एवं जुऑॅ की अवैध गतिविधिया संचालित हो रही है। अपराध शाखा एवं थाना हीरानगर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपी 1. अमरजीत पिता संतोष सिंह उम्र 50 साल नि. 9/06 विजय नगर इंदौर, 2. शैलेन्द्र पिता ब्रदीनाथ चौकसे उम्र 47 साल पता कारस देव नगर हीरा नगर इंदौर, 3. राजेन्द्र पिता बालचंद्रजायसवाल 146/10 उम्र 50 साल  नि. 146/10  नंदा नगर परदेशीपुरा इंदौर, 4. मुकेश पिता नन्ने सिंह चौहान उम्र 41 साल नि. 904/9 नंदा नगर इंदौर, 5. मनोज सावले पिता प्रभाकर सावले उम्र 38 साल नि. इंदौर, 6. सुधीर पिता शंकर लाल दुबे उम्र 42 साल नि. 877/6 ओम विहार एयरपोर्ट रोड इंदौर को पुलिस टीम द्वारा जुए के अड्डे से 41,000 रुपये, 08 मोबाइल एवं तीन ताश की गड़डी मौके से जप्त किये गये। उक्त आरोपीगण फ्लैट मालिक मुकेश बुंदेला नि. बजरंग कॉलोनी के फ्लैट पर जुआं खेलते पकड़े गए है। सभी आरोपी प्रोपर्टी बोक्रर एवं  आरोपी राजेन्द्र पिता बालचंद्र जायसवाल जो कि पूर्व में थाना खजराना में गणेशपुरी सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा जा चुका है। जिस पर थाना खजराना में भी सट्टटा की कार्यवाही की गई है। उक्त फ्लैट 301 खुशबू एवेन्यू हीरानगर थाना क्षेत्र में आता है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से पुछताछ की जाकर पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने उक्त फ्लैट मुकेश बुंदेला जुआं खेलने के लिए लिया हैंया फिर मुकेश बुंदेला स्वयं अपने फ्लैट पर जुआं संचालित करवाता है। पता चलने पर फ्लैट मालिक के खिलाफ भी उचित एंव वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।

शहर में चल रहे अवैध जुएं एवं सट्टे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ।

चोरल क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश, आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त मैं




इन्दौर-दिनांक 24 जून 2017-शहर के थाना सिमरोल क्षेत्रांतर्गत आने वाली चौरल चौकी की कटी घाटी मे हुये अंधे कत्ल की पतारशी कर घटना का पदार्फाश कर आरोपी को पकड़ने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र दिये थे। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री युसुफ कुरैशी एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री अमरेंद्र सिंह व अति. पुलिस अधीक्षक सुरक्षा/प्रो. श्री प्रशांत चौबे को निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा द्वारा उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा तथा थाना प्रभारी अपराध शाखा को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये।
                                                उक्त निर्देश पर कार्यवाही करते हुए क्राईम ब्रांच एवं थाना सिमरोल पुलिस द्वारा सयुक्त टीम का गठन कर कार्यवाही करते हुये, घटना मे अज्ञात मृतक की शिनाखत करवाई गई जिसमे अज्ञात मृतक की पहचान सचिन हरिया पिता दुर्गा प्रसाद हरिया उम्र करीब 26 वर्ष नि. नेहरू नगर गली न. 02 एम आई जी इंदौर के रुप मे की गई। घटना स्थल की बारिकी से जॉच करने पर वही पास मे शराब के क्वाटर भी पडे मिलें। इससे स्पष्ट हुआ कि मृतक घटना स्थल पर किसी परिचित के साथ ही आया था। पुलिस टीम द्वारा मृतक सचिन हरिया की गतिविधियॉ एवं मित्र की जानकारी प्राप्त करने पर पता चला की मृतक सचिन हंस ट्रेवल्स की बस मे इंदौर से नासिक कन्डक्टरी करता था। साथ ही लोगों को ब्याज पर उधार रुपये देता था। साथ ही यह भी पता चला कि मृतक शराब का आदि था, तो मृतक के पुराने मोहल्ले के ऐसे परिचतों की तलाश की गई जो शराब पीते हैं। पुलिस टीम द्वारा जॉच करने पर पता चला कि जिस दिनांक को मृतक के गुम होने की जानकारी प्राप्त हुई उसी दिन से राहुल तिरोले भी घर पर नही था। घरवालों तथा निवास के आसपास वालों से पूछने पर पता चला कि वह मोटर साईकल से कहीं गया था, उसके बाद वह 22.6.17 को घर आया था। उसके हाथ में चोट लगी होकर पट्टी बंधी थी। इससे शक मृतक सचिन के दोस्त राहुल पिता बाबुलाल तिरोले उम्र 27 साल निवासी सेठी सम्बद नगर थाना विजय नगर पर और अधिक बड गया। मृतक का साथी रहा राहुल भी घटना दिनाक के बाद से गायब था। शंका के आधार पर राहुल तिरोले को हिरासत मे लिया गया व पुछताछ करने पर उसने मृतक सचिन हरिया की चाकू से शरीर पर व गर्दन, सिर तथा सने मे घोप कर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा बताया गया कि मृतक भी पूर्व मे आरोपी के मोहल्ले मे रहता था तथा दोनो मे अच्छी दोस्ती थी। आरोपी के साथ मृतक का रूपयों का लेन देन था मृतक व्दारा दिये उधार रूपये लोटाने के बाद भी और अधिक रूपये की माँग आरोपी से कि जाती थी जिस कारण से आरोपी मृतक से परेशान था। दिनांक 17.06.17 को हत्या करने की योजना बनाई तथा योजनाअनुसार आरोपी राहुल तिरोले मृतक को फोन से सम्पर्क कर रूपये देने के बहाने अपनी बाईक हिरो कम्पनी की आई स्मार्ट मोटर साईकल जिसका न. एमपी 09 क्यूजे 9376 पर चोईथराम मंडी चौराहे से बैठाकर चौकी चोरल कटी घाटी घटना स्थल ले गया शाम करीब 6:07 बजे आरोपी राहुल तिरोले व मृतक के व्दारा जम कर शराब पी गई व वही पर मृतक व्दारा पैसो की माँग करने पर आरोपी व्दारा अपने पास रखे चाकू से मृतक के ऊपर हमला कर चोट कारित की गई जिस चोटो के कारण सचिन हरिया की मृत्यू हो गई। दोनो की घटना स्थल पर हाथापाई मे अरोपी के दाहिने हाथ की हथेली पर चाकू की चोट आई। तथा आरोपी राहुल ने मृतक सचिन को बैठक के दौरान अपनी लाल रंग की शर्ट दे दी थी तथा मृतक की शर्ट स्वंय पहन ली थी जो की आरोपी राहुल से बरामद की गई है।

                                                उक्त घटना का पर्दाफाश करने वाली टीम को पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर के द्वारा नगद ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।