Tuesday, June 6, 2017

अत्याधिक मात्रा में अवैध रुप से ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल, डीजल, घाँसलेट) रखने वाला एक आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त मे


इन्दौर 06 जून 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा इंदौर शहर में घटनाओं/दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, शहर में विस्फोटक पदार्थो एवं ज्वलनशीन पदार्थो के अवैध भंडारण करने वालों की पहचान कर, वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में क्राईम ब्राचं की टीम द्वारा अत्याधिक मात्रा में अवैध रुप से ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल, डीजल, घाँसलेट) का अवैध भण्डारण करने वाले एक आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
शहर में विस्फोटक पदार्थो एवं ज्वलनशीन पदार्थो के अवैध भंडारण करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच व्दारा उप पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच एवं थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच की टीमों को समुचित निर्देश दिये गये। इस दौरान टीम को एक व्यक्ति की छोटा भमोरी मेअत्याधिक मात्रा मे पेट्रोल, डीजल व घाँसलेंट दुकान मे रखने तथा अवैध रुप से बेचने की सूचना मिलीं। उक्त सूचना पर टीम को खाध आपूर्ति विभाग एवं पुलिस थाना हीरानगर के साथ संयुक्त कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। छोटी भमोरी स्थित दुकान नं 3/12 पर एक व्यक्ति लोगो को पेट्रोल बेचते दिखा जिसे पकडकर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रवि दुबे पिता केदारनाथ (38) निवासी म.न. 137 श्याम नगर एनेक्स का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा दुकान की तलासी लेने पर दुकान के अन्दर से कुल 1370 लीटर पेट्रोल (विभिन्न ड्रम मे भरा हुआ), 60 लीटर डीजल एक ड्रम मे व 35 लीटर घाँसलेंट एक ड्रम मे अवैध रुप से रखा मिला। आरोपी दुकानदार से इस संबंध में लायसेंस पूछने पर,  नही होना  बताया। आरोपी के पास रखे उक्त ज्वलनशील पदार्थ को  खाध विभाग व्दारा अपराध धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम (1955) (ESSENTIAL COMMODITY ACT) के तहत विधीवत्‌ जप्त किया गया ।
आरोपी रवि दुबे ने पूछताछ पर बताया की वह रघुनाथ पेट्रोल वाले पंप से पेट्रोल डीजल तथा घाँसलेट खरीदता था तथा मिलावट करके पेट्रोल बनाकर बेचता था। आरोपी रवि दुबे की एक बाईक सर्विसिंग की दुकान है, जिसमेलोगो की मोटर सायकल मे आईल डालने की जरुरत पडने के कारण आईल की दुकान की आड़ मे अवैध रुप से पेट्रोल, डीजल व घांसलेट का भंडारण कर मिलावट कर डब्बों मे बेचता था। पेट्रोल पंप पर लोगो को डब्बो व बोतलों मे पेट्रोल नही मिलने के कारण लोग उसके यहां से पेट्रोल खरीदते थे।

पूर्व मे शहर मे विस्फोटक पदार्थ के भंडारण से हुये हादसों मे कई लोगो की जान जा चुकी है सबब इस दिशा मे अवैध रुप से विस्फोटक पदार्थ का भंडारण करने वालो व खरीदी बिक्री करने वालो पर क्राईम ब्रांच की इस प्रकार की प्रभावी कार्यवाही, आगे भी निरंतर जारी रहेगी।





10 हजार का फरार व इनामी आरोपी अमरीश चौरसिया क्राईम ब्रांच की गिरफ्‌त में, लगभग एक वर्ष से अधिक समय से था फरार आरोपी चम्पू अजमेरा की मयूरी हिना मेंहन्दी कम्पनी के साथ-साथ फिनिक्स टाउनशिप मे भी करता था काम


इन्दौर 06 जून 2017-इंदौर शहर में अपराधो पर नियंत्रण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा प्रकरण के फरार व इनामी अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकङ हेतु विशेष प्रयास कर, प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच इंदौर श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी की टीमों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये।
क्राइम ब्रांच की टीम ने थाना क्राईम ब्रांच के अपराध क्रमाक 13/16 धारा 419,420,467,468,471 भादवि मे फरार आरोपी अम्बरीश पिता साधुप्रसाद चौरसिया निवासी जिला वैशाली हाल संदीपनी नगर ढांचा भवन उज्जैन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उक्त आरोपी पिछले डेढ वर्ष से फरार था। इससे पूर्व इस धोखाधड़ी के प्रकरण मे चिराग शाह, गोकुल कपासी, मनीष पवार, नीलेश अजमेरा, रीतेश उर्फ चंपू अजमेरा, विकास सोनी, पवन अजमेरा, जितेन्द्र पंवार, शब्बीर अली, रविराज तोमर, खलील खान गिरफ्तार हो चुके है। इस प्रकरण में सोनाली अजमेरा, योगिता अजमेरा, रजत बोहरा  की गिरफ्तारी होना शेष है, जिनकी तलाश जारी है। आरोपी अम्बरीश पूर्व मे चंपू अजमेरा की कंपनी मयूरी हिना में काम करता था साथ ही साथ फिनिक्स कंपनी में भी काम करता था।

उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच की टीम की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 55 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर 06 जून 2017 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 जून 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 32 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत- 

03 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जून 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 जून 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 57 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 जून 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 जून 2017 को 01 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 57 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जून 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 05 जून 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणगंगा नाका शिव मंदिर के पास एवं बाणेश्वरी कुंड के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, लकी किराना दुकान के सामने शिवनगर इन्दौर निवासी राजा पिता रामचंद्र सोलंकी एवं 03 नार्थ गाडरखेड़ी निवासी राकेश पिता सुरेशसिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक एक-एक छुरी जप्त किया गया।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 जून 2017 को 20.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रामकृष्ण बाग सब्जी मंडी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 111 धीरज नगर खजराना इन्दौर निवासी राजेन्द्र मुन्नालाल तिवारी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



इन्दौर 06 जून 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 जून 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 जून 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी तथा 48 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 जून 2017 को 04 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी तथा 40 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जून 2017- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 05 जून 2017 को 12.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हम्माल कॉलोनी सीमेंट ग्राउंड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 179 हम्माल कॉलोनी सीमेंट ग्राउंड इंदौर निवासी मणी उर्फ रियांश पिता ओमप्रकाश केवट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक एक तलवार जप्त किया गया। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, June 5, 2017

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 42 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर 05 जून 2017 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 जून 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 23 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 जून 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 जून 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी तथा 28 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 05 जून 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 जून 2017 को 01 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी तथा 28 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुऑ खेलते हुए मिले, 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 जून 2017- पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 04 जून 2017 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रकाशचंद सेठी नगर भोलेनाथ मंदिर का गार्डन व गोकुल गार्डन ई के सेक्टर स्कीम न. 54 इन्दौर से जूआ खेलते हुए मिलें, रायसिंह पिता ज्ञानसिंह लोधी, सरनाम पिता रतनसिंह एवं नंदकिशोर पिता श्रवण कुमार,  रमेश पिता मांगीलाल भूरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 36030 रूपयें नगदी तथा 52 ताश के पत्ते जब्त किये गये।

      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द जुआ एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 जून 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 जून 2017 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मोहल्ला ति बादशाह इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, हरिजन मोहल्ला टिगरिया बादशाह निवासी लाखन पिता शिवपाल एवं अमृतबाई पिता सुरेश परिहार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी हैं।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करतें हुए मिले, 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 जून 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 जून 2017 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सूंदर नगर वेलकम तोलकंटे के सामने व महाराणा प्रताप नगर  इन्दौर के पास सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पीते हुये मिले, धनराज पिता अमृतलाल बनाफर, राजकरण पिता बद्रीसिंघ गौतम , इद्रजीत सिंह पिता नवाबसिंह कुशवाह एवं धरमराज पिता गजराज यादव को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।



इन्दौर 05 जून 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 जून 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 जून 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी तथा 25 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 05 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 जून 2017 को 01 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी तथा 25 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


Sunday, June 4, 2017

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 71 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर 04 जून 2017 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 26 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

06 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जून 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 58 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 04 जून 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 मई 2017 को 02 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 58 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जून 2017- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 03 जून 2017 को 15.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाला का बगीचा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 424 लाला का बगीचा इन्दौर निवासी प्रकाश पिता शंकर बोध को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपयें नगदी लीड पेन 3 सट्टा लिखी पर्ची तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जून 2017- पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 03 जून 2017 को 21.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाड़ी मोहल्ला इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, बाड़ी मोहल्ला राऊ निवासी लाखन पिता षिवपाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जून 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 जून 2017 को 22.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 4 भेरूबाबा मंदिर भागीरथपुरा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ट्रासफार्मर वाली गली भागीरथपुरा इन्दौर निवासी धर्मेन्द्र पिता हंसराज सुर्यवंषी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 03 जून 2017 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नेहरू नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 224 जनता क्वाटर इन्दौर निवासी अंकित पिता शम्भु सिंह रघुवंषी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।





इन्दौर 04 जून 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 45 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

23 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


04 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी तथा 40 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 04 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 मई 2017 को 04 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी तथा 40 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुऑ खेलते हुए मिलें, 03 ़आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जून 2017-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 03 जून 2017 को 17.30 बंजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छावनी अनाज मण्डी इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, बाबु पिता गोविंद, बाबुराव पिता केरनाथ तथा पोपट पिता मारूती को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जून 2017- पुलिस थाना मंहू द्वारा कल दिनांक 03 जून 2017 को 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजा गली भैरव बाबा मंदिर के पास मंहू से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 849 राजा गली मंहू इन्दौर निवासी विपिन पिता कल्याणमल जैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 230 रूपयें नगदी लीड पेन एक सट्टा लिखी पर्ची तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करतें हुए मिले, 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जून 2017- पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 03 जून 2017 को 22.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आतेश ढाबे ंके सामनें राजीव गांधी चौराहा इन्दौर के पास सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पीते हुये मिले, श्रीराम पिता मांगीलाल भार्गव, विक्की पिता मिश्रीलाल सुनहरे, दिलीप पिता वंशी, प्रकाश पिता गणपत  जगपात को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।




Saturday, June 3, 2017

व्हाटसअप पर दोस्ती कर लूटने वाला गिरोह क्राईमब्रांच की गिरफ्‌त में, गिरोह की लडकियां दोस्ती का झांसा देकर बुलाती थी व भोलेभाले लडको को बनाते थे निशाना



      
इन्दौर-दिनांक 03 जून 2017- शहर में हो रहे सायबर अपराधों पर नजर रख प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रॉच श्री अमरेन्द्र सिह द्वारा शहर के संभ्रांत लोगों को अपनी दोस्ती के जाल में फंसाकर लूट करने वाले गिरोह की सूचना मिलने पर इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करनें हेतु क्राइम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी की टीमों को समुचित निर्देश दिये गये।
                दिनांक 13.05.17 को फरियादी मनीष पिता रमेंशचंद्र पटवा निवासी ग्राम देवली थाना अंवतीपुर बडोदिया जिला शाजापुर द्वारा थाना सतवास जिला देवास में दो युवतियों एवं बाबू तथा समीर के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, कि उसे एक युवती ने जिसकी शादी फरियादी के गावं देवली में हुई है उसने फरियादी को मिलने के लिये बुलाया था जहां फरियादी अपने दोस्त जीवन के साथ अपनी बिना नंबर की नई अल्टो कार से लवकुश चौराहे इन्दौर पहुंचा जहां पर युवती के साथ उसकी सहेली मिली जो फरियादी की गाडी में बैठकर घूमने निकले थे। वहां से क्रिसेंट पार्क पहुंचे जहां पर लडकियों के साथ एक लडका मिला जो गाडी चलाने लगा, जिसे लडकियों ने अपने मित्र के रूप में परिचय करावाया था। उन्होने गाड़ी को कन्नौद के पास जंगल में ले जाकर फरियादी व उसके साथी जीवन को बातों में लगा लिया ओर लडकियों का साथी कार चुराकर भाग गया। जिसकी रिपोर्ट फरियादी ने थाना सतवास में दर्ज करवाई थी किंतु घटना कंपैल थाना क्षैत्र से शुरू होने के कारण विवेचना थाना खुडैल पर भेजी गई।
      इसी तरह कल दिनांक 02.06.2017 को थाना बांणगंगा पर एक रिपोर्ट दर्ज करवाई कि, फरियादी हर्षदीप निवासी महावीर बाग इंदौर के साथ दिनांक 02.05.2017 को एक लडकी द्वारा व्हासअप चेटींग कर फरियादी को लवकुश चौराहे पर दोस्ती करने के बहाने से बुलाया ओर इसी बीच सचिन उर्फ चीना तथा छोटू तथा एक व्यक्ति ने डराकर फरियादी से एक चेन, दो अंगूठी , दो मौबाईल, नगदी एवं पर्स छुडा लिये।
    क्राईम ब्रांच द्वारा इस लुटेरे गिरोह पर कार्यवाही करने के लिये थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। क्राईम ब्राच द्वारा शहर में इस तरह की घटनाओं में घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फूटेज निकाले गये जिसमें दो लडकियां तथा उनके साथ आये लडको के फोटो प्राप्त हुये जिनके आधार पर थाना बाणगंगा के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये आरोपी सचिन उर्फ चीना पिता गजेंद्र सिंह ठाकुर उम्र 19 साल निवासी साई सुमन नगर बांणगंगा तथा कोमल पिता संजय दानापुने उम्र 19 साल निवासी कुशवाह नगर नंदबांग बांणगंगा इंदौर को घेराबंदी कर पकडा गया। घटनाओं में शामिल अन्य युवती व उनके साथी छोटे, अर्जुन तथा अन्य युवती मौका पाकर फरार हो गये, जिनकी तलाश की जा रही है।

आरोपीगणों ने पूछताछ पर बताया की उसकी एक अन्य सहेली तथा आरोपी सचिन उर्फ चीना एवं छोटू ने योजना बनाकर व्हाट्‌सअप के माध्यम से केटरिंग का काम करने के बहाने लोंगो से सम्पर्क करतें थे। फिर गिरोह की लड़कियों द्वारा फरियादीगणों से दोस्ती करने का झांसा देकर उन्हें लुभाती व उन्हें ंमिलनें के लिए बुलाती थी। इसी बीच गिरोह के अन्य सदस्य सचिन, पिंटू, भूरा तथा छोटे योजना के मुताबिक उस स्थान पर पहुचं जाते जहां लडकियां फरियादी को बातो में उलझाकर रखती थी। गिरोह के सदस्यों  द्वारा लडकियों को छेडने का झूठा आरोप लगाते हुये पीडित को डराते धमकाते तथा पीडित से रूपये, पैसे, चैन अंगूठी आदी जो भी पीडित के पास मिलता लूटकर भाग जाते थे।
गिरोह के सदस्य सचिन उर्फ चीना थाना बांणगंगा क्षैत्र का कुखयात अपराधी है जिसके विरूद्ध मारपीट, दंगा-फसाद, अवैध हथियार रखने, हत्या का प्रयास आदि विभिन्न प्रकार के कई अपराध पंजीबद्ध होकर विचाराधीन है। आरोपी सुंदरम उर्फ छोटे पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट आदि के दर्जनों अपराध पंजीबद्ध है। छोटे उर्फ सुंदरम की शादी ग्राम देवली जिला शाजापुर में हुई है। यह गिरोह का सरगना है, जिसने वर्तमान में अपराधों में लडकियों का उपयोग कर एक नया तरीका अपनाया है।
इस गिरोह द्वारा इंदौर शहर में की गई दो वारादातो का खुलासा हुआ है। गिरोह के अन्य सदस्य छोटे उर्फ सुदरम, भूरा, पिंटू एवं पायल अभी फरार है। जिनके मिलने पर अन्य कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। किन्तु पीडित पक्ष खुलकर सामने नहीं आ रहे है, ऐसे पीडित लोग अगर सामने आएतो पुलिस द्वारा उनकी जानकारी गोपीनीय रखी जावेगी। पुलिस की लोगो से अपील है कि किसी अंजान व्यक्ति के झांसे में ना आकर अपनी किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं करे और ना ही मेलजोल बढाए।

उक्त गिरोह का पर्दाफाश करनें में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच की महत्वपुर्ण भुमिका रही।


गुण्डो के खिलाफ क्राईमब्राँच की कार्यवाही मे दो अपराधियों को पकडा


      
इन्दौर-दिनांक 03 जून 2017- शहर में गुण्डों ,बदमाशो व आदतन अपराधियों के उपर नकल कसने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह चौहान व्दारा उप पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच एवं थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच को प्रभावी कार्यवाही करनें हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये ।
                 थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच व्दारा पुलिस टीम का गठन कर टीम प्रभारीयों को इस दिशा मे गुण्डो व आदतन अपराधियों पर नजर रख व पकडकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देष दिये गये। उक्त आदेश का पालन करते हुए क्राईम ब्राँच की विशेष टीम को रात मे रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा बाणगंगा क्षेत्र मे भ्रमण के दौरान पूर्व मे नकबजनी व चोरी जैसे कई अपराधों मे सजा काट चुका, आरोपी धर्मेन्द्र पिता रतनलाल शाहू उम्र 25 साल निवासी 981 भागीरथपुरा इंदौर का सूने मकानो के आसपास रात मे घूमता मिलाजिसे पुलिस टीम द्वारा पकडकर पूछताछ की गयी । पुलिस द्वारा आरोपी के संबंध मे पतारसी करने पर पता चला कि आरोपी धर्मेन्द्र को कुछ दिनो पहले ही पुलिस थाना बाणगंगा से जिलाबदर की कार्यवाही हुई है, तथा पूर्व मे रासुका की कार्यवाही भी की जा चुकी है। आरोपी धर्मेन्द्र को पकड़कर  अग्रिम कार्यवाही करने हेतु थाना बाणगंगा पुलिस के सुपुर्द किया गया । विशेष पुलिस टीम द्वारा लसूडिया थाना क्षेत्र मे भ्रमण के दौरान पूर्व मे पुलिस थाना विजय नगर व लसुडिया मे मारपीट के कई अपराधों मे बन्द हो चुका आरोपी विक्की उर्फ विजय ठाकुर पिता स्व रमेश ठाकुर उम्र 26 साल निवासी म.न. 119 एस 2 स्कीम न 78 लसुडिया को पकडकर लसुडिया पुलिस के सुपुर्द किया गया । पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ मे पता चला की वह विजय नगर थाने मे एनडीपीएस एक्ट एवं लसुडिया थाने मे मारपीट के केस मे पूर्व मे बन्द हो चुका है ।                        

क्राईम ब्राँच की टीम द्वारा रात्री भ्रमण कर आदतन अपराधी ,गुण्डो, बदमाशो पर नकेल कसने हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिससे शहर मे त्यौहार के माहौल के दौरान शान्ति व्यवस्था कायम रखी जा रही सके ।

मोबाईल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले, दो नाबालिकों सहित आरोपी पुलिस थाना मल्हारगंज गिरफ्त में


      
इन्दौर-दिनांक 03 जून 2017-शहर में चोरी, नकबजनी व लूट आदि की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, पुलिस उप महानिरिक्षक इन्दौर शहर हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रख प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षकपश्चिम श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन मे कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा मोबाईल लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो नाबालिकों सहित आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
       पुलिस थाना मल्हारगंज क्षेत्रान्तर्गत रामबली नगर व अन्य कालोनियों में विगत दिनों से मोबाईल  लूट व मोबाईल चोरी आदि की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए, अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री रूपेश दिवेदी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज श्रीमती वंदना चौहान द्वारा थाना प्रभारी मल्हारगंज व उनकी टीम को क्षेत्र में मुखबिर सक्रिय करने, रहवासियों के साथ मिटिंग आदि व क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर अपराधियों की पतारसी कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा अपराधियों की पतारसी के दौरान कुछ संदिग्धों के फुटेज मिलें, जिसमे फरियादी बबलू पिता हीरालाल निवासी नंदबाग, जो कि घटना दिनांक को खडे़ गणपति से रामबली नगर, लटूर बाग तरफ पैदल मोबाईल से बात करते हुए जा रहा था, तभी बाणगंगा तरफ से अज्ञात तीन मोटर सायकल सवारों ने फरियादी का मोबाईल छीन कर भागे थे, जो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गये थे। उक्त फुटेजके आधार पर इनके बारे में मुखबिर आदि के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि उक्त तीनों संदिग्ध यादवनंद नगर में रहते है। उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तीनों संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ करने पर, इनके द्वारा ही उक्त मोबाईल लूट की घटना कारित करना बताया। इनमें मुखय आरोपी गोलू उर्फ गौरव पिता संतोष (21) निवासी यादवनंद नगर इन्दौर है तथा इसके साथी दो अपचारी बालक है। पुलिस द्वारा इन तीनों को गिरफ्तार किया गया है तथा इनके कब्जे से लूटा गया मोबाईल फोन जप्त किया गया है तथा एक मोटर सायकल भी जप्त की गयी है।
       पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियान ने बताया कि उनके द्वारा पूर्व में भी जंजीरवाला चौराहा एवं कुशवाह नगर, स्कीम नं. 51 में भी मोबाईल लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

       उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मल्हारगंज श्री पवन सिंघल व उनकी टीम के आर.आर. वास्कले, सउनि हरिद्वार गुजरभोज, आर. धीरेन्द तथा आर. 3336 अर्जुन यादव की सराहनीय भूमिका रही।