Saturday, June 3, 2017

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 99 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


               
इन्दौर 03 जून 2017 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 80 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
03 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जून 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 57 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 03 जून 2017-इन्दौर पुलिसपूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 मई 2017 को 01 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 57 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले, 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 03 जून 2017- पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 02 जून 2017 को 17.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टेण्ड़ नसिया रोड़ छोटी ग्वालटोली से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 19 आनंद नगर रेल्वे पुलिया के पास थाना राजेन्द्र नगर इन्दौर निवासी रामचंद्र पिता भारतपाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1860 रूपयें नगदी  लीड पेन 7 सट्‌टा लिखी पर्ची तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
     पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 02 जून 2017 को 19.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लवकुश सब्जी मण्डी इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 104 काशीपुरा कालोनी इन्दौर निवासी चेतन पिता राधेश्याम कुमावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 885 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।

                                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जून 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 जून 2017 को 19.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचमोरी पुलिया एमआर 4 रोड़ इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 82 भगतसिंह नगर इन्दौर निवासी सतीष पिता भगवत प्रसाद दीक्षित एवं मुखर्जी नगर निवासी आकाश पिता धनीराम दीक्षित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20000 रूपयें कीमत की 350 क्वाटर व 63 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 02 जून 2017 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सीतला माता मंदिर छोटी खजरानी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 142 छोटी खजरानी इन्दौर निवासी साहिल पिता गफ्फार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 02 जून 2017 को 21.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नेहरू स्टेड़ियम के पीछे़ इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 139 शांति नगर छोटा बागड़दा इन्दौर निवासी संजय उर्फ बिन्नु पिता बाबुलाल साहु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1260 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पिते हुए, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जून 2017- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 02 जून 2017 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवा मिल चौराहा इन्दौर के पास सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पिते हुये मिले, 83 बापू गांधी नगर देवास नाका इन्दौर निवासी प्रांजल पिता गोपाल राजपुत, अजय पिता मनोज हरिजन एवं विक्की पिता राजेश भाटी  को पकडा गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।




इन्दौर 03 जून 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश केतारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 39 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


04 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 59 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 03 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 मई 2017 को 04 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 59 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियोंएवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जून 2017- पुलिस थाना नंदन नगर द्वारा कल दिनांक 02 जून 2017 को 16.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नट कालोनी धार रोड़़ इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 436 सिरपुर धार रोड़ इन्दौर निवासी अंकुश उर्फ प्रदीप पिता दिनेश पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।


Friday, June 2, 2017

बिना सूचना किराएदार रखने वालें मकान मालिक पर धारा 188 भादवि की कार्यवाही



इन्दौर-दिनांक 02 जून 2017-थाना तुकोगंज क्षैत्रांतर्गत दिनांक 22.05.2017 को पंचम की फेल मे युवती की हत्या हुई थी। वह युवती तथा हत्यारा किराए के मकान में रहते थे, जिसकी सूचना मकान मालिक द्वारा पुलिसथाने पर नहीं दी गई थी। जिस पर पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा मकान मालिक पर 188 की कार्यवाही की गयी है।

उक्त घटना दिनांक 22.05.2017 को आरोपी गोलू द्वारा मोनू उर्फ युवतीकला निवासी 355 पंचम की फेल की हत्या कर शव को जलाने की घटना की गई थी। जिसमे मृतिका पूर्व मे जिस कंपनी मे काम करती थी, उसी कंपनी के टीम लीडर गोलू पिता सखराम झिल्ले द्वारा मृतिका के कमरे पर जाकर मृतिका मोनू उर्फ युवतीकला से जबरजस्ती करने का प्रयास किया था, जिसका मृतिका द्वारा विरोध करने पर मोनू ने गुस्से मे आकर वही रखे सब्जी काटने के चाकू से वार कर, मृतिका की हत्या कर दी थी तथा साक्ष्य को छिपाने की दृष्टि से बिस्तर पर आग लगा दी थी। पुलिस द्वारा प्रकरण का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण की जॉच मे पाया गया कि मकान नम्बर 355 पंचम की फेल इंदौर के मालिक मनोज पिता रामप्रसाद रमनवाल (22) निवासी 355 पंचम की फेल इंदौर के द्वारा किरायेदार की सूचना ना देकर जिला दंडाधिकारी इंदौर के आदेश की अव्हेलना की गयी। जिस पर पुलिस थाना तुकोगजं द्वारा मकान मालिक मनोज के विरूद्ध धारा 188 भादवि के तहत कार्यवाही की जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 99 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


               
इन्दौर 02 जून 2017 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 76 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
07 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 जून 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी तथा 58 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02 जून 2017-इन्दौर पुलिसपूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 मई 2017 को 03 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी तथा 58 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुऑ खेलते हुए मिलें, 09 ़आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 02 जून 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 जून 2017 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर करोल बाग इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, अजय पिता गोविंद गोस्वामी, पंकज पिता प्रभुनाथ, दीपक पिता अरविंदसिंह राजावत, निर्मल पिता मायाराम प्रजापत एवं चेतन पिता महेश पाठक, राहुल पिता हरीश सुरजवानी, नीरज पिता वीरेन्द्र सिंह, गौरव पिता रामचंद्र राव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 41000 रूपयें नगदी तथा 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 जून 2017- पुलिसथाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 जून 2017 को 21.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम रेवती इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम रेवती पानी की टंकी के पास इन्दौर निवासी जगदीश पिता धनसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पिते हुए, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 जून 2017- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 01 जून 2017 को 21.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ढक्कन वाला कुआ के पास आमरोड़ इन्दौर पर सार्वजनिक स्थान  पर अवैध रूप से शराब पिते हुये मिले, साउथ राज मोहल्ला इन्दौर निवासी संजय पिता नंदकिशोर दुबे एवं 246 अनुप नगर निवासी प्रवीण पिता मदन गोपाल को पकडा गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 जून 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01जून 2017 को 22.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खारचा सांवेर रोड़ बाणगंगा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 1/1 सुगंधा नगर कालोनी इन्दौर निवासी अर्जुन पिता सुरेश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 01 जून 2017 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एम आर 9 सब्जी मण्ड़ी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 122 गुरू नगर इन्दौर निवासी सचिन पिता देवेन्द्र सिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
               
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर 02 जून 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 32 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशगिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी तथा 54 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 मई 2017 को 01 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी तथा 54 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुऑ खेलते हुए मिलें, 10 ़आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 02 जून 2017-पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 01 जून 2017 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चौईथराम मण्ड़ी चौराहाइन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, सुनील पिता मांगीलाल कराड़े, रजत पिता विनोद तोमर, गर्वित पिता सतीश जागानेर एवं कालू पिता लालू सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 01 जून 2017 को 01.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आराधना नगर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, अजय पिता बाबूलाल सेन, गौरव पिता दिनेश सेन, संतोष पिता सत्यनारायण भावसार, समय पिता दिनेश सेन, राजेश पिता घन्नुलाल नरवरिया एवं गणेश पिता शंकरलाल बौरासी  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ताश पत्तें बरामद किये गये।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Thursday, June 1, 2017

पुलिस थाना खजराना का शातिर बदमाश नवाब पिता अजीज खान, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध



इन्दौर-दिनांक 01 जून 2017-उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र द्वारा शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु निर्देश दिये गये है कि, क्षेत्र में सक्रिय गुण्डे बदमाशों पर सतत निगाह रखी जावे एवं जो अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है उनके विरूध्द कडी कार्यवाही की जावें। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं अति.पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राकेश सिंह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक खजराना श्री गोपाल धाकड़ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना खजराना द्वारा क्षेत्र के कुख्यात बदमाश नवाब पिता अजीज खान नि. झुमरू कालोनी खजराना इंदौर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी नवाब खान थाना खजराना का शातिर व कुख्यात बदमाश होकर, क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। आरोपी के विरूद्ध झगड़ा-मारपीट, अवैध वसूली, चाकूबाजी, अवैध हथियार रखने,चोरी,अवैध शराब बेचने एवं गौवंश अधि.के अंतर्गत धारा 4,5,9 आदि जैसे 07 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा उक्त आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी नवाब पिता अजीज ,को  पुलिस थाना खजराना द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जिसे केंद्रीय जेल भोपाल भेजा जा रहा है।

उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना कमलेश शर्मा व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

गाँजे व पाउडर का नशा करते पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, मादक पदार्थ बेचने के साथ ही मादक पदार्थो का सेवन करने वालो पर भी होगी कार्यवाही


       
इन्दौर-दिनांक 01 जून 2017-शहर में अपराध नियत्रंण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अवैध मादक पदार्थ के कारोबार व सेवन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिये प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रॉच श्री अमरेन्द्र सिह द्वारा क्राईम ब्रॉच के उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी की टीमों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये।
क्राईम ब्रांच इन्दौर द्वारा पुलिस टीम का गठन कर टीम के प्रभारियों को निर्देश दिये गये की इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थ की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सखत कार्यवाही करे व मादक पदार्थ खरीदी व बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ करे। पुलिस टीम को मुखबिर सेसुचना मिली कि बाणगंगा थाना क्षेत्र भागीरथपुरा मे पाँच व्यक्ति गाँजा पाउडर का नशा कर रहे है, इस पर पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया। क्राईम ब्रांच एवं पुलिस थाना बाणगंगा की टीम व्दारा मौके पर पहुंचकर देखा की पाँच व्यक्ति गांजे व पाउडर का नशा कर रहे है, जिन्हे घेराबन्दी कर पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करनें पर अपना नाम 1. आकाश पिता शैलेन्द्र यादव उम्र 28 साल 2031 भागीरथपुरा इन्दौर निवासी, 2. गोपाल पिता हरिसिंह नरवरिया उम्र 25 साल 381 सेक्टर ए स्कीम नं. 78 थाना विजय नगर इंदौर निवासी,  3. सचिन उर्फ पप्पी जैसवाल पिता शान्तिलाल जैसवाल उम्र 27 साल म.न. 526 भागीरथपुरा इन्दौर निवासी, 4. मोनू उर्फ मनीष पिता शिवनारायण उम्र 22 साल 941 भागीरथपुरा इंदौर निवासी एवं 5.शिवा पिता महेश ठाकुर उम्र 18 साल 794 भागीरथपुरा इन्दौर निवासी का होना बताया। जिन्हे थाना बाणगंगा पुलिस व्दारा गिरफ्तार किया गया हैं।
        पुलिस टीम द्वारा आरोपी आकाश से पूछताछ पर बताया की वह गाँजा व पाउडर का नशा करने का आदी है व वर्तमान मे कोई काम नही करता है उसके विरुध्द थाना बाँणगंगा मे हत्या का प्रयास, अडीबाजी, मारपीट के कई प्रकरण पंजीबध्द है। आरोपियों से पूछताछ पर पता चला की आरोपी मनीष पिता शिवनारायण व पप्पी जैसवाल के ऊपर भी मारपीट व अवैध रुप से हत्यार रखने के प्रकरण पंजीबध्द है। दोंनो आरोपी वर्तमान मे मैजिक चलाने का काम करते हैं। आरोपी शिवा के माता पिता गाँजा बेचने का काम करते थे, दोनों के ऊपर एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा चल रहा है। तथा उसके माता पिता दोनो वर्तमान मे जेल मे हैं। आरोपी शिवा भी गांजा व पाउडर का नशा करने का आदी है, तथा मैकेनिक का काम करता है । आरोपी गोपाल व्दारा बताया गया की वह बैटरी गलाकर बनाने का काम करता है, तथा उक्त आरोपीयों के साथ रह कर नशा करने का आदी हो गया है। आरोपीगण गाँजा व पाउडर का नशा करने के आदी है, व नशा करने के बाद अपराध करते है । मादक पदार्थो को बेचने व सेवन करने वालो पर क्राईम ब्राँच व्दारा मे प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । बाणगंगा पुलिस व्दारा आरोपीगण के विरुध्द धारा 8/27 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है ।
        पुलिस टीम द्वारा आरोपीगण से गांजा व पाउडर कहाँ से खरीदकर लाते थे तथा अन्य आरोपियों की संलिप्तता के संबंध मे पूछताछ किजा रही है ।



गांजे की तस्करी करनें वाला आरोपी अवैध गाजे सहित पुलिस थाना भंवरकुआं की गिरफ्त में

     
इन्दौर-दिनांक 01 जून 2017-शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोखत में संलिप्त शहर व आसपास के शहरों के अपराधियों एवं संदिग्धों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्यवाही करतें हुए पुलिस थाना भंवरकूआं द्वारा अवैध मादक पदार्थ गाजें के साथ एक आरोपी कों पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थ की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री धनंजय शाह एवं नगर पुलिस अधीक्षक जुनी इन्दौर श्री शशिकांत कनकने के मार्गदर्शन में पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा थाना क्षे़त्र में आसपास के जिलों खण्ड़वा खरगोन आदि से अवैध मादक पदार्थो एवं हथियारों के परिवहन करनें वालों के विरूद्ध विशेष चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान दिनांक 01.06.17 की रात्री 02.03 बजें मुखबिर के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई की कसरावद की तरफ से एक व्यक्ति नीली सफेद रंग की शर्ट एवं जींस पहने है, जो नीबू रंग की पोलीथिन की थैली में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर कसराबद से भंवरकुआं पर उतरेगा। उक्त सूचना मिलनें पर थाना प्रभारी भंवरकुआ द्वारा एक टीम का गठन कर मौके पर कार्यवाही के लिये रवाना किया गया। कुछ समय इंतजार करने के बाद बस से उतर कर एक लडका चौराहे की तरफ गया जिसके हाथ में नीबू रंग की पोलीथिन थी। जिसको मुखबिर द्वारा पहचान कर इशारे से बताया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उस व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसके हाथ में रखी पोलीथिन की तलाशी लेने पर उसके अन्दर अखबार में अवैध मादक पदार्थ गांजा लपेटकर रखा हुआ पाया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी से पुछताछ पर व्यक्ति ने अपना नाम सन्तोष पिता गजराज सिंह उम्र 25 साल निवासी ग्राम कराई थाना जिला शिवपुरी का होना बताया। जिसके पास से 1 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा आरोपी से मादक पदार्थ लाने के संबंद्ध में पुछताछ की जा रही हैं।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ आधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भंवरकुआ श्री शिवपाल सिंह कुशवाह के नेतृत्व में उनि आर एस उमठ, उनि लोकेन्द्र, आर जितेन्द्र तथा आर सुधीर की सराहनीय भूमिका रही।

 

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 99 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर 01 जून 2017 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 31 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 36 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 जून 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 31 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती, 13गिरफ्तारी तथा 126 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 01 जून 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 मई 2017 को 10 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 126 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


इन्दौर 01 जून 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 31 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 63 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

07 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 31 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गतमें वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


10 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 01 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 मई 2017 को 10 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 जून 2017- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 31 मई 2017 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आईओसी मांगल्या एवं शेरे पंजाब ढाबा मांगल्या से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, मांगल्या निवासी संतोष पिता हीरालाल तथा शेरे पंजाब ढाबा राऊखेड़ी निवासी प्रीतम पिता प्रेमचंद शर्मा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तारकर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।