Tuesday, May 30, 2017

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 90 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


      
इन्दौर 30 मई 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 45 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
      
04 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 मई 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 79 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 मई  2017-इन्दौर पुलिसपूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 मई 2017 को 03 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 79 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, ़09 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 30 मई 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 मई 2017 को 20.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महेश यादव नगर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, चंद्रशेखर पिता गुरूप्रसाद, मलखान पिता लक्ष्मणसिंह तथा जमनालाल पिता बंशीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2900 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 29 मई 2017 को 23.45 बजे, सुखलिया टेम्पो स्टेण्ड से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 19 न्यू गायत्री नगर इंदौर निवासी गोविन्द पिता बाबूलाल राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 870 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 29 मई 2017 को थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, न्यू उमरिया कालोनी महूं निवासी महेश पिता कड़वा सिंह तंवर, 224 धनवंती नगर इंदौर निवासी राजकुमार पिता हरिमोहन अग्रवाल, 61 बगीचा सिमरोल रोड़ महूं निवासी अमीन पिता जगनराम सुले तथा 02 कृषणा नगर इंदौर निवासी कार्तिक पगारे पिता उमाशंकर पगारे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 29 मई 2017 को 19.45 बजे, शुक्ला नगर चौक से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 45 शुक्ला नगर इंदौर निवासी रोहित पिता भीमकरण गोयल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 मई 2017- पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 29 मई 2017 को  00.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भानगढ़ मेनरोड़ इंदौर सेअवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, न्यू गौरी नगर इंदौर निवासी संदीप पिता लालचंद कुशवाह को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 30 मई 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 45 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

06 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 मई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मककार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 75 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 मई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 मई 2017 को 09 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 75 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 मई 2017- पुलिस थाना मंहू द्वारा कल दिनांक 29 मई 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भोई मोहल्ला एवं राजमोहल्ला मंहू से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, भोई मोहल्ला महूं निवासी मुकेश पिता लेखराज वर्मा तथा राजमोहल्ला महूं निवासी राहुल पिता गोरेलाल वर्मा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2700 रूपये कीमत की 56 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 मई2017-पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 29 मई 2017 को 11.15 बजं,े मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देशी शराब दुकान के सामने कांकरिया तिराहा हातोद से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, नई आबादी हातोद निवासी सोनू उर्फ सुनिल पिता रामेश्वर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 29 मई 2017 को 11.15 बजं,े पिपलिया राव केलू के ढाबे के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, नानक नगर रायल अपार्टमेंट के सामने रहने वाले राजा उर्फ भूपेन्द्र पिता जगदीश ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ गांजे सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 मई 2017- पुलिस थाना गांधी नगर द्वारा कल दिनांक 29 मई 2017 को रात्रि 01.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार सुपर कॉरिडोर बोहरा कालोनी के पास गांधी नगर से अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जाते/बेचते हुये मिलें, छोटा बांगड़दा इंदौर निवासी समीर उर्फजुल्फकार पिता जहांगीर तथा ग्राम काछी कुआं थाना महेश्वर खरगोन निवासी रामलाल पिता शिवा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 13 हजार रूपये कीमत का 3 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, May 29, 2017

Police Officer Of The Week 29-05-17


नशे के लिये सूने मकानों मे चोरी करने वाले, दो शातिर चोर क्राइम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में


      
इन्दौर-दिनांक 29 मई 2017-शहर में चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, पुलिस उप महानिरिक्षक इन्दौर शहर हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पुर्व अपराधियों एवं संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रख प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह व्दारा क्राईम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी की टीमों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही हेतु समुचित निर्देश दिये गये ।
    उक्त निर्देश पर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व चोरों व नकबजनो की गतिविधियों पर नजर रखने पर सूचना प्राप्त हुई की एक माह पहले जेल से छूटे दो बदमाश लसूडिया थाना क्षेत्र मे चोरी का सामान बेचने के लिये खडे हैं। उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं पुलिस थाना लसूडिया व्दारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये मौके पर पहुंचे जहाँ सूचना के मुताबिक दो व्यक्ति संदिग्ध रुप से खडे दिखे। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर पकडा गया। पुलिस टीम द्वारा पुछताछ करनें पर उन्होंने अपना नाम 1. सन्नी उर्फ प्रकाश पिता रतनलाल उम्र 22 साल 207 समाजवाद नगर छत्रीपुरा इन्दौर निवासी एवं 2. संजू उर्फ संदीप पिता गंगाराम उम्र 25 साल विधापैलेस कालोनी छोटा बांगडदा इन्दौर निवासी का होना बताया, जिनकी पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से चांदी के जेवरात व तीन हजार रुपये नगदी रखे मिले। जेवरात के संबंध मे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा संतोषजनक जवाब नही देने पर थाना ले जाकर सखती से पूछताछ की गयी तो दोनो आरोपी व्दारा बताया गया की उनके व्दारा स्कीम नं 114 मे स्थित एक सूने मकान का ताला तोडकर अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़कर उक्त जेवरात व नगदी चोरी किये गये हैं। तथा आरोपीगण व्दारा दीनदयाल नगर थाना हीरानगर क्षेत्र मे एक मकान के बाहर से मई माह के पहले सप्ताह मे एक बजाज पल्सर मोटर साईकिल क्रमाँक एमपी 09 एमझेड 2558 काले रंग की चोरी की थी। जिसे पुलिस द्वारा आरोपीगण से जप्त किया गया है।

 दोनों आरोपी व्दारा पूछताछ पर बताया गया की दोनो पूर्व मे पुलिस थाना एरोड्रम, अन्नपूर्णा ,छत्रीपुरा व थाना कनाडिया मे चोरी के अपराध मे बन्द हो चुके हैं, तथा एक माह पूर्व ही जेल से छूटकर आये है।ं दोनो एक साथ ही अपराध करते हैं। दोनो आरोपी गाँजा व ब्राउन शुगर का नशा करने के आदी हैं । नशे के लिये पैसे ना होने पर सूने मकानों में चोरी करते थे। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं, जिनसें  शहर मे हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध मे तथा अन्य सक्रिय चोरों व नकबजनो के संबंध मे पूछताछ की जा रही है ।

इन्दौर पुलिस के संवाद कार्यक्रम का आयोजन



इन्दौर-दिनांक 29 मई 2017- इन्दौर पुलिस द्वारा प्रारंभ किये गये संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 29.05.17 को 11.30 से 12.00 बजे तक पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा समाचार पत्रिका धर्मयुद्ध के प्रधान संपादक एवं श्री आलोक दुबे के साथ संवाद किया गया। इनके द्वारा आलोक दुबे फाउंडेशन संचालित किया जा रहा हैं।
       श्री आलोक दुबे के साथ संवाद के महत्वपूर्ण अंश निम्न हैं :-
01.          इंदौर शहर के सामाजिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को दृष्टिगत रखते हुए सामाजिक संगठनो की अहम भूमिका होने के संबंध में चर्चा की गई । 
02.          श्री आलोक दुबे द्वारा इंदौर शहर के आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति एवं किरायेदार/नौकर की जानकारी दिये जाने हेतु जागरूक किये जाने संबंधी एक शॉर्ट फिल्म बनाई जाने तथा यह फिल्म यातायात चौराहो एवं सोशल मीड़िया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जावे ।
03.    इंदौर शहर को अपराध मुक्त बनाने के लिए एक मुहिम चलाई जाकर समाज के हर वर्ग की भागीदारी होने एवं हर व्यक्ति को चौकस रहने तथा अपने आसपास घटित होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना पुलिस को देने पर बल दिया गया तथा इस प्रकार की मुहिम में आलोक दुबे फाउंडेशन भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता हैं ।
04.            शहर के चौराहों पर बच्चों से भीख मंगवाने वाले लोगों पर निगाह रखकर उनके साथ के बच्चों का सर्वे कराया जाना चाहिए, ताकि यह पता लगाया जा सके कि, वे बच्चें उन्ही के हैं या चोरी के हैं !
05.     पुलिसकर्मियों की वास्तविक कठिनाईयों को आम जनता तक पहुचाएं जाने हेतु एक फिल्म बनाई जाना चाहिए, जिससे आम जनता को यह महसूस हो सके कि पुलिसकर्मियों के बच्चे दीपावली एवं होली जैसे त्यौहार भी निकल जाने के बाद मना पाते हैं !

इस कार्यक्रम में आयें अतिथी श्री आलोक दुबे के साथ संवाद कार्यक्रम बहुत ही सार्थक व प्रभावपूर्ण रहा। उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा श्री दुबे का स्वागत करते हुए उन्हें इन्दौर पुलिस के संवाद कार्यक्रम के स्मृति चिन्ह भेंट किये। इस दौरान सुझावों एवं अपेक्षाओं पर उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर द्वारा प्रभावी व उचित कार्यवाही करने का आश्वासन देते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 75 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


               
इन्दौर 29 मई 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 28 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 39 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
04 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 मई 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 28 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारीतथा 39 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 29 मई  2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 मई 2017 को 02 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी तथा 39 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 मई 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 28 मई 2017 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांई सुमन नगर इन्दौर एवं टिगरिया बादशाह इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिला, सांई सुमन नगर इंदौर निवासी रजनी पिता स्व. संजय श्रीवास्तव व टिगरिया बादशाह इन्दौर निवासी चिंतामण पिता हमराजी सिसोदिया को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 31 क्वाटर व 4 लीटर अवैध शराब व जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 मई2017-पुलिस थाना बाणगंगा़ द्वारा कल दिनांक 28 मई 2017 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भागीरथपुरा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 114 सीतला माता मंदिर के पास भागीरथपुरा इन्दौर निवासी गौरव उर्फ गोलु पिता कन्हैयालाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 28 मई 2017 को 00.10 बजं,े मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चोरल नगर के पास रंगवासा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, चोरल नगर के पास रंगवासा इन्दौर निवासी सुरज पिता शंकर सोनकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 29 मई 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 28 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 36 आरोपियोंको गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

06 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 मई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 28 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी तथा 39 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 29 मई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 मई 2017 को 03 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी तथा 39 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुऑ खेलते हुए मिले ़06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 29 मई 2017-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 28 मई 2017 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उर्दू स्कुल के पीछे बक्षीबाग इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, अमर पिता गणेश गौंण, रतन पिता प्रेमचंद गौंण, शेखर पिता अशोक गौंण, विनोद पिता प्रमोद गौंण, सतीश पिता छगनलाल गौंण तथा महेश पिता इन्दरलाल गौंण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2280 रूपये नगदी तथा 52 ताश के पत्तें बरामद किये गये।
                                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 29 मई 2017- पुलिस थाना मंहू द्वारा कल दिनांक 28 मई 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शमशान घाट के पास गुलरखेड़ा एवं कोदरिया रोड़ मंहू से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, गुजरखेडा मंहू निवासी मुकेश पिता चंदीलाल कौशल एवं कृष्णपुरी कालानी कोदरिया रोड़ थाना बडगौंदा निवासी राकेश पिता ओमप्रकाश गौहर   को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 450 रूपये कीमत की 15 क्वाटर व 5 लीटर जहरीली अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 28 मई 2017 को11.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बड़ी कलमेर चाय की दुकान के सामनें इन्दौर के सामने से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, लाभरिया भेरू इन्दौर निवासी अर्जुन पिता केशर सिंह को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 100 रूपये नगदी व 2 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 मई 2017-पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 28 मई 2017 को 14.35 बजं,े मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केशर बाग रोड़ के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, लाभरिया भेरू इंदौर निवासी जफर पिता लियाकत अली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक पिस्टल  जप्त किया गया।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 28 मई 2017 को 13.15 बजं,े मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ड्रीमलैण्ड चौराहा महूं से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, भाटखेड़ी थाना किशनगंज निवासी अमित कुमार पिता अनिल कुमार तिवारी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त कियागया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, May 28, 2017

अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही में, एक आरोपी अवैध गांजा बेचते हुए क्राइम ब्रॉच की गिरफ्त में,



इन्दौर-दिनांक 28 मई 2017- शहर में अपराध नियत्रंण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिये प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रॉच श्री अमरेन्द्र सिह द्वारा क्राईम ब्रॉच के उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी की टीमों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये।
क्राईम ब्रांच इन्दौर द्वारा समस्त टीम व टीम के प्रभारीयों को निर्देश दिये गये की इन्दौर इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थ की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सखत कार्यवाही करनें व मादक पदार्थ खरीदी व बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ करे। मुखबिर की सुचना पर क्राइम ब्रॉच एवं थाना खजराना की संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र मे अवैध रूप से गांजा बेचते हुए मिला जिसे घेराबन्दी कर पकड़ा गया । पुलिस टीम द्वारा पुछताछ पर आरोपी द्वारा अपना नाम शेख इमरान उर्फ सोनु पिता इसरार उम्र 25 साल तंजीम नगर मुर्गी केन्द्र बड़ला खजराना का होना बताया। पुलिस थाना खजराना द्वारा आरोपी के हाथ में रखी प्लास्टिक की बोरी की तलाशी लेने पर बोरी मे करीब चार किलों गॉजा जिसकी कीमत करीबन 80 हजार रूपये एवं गॉंजा बिक्री के 5 हजार रूपये नगदी रखें मिलें, जिसे विधिवत्‌ जप्त किया गया। आरोपी शेख उर्फ सोनू से पुछताछ करनें पर आरोपी द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से भोपाल मे गाड़ी सुधारनें का काम करता था, तथा विगत एक माह से इन्दौर आने के पश्चात्‌ कोई अन्य काम नहीं मिलने पर पप्पू निवासी तंजीम नगर खजराना के साथ गॉजा बेचनें का काम करने लगा था।
थाना खजराना द्वारा आरोपी के खिलाफ एनड़ीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी से शहर एवं शहर के आसपास चल रही मादक पदार्थ की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये उपरोक्त आरोपी से अवैध मादक पदार्थ कहां-कहां खरीदी बिक्री करते है के सबंध में पूछताछ की जा रही है, जिसमें संलिप्त अन्य आरोपियों के विरू़द्ध भी सखत कार्यवाही की जायेगी।

इन्दौर शहर में मादक पदार्थ एवं नशीली दवाओं के अवैध रूप से कार्यकरने वाले आरोपियों के खिलाफ लगातार क्राइम ब्राच द्वारा सखती से कार्यवाही की जा रही है।

शाकिर चाचा गैंग का एक कुखयात गुण्डा शूटर जफरअली, अवैध हथियार पिस्टल के साथ क्राईम बांच की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 28 मई 2017-उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अवैध हथियारो की खरीद फरोखत करने वाले व अवैध वसूली करने वाले अपराधियों की धरपकड हेतु पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री मो. यूसुफ कुरेशी को निर्देशीत किया गया था। उक्त निर्देश के तारतम्य मे अति. पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इंदौर श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा, क्राईम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक एवं  निरीक्षक के नेतृत्व में टीमों का गठन कर, अवैध हथियारो की खरीद फरोखत करने वाले एवं अवैध वसूली करने वाले अपराधियों की धरपकड हेतु इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
 उक्त निर्देश के तारतम्य में क्राइम ब्रांच द्वारा शहर में बड़ रही हत्या व गैंगवार पर अकुंश लगाने हेतु शहर मे संचालित गैंग के सदस्यों पर सखत कार्यवाही करनें हेतु थाना प्रभारी द्वारा समस्त टीम व टीम प्रभारीयों को निर्देश दिये गये। मुखबिर से शाकीर चाचा गैंग के सदस्य की अन्नपुर्णा क्षेत्र में अवैध रूप से पिस्टल लिये घुमने की सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच एव थाना अन्नपुर्णा द्वारा सयुंक्त कार्यवाही करते हुए जफर अली पिता लियाक अली को पकड़ा गया, जिसकी उम्र 45 साल मकान न. 37 लाभरिया भैरू पेट्रोल पंप के सामने थाना छत्रीपुरा इन्दौर निवासी का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर कमर में शर्ट के अन्दर एक पिस्टल मिली। थाना अन्नपुर्णा द्वारा आरोपी से पिस्टल जब्त की गयी, तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा पुछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह शकीर चाचा का खास आदमी हैं, उसके नाम से शाकीर चाचा नें पीथमपुर में 5000 वर्गफीट का प्लाट खरीद रखा है। आरोपी जफर अली के विरूद्ध शहर के कई थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध हथियार जैंसे कई अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी पुर्व मे किये गये जीतु बाबा हत्याकाण्ड़ मे शाकीर चाचा के साथ शामिल रहा व  शाकीर चाचा से जेल मे मुलाकात करने जाता था। आरोपी शाकीर चाचा के लिये व्यापारियों को धमकाकर शहर में अवैध वसुली करता था, तथा गवाहों को साक्ष्य बदलने की धमकी देता था एवं साक्ष्य न बदने की स्थिति मे अन्जाम भुगतने की धौस देता था। अपराधों के साक्षीगण व व्यापारी भय से थाने पर रिपोर्ट करनें से  डरतें थे।

पुलिस थाना क्राइम ब्रांच व थाना अन्नपुर्णा की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी से अन्य मामलों व गैंग के अन्य सदस्यों की संलिप्ता के संबंद्ध मे पुछताछ की जा रही हैं।