Sunday, May 28, 2017

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 85 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


               
इन्दौर 28 मई 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 27 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 39 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
05 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 मई 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 27 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी तथा 55 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 28 मई  2017-इन्दौर पुलिसपूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 मई 2017 को 04 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी तथा 55 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 28 मई 2017- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 मई 2017 को 13.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवा मिल सब्जी मण्डी से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 307 शिवाजी नगर इंदौर निवासी सागर पिता कैलाश मेहरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1220 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 मई 2017- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 27 मई 2017 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्यामाचरण शुक्ल नगर एवं नवलखा चौराहे सेअवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, श्यामाचरण शुक्ल नगर इंदौर में रहने वाले मुन्ना बादशाह पिता कन्हैयालाल तथा रमेश पिता बाबूलाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2200 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 मई 2017-पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 27 मई 2017 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नारायण ट्रेड सेंटर के पास इमली बाजार से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, जगदीश बॉयज होस्टल देवी अहिल्या मार्ग इन्दौर निवासी नारायण पिता जयराम पाटीदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल व 5 जिंदा कारतूस जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 28 मई 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कलदिनांक 27 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 46 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

10 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 मई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 27 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 28 मई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 मई 2017 को 04 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 54 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 28 मई 2017- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 27 मई 2017 को 17.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महूंगांव पुलिया के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, कांकड़पुरा महूंगांव निवासी लुकमान पिता नाथू मोहम्मद शेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 350 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 मई 2017- पुलिस थाना किशनगंज  द्वारा कल दिनांक 27 मई 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजपूत ढाबे के पास पिगडम्बर एवं मां वैष्णो देवी ढाबे के पास भाटखेड़ी से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 810 रंगवासा राऊ निवासी विरेन्द्र पिता जगदीश ठाकुर, 13 गुरूकुल कालोनी राऊ निवासी मनीष पिता रमेश बड़ौदिया, ग्राम जठवाई बड़वाह निवासी अनिल पिता मिश्रीलाल खेड़ेकर तथा मां वैष्णोदवी भाटखेड़ी निवासी बलवंत पिता अमरलाल कुशवाह को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जेसे 3100 रूपये कीमत की 50 क्वार्टर की देशी अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 27 मई 2017 को 18.35 बजे, धार नाका औढ़ी महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, नदी के किनारे पेंशनपुरा महूं निवासी मंगलसिंह पिता गणपतसिंह को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 990 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 27 मई 2017 को 18.10 बजे, बोर्डिया कांकरिया सोसायटी के सामने से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, बोर्डिया कांकरिया निवासी सतीश पिता सिद्धाजी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 मई 2017-पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 27 मई 2017 को 14.20 बजं,े मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बड़वाली चौकी कब्रिस्तान गेट के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 135 खेजराबाद कालोनी इंदौर निवासी राजू पिता पदमसिंह परमार को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 27 मई 2017 को 14.10 बजं,े सुनार की बगीया पुलिया के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 26/2 नार्थ हरसिद्धी इंदौर निवासी भैय्‌या उर्फ प्रताप पिता रवि रघुवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 27 मई 2017 को 21.40 बजं,े पासीपुरा मैदान महूं से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, पासीपुरा महूं निवासी संजू उर्फ संजय पिता मुन्नालाल बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, May 27, 2017

पुलिस थाना खजराना की तत्परता से घर का रास्ता भूली हुई नाबालिक बालिका के परिजनों की तलाश कर, उसे सकुशल घर पहुंचाया



इन्दौर-दिनांक 27 मई2017-पुलिस थाना खजराना द्वारा सक्रियता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुए, घर का रास्ता भूली हुई नाबालिक बालिका के परिजनों की तलाश कर उसे उसके परिजनों के जिम्में किया गया हैं।
दिनांक 26.05.17 को पुलिस थाना खुड़ैल क्षेत्र में लावारिस हालात में घूम रही नाबालिग बालिका कु.शालू पिता नारायण जमरा उम्र 11 साल मिली, जो अपना घर थाना खजराना क्षेत्र में बता रही थी। इस पर उक्त बालिका के घर व परिजनों की तलाश हेतु, बालिका को पुलिस थाना खजराना के सुपुर्द किया गया।
     पुलिस थाना खजराना द्वारा बालिका से चर्चा करने पर, उसने पहले तो अपना घर राजीव नगर बड़ला खजराना पर होना बताया, जिसपर से आर.दुर्गेश व आर.मनोज द्वारा बालिका को लेकर उसके बताये अनुसार उसके घर की तलाश हेतु भेजा गया। जंहा काफी तलाश करने पर भी उसका पता नही मिला, तो आरक्षकों द्वारा बालिका को थाना क्षेत्र के अन्य स्थानों पर घुमाया गया,तो बालिका द्वारा थाना क्षेत्र के पालीवाल सर्विस सेंटर के पास झोपडी देखकर अपना निवास होना बताया। पुलिस द्वारा बालिका के बताये स्थान की तस्दीक कर बालिका को उसकी भाभी भूरी पति सरदार जमरा के सुर्पद किया गया। इस प्रकारपुलिस थाना खजराना द्वारा संवदेनशीलता एवं सक्रियता के साथ त्वरित कार्यवाही कर घर का रास्ता भूली हुई नाबालिक बालिका को सकुशल उसके घर पहुचाया गया।

      उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खजराना श्री कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में, आर. 557 दुर्गेश तथा आर. 3180 मनोज का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 101 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर 27 मई 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 46 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
11 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 मई 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 26 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी तथा 69 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 27 मई  2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 मई 2017 को 07 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी तथा 69 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 मई 2017- पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 26 मई 2017 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नयापुरा रंगवासा राऊ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिली, नयापुरा रंगवासा राऊ निवासी कविताबाई पिता देवकरण को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान ढाबे पर शराब पिलाते हुए मिला, ढाबा संचालक गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 मई 2017- पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 27 मई 2017 को 22.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंजाबी नालागढ़ ढाबा बायपास रोड़ इन्दौर पर सार्वजनिक स्थान ढाबे परअवैध रूप से शराब पिलाते हुये मिला, 179 संतनगर मेन खड़वा रोड़ निवासी बलविन्दर सिंह पिता जसपाल सिंह को पकडा गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 मई 2017-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 26 मई 2017 को 12.40 बजं,े मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शापिंग कॉम्पलेक्स के सामने इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिला, छोटी खजरानी इन्दौर निवासी आदिल उर्फ छोटा आदिल पिता सलीम शेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर 27 मई 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 55 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

10 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 मई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 26 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 54 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 27 मई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 मई 2017 को 04 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 54 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 मई 2017-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 26 मई 2017 को 12.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चंदन नगर देशी कलाली के सामने धार रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिला, हरिजन कालोनी कच्चा मशानिया पवन डागर का मकान थाना रावजी बाजार इन्दौर निवासी सनम उर्फ बाबु पिता कैलाश चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 मई 2017- पुलिस थाना किशनगंज  द्वारा कल दिनांक 26 मई 2017 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिव ढ़ाबा के पास फोरलेन ए.बी.रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिली, भाटखेड़ी निवासी हरिदास पिता बद्रीलाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रूपये कीमत की 19 क्वार्टर की देशी अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।