Monday, April 17, 2017

10 माह से फरार, फिनिक्स टाउनशिप कांलोनी की डायरेक्टर योगिता अजमेरा भी क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 17 अप्रेल 2017- क्राईम ब्रांच इंदौर ने फिनिक्स टाउनशिप में की गई धोखाधडी के संबंध में पंजीबद्व अपराध के मुखय गिरफ्तार आरोपी रितेश उर्फ चम्पू अजमेरा की पत्नी अपने पति की गिरफ्तारी की भनक लगते ही फरार हो गई थी। पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा उक्त प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु क्राईम ब्रांच की एक टीम को गोपनीय रूप से लगाने के निर्देश दिये गये थे। जिस पर पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री मो. यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द सिंह के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच की टीम को मुखय आरोपी रितेश उर्फ चम्पू अजमेरा की पत्नी योगिता अजमेरा को पकडने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम एक सप्ताह से लगातार अधिकारियों के निर्देशानुसार आरोपिया की तलाश में लगी थी। आरोपिया बेहद चुस्त एवं चालाक होकर अपनी उपस्थिति छुपाते हुए लगातार अपने ठिकाने बदल रही थी।

क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा शहर की पीडित जनता की अपेक्षाओ के अनुरूप प्रकरण में विगत 10 माह से फरार व 10 हजार रू. की ईनामी आरोपिया योगिता अजमेरा की तलाश में लगातार राजस्थान, महाराष्ट्र के मुम्बई में कई जगह छापे मारें, परन्तु आरोपिया पुलिस को हर मर्तबा चकमा देकर इस शहर से उस शहर भाग रही थी। पुलिस आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए, आरोपिया को फरार घोषित कर उनकी सम्पत्ति की कुर्की की कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया जो माननीय न्यायालय द्वारा आरोपिया का न्यायालय में हाजरी होने के आदेश जारी किए गए थे परन्तु माननीय न्यायालय के आदेश जारी करने के 15 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपिया न्यायालय के आदेश को भी मानने को तैयार नहीं होकर अपने आपको छुपा रही थी। परन्तु क्राईम ब्रांच की पकड से वह नहीं बच सकी और टीम ने आरोपिया योगिता अजमेरा को लोखंडवाला अंधेरी मुम्बई से पकडकर इंदौर लाकर आरोपिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गयी है। पूछताछ पर आरोपिया ने महाराष्ट्र के मुम्बई, क्षीरसार, नागपुर, ओरंगाबाद, राजस्थान में होटल धर्मशाला एवं गेस्ट हाउस में फरारी कांटना बताया है। आरोपिया को क्राईम ब्रांच द्वारा प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर एकदिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। जिसमें क्राईम ब्रांच आरोपिया से उसके सभी बैंक खातो की डिटेल, बैंकों की जानकारी एवं उसके पेन नम्बर आदि के आधार पर सभी बैंक खातो का पता लगाकर यह पता लगाने का प्रयास करेगी की फोनिक्स कम्पनी में लोगो से की गई ठगी की राशि किस-किस बैंक खातो के जरिए किस प्रकार ठिकाने लगाई गई है और फरारी के दौरान आरोपिया किन-किन लोगो के सम्पर्क में रही है। इस बात की पतारसी कर आरोपिया योगिता अजमेरा से प्रकरण में फरार उसकी देवरानी सोनाली अजमेरा व देवर निलेश अजमेरा के बारे में भी पूछताछ की जावेगी। लम्बे समय से फरार अजमेरा परिवार की बहू योगिता अजमेरा की गिरफ्तारी से पीडित लोगों को न्याय की उम्मीद जगी है।


इन्दौर पुलिस के संवाद कार्यक्रम का आयोजन


इन्दौर-दिनांक 17 अप्रेल 2017- इन्दौर पुलिस द्वारा प्रारंभ किये गये संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 17.04.17 को 11.00 से 12.00 बजे तक पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा माननीय शिक्षा मंत्री म.प्र. शासन डॉ. कुंवर विजय शाह के साथ संवाद किया गया।

       माननीय शिक्षा मंत्री म.प्र. शासन डॉ. कुंवर विजय शाह के साथ संवाद के महत्वपूर्ण अंश निम्न हैं :-
01.       माननीय शिक्षा मंत्री जी ने इन्दौर पुलिस द्वारा शुरू किये गये ''संवाद'' कार्यक्रम की सराहना करते हुए बताया कि, प्रजातंत्र में पुलिस प्रशासन का जनता के साथ संवाद अच्छा होना चाहिये, इस दिशा में की गयी यह पहल प्रशंसनीय है।

02.     माननीय शिक्षा मंत्री द्वारा संवाद कार्यक्रम में बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक करोड़ स्कूली बच्चों की पोषाके बनाई जाना है, इसके लिये हम कलेक्टर इन्दौर के माध्यम से कपड़ा क्रय कर इन्दौर पुलिस के वेलफेयर एवं स्वंय सहायता सेल्फ गु्रप के माध्यम से पुलिस अधिकारियों की कल्याणी महिलाओं एंव कम पढ़ी लिखी महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्कूली पोषाके बनाने का कार्य दिया जायेगा, जिससे पुलिस विभाग की महिलायें निश्चित रूप से स्वावलंबित और आत्मनिर्भर हो सकेगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश जारी किये जाएगें।


इस कार्यक्रम में आयें अतिथी माननीय शिक्षा मंत्री डॉ विजय शाह के साथ संवाद कार्यक्रम बहुत ही सार्थक व प्रभावपूर्ण रहा। उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा माननीय शिक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें इन्दौर पुलिस के संवाद कार्यक्रम के स्मृति चिन्ह भेंट किये।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 81 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

               
इन्दौर 17 अप्रेल 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 16 अप्रेल 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 35 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
02 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 अप्रेल 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 अप्रेल 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 41 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 17 अप्रेल2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 अप्रेल 2017 को 02 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 41 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 अप्रेल 2017- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 16 अप्रेल 2017 को 15.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला बडा दरवाजा खजराना, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, मुमताज बाग कॉलोनी निवासी गोलू उर्फ अकबर पिता दिलाबर तथा हिना कॉलोनी निवासी वसीम पिता सईद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 अप्रेल 2017 को 21.30 बजे, राधाकृष्ण मंदिर के पास कुलकर्णी का भट्‌टा, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, कुलकर्णी का भट्‌टा निवासी आकाश पिता चम्पालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपयें कीमत की25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 16 अप्रेल 2017 को 00.35 बजे, सी एम हाईट्‌स के पास गुरूकृपा रेस्टोरेंट के सामने आम रोड इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, एम 57 स्टेडियम नंदानगर पिंक फ्लावर स्कूल के पीछे निवासी संकेत पिता राजेश पारेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 08 बोतल अंग्रेजी अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 अप्रेल 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 अप्रेल 2017 को 21.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नंदबाग चौराहा, बाणगंगा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, चेतन धाम के पास बाणगंगा निवासी करण पिता कबरलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 16 अप्रेल 2017 को 19.00 बजे, शिव विलास पैलेस कौटिल्य कोचिंग के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, गायत्री नगर निवासी राहुल पिता प्रहलाद तंवरको पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 17 अप्रेल 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 16 अप्रेल 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 46 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

17 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 अप्रेल 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 अप्रेल 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी तथा 50 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 17अप्रेल 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 अप्रेल 2017 को 03 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी तथा 50 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिले 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 17 अप्रेल 2017- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 16 अप्रेल 2017 को 16.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राम मंदिर से साइड में मिल्लत नगर, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, असलम पिता बाबू खां, जावेद पिता बाबू खां, मोह. इरशाद पिता सईद तथा मोह. आरिफ पिता सईद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 अप्रेल 2017-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 16 अप्रेल 2017 को 18.00 बजे, मुखबिर सेमिलीं सूचना के आधार पर ग्राम चिकलोडा सगडोद, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, यही के रहने वाले भैरूसिंह पिता चम्पालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1250 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 अप्रेल 2017- पुलिस थाना महू  द्वारा कल दिनांक 16 अप्रेल 2017 को 12.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अम्बर होटल के सामने आम रोड महू, से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, बिल्डर मेमोरियल चर्च प्लाउन रोड महू निवासी मोनू उर्फ अखलेश पिता सेमसंग इसाई से को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किये गये।
                पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 16 अप्रेल 2017 को 11.20 बजे, राधा गोविन्द सुलभ कॉम्पलेक्स जबरन कॉलोनी, से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, यही के रहने वाले दीपक पिता मनीष चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्सएक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।




Sunday, April 16, 2017

अवैध रुप से गाँजा बेचते हुये एक आरोपी क्राइम ब्रांच इँदौर की गिरफ्त मे

09 किलोग्राम गांजा बरामद

इन्दौर-दिनांक 16 अप्रेल 2017- पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मोहम्मद युसूफ कुरैशी  तथा अति. पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच इंदौर श्री अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ बेचने एवं तस्करी करने वालों के विरूद्ध की जा रही लगातार कार्यवाही के अंतर्गत एक और आरोपी गांजा बेचते हुये क्राइम ब्रांच टीम द्वारा पकडा गया।
         उप पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच द्वारा थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर द्वारा एक व्यक्ति के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र मे अवैध रुप से गाँजा बेचने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम ने पुलिस थाना राजेन्द्र नगर की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये सुखनिवास कॉलोनी कैट रोड पर पहुंचे जहाँ मुताबिक सूचना व हुलिया के एक व्यक्ति संदिग्ध रुप से अपने हाथ मे एक बोरी लिये खडा मिला, जिसे घेराबन्दी कर पकडकर नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम रमेश पिताशिवप्रसाद उम्र 60 साल निवासी गवली मोहल्ला गुजरी थाना धामनोद जिला धार का होना बताया। हाथ मे रखी प्लासटीक की बोरी की तलाशी लेने पर बोरी मे करीब 09 किलो गाँजा कीमती करीबन दो लाख रुपये का पाया गया, जिसे विधीवत्‌ जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना राजेन्द्रनगर पर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी रमेश से पूछताछ करने पर आरोपी व्दारा बताया गया कि वह मूल रुप से खेतीबाडी का काम करता है तथा विगत पाँच माह से गाँजा बेचने का काम कर रहा है। आरोपी रमेश ने बताया कि वह श्रावण मास मे ग्राम गुजरी से निकलने वाले कावड यात्रीयों को गाँजा बेचा करता था तथा इन्दौर मे भी गाँजा बेचने के लिये आया था। इन्दौर शहर मे मादक पदार्थ एवं नशीली दवाओं के अवैध रुप से कार्य करने वाले आरोपीयों के विरूद्ध लगातार क्राइम ब्राँच व्दारा समय-समय पर सखती से कार्यवाही की जा रही है। 
      इंदौर शहर एवं शहर के आसपास चल रही मादक पदार्थ की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये इंदौर पुलिस द्वारा हर-संभव प्रयास किये जा रहे है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 110 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 16 अप्रेल 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 15 अप्रेल 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 47 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
06 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 अप्रेल 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 63 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 16 अप्रेल2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 अप्रेल 2017 को 10 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 63 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 अप्रेल 2017- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2017 को 11.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भानगढ ट्रीटमेण्ट प्लांट के पास, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम शक्करखेडी निवासी वीरेन्द्र पिता रामसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2017 को 15.45 बजे, कमला नेहरू स्कूल के सामने दीवार के पास, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, मुराई मोहल्ला निवासी मुकेश पिता नारायण राव जाधव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1050 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2017 को 00.35 बजे, सी एम हाईट्‌स के पास गुरूकृपा रेस्टोरेंट के सामने आम रोड इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, एम 57 स्टेडियम नंदानगर पिंक फ्लावर स्कूल के पीछे निवासी संकेत पिता राजेश पारेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 08 बोतल अंग्रेजी अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 अप्रेल 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2017 को 13.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मार्डन चौराहा, से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ली नं. 2 नरवल निवासी सेवकराम पिता बावरिया डाकसे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरी जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 16 अप्रेल 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कलदिनांक 15 अप्रेल 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 63 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

15 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 अप्रेल 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी तथा 64 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 16 अप्रेल 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 अप्रेल 2017 को 11 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी तथा 64 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही कीगयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 16 अप्रेल 2017- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2017 को 00.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गली नं 10 लोहा गेट बिजली के खम्बे के नीचे चंदननगर, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, रहमान पिता रमजान, शेख सकील पिता शेख हसन, शेख छोटे खां पिता शेख हसन तथा अब्दुल मलिक पिता इब्राहिम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7125 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2017 को 14.00 बजे, सिंधी कॉलोनी गली नं. 01 दीवार की आड में से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 74/1 बीके सिंधी कॉलोनी निवासी अनिल पिता वासुदेव शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2017 को 19.30 बजे, शंकर भगवान के मंदिर के पास उमरिया, से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, महेश पिता रामस्वरूप मोची को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपये नगदी तथासट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2017 को 19.40 बजे, सिद्धी स्वालीडर मल्टी किशनगंज कमरा नं. 306, से आईपीएल क्रिकेट की सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, कोयला बाखल महू हाल सिद्धी स्वालीडर मल्टी किशनगंज कमरा नं. 306 निवासी नीलेश पिता मोहनलाल अग्रवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक एलईडी, टीव्ही, एक लैपटॉप, एक पेन ड्राइव, 21 मोबाइल फोन, तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 अप्रेल 2017-पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महू थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, संतोष उर्फ गुड्‌डू पिता बाबूलाल तथा लक्ष्मी बाई पति परमेश्वर नैनार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 13 पाव एवं 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2017 को 16.30 बजे, द्वारकापुरी शनि मंदिर के पास सेअवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 2040 की पट्‌टी निवासी अरूण उर्फ बोना पिता रामतीरथ यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 अप्रेल 2017- पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2017 को 13.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गांधी चौक द्वारकापुरी, से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, द्वारकापुरी निवासी गौरव उर्फ पिंकेश पिता गोपाल राव चौहान से को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किये गये।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, April 15, 2017

अवैध नशीली दवाईंयाॅ अल्फाजोलम साहित आरोपी क्राईम ब्रांच गिरफ्त में


                
इंदौर दिनांक 15 अप्रेल 2017:- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा अवैध मादक पदार्थ बेचने एवं तस्करी करने वालों के विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये, उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री मोहम्मद युसूफ कुरैशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्राॅच श्री अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे उप पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्राॅच द्वारा थाना प्रभारी क्राईम ब्राॅच के नेतृत्व में टीम का गठन कर अवैध नशीली दवाईया (अल्फाजोलम) सहित आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है।
इंदौर शहर में नवयुवको के द्वारा अबैध नशीली दवाईया (अल्फाजोलम) का सेवन कर अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है उक्त् अवैध नशीली दवाईंयाॅ अबैध रुप से बिक्रय होने की लगातार सूचनायें क्राइम ब्रांच की टीम को प्राप्त हो रही थी जिससे टीम मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये एस.टी.एफ. एवं पुलिस थाना मल्हारगंज की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये आरोपी शहनवाज पिता अ. गफूर खान उम्र 23 साल जाति मुसलमान नि. चंदन नगर इंदौर हाल नि. मं.नं. 104 तम्बोली बाखल जाकीर नेता का मकान थाना मल्हारगंज को अवैध रूप से नशीली दवाईया (अल्फाजोलम) मल्हार पल्टन से बेचते हुये पकडा गया तथा इसके कब्जे से करीबन 6600 नग (अल्फाजोलम) जिसकी कीमत करीबन 25 हजार रुपये एवं मोटर सायकल क्रमांक एम. 09 क्यू एन. 1286 हीरो पेषन प्राॅ को जप्त किया गया। बिक्री के 1900 रुपये तथा दो मोबाईल हेण्डसेट भी जप्त किये गये। आरोपी पूर्व में भी पुलिस थाना मल्हारगंज में अपराध क्रं. 34/17 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में पकडा गया था। आरोपी उक्त नशीली दवाईंयाॅ कहाॅ-कहाॅ से खरीदी बिक्री करता है इसके संबंध में पूछताछ की जा रही है।

        इंदौर शहर एवं शहर के आसपास चल रही मादक पदार्थ की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये इंदौर पुलिस द्वारा हरसंभव प्रयास किये जा रहे है।

अवैध गांजा सहित आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में


इंदौर दिनांक 15 अप्रेल 2017:- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा अवैध मादक पदार्थ बेचने एवं तस्करी करने वालों के विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये, उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री मोहम्मद युसूफ कुरैशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्राॅच श्री अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे उप पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्राॅच द्वारा थाना प्रभारी क्राईम ब्राॅच के नेतृत्व में टीम का गठन कर अवैध गांजा सहित आरोपी को पकडने मंे सफलता प्राप्त की है।

टीम द्वारा मादक पदार्थ की अवैध गतिविधियों की सूचना पर खडंवा रोड पर ग्राम मेडंल थाना सिमरोल इंदौर से आरोपी तेहर सिंह पिता बिलांम सिंह जाति भिलाला उम्र 45 साल नि. ग्राम महिगाॅव जिला देवास को पकडा गया जिसके कब्जे से करीबन दो किलो अवैध गाॅजा जप्त किया गया। आरोपी जो मूल रूप से खेती किसानी का काम करता हैं। तेहर सिंह का साथी आरोपी राजेष पिता रजन सिंह भील जाति उम्र 40 साल नि. मेंडल बस स्टेण्ड प्रियंका होटल थाना सिमरोल मे ग्राम मेडल में मेन रोड पर पिं्रयका ढाबे के नामे से ढाबे का संचालन करता हैं तथा ढाबे से ही मादक पदार्थ एवं अबैध गतिविधियो का संचालन करता हैं। जिसका थाना सिमरोल पर अपराधिक रिकार्ड हैं। आरोपी राजेष मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाष की जा रही हैं आरोपी राजेेष की संदिग्ध गतिविधियो पर पूर्व से क्राॅईम ब्राॅच द्वारा नजर रखी जा रही थी। आरोपी राजेष को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहें हैं। आरोपीयो द्वारा सिमरोल एवं इंदौर शहर में गांजा सप्लाई किया जा रहा था। 
  शहर एवं शहर के आसपास चल रही मादक पदार्थ की अवैध गतिविधियों पर अंकुष लगाने के लिये आरोपी तेहर से पूछताछ की जा रही है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 90 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 15 अप्रेल 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 14 अप्रेल 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 50 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
07 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 अप्रेल 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 14 अप्रेल 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 51 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 15 अप्रेल2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 अप्रेल 2017 को 08 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 51 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 15 अप्रेल 2017- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 14 अप्रेल 2017 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्नेहलतागंज पुल के नीचे से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, तरूण पिता चन्द्रसेन पठारे तथा छुट्‌टन पिता इदु खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1640 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 अप्रेल 2017 को 21.40 बजे, 64/5 परदेशीपुरा के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, भागीरथपुरा इन्दौर में रहने वाले अशोक पिता ताराचंद्र सोलंकी तथा राजेन्द्र पिता रामप्रसाद प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल3900 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 अप्रेल 2017- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 14 अप्रेल 2017 को 22.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाला का बगीचा बैरवा धर्मशाला के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 99 लाला का बगीचा इंदौर निवासी प्रदीप पिता डालचंद नागर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4310 रूपयें कीमत की 7 बॉटल अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 14 अप्रेल 2017 को 17.30 बजे, सुखलिया रेल्वे लाईन के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 198 बाणगंगा मेनरोड़ इंदौर निवासी बाबूलाल पिता मंगल कश्यप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 16 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 अप्रेल 2017 को 22.00 बजे, कुलकर्णी भट्‌टा नाका इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 601 कुलकर्णी भट्‌टा इन्दौर निवासी लखनपिता देवराज जेरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 अप्रेल 2017- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 14 अप्रेल 2017 को 19.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टेम्पों स्टेण्ड खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 6 बी इलियास कालोनी खजराना इंदौर निवासी इकबाल उर्फ इम्मु पिता अब्दुल वद्‌दू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 15 अप्रेल 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 14 अप्रेल 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 40 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसकेअंतर्गत-

11 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 अप्रेल 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 14 अप्रेल 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी तथा 44 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 15 अप्रेल 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 अप्रेल 2017 को 05 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी तथा 44 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।  

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 अप्रेल 2017-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 14 अप्रेल 2017 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधारपर बाडी मोहल्ला राऊ एवं नेहरू नगर राऊ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, बाडी मोहल्ला राऊ निवासी शिव उर्फ शिवलाल पिता सिद्धनाथ जाधव तथा नेहरू नगर राऊ निवासी संतोष पिता जुगलकिशोर राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 14 अप्रेल 2017 को 20.15 बजे, बक्षीबाग उर्दू स्कूल वाली गली से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 45 बक्षीबाग इन्दौर निवासी अनिल पिता गणेश गौड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।