Sunday, April 9, 2017

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 69 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


               
इन्दौर 09 अप्रेल 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 08 अप्रेल 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 28 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
03 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 अप्रेल 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी तथा 35 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 09 अप्रेल2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 अप्रेल 2017 को 02 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी तथा 35 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 अप्रेल 2017- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कालका माता मंदिर के सामने एवं बड़ा दरवाजा चमार मोहल्ला खजराना से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, अशरफ नगर खजराना इंदौर निवासी रफीक उर्फ बिल्ली पिता अब्दुल कादिर तथा चमार मोहल्ला खजराना इंदौर निवासी श्यामू बाई पति रामचन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 अप्रेल 2017- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2017 को23.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पाटनीपुरा चौराहा नगर सेवा बस स्टाप से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, मालवा मिल की पक्की चाल इंदौर निवासी कान्हा उर्फ करण पिता संजय यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2017 को 12.25 बजे, चिड़ियाघर के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 61 साउथ गाडराखेड़ी इन्दौर निवासी संदीप उर्फ सक्ते पिता राधेश्याम धनगर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 09 अप्रेल 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 08 अप्रेल 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 41 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

10 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09अप्रेल 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 64 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 09 अप्रेल 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 अप्रेल 2017 को 05 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 09 अप्रेल 2017- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2017 को 21.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परिहार कालोनी से सट्‌टे कीगतिविधियों में लिप्त मिलें, 47 परिहार कालोनी इंदौर निवासी विकास पिता पारसमल जैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2030 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2017 को 22.24 बजे, अंग्रेजी वाईन शॉप के पीछे ग्राम मांगलिया से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, मनीष पिता कैलाश बौरासी, मोकमसिंह पिता अन्तरसिंह राजपूत तथा राजेन्द्र पिता सुरेश गोस्वामी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 अप्रेल 2017- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2017 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आईपीएस कॉलेजे के सामने एबी रोड़ से मोटर सायकल क्रं एमपी-09/एमके-7391 से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, बाबा की कुटी के पास ग्राम दतोंदा निवासी-संजय पिता शेरसिंह खेर तथा 154 शनि मंदिर गली द्वारकापुरी इंदौर निवासी जसवंत पितारामेश्वर राठौड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12 हजार 650 रूपयें कीमत की 230 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2017 को 16.00 बजे, चौपाटी चौराहा करोदिया से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम करोंदिया निवासी अनिल पिता संतोष चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2017 को 19.25 बजे, ग्राम भौंडवास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम पीरकराड़िया एबी रोड़ इन्दौर निवासी भुकुराम पिता अश्रुराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 अप्रेल 2017- पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 60 फीट रोड़ शनि मंदिर के सामने एवं गांधी चौक द्वारकापुरी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, शनि मंदिर के पासद्वारकापुरी इन्दौर निवासी कौशल पिता पंकज कौशल तथा 150 त्रिवेणी कालोनी इन्दौर निवासी अजय पिता राजेश बागड़ी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः एक चाकू व एक तलवार जप्त की गयी।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2017 को 08.00 बजे, छोटी कलाली के पास महूं से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, सारवान मोहल्ला महूं निवासी राजेश पिता बाबूलाल लुनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2017 को 11.00 बजे, पालीवाल होटल के सामने बड़गौंदा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ग्राम तिन्छा थाना बड़गौंदा निवासी सुरेश पिता गब्बू भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक धारदार बक्का जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



आषीष नगर इंदौर में चल रहे आई.पी.एल. क्रिकेट मैच पर सट्टे के कारोबार पर क्राईम ब्रांच की कार्यवाही में दो आरोपी गिरफ्त में


इंदौर- 08 अप्रेल-2017-पुलिस उप महानिरीक्षक श्री हरिनारायणाचारी मिश्र इन्दौर शहर इन्दौर द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैंच के सट्टे पर कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्राच श्री अमरेन्द्र सिह द्वारा उप पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्राच एवं थाना प्रभारी क्राईम ब्राच को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये। 

क्राईम ब्रांच द्वारा सट्टे पर कार्यवाही करने के लिये थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जिसे यह निर्देष दिये गये कि इंदौर शहर में आई.पी.एल. क्रिकेट मैंच में सट्टे की अवैध गतिविधियों के बारे मे सूचनायें प्राप्त कर कार्यवाही करने हेतु लगाया । इस पर टीम को  आषीष नगर में क्रिकेट के सट्टे की सुचना पर टीम को रवाना किया गया। थाना अपराध शाखा एवं थाना तिलक नगर पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर आरोपी 1.निमित खनुजा पिता सुनिल खनुजा उम्र 24 साल नि. 52 वजरंग नगर इंदौर 2.राकेष शर्मा पिता नरेन्द्र शर्मा उम्र 27 साल नि. 23 आषीष नगर इंदौर को पुणे व पंजाब की टीम के बीच चल रहे आई.पी.एल. क्रिकेट मैच पर सट्टा लेते मोके पर गिर. किया गया आरोपीगण के कब्जे से 9 मोबाईल फोन 01 केल्कूलेटर 01 एलईडी 01 सेट टाप बाक्स, एक इंनवर्टर, दो लेपटाप जप्त किये गये।  शहर एवं शहर के आसपास चल रही सट्टे की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये उपरोक्त आरोपियों से सट्टा कहा-कहा उतारा करते है। पूछताछ कर अन्य आरोपियो के विरू़द्ध भी सख्त कार्यवाही की जा रही है।


भोपाल मदरसा से भागे हुए दो नाबालिग बालको को लाकर उनके परिजनों को सूचित किया गया


इंदौर- 08 अप्रेल-2017-दिनांक 8-4-17 को खजराना स्थित हाफिज होटल से सुचना प्राप्त हुई की दो नाबालिग बालक लावारिस हालात में घूम रहे है,उक्त सुचना पर से उक्त दोनों बालको को थाने लाकर पूछताछ पर अपना नाम कासिम पिता रिजवान उम्र 15 साल नि. एल/34हाउसिंग बोर्ड भोपाल तथा हाशिर पिता नादिर उम्र 12 साल नि. h/566 गैस्राहत कालोनी करोंद भोपाल के निवासी होना बताया ,जिनके सम्बन्ध में सम्बंधित  थाना निशातपुरा के टी.आई. श्री मुकाती से चर्चा की गई जिनके द्वारा बताया कि उक्त दोनों बालक मदरसा हज़रात उजेफा रुस्सल्ली मस्जिद करोंद भोपाल में पड़ते थे जो भागकर ट्रैन द्वारा इंदौर आये है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमलेश शर्मा,उनि श्याम किशोर त्रिपाठी का सराहनीय योगदान रहा।

Saturday, April 8, 2017

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 119 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 08 अप्रेल 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 07 अप्रेल 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 45 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
04 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 अप्रेल 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 65 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 08 अप्रेल2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 अप्रेल 2017 को 02 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 65 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 अप्रेल 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2017 को 23.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 66 न्यू शीतल नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, यहीं रहने वाले दीपक पिता किशोर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 अप्रेल 2017- पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्कीम नं. 74 एवं स्वर्णबाग कालोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकरघूमते हुये मिलें, 306 स्वर्णबाग कालोनी इंदौर निवासी सचिन पिता भीमराव बनसुरे तथा 312 स्वर्णबाग कालोनी इंदौर निवासी शंकर पिता छगनलाल कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 08 अप्रेल 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 07 अप्रेल 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 74 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

12 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 अप्रेल 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तारकिया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 गैर जमानती, 28 गिरफ्तारी तथा 75 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 08 अप्रेल 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 अप्रेल 2017 को 05 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 09 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 08 अप्रेल 2017-पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2017 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अमितेश नगर के सामने झोपड़पट्‌टी से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, पूनम पिता मोतीराम मोरे, बंटी पिता कैलाश गौर, मनोज पिता कैलाश कनाडे, सुरेश पिता किशोर गोत्रे, पवन पिता दयाराम साधों तथा विष्णु पिता जयराम जाधव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 8830 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिसथाना महूं द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2017 को धारनाका महूं से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, भागीरथ कालोनी धारनाका महूं निवासी-गोलू उर्फ रवि पिता मुन्नालाल राठौर तथा 76 भागीरथ कालोनी महूं निवासी घनश्याम पिता रामलखन तेली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 400 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2017 को 21.20 बजे, राधाकृष्ण मंदिर के सामने परिहार कालोनी से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 47 परिहार कालोनी इंदौर निवासी विकास पिता पारसमल जैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 510 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 अप्रेल 2017- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2017 को 19.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ईंट भट्‌टा नाले के पास चंदन नगर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 301 ई सेक्टर चंदन नगर इंदौर निवासी इम्मू उर्फ इमरान पिताइकरामुद्‌दीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 17 हजार 500 रूपयें कीमत की 350 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2017 को 18.00 बजे, नई आबादी हातोद से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, नई आबादी हातोद निवासी जीवन पिता राजाराम बागरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2017 को 18.45 बजे, निहालपुर मुंडी बिजलपुर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, निहालपुर मुंडी निवासी भंवरसिंह पिता उदयराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से दो लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 अप्रेल 2017- पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2017 को 21.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सूर्यदेव नगर खाली मैदान से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 388 श्रद्धा सबूरी कालोनी इन्दौर निवासी शुभम उर्फनेपाली पिता सीताराम यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।