Wednesday, April 5, 2017

फर्जी दस्तावेजो से फाइनेंस कंपनी को चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 11 आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में



·           फर्जी वोटर आय.ड़ी और आधार कार्ड बनाये
·           मोबाइल एप्लीकेशन का करते थे उपयोग
·           मुख्य सरगना फाइनेंस कंपनी का पूर्व कर्मचारी
·           फर्जी चेक बुक का भी किया प्रयोग

इन्दौर-दिनांक 05 अप्रेल 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा बताया गया कि, क्राईम ब्रांच इन्दौर द्वारा महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फायनेंस कम्पनी से लगभग 6 लाख के मोबाईल की धोखाधडी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर, मुखय आरोपी सहित गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफतार कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
                पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मोहम्मद युसुफ कुरैशी एवं अति. पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि, होम क्रेडिट फायनेन्स प्रा.लि. के लीगल प्रतिनिधि अंकित सारडा द्वारा उमनि इन्दौर को एक शिकायत पत्र प्रस्तुत कर लगभग 6 लाख रूपयें के मोबाईल की धोखाधडी होना बताया गया था। शिकायती आवेदन पत्र की जांच में पाया गया कि, होम क्रेडिट इन्डिया फाइनेंस की ओर से उनके कर्मचारियोद्वारा कुल 19 मोबाइल दुकानो से 6 लाख रूपये मूल्य के कुल 36 मोबाइल की खरीदी में 4,48,505/- रूपये का फाइनेंस किया गया था परन्तु इन 36 मोबाइल की कोई भी किश्त लगभग 6 - 7 माह बीत जाने के पश्चात भी जमा नही करने से कंपनी के कर्मचारियो द्वारा उनकी और से दिये गये पहचान पत्र मे उल्लेखित पतो पर तस्दीक करते सभी पते गलत होना पाया गया।           
जांच के दौरान फायनेन्स कम्पनी के दस्तावेजो का सूक्ष्मता से अध्ययन करने एवं उसमें प्रयुक्त की गई असल फोटोग्राफ्‌स एवं दुकानदार से चर्चा करने पर यह जानकारी मिली की लगभग सभी लडकों की बोलचाल एवं वेशभूषा ग्रामीण परिवेश की थी। उक्त जानकारी के आधार पर स्थानीय कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रों से इन्दौर के आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीण परिवेश के बच्चों की जानकारी ली गयी, जिसके आधार पर एक लडके की फोटो को पहचाना जाकर बताया कि यह जिला सीहोर के ग्राम दरखेडा का रहने वाला कुलदीप सिंह ठाकुर है। प्राप्त जानकारी के आधार पर क्राईम ब्रांच टीम द्वारा ग्राम दरखेडा में रहने वाले कुलदीप सिंह ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह काम अरनिया गाजी तह. आष्टा जिला सीहोर के शक्ति ठाकुरनामक लडके ने करवाया है जो राऊ में किराये के मकान में रहता है।
                क्राईम ब्रांच टीम द्वारा दरखेडा तह.आष्टा से तत्काल ही राऊ पहुंचकर शक्ति ठाकुर को हिरासत में लिया गया जिसके साथ उसके दो अन्य साथी के.पी. उर्फ कृष्णपाल एवं वीरेन्द्र सिंह भी पाये गये। इस घटना के मुखय साजिशकर्ता के बारे में शक्ति से कडाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि, होम क्रेडिट फायनेन्स कम्पनी में उसके दो साथी दिग्विजय सिंह पिता राजेन्द्र सिंह भाटी निवासी ग्राम अमोना तह. टोंकखुर्द जिला देवास और दुष्यन्त सिंह पिता राजेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी ग्राम बागेर तह. आष्टा जिला सीहोर काम करते थे जिन्होने कम्पनी से नौकरी छोड दी है और उन्ही के कहने पर शक्ति एवं उसके साथियों ने फर्जी आधार कार्ड एवं वोटर आय.डी. कार्ड पर फायनेंन्स कर धोखाधडी की गई है।

                क्राईम ब्रांच टीम द्वारा इस धोखधडी के मुखय षडयंत्रकर्ता दिग्विजय सिंह भाटी एवं उसके भांजे दुष्यन्त उर्फ बन्टी उर्फ सौतन भाटी सहित कुल 15 अन्य आरोपियों के विरूद्व धारा 417,419,420,467,468,470,471,120-बी भादवि का अपराध पंजीबद्व कराया गया है। जिसमें से 11 आरोपियों 1. दिग्विजय सिहं भाटी पिताराजेन्द्र सिहं भाटी निवासी ग्राम आमोना टोकखुर्द जिला देवास, 2. दुष्यंत पिता राजेन्द्र सिहं भाटी निवासी ग्राम वागेर तह.आष्ठा जिला सिहोर, 3. कृष्णपाल पिता मानसिहं निवासी आष्ठा जिला सीहोर 4. शक्ति पिता लाखन सिहं निवासी अरनिया गाजी जिला सीहोर, 5. कुलदीप पिता अकेसिहं ठाकुर निवासी दरखेडा जिला सीहोर 6. रविन्द्र पिता राजेन्द्र सिहं निवासी विशूखेडी जिला सीहोर, 7. बूधन पिता बहादुर सिहं निवासी विशूखेडी जिला सीहोर, 8. विरेन्द्र पिता कमल सिहं ठाकुर निवासी अरनिया गाजी जिला सीहोर, 9. गजेन्द्र पिता कमल ठाकुर निवासी भवरीकलां जिला सीहोर, 10. विरेन्द्र पिता विक्रम सिहं निवासी वागेर जिला सीहोर तथा 11. सूरज सोनी पिता शंकरलाल सोनी निवासी कजलास जिला सीहोर को गिरफ्तार किया गया है।        
प्रकरण में आरोपी 1. सचिन निवासी महूडिया जिला सीहोर, 2. रवि ओसवाल निवासी कजलास जिला सीहोर, 3. राहुल विश्वकर्मा निवासी कजलास जिला सीहोर, 4. पवन निवासी अरनिया गाजी जिला सीहोर, 5. विरेन्द्र भाटी निवासी आमोना जिला देवास तथा 6. राजकुमार निवासी खुटखेडा जिला देवास की गिरफ़्तारी शेष है जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है.           
आरोपियो से की गयी विस्तृत पूछताछ में मुखय षडयन्त्रकर्ता दिग्विजिय ने बताया कि उसने काफी दिनों तक कम्पनी में सेल्स असिसटेन्ट के पद पर कार्य किया था जिसे कम्पनी द्वारा सही रिकवरी नहीं किये जाने पर नोटिस दिया गया था जहां से वह फरार हो गया। कम्पनी में कार्य करने के दौरान उसे फायनेन्स प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी हो गई थी जिसका फायदा उठाकर जिला देवास एवं सीहोर के ग्रामीण परिवेश में रहने वाले लडकें जो इन्दौर में पढई करने के लिए इन्दौर आये हुए थे के फर्जी आधार कार्ड एवं वोटर आय.डी. कार्ड स्वयं के एवं अपने साथी के.पी. उर्फ कृष्णपाल ठाकुर एवं शक्ति ठाकुर के लैपटॉप से बनाये गये और इस आधार पर होम क्रेडिट फायनेन्स कम्पनी से ही फायनेन्स करा लिये गये।  
                होम क्रेडिट कम्पनी से ही फायनेन्स कराये जाने के पीछे विशेष मंशा यह रही कि यह कम्पनी रिपेमेन्ट के तीन ऑप्शन अपने कस्टमर को देती है जिसमें दुकानदार को नगद भुगतान, ई.सी.एस. और पे.यू. गेटवे से भुगतान किया जा सकता है। दिग्विजय सिंह द्वारा लगभग सभी फायनेन्स में नगद भुगतान का ऑप्शन चुना गया ताकि किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता न पडे। एक स्थान पर किये गये फायनेन्स में ई.सी.एस. का ऑप्शनचुना गया और अपने साथी शक्ति सिंह के इडसइंड बैंक के चेक पर गलत नाम अंकित पर दिया गया जो सही खाता नम्बर न होने से बांउस हो गया।       
                घटना में गिरफतार दो आरोपियों को छोडकर शेष आरोपी इन्दौर में अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत है। दोनो मुखय षडयंत्रकारी दिग्विजय एवं दुष्यन्त ने पढाई छोड दी है। आरोपियों द्वारा फायनेन्स कराये गये मोबाईल 1 से ढेड हजार रूपये कम कीमत पर भंवरकुआ एवं नॉवेल्टी मार्केट की दुकान में बेचना बताया गया है, जिनकी बरामदगी की जा रही है। आरोपियों द्वारा इस धोखाधडी से अर्जित राशि का उपयोग अपने शौक मौज के लिए किया गया है जो अलग अलग स्थानो पर पार्टी करते थे।

इस प्रकार क्राईम ब्रांच एवं थाना तुकोगंज द्वारा संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण कार्यवाही की जाकर धोखाधडी कारित करने के उद्वेश्य से बनाये गये फर्जी दस्तावेजो के आधार पर 36 मोबाईल फोन को फायनेंस कराकर धोखाधडी करने वाले 11 आरोपियों को गिरफतार कर थाना तुकोगंज को सुपुर्द किया गया है।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 91 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

               
इन्दौर 05 अप्रेल 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 अप्रेल 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 40 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
09 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 अप्रेल 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 अप्रेल 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी तथा 58 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 05 अप्रेल2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 अप्रेल 2017 को 07 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी तथा 58 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 अप्रेल 2017- पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 04 अप्रेल 2017 को 23.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कैलोद करताल बायपास रोड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, कैलोद करताल इंदौर निवासी धर्मेन्द्र पिता भेरूसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 अप्रेल 2017 को 15.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिलनाथ कैम्प कुलकर्णी भट्‌टा से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें यहीं के रहने वाले शिवा पिता राजेन्द्र मरमट को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपिया को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व करकार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 05 अप्रेल 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 अप्रेल 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 51 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

22 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 अप्रेल 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 अप्रेल 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 22 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 05 अप्रेल 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 अप्रेल 2017 को 03 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी तथा 102जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुये मिलें 09 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 05 अप्रेल 2017-पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 04 अप्रेल 2017 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पार्श्वनाथ कालोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, राजेश पिता कालूराम बर्मन, रमेश पिता पूजन पंवार, सावन पिता देव कुशवाह, प्रेम पिता परसराम सितलानी, राजेश पिता नारायणदास तलरेजा, राज पिता बालाजी मराठा, सईद पिता नूर मोहम्मद, संजय पिता अशोक सिन्वानी तथा मुकेश पिता रामलाल कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक लाख 9680 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 अप्रेल 2017- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 04 अप्रेल 2017 को 20.30 बजे,मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जैन पेट्रोल पंप के पास देपालपुर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम बड़ौली हौज निवासी मोहनसिंह पिता देवीसिंह कलौता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 04 अप्रेल 2017 को 12.25 बजे, चोईथराम मण्डी से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 91-92 सी बुद्ध नगर इंदौर निवासी शिवराम पिता शंकर मोरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 04 अप्रेल 2017 को 18.30 बजे, नेहरू नगर राऊ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, यहीं रहने वाली ममताबाई पति सुनील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 अप्रेल 2017- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 04 अप्रेल 2017 को 14.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बेटमा नाका देपालपुऱ सेअवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, अयोध्या बस्ती देपालपुर निवासी मुकेश पिता नारायण भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, April 4, 2017

दो पहिया वाहनों का फर्जी बीमा कर, धोखाधड़ी करने वाला एजेंट, पुलिस थाना विजय नगर की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 04 अप्रेल 2017-पुलिस थाना विजय नगर पर आवेदक जगजीत सिंह पिता स्व. लालसिंह चौहान (45) निवासी 380 निरंजनुपर इन्दौर का शिकायत आवेदन पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें आवेदक ने बताया था कि उसकी गाड़ी के इंश्योरेंस में फर्जीवाड़ा हुआ है।

उक्त शिकायत की जांच पर पुलिस थाना विजय नगर द्वारा आवेदक व साक्षियों के कथन लिये गये, जिसमें उन्होने बताया कि इण्डियल ऑईल कार्पोरेशन एवं आईसीआईसीआई  लोम्बार्ड कंपनी के मध्य अपने बिजनेस को बढ़ाने के उद्‌देश्य से पेट्रोल पंपो पर दो पहिया वाहनो का बीमा करने का अनुबंध हुआ था। इसी अनुबंध के तहत फील एण्ड फ्लाय पेट्रोल पंप रसोमा चौराहा पर एजेंट सिद्धार्थ पिता अनिल मालवीय निवासी 219 ब्रहमबाग कालोनी मरीमाता, थाना सदरबाजार इन्दौर द्वारा कंपनी के निर्देशों के विपरित दो पहिया वाहनों का थर्ड पार्टी बीमा किया जाकर, ग्राहको को फर्जी पालिसी देकर धोखाधड़ी कर अवैध लाभ अर्जित कर रहा था। उक्त गाड़ियों के बीमें के संबंध मे बीमा कंपनी से जानकारी चाही गयी तो, उन्होने उक्तपॉलिसियां उनके द्वारा जारी नहीं करना बताया। जांच पर से आरोपी सिद्धार्थ मालवीय के विरूद्ध अप. क्रं. 238/17 धारा 420,467,468 भादवि का पंजीबद्ध कर, आरोपी को आज दिनांक 4.4.417 को गिरफ्तार किया गया है, जिससे प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।


पुलिस थाना आजाद नगर के दो शातिर बदमाशों के विरूद्ध जिलाबदर की कार्यवाही


इन्दौर-दिनांक 04 अप्रेल 2017-उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र द्वारा शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु निर्देश दिये गये है कि, क्षेत्र में सक्रिय गुण्डे बदमाशों पर सतत निगाह रखी जावे एवं जो अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है उनके विरूध्द कड़ी कार्यवाही की जावें। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा क्षेत्र के दो कुखयात बदमाश अरविंद कुमार पिता देवीसिंह ठाकुर (30) निवासी अमन नगर इंदौर एवं गोलू उर्फ प्रदीप पिता लीलाधर चौहान (25) निवासी शिव नगर इंदौर के विरूद्ध जिलाबदर की कार्यवाही की गयी है।
आरोपी अरविंद ठाकुर तथा आरोपी गोलू उर्फ प्रदीप पुलिस थाना आजाद नगर क्षेत्र के शातिर व कुखयात बदमाश होकर, क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। इनके विरुद्ध विभिन्न प्रकार के कई अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर विभिन्न न्यायालयों मे विचाराधीन है। पुलिस द्वारा इनके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है फिर भीइनकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरूद्ध जिलाबदर की कार्यवाही हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा उक्त दोनों आरोपियों को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत 06-06 माह के लिये इन्दौर की सीमावर्ती जिलों से निष्कासन का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा उक्त दोनों आरोपियों के विरूद्ध जिलाबदर की कार्यवाही की गयी है।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आजाद नगर श्री के.एल. दांगी व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।



जिला इन्दौर में वर्ष के प्रथम तीन माह में सड़क दुर्घटनाओं में कमी


इन्दौर-दिनांक 04 अपै्रल 2017-जिला इन्दौर में वर्ष 2016 में कुल 431 व्यक्तियों की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हुई थी, जिसको मद्‌देनजर रखते हुए, माह दिसम्बर 2016 में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, इन्दौर जोन इन्दौर श्री अजय शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक, इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त सड़क दुर्घटनाओं में कमी करने के लक्ष्य को चुनौती के रूप में लिया गया था और पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) मो. युसूफ कुरैशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री पंकज श्रीवास्तव को दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये गये थे। 
उक्त निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा इन्दौर में होने वाली घातक सड़क दुर्घटनाओं का बारीकी से अध्ययन किया गया। अध्ययन के पश्चात्‌ कुल 30 स्थान ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किये गये, ये वह स्थान है जहॉ पिछले 5 वर्षो में अधिक दुर्घटना घटित हुई थी, प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर यातायात की स्थिति का ड्रोन कैमरे की मदद से परीक्षण किया गया।  प्रत्येक ब्लैक स्पॉट में दुर्घटना कम करने के लिए पृथक-पृथक कार्य योजना बनाकर अमल में लाया गया।  इसके साथ ही दुर्घटनाओं के परीक्षण से यह तथ्य भी सामने आया कि अधिकांश दुर्घटनाएं शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने, मोबाईल पर बात करते हुये वाहन चलाने से हुई है।  इस तथ्य को दृष्टिगत रखते हुये माह जनवरी से मार्च 2017 के बीच यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 1425 वाहन चालकों, तेज गति से वाहन चलाने वाले 445 वाहन चालकों एवं मोबाईल पर बात करते हुये वाहन चलाने वाले 998 वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही वाहन चालकों के लिये नैत्र परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया । आमजनता को उनके बीच जाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिये विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।

                यातायात पुलिस इन्दौर के इन प्रयासों का नतीजा रहा कि वर्ष 2016 की 1539 दुर्घटनाओं की तुलना में इस वर्ष के प्रथम तीन माह में 1239 दुर्घटनाएं घटित हुई जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत कम है।  पिछले वर्ष इस अवधि में जहां 109 दुर्घटनाओं में 121 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी वही इस वर्ष 94 दुर्घटना में 109 लोगो ने अपनीजान सड़क दुर्घटनाओं में गॅवाई है।  इस प्रकार प्राण घातक दुर्घटनाओं की संखया में 14 प्रतिशत की कमी रही जबकि मृतकों की संखया में 10 प्रतिशत की कमी परिलक्षित हुई है। इन्दौर शहर में यातायात को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिये इन्दौर पुलिस अनवरत्‌ प्रयासरत्‌ है।


किरायेदारों की सूचना नहीं देने वाला मकान मालिक, पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा गिरफ्तार, मकान मालिक के यहां रह रहा था, नकबजनी का आरोपी


इन्दौर-दिनांक 04 अप्रेल 2017-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, शहर में रहने वाले नौकरों किरायेदारों आदि की सूचना मकान मालिक/दुकानदार द्वारा इन्दौर पुलिस को दिये जाने के जिला दण्डाधिकारी इन्दौर के आदेश की अव्हेलना करने वाले एक मकान मालिक को पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
       पुलिस थाना द्वारकापुरी क्षेत्रान्तर्गत 538 बी ऋषि पैलेस कालोनी में मकान मालिक ओमप्रकाश पिता बद्रीलाल विश्वकर्मा (48) द्वारा पुलिस को सूचना दिये बिना ही अपने मकान में दिनेश डामोर, अरविंद तथा शैतान सिंह तीनों निवासी थाना रानापुर जिला झाबुआ के तीन किरायेदारों को जनवरी 2017 से अपने घर में रख लिया था, जिसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गयी थी। किरायेदार शैतान सिंह जिला झाबुआ के एक नकबजनी के प्रकरण में फरार है, जिसकी तलाश झाबुआ पुलिस कर रही है। उक्त किरायेदारों की सूचना मकान मालिक ओमप्रकाश द्वारा पुलिस को नहीं देकर, जिला दण्डाधिकारी इन्दौर के आदेश कीअव्हेलना की गयी है, जिसके कारण आरोपी मकान मालिक के विरूद्ध धारा 188 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।



जीतू बाबा हत्याकांड के फरियादी व साक्षीयों की हत्या के उद्‌देश्य से अवैध हथियार लेकर घूमने वाले, शाकिर चाचा गैंग के शूटर, घटना को अंजाम देने के पूर्व ही क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल मय 3 जिन्दा कारतूस, एक देशी कट्‌टा, दो चाकू तथा एक फालिया बरामद


इन्दौर-दिनांक 04 अपै्रल 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रॉच श्री अमरेन्द्र सिह को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक क्राईम द्वारा क्राईम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षकएवं थाना प्रभारी की टीमों को इस दिद्गाा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये।
इस कड़ी में कार्यवाही करते हुए, क्राईम ब्राच को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि शाकिर चाचा गैंग के कुछ बदमाद्गा पिस्टल तथा अन्य अवैधहथियार लेकर थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र में करीब 2 वर्ष पूर्व में घटित हुए जीतू बाबा हत्याकाण्ड के चशमदीद साक्षीयों से साक्ष्य अपने पक्ष में कराने हेतु धमकाने के लिये हथियार लेकर घूम रहे है। उक्त सूचना पर तत्काल क्राईम ब्रांच की टीम व थाना अन्नपूर्णा की टीम ने मिलकर बदमाशों की तलाश शुरू की तो करीब 5-6 लोग पुलिस को देख कर भागने लगे जिन्हे संयुक्त पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकडा। नाम पता पूछने पर इन्होने अपने नाम 1. शादाब पिता नासिर मंसूरी नि. 53 सिलावट पुरा इंदौर, 2. राजा उर्फ अद्गारफ पिता अफजल नूर नि. 11 बडवाली चौकी हाल- चंदन नगर गलीं नं. 7 इंदौर, 3. जफर उर्फ सुपारी पिता सलीम खान नि. 41 ताज नगर इंदौर, 4. बद्गाीर उर्फ दाडी पिता शेख भीकन नि. 95 इलियास कालोनी इंदौर, 5. शानु उर्फ शाहनवाज पिता नफीस खान नि. गीता नगर सन्नी गार्डन के पीछे इंदौर तथा 6. आकाद्गा पिता मोहन बामनिया नि. 258 व्यंकटेश विहार इंदौर का रहना बताया। पुलिस द्वारा इनकी तलाशी लेने पर इनके पास से दो पिस्टल मय 3 जिन्दा कारतुस तथा एक 315 बोर का कट्‌टा एवं दो चाकु और एक फालिया मिला जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।
आरोपियों के विरूद्ध शहर के कई थानों में हत्या/हत्या का प्रयास, मारपीट, अवैध हथियार, चेक बाऊंस आदि के अपराध पंजीबद्ध हैं तथा आरोपीगण पूर्व में शाकिर चाचा के साथ मिलकर किये गये जीतू बाबा हत्याकांड में शामिल रहे है तथा शाकिर चाचा से जेल में मुलाकात कर शाकिर चाचा के नाम पर व्यायापारियों को धमकाकर शहर में अवैध वसूली भी करते है। आरोपीगण अपने आप को कुखयात बदमाश शाकिर चाचा गैंग का सदस्य बताकर व्यापारियों को अवैध वसूली के लिये धमकाते है और गवाहों को साक्ष्य बदलने के लिये धमकी देते है तथा साक्ष्य न बदलने की स्थिति में अन्जाम भुगतने के लिये तैयार रहने की धोंस देते है। अपराधों के साक्षीगण व व्यापारी लोग गुण्डों के भय से थाने पर रिपोर्ट करने से डरते है।
आरोपी शादाब मुंसूरी पूर्व में हुए जीतू बाबा हत्याकाण्ड में शामिल रहा है तथा आकाद्गा शाकिर चाचा गैंग के खास रहे मोहन बामनिया का लडका है। मोहन बामनिया के विरूद्ध कुछ दिन पूर्व ही पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की कार्यवाही की गई है तथा आरोपी आकाद्गा भी अपने पिता के नक्शे कदम पर काम करते हुये शाकिर चाचा से जेल मुलाकात कर उसके द्वारा बताये गये काम को टीम के माध्यम से अंजाम देता है। अभी हाल में ही शानु उर्फ शाहनवाज पंढरीनाथ क्षेत्र में बारात निकालने के दौरान बाराती की हत्या कर जेल से छूटा है। पकडे गये आरोपी शहर में शाकिर चाचा की धोंस देकर अवैध वसूली करते है। हाल ही में आरोपी राजा व बद्गाीर दाडी के विरूद्ध थाना मल्हारगंज व थाना सदरबाजार में गोली चलाकर व्यापारियों को धमकाकर रूपयों की मांग करने का अपराध पंजीबद्ध किया गया था, जिसमें ये फरार है। पूर्व में भी थाना मल्हारगंज में इनके साथी इमरान पिता बाबूखां, शानु पिता बाबूखां, एजाज उर्फ इज्जू द्वारा भी हाल ही में व्यापारियों को धमकाकर पैसे वसूल करने के मामले में थाना मल्हारगंज व सदरबाजार से गिर. होकर जेल में है। पुलिस द्वारा उनसे भी अवैध हथियार व कारतूस जप्त किये गये थे। इस प्रकार गिरोह का मुखिया शाकिर चाचा जेल में होकर अपने गुर्गे राजा उर्फ असरफ तथा कमल जो कि दोनों जेल में बंद है अपने गैंग लीडर शाकिर चाचा से जेल पर मुलाकात कर व्यापारियों की सूची लेकर रूपयों के लिये धमकाते है। रूपयें न देने पर जीतू बाबा व उसके लडके अनिल सोनी (पत्रकार) की हत्या जैसी घटना का अंजाम भुगतने को तैयार रहने की धमकी देते है। शाकिरचाचा का भाई जाकिर भी जेल से थाना छत्रीपुरा में हुई महिला की हत्या के मामले में लंबे अरसे से फरार होकर हत्या व कई मामलों का वान्टेड होकर फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु इन्दौर पुलिस द्वारा 20 हजार का इनाम घोषित किया गया है। ये फरारी के दौरान मुंबई व इंदौर के शूटर गुर्गों से अवैध वसूली का गोरख धंधा चला रहे है। इनकी पैसे की मदद इंदौर का एक बस संचालक कर रहा है, जिसे अपने विवाद के निपटारे हेत इन शूटरों की आवशयकता होने से पैसों की मदद कर गिरोह को फलने फूलने में मदद कर रहा है। इस पर भी पुलिस की पैनी नजर है। शाकिर चाचा गैंग का नेटवर्क रतलाम, नागदा, उज्जैन व म.प्र. के अन्य जिलों में भी फैला हुआ है, जिस पर इन्दौर पुलिस द्वारा अपनी कड़ी नजर रख कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपीयों से अन्य मामलों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

उक्त शातिर बदमाशों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच इन्दौर एवं पुलिस थाना अन्नपूर्णा की संयुक्त टीम की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।