Tuesday, March 28, 2017

बड़ी वारदात को अंजाम देने के पूर्व ही चार बदमाश, हथियारों सहित पुलिस थाना चंदन नगर की गिरफ्त में, पूर्व के डकैती की योजना बनाने वाले प्रकरण में फरार दो आरोपी भी गिरफ्तार, जिनसे 09 चैन स्नैचिंग के प्रकरणों में 5 लाख कीमत के सोने के हार, मंगलसूत्र व सोने की चैन बरामद



इन्दौर-दिनांक 28 मार्च 2017-इन्दौर शहर में अपराध एवंअपराधियों पर नियत्रंण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को लूट व डकैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने व इनमें संिलप्त रहने वाले अपराधियों के विरूद्ध सखत से सखत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल, अति. पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश कुमार द्विवेदी एवं नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री सुनील कुमार पाटीदार के मार्गदर्शन में पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए, डकैती डालने की योजना को अंजाम देने के पूर्व ही चार बदमाशों को पकड़ा गया है तथा पूर्व के अपराध के दो फरार अपराधियों को पकड़कर उनसे 9 चैन स्नैचिंग की घटनाओं का पर्दाफाश कर माल बरामदगी में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
       पुलिस थाना चंदन नगर की टीम को दिनांक 27.03.2017 को मुखबिर के माध्यम से  सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रानतर्गत ग्रीन पार्क कालोनी काकड़ छात्रावास के पीछे 5 व्यक्ति हथियारो से लैस होकर प्रापर्टी का काम करने वाले हाजी मंसूर खान निवासी ग्रीन पार्क कालोनी के मकान में डकैती डालने की योजना बना रहे है। उक्तसूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में डकैतो की योजना को विफल करने के लिये थाना प्रभारी चंदन नगर ने नेतृत्व में दो पुलिस पार्टी बनाकर डकैतो की घेरा बंदी की गई, जिसमें से 4 आरोपी मौके पर धरदबोचा व  एक आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गया। पकडे गये आरोपियो के नाम- 1. संजू उर्फ संजय पिता हरि सिंह राठौर (27) निवासी गांव करकी देपालपुर इंदौर, 2. भूरा उर्फ पियूष पिता सरदार सिंह (21) निवासी गांव करकी देपालपुर इंदौर, 3.विष्णु पिता बद्रीलाल चौहान (37) निवासी देपालपुर इंदौर एवं 4. श्रीराम पिता सुरेश चौहान (22) निवासी गांव करकी देपालपुर इंदौर है तथा आरोपी मनोज ढोली निवासी देपालपुर मौके से भाग गया, जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है। पकड़े गये आरोपियो से एक देशी कट्टा मय कारतूस, एक लोहे का फालिया, तलवार व लोहे का पाईप जप्त किया गया। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

            पुलिस थाना चंदन नगर को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा एक सप्ताह पूर्व महावीर हास्पीटल के संचालक डॉ. एन के जैन केघर  डकैती डालने की योजना बनाते हुए, पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था इनके दो साथी 1. सोहेल उर्फ गोल्डी पिता तैय्यब अली (23) निवासी देपालपुर तथा 2. आशिक उर्फ बच्चा पिता नोशाद शाह (22) निवासी देपालपुर मौके से फरार हो गये थे जिन्हे चंदन नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इनसे अन्य घटनाओं के बारें में कड़ी पूछताछ करने पर पता चला कि गिरोह के सरगना गोल्डी उर्फ सोहेल के द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई चैन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया गया है।
         इंदौर जिले के अन्य थानों को इस संबंध में सूचित कर, पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा थाना बेटमा, एरोड्रम, अन्नपूर्णा व पंढरीनाथ के विवेचना अधिकारियों को साथ लेकर कार्यवाही की गई तो उपरोक्त दोनों आरोपियों से चैन स्नैचिंग की कुल 9 वारदातों का खुलासा हुआ। जिनमें से बेटमा की तीन, एरोड्रम की तीन, अन्नपूर्णा की दो तथा पढरीनाथ की एक वारदात करना आरोपियों के द्वारा स्वीकार किया गया। आरोपी गोल्डी उर्फ सोहेल, आशिक उर्फ बच्चा व अन्य से सोने की कुल पांच चैन, तीन हार व दो मंगलसूत्र कीमती करीब 5 लाख रूपये का माल बरामद किया गया। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्तमोटरसाईकिल व स्कूटर भी जप्त किये गये है। आरोपियो द्वारा घटना के समय कई बार मिर्ची पावडर का भी उपयोग किया गया था। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकरियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर, उनि. विरेन्द्र बरकरे, उनि. वाय.एस. रघुवंशी, उनि. विशाल यादव, सउनि. घनश्याम मिश्रा, आर. आरिफ खान, आर.पंकज सावरिया तथा आर. संजीव शर्मा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 161 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 28 मार्च 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 27 मार्च 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 49 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

08 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 92 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 28 मार्च 2017-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 मार्च 2017 को 04 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 92 जमानती
वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 28 मार्च 2017-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2017 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छावनी कसाई मण्डी, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले मदीना नगर निवासी अकरम पिता मक्कू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी 04 गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 मार्च 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना बाणगंगा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुयेमिलें, नयापुरा निवासी चुन्नालाल पिता रामचंद्र राठौर तथा नयापुरा निवासी कमल पिता मुन्नालाल राठौर  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 06 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2017 को 12.20 बजे, बालिया खेडा कांकड इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम वीसा निवासी लाखन पिता राधेश्याम पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2017 को 19.30 बजे, आरोपिया के मकान के सामने भील मोहल्ला लिम्बोदी इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिली यही की रहने वाली रेखाबाई पति संयज वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 मार्च 2017-पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2017 को 12.05 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गांधी हाल गेट के पास शिव मंदिर के सामने इंदौरसे अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, कंजर मोहल्ला निवासी ताज उददीन पिता मोहम्मद सुल्तान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 28 मार्च 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 27 मार्च 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 65 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

27 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 27 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मककार्यवाही की गयी।

01 गैर जमानती व 03 गिरफ्तारी एवं 40 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 28 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 मार्च 2017 को 01 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 40 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिले 10 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 28 मार्च 2017-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2017 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जगदीश का खेत जाम के पडे के नीचे ग्राम कालाुसरा से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, शादाब पिता शेख नजीर, इरशाद पिता बाबू मुसलमान, जावेद पिता बाबू खान, कृष्णा पिता राजाराम यादव, जाबिर खान पिता नासिर, शाकिर पिता सलाकत खाान तथा कादिर पिता उमर खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2017 को 14.15 बजे, हाट मैदान स्कूलके पीछे महू, से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, प्रेमचंद पिता पूनमचंद, राकेश पिता सीताराम तथा रोहित पिता महेश सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 300 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी 06 गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 मार्च 2017-पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षिप्रा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, बरलई जागीर निवासी मुकेश पिता शंकरलाल, आबादी ग्राम डकाच्या निवासी राजेश पिता रमेश तथा राऊखेडी निवासी केवल सिंह पिता बागसिंह ठाकुर  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 2850 रूपयें कीमत की 57 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2017 को देपालपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, खजराया निवासी जीवन पिता पन्नालाल तथा ग्राम अहीरखेडी निवासी राजेश पिता शुगन भील तथा ऋषिपैलेस कॉलोनी निवासी मांगीलाल पिता मोतीराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 3130 रूपयें कीमत की 57 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 मार्च 2017-पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2017 को 11.20 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सेन्टर पाईन्ट राउखेडी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, यही के रहने वाले राहुल पिता कैलाशनाथ ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



Monday, March 27, 2017

पुलिस थाना खजराना का शातिर बदमाश भय्यू उर्फ़ असलम पिता मो. सलीम, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध



इन्दौर-दिनांक 27 मार्च 2017-उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र द्वारा शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु निर्देश दिये गये है कि, क्षेत्र में सक्रिय गुण्डे बदमाशों पर सतत निगाह रखी जावे एवं जो अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है उनके विरूध्द कडी कार्यवाही की जावें। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं अति.पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राकेश सिंह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक खजराना श्री गोपाल धाकड़ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना खजराना द्वारा क्षेत्र के कुखयात भय्यू उर्फ़ असलम पिता मो.  नि. ममता कालोनी खजराना इंदौर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी भय्यू उर्फ़ असलम पुलिस थाना खजराना का शातिर व कुख्यात बदमाश होकर, क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। आरोपी के विरूद्ध झगड़ा, मारपीट, अवैध वसूली, चाकूबाजी, अवैध हथियार रखने, हत्या एवं हत्या के प्रयास आदि जैसे 19 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा उक्त आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी भय्यू उर्फ़ असलम को पुलिस थाना खजराना द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जिसे केंद्रीय जेल भोपाल भेजा जा रहा है।

उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।


शहर के बाहर सांवेर क्षेत्र मे चल रहे जुऍ के कारोबार पर क्राईम ब्रांच की कार्यवाही में 11 अरोपी गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 27 मार्च 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा जिले में अवैधानिक कार्यवाही जैसे जुऑ/सट्‌टा आदि पर नियत्रंण हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रॉच श्री अमरेन्द्र सिह द्वारा उप पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रॉच एवं थाना प्रभारी क्राईम ब्रॉच की टीम को सटटा एवं जुऑ पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु लगाया गया था।
क्राईम ब्रांच द्वारा सट्‌टे/जुऍ पर कार्यवाही करने के लिये थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जिसे यह निर्देद्गा दिये गये कि इंदौर शहर के बाहर ग्रामीण क्षेत्र में सट्‌टे एवं जुऑॅ की अवैध गतिविधियों के बारे मे सूचनायें प्राप्त हो रही है। इस पर सांवेर के लिये टीम को रवाना किया गया। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, अपराध शाखा एवं थाना सांवेर पुलिस द्वारा संयुक्त टीम द्वारा आरोपी 01. पुरन साहु पिताअजुधी साहु उम्र 36 वर्ष निवासी तेजाजी चौक पलदा इंदौर 02. पुरूषोतम द्गार्मा पिता ब्रजप्रकाद्गा द्गार्मा उम्र 38 साल निवासी 222/3 मालवीय नगर इंदौर 03. प्रमोद अग्रवाल पिता संतोष अग्रवाल निवासी गली नं. 09 मयुर नगर इन्दौर 04. लोकेद्गा पटिल पिता रामदास पटिल उम्र 26 वर्ष निवासी 109 प्रकाद्गा का बगीचा जुनी इन्दौर इन्दौर 05. सुधीर पिता छेदालाल उम्र 35 वर्र्ष नि. जवरान कालोनी इन्दौर 06. राजु पिता द्गिावलाला उम्र 46 वर्ष निवासी द्गिावदर्द्गान नगर मुसाखेडी इन्दौर 07.दरियावसी पिता पदमसिंह उम्र 45 वर्ष निवासी नौलखा छितावद इन्दौर 08. भगवान सिंह पिता गेंदिया उम्र. 44 वर्ष निवासी पिप्लहाना आईडिया कॅालोनी इन्दौर 09. गोपाल पिता द्गाखराम उम्र 48 वर्ष निवासी 14/1 गोमा की खेल इन्दौर 10. लेहरूलाल पिता सुरजमल उम्र 30 वर्ष निवासी ई-44 लवकुद्गा अवास विहार इन्दौर 11. अब्दुल उर्फ अब्दुलाल पिता अब्दुलसलाम उम्र 33 वर्ष निवासी यादव नगर मसानिया के पास आजाद नगर इन्दौर को पकड़ा गया। इन आरोपियो ंको जुऍ के अड्‌डे से पकड़कर इनके कब्जे से मोके पर 59,000 रू नगदी एवं 11 मोबाइल जप्त किये गये है। अन्य आरोपी मौके पर अंधेरा होने की वजह से भगने मे सफल रहे।गिराफ्तार आरोपीयो से भगने वालो का नाम पता पूछ कर अन्य अरोपियो के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है।
      जुआ के अडडे पर आरोपीयो द्वारा आने-जाने के लिये इस्तेमाल किये जाने वाले वाहनो को भी मौके से जप्त किया गया है। जिसमे एक वाहन MP-09/CG-1389 एस्टार कार व MP-09/CE- 9799 स्वीफ्ट कार जप्त की गयी है।

                शहर एवं शहर के आसपास चल रही सट्‌टे की अवैध गतिविधियों पर अंकुद्गा लगाने के लिये उपरोक्त आरोपियों से सट्‌टा एवं जुऑ के सम्बंध मे पूछताछ कर अन्य आरोपियो के विरू़द्ध भी सखत कार्यवाही की जा रही है।

नाबालिक वाहन चोर गैंग, पुलिस थाना विजय नगर की गिरफ्त में, आरोपियों से चोरी की 9 मोटर सायकलें बरामद,


इन्दौर-दिनांक 27 मार्च 2017-इन्दौर शहर में वाहन चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना विजय नगर द्वारा नाबालिक वाहन चोरो को चोरी की 9 मोटर सायकलों सहित पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना विजयनगर क्षेत्रान्तर्गत दिनाक 17.02.17 को फरियादी अनिल पिता किशन बोरासी निवासी चितावत की मोटर सायकल क्रं एमपी-09/एमआर-1224 को अज्ञात बदमाश भंडारी हॉस्पिटल की पार्कीग से चोरी कर ले गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर अप. क्र 122/17 धारा 379 भादवि कायम किया गया। दिनाक 06.03.17 को फरियादी सलमान पिता मेहमूद खान निवासी स्लाईस कालोनी खजराना की मोटर सायकल कं्र. एमपी-09/एनयू-7287 कोअज्ञात बदमाश आर्बीट माल की पार्कीग से चोरी कर ले गए थे  जिस पर अप. क्र 177/17 धारा 379 भादवि कायम किया तथा दिनाक 19.03.17 को सी-21 मॉल से फरियादी मनीष पित मुन्नालाल निवासी गोविन्द कालोनी की मोटर सायकल एमपी-09/एसजी-1887 अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए थे जिस पर अप. क्रं. 211/17 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपियों की पतारसी की जा रही थी।
क्षेत्र मे बढती हुई वाहन चोरियो को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक जोन-2 एंव  नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर द्वारा थाना प्रभारी विजयनगर के नेतृत्व मे टीम गठित कर, खुफिया तन्त्र एंव मुखबीरो को सक्रिय किया गया ओर चोरो की पतारसी हेतु उचित दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा अपराधियो की पतारसी की जा रही थी इसी दौरान दिनांक 26.03.17 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर दो अपचारी को भूसा मण्डी से गिरफ्तार कर अपराध क्र 211/17 धारा 379 भादवि का मश्रुका मोटर सायकल क्र एमपी-09/एसजी-1887 जप्त किया। उक्त अपचारीयो से बारिकी से पुछताछ करने पर उन्होने अपने अन्य दो साथी अपचारी एव आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ विक्की पिता कन्छेदी लाल नि गुरुनगर इन्दौर के साथ मिलकरकुल 09 मोटर सायकले चोरी करना बताया। पुलिस द्वारा इनके तीनो साथीयो को गिरफ्तार कर अप. क्र 122/17 धारा 379 भादवि का मश्रुका एमपी-09/एमआर-1224 एंव अपराध क्र 177/17 धारा 379 भादवि का मश्रुका एमपी-09/एनयू-7287 होण्डा शाईन एंव अन्य थाना क्षैत्रो से चोरी की गई 6 मोटर सायकले जप्त की गयी है। इन नाबालिक आपचारियो से 09 मोटर सायकल कीमत लगभग 04 लाख रुपये की जप्त की गयी है। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अन्य वारदातों एवं वाहनों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उक्त आरोपियो को पकड़ने मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय नगर श्री प्रशांत यादव, पीएसआई प्रियका शुक्ला, सउनि अशोक पटेल, आर. 3301 प्रणीत भदौरिया, आर 3327 नरेश सिहं, आर 3773 बलबीर, आर 95 योगेन्द्र जोशी, आर 718 प्रदीप पाण्डे तथा आर अनिल जायसवाल की सरहानीय भूमिका रही।