Wednesday, March 22, 2017

अन्तर रार्ज्यीय वाहन चोर एवं धोखाधडी कर वाहन को ठिकाने लगाने वाले गिरोह के 11 सदस्य, क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में, लगभग तीन करोड रुपये कीमत के 22 चार पहिया वाहनबरामद


इन्दौर 22 मार्च 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक श्री हरिनारायणाचारी मिश्र इन्दौर शहर द्वारा बताया गया कि इंदौर शहर एवं मध्यप्रदेश के कई जिलो मे वाहन चोरी की बढती घटनाओ पर अंकुश लगाने एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु अति पुलिस महानिदेशक एसटीएफ एवं अति पुलिस महानिदेशक इन्दौर जोन इन्दौर द्वारा कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिस पर क्राईम ब्रांच इंदौर एवं मध्यप्रदेश एस.टी.एफ. को संयुक्त रुप से कार्यवाही की गई। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिह के नेतृत्व में अभियान को चलाया गया जिसमें संयुक्त रुप से कार्य कर रही टीमो को प्राप्त महत्वपूर्ण सूचना पर दबिश देने पर एक अन्तररार्ज्यीय वाहन चोर गिरोह के नौ सदस्यों को मय 22 चोरी के चार पहिया वाहनों के साथ पकडने में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है।
पुलिस टीम द्वारा अभी तक इस गिरोह के 11 आरोपियों- 1. मो. इरफान उर्फ नासिर पिता मो. उमर मंसूरी (37) निवासी निजाम स्ट्रीट बिंल्डिग नं. 80/84, सेकेन्ड फ्लोर, रुम नं. 10 भिंडी बाजार मुम्बाई,  2. सैय्‌यद नावेद पिताजुल्फीकार अली (45) निवासी फ्लेट नं. 204 बिल्डिंग नं. 22-बी विंग कपाडिया नगर सी.एस.टी. रोड कुर्ला (वेस्ट) मुम्बई, 3. मोहम्मद रफीक पिता अब्दुल शकूर (52) निवासी 54 सम्राट नगर खजराना इन्दौर, 4. शहजाद पिता अब्दुल वहीद (37) निवासी 2312 मालवीय नगर इन्दौर, 5. मोहम्मद अली पिता मो. मंसूरी (35) निवासी अमरूह नगर दरगाह गली रोड शिवाजी नगर बुमराह मुम्बई, 6. गुलाम साविर पिता गुलाम मोहम्मद शेख (43) निवासी ओमकार स्वरूप सोसायटी प्लाट न. 814 सी 7 कांदीवली मुम्बई, 7. प्रवीण जैन पिता हुकुमचंद जैन (28) निवासी पुराना बस स्टेन्ड गंजबासोदा जिला विदिशा, 8. जुबेर हुसैन पिता सैयद नाजिर हुसैन (26) निवासी जूना रिसाला अमन चौक 53/2 इन्दौर, 9. कल्लू पिता मजीद खा नि. सम्राट नगर खजराना इंदौर, 10. सलमान पिता अकरम खांन (26) निवासी 14-15 सातगली उदापुरा इन्दौर तथा 11. राजू उर्फ करण पिता हीरालाल (35) निवासी ग्राम देवली खरगोन को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी निद्गाादेही पर 22 वाहन कुल किमती लगभग तीन करोड रुपये के जप्त किये जा चुके हैं। जिनकी सूची संलग्न हैं। एवं गिरोह से इतने ही वाहन ओर मिलने की सम्भावना है।

पुलिस टीम को दिनांक 21.03.17 कोसूचना मिली की अन्तर राज्यीय वाहन चोर एवं ठग गिरोह का सरगना मो. इरफान उर्फ नासिर एवं सैय्‌यद नावेद पिता जुल्फीकार अली अपने अन्य 7 साथियो के साथ क्रमद्गाः वाहन क्रमांक एमएच-30/एएफ-0224 ग्रे कलर की इनोवा एवं एमएच-48/ए-4212 शेवरले इंज्वाय से इंदौर शहर से अन्य चार पहिया वाहन चोरी कर ले जाने की नियत से आये हुये हैं। जो अभी रिंग रोड से बाम्बे हॉस्पीटल की ओर जा रहे हैं। उक्त सूचना पर तत्काल ही क्राईम ब्रांच इंदौर एवं एसटीएफ की टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनो वाहनो से आये बदमाशो को पकडा जाकर इनके पास मिली इनोवा एवं इन्जाय गाडी की तलाद्गाी लेने पर उक्त इंनोवा गाड़ी के किसी भी प्रकार के कागजात इंरफान उर्फ नासिर नही दिखा सका एवं उसी गाडी में इरफान के साथी कल्लू पिता मजीद खा नि. सम्राट नगर खजराना इंदौर के पास से एक रजिस्ट्रेशन बुक क्रमांक 204606 महाराष्ट्र राज्य द्वारा जारी वाहन क्रं. एमएच-02/डीजे-7969 जो की डस्टर आर.एक्स.एल. की जिसके साथ मुम्बाई से देवास मध्यप्रदेश के लिये जारी एन.ओ.सी. के मूल कागजात मिले। इसी प्रकार एमएच-48/ए-4212 शेवरले इन्जाय के तथा कथित मालिक सैय्‌यद नावेद अली के द्वारा वाहन के कागजात मांगने पर उसके द्वारा वाहन का ठाणे (मुम्बई) द्वारा जारी एन.ओ.सी. की मूल प्रति एवं वाहन ट्रासंफर के अन्य मूल कागजात सपथ पत्र,  शपथ ग्रहिता मो. जाहिद नि. महात्मागॉधी मार्ग बडनगर जिला उज्जैन के हस्ताक्षर युक्त प्राप्त हुआ।


गिरोह सरगना इरफान उर्फ नासिर वर्ष 2010 में कार किंग नाम से मुम्बई में अपनी एक ट्रेव्ल्स ऐजेंसी खोली थी जिसकी आड में बदमाश ने किराये पर टेक्सी के रुप में कई चार पहिया लग्जरी वाहनो को अपने ट्रेव्ल्स में अटैच कराकर फर्जी तोर से कागजो की एन.ओ.सी. तैयार कर मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं गुजरात प्रांतो में बेचा था। जिसके विरुद्ध वर्ष 2011 में दो आपराधिक प्रकरण मुम्बई में पंजीवद्ध हुये थे। वर्ष 2012 में आरोपी के विरुद्ध एक प्रकरण वर्ष 2014 में तीन आपराधिक प्रकरण है। पकडे गये गिरोह के लगभग सभी सदस्यो के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीवद्ध हो चुके हैं। वर्ष 2014 में इन्ही आरोपियो से मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यो के लगभग 110 वाहन पुलिस थाना साकीनाका मुम्बई में बरामद हुये थे। जिनमे इंदौर व खरगोन से कई वाहन जप्त किये गये थे, पकडे गये सभी आरोपीयो से संघन पुछताछ की जा रही हैं जिनसे अभी कई वाहन मिलने की सम्भावना हैं।मुखय तथ्य है कि यह गेंग मुम्बई, इन्दौर, भोपाल एवं आसपास के क्षेत्रों से ऑपरेट करती है। मुम्बई से चोरी एवं फॅायनेंस किये गये वाहनों को फर्जी कागजात तैयार कर मध्यप्रदेश के जिलों में बेचा जाता था। मध्यप्रदेश के इन्दौर व भोपाल जैसे शहरों से चोरी किये गये वाहनों को मुम्बई व गुजरात में बेचा जाता था। गैंग मे फर्जी कागजात तैयार करने वाले एवं अन्य सरगना जो मुम्बई एवं अन्य शहरों के है जिनकी तलाश की जा रही है।



अश्लील मैसेज व कॉल कर परेशान करने वाला, मनचला वी केयर फोर यू की गिरफ्त में



इन्दौर 22 मार्च 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक महिला के पति को उसके चरित्र को लेकर अश्लील मैसेज व कॉल कर परेशान करने वाले, मनचले युवक को पकड़ने में सफलताप्राप्त हुई है।
पुलिस थाना तेजाजी नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर के समक्ष जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई कि, मेरे पति के मोबाईल नंबर पर किसी अज्ञात मोबाईल धारक द्वारा बार-बार मेरे चरित्र को लेकर अश्लील मैसेज व कॉल कर परेशान किया जा रहा है, जिससे हमारे परिवार में आये दिन झगड़े हो रहे है। उक्त शिकायत पर पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा वी केयर फोर यू को तत्काल प्रकरण में उचित वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
उक्त निर्देश के तारतम्य में वी केयर फोर यू की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, अनावेदक भूरू राठौर पिता बद्रीलाल राठौर (27) निवासी ग्राम कोकिला खेड़ी जिल देवास को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना तेजाजी नगर के सुपुर्द किया गया है।

उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वी केयर फोर यू टीम की सराहनीय भूमिका रही।


लम्बे समय से फरार 6 स्थायी वारंटों में वांछित आरोपी पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा गिरफ्तार



इन्दौर 22 मार्च 2017-इंदौर शहर में अपराधो पर नियंत्रण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा फरार अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकङ हेतु विशेष प्रयास कर, प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा लम्बे समय से फरार 6 स्थायी वांरटों में वांछित आरोपी संजय उर्फ संजू उर्फ टेम्पू पिता ओमप्रकाश माली (36) निवासी 579-डी प्रजापत नगर इन्दौर को पकङने में सफलता प्राप्त की है।
                आरोपी संजू उर्फ टेम्पू मारपीट, चोरी तथा जिलाबदर उल्लघंन की धाराओं प्रकरणों में फरार था, जिस पर मान. न्यायालय द्वारा आरोपी के विरूद्ध स्थायी वारंट जारी किये गये थे।आरोपी के विरूद्ध पुलिस थाना द्वारकापुरी के तीन व थाना तुकोगंज के तीन इस प्रकार कुल 6 स्थायी वारंट लंबित थे। उक्त आरोपी की हरसंभव तलाश की जा रही थी लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। थाना प्रभारी द्वारकापुरी द्वारा अपनी पुलिस टीम को उक्त आरोपी के बारें में पतारसी कर हर संभावित स्थान पर भेजा गया, इस दौरान टीम को मुखबिर द्वारा आरोपी के सबंध में ग्राम पंवासा जिला उज्जैन में होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी संजू उर्फ टेम्पू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

                उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारकापुरी श्री राजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में उनि वासुदेव मोरे तथा आर. के.सी. शर्मा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 100 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 22 मार्च 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 मार्च 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 54 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
05 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी एवं 70 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 22 मार्च 2017-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 मार्च 2017 को 09 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी एवं 70 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 मार्च 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2017 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 392/2, न्यू गोविन्द नगर खारचा निवासी जीतू उर्फ जितेन्द्र पिता विक्रम सिंह ठाकुर, न्यू प्रिंस नगर इंदौर निवासी अनिल पिता शेर सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक कुल तीन छुरे जप्त किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 22 मार्च 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल केमार्गदर्शन में कल दिनांक 21 मार्च 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 46 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

06 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गयी।

05 गैर जमानती व 22 गिरफ्तारी एवं 94 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 22 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 मार्च 2017 को 05 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी एवं 94 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिककार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 मार्च 2017- पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2017 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बसी पिपरी से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, यही के रहने वाले मोजी सिंह पिता मोती सिंह बंजारा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2017 को 20.10 बजे, हीरा तारा बिल्ंिडग के पास आम रोड महू से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, डायमण्ड कॉलोनी महू निवासी संतोष पिता दशरथ राव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपये कीमत की 12 बोतल अवैध बियर जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 मार्च 2017-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2017 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रंगवासा फांटा राऊ, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, सेवा राम मार्ग महू निवासी सुभम उर्फ प्रशांत पिता समी खोडेतथा सेवा राम मार्ग निवासी रवि वर्मा पिता ओमप्रकाश वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।




Tuesday, March 21, 2017

आईआईटी मुम्बई की फर्जी डिग्री बनाकर, धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का चौथा आरोपी भी क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में, आरोपी से साढे नौ लाख की राशि बरामद



इन्दौर-दिनांक 21 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस क्राईम ब्रांच द्वारा पूर्व में फरियादी जगदीश पिता रामचन्द्र बडोदिया द्वारा की गई शिकायत की जांच पर से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना पर आईआईटी मुम्बई की फर्जी डिग्री बनाने एवं माननीय सर्वोच्य न्यायालय दिल्ली के कूटरचित निर्णय आदेश बनाकर धोखाधड़ी करने वाली गैंग का भांडा फौड़ कर गिरोह के सरगना अखिलेश पिता गणेश मालवीय निवासी अल्कापुरी इंदौर के साथ उसके दो साथी नौशाद पिता इस्माईल खान निवासी मदीना नगर इंदौर तथा शफाकत हुसैन पिता ताहीर अली निवासी सैफी नगर इंदौर को गिरप्तार किया गया था जबकि इस गैंग का चौथा साथी फैसल पिता मोहम्मद मसूद अंसारी निवासी 109 स्कीम नम्बर-94 आईडीए कालोनी इंदौर फरार चल रहा था। उक्त फरार आरोपी को भी क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़कर गिरप्तार किया गया है।

उक्त गैंग ने धोखाधड़ी पूर्वक फरियादी जगदीश पिता रामचन्द्र बडोदिया के खाते से इस आरोपी फैसल पिता मोहम्मद मसूद अंसारी के खाते मे साढे नौ लाख रूपये की राशि डलवाकर निकाल ली थी। पुलिस द्वारा उक्त राशि भी आरोपी फैसल मंसूरी से बरामद कर ली है। आरोपी फैसल मंसूरी से क्राइम ब्रांच की टीम व्दारा पूछताछ की जाकर यह पता किया जा रहा है कि इस गैंग ने ओर भी किसी को इस प्रकार से धोखाधड़ी का शिकार तो नहीं बनाया है।


अब तेज गति से वाहन चलाने पर नही मिलेगी कोई छूट


इन्दौर-दिनांक 21 मार्च 2017-विगत दिनों में जिला इन्दौर में हुई दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन कर, तेज व लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु, यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक, मुखयालय इन्दौर मो. युसुफ कुरैशी के नेतृत्व में यातायात पुलिस इन्दौर की टीम द्वारा तेज गति से वाहन चलाने वाले 172 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है।
            आमजनता से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं असुविधा से बचें ।

लोगों में यातयात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्‌देश्य से इन्दौर यातायात पुलिस द्वारा व्यंकटेश कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के तहत 200 बच्चों द्वारा यातायात नियमों की जानकारी प्राप्त की, इस दौरान कॉलेज के पदाधिकारी एवं यातायात पुलिस के अधिकारी मौजूद रहें।




कुख्यात बदमाश जीतू बाबा के साथी भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, दोनों आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्टल, एक देशी कट्‌टा, 4 जिंदा कारतूस सहित दो दर्जन से ज्यादा चले हुए कारतूस के खोखे बरामद


इन्दौर-दिनांक 21 मार्च 2017-शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अवैघ हथियारों की खरीद फरोखत एवं इन गतिविधियों में संलिप्त रहने वालों पर कड़ी नजर रख प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी व अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री बिट्‌टू सहगल के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित कुख्यात बदमाश जीतू बाबा के दो साथियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
                शहर में अवैध हथियार की गतिविधियों में संलिप्त रहने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 21.03.17 को पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली की टीम को सूचना मिलीं कि हाथीपाला रोड़ नाले के किनारे दो व्यक्ति खड़े है जिनमें से एक व्यक्ति के हाथ में पिस्टल है, वो दोनों वहां से आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर दबिश दी गयी तो दोनों बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे, जिने हिकमतअमली से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर इन्होने अपने नाम 1. अजय उर्फ मिथुन पिता अर्जुनलाल वर्मा (24) निवासी 9/2 दौलतगंज इन्दौर तथा 2. अभय उर्फ पिल्ला पिता अर्जुनलाल वर्मा (30) निवासी सदर बताया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक रिवाल्वर, एक देशी कट्‌टा व पिस्टल व .3 व .8 के चले हुए कारतूस के कुछ खोखे मिलें, जिनसे पूछताछ पर और भी अवैघ हथियार बरामद हुए। इस प्रकार इनके  कब्जे से कुल तीन पिस्टल, एक रिवाल्वर, एक देशी कट्‌टा, 4 जिंदा कारतूस  एवं 25 कारतूस 0.8 के तथा तीन कारतूस 0.3 के चले हुए खाली खोखें बरामद किये गये है। पूछताछ पर पता चला कि ये दोनों कुख्यात बदमाश जीतू बाबा के साथी है, जिसकी हत्या हो चुकी है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे उक्त अवैध हथियारों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों केमार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेन्ट्रल कोतवाली श्री चन्द्रभान सिंह चड़ार, उनि लक्ष्मण सिंह, आर. 865 विक्रम सिंह तथा आर. 833 प्रदीप जाट की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

10 वर्षो से फरार स्थायी वारंटी पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा गिरफ्तार, आरोपी बाबा बनकर फरारी काट रहा था


इन्दौर 21 मार्च 2017-इंदौर शहर में अपराधो पर नियंत्रण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा फरार अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकङ हेतु विशेष प्रयास कर, प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा आज दिनांक 21.03.17 को एक प्रकरण में 10 वर्षो से फरार स्थायी वांरटी सुरेश पिता कन्हैया दीक्षित निवासी सुदामा नगर इ सेक्टर इन्दौर को पकङने में सफलता प्राप्त की है।
            पुलिस थाना द्वारकापुरी क्षेत्रान्तर्गत फरियादी परमजीतसिंह पिता एच.एस.डाबर निवासी 36 सि़द्धार्थ नगर इन्दौर से आरोपी सुरेश दीक्षित द्वारा 60 हजार रूपयें उधार लेकर चेक दिया था, लेकिन फरियादी के रूपयों का भुगतान नहींहोने से, फरियादी द्वारा न्यायालय में केस लगाया था। जिस पर मान. न्यायालय द्वारा आरोपी के विरूद्ध धारा 138 एनआईए एक्ट के प्रकरण में आरोपी का स्थायी वारंट जारी किया गया था, जिसके बारे में आरोपी को पता चलने पर वह घर छोड़कर, बाबा बनकर वर्ष 2007 से फरार हो गया था। उक्त आरोपी की हरसंभव तलाश की जा रही थी लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। थाना प्रभारी द्वारकापुरी द्वारा अपनी पुलिस टीम को उक्त आरोपी के बारें में पतारसी कर हर संभावित स्थान पर भेजा गया, इस दौरान प्रआर. आनंद मिश्रा को मुखबिर द्वारा आरोपी के सबंध में सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बाबा बने उक्त आरोपी सुरेश दीक्षित को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

            उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारकापुरी श्री राजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रआर. 2122 आनंद मिश्रा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।