Tuesday, March 21, 2017

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 101 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 21 मार्च 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 मार्च 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 55 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
08 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 मार्च 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी एवं 110 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21 मार्च 2017-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 मार्च 2017 को 06 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी एवं 110 जमानती
वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 मार्च 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 20 मार्च 2017 को 21.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुशवाह नगर चौराहा पर गुमटी की आड, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले राय एकेडमी स्कूल के पास निवासी पप्पू पिता सदलसंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 04 हजार 110 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 20 मार्च 2017 को 22.10 बजे, एमएल टावर के पीछे अनाजमण्डी मालवा मील परदेशीपुरा, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 260, रूस्तम का बगीचा निवासी राकेश पिता किशनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वाराआरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 21 मार्च 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 मार्च 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 46 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 मार्च 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गयी।

10 गैर जमानती व 18 गिरफ्तारी एवं 103 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 मार्च 2017को 10 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी एवं 103 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिले 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 मार्च 2017-पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 20 मार्च 2017 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ओडी धारनाका महू, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, सत्यनारायण पिता चुंदीलाल, विजय पिता मदनलाल तथा आकाश पिता सत्यनारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 मार्च 2017- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 20 मार्च 2017 को 15.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पालिया रोड नई आबादी के सामने से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, नई आबादी निवासी जीवन पिता राजारामबागरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



Monday, March 20, 2017

मंदिर प्रांगण में विस्फोटक सामग्री के प्रकरण का फरार व ईनामी बदमाश राधेश्याम, पुलिस थाना मल्हारगंज की गिरफ्त में, आरोपियों को विस्फोटक सामग्री उपलब्ध कराने वाला सहयोगी भी गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2017-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा दिनांक 17.03.17 को मुखबिर की सूचना पर कण्डिलपुरा स्थित विरेश्वर हनुमान मंदिर प्रांगण से पुलिस द्वारा भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ 30 नग जिलेटिन सुपर पावर 90,25 एम.एम., 125 ग्राम, और 49 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर जप्त कर, अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्द कर विवेचना में लिया जाकर अज्ञात आरोपियों की सरगर्मी से तलाश करते मात्र चंद घंटो में ही मामले का पर्दाफाश करते हुऐ, आरोपी जनक सिंह को दिनांक 18/03/2017 को गिरफ्तार किया गया था।  प्रकरण में आरोपी जनकसिंह का साथी व मुखय फरार आरोपी राधेश्याम पिता शंकरलाल पाटीदार निवासी प्रीतम नगर, थाना बिलपांक जिला रतलाम हाल निवासी-रामचंद्र नगर थाना मल्हारगंज, इंदौर जिसके विरुद्ध थाना माणक चौक जिला रतलाम के अपराध धारा 420,467,468 भादवि. में गिरफ्तारी वारंट जारी है, की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही थी।  प्रकरण की गंभीरता को देखते पुलिस उपमहानिरीक्षक इन्दौर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर द्वारा उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5000/- रुपये का नगद का ईनाम घोषित किया गया था।
पुलिस थाना मल्हारगंज की टीम द्वारा फरार आरोपी राधेश्याम पाटीदार को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है, एवं साथ ही आरोपी राधेश्याम व जनक सिंह कुशवाहा को विस्फोटक पदार्थ उपलब्ध कराने में सहयोगी संजय पिता मनोहर दास बैरागी निवासी झरसेंधला, थाना बिलपांक जिला रतलाम को भी गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मल्हारगंज, श्री पवन सिंघल, उनि. बलजीत सिंह, उनि. आर.सी. डामोर, सउनि. हरिद्वार गुजरभोज, आर. 892 भावेश, आर. 755 धीरेन्द्र, आर. 3336 अर्जुन तथा आर. पंकज शुक्ला (सी.एस.पी. कार्यालय मल्हार गंज) का विशेष व सराहनीय योगदान रहा ।


दो वाहन चोर, चोरी की दो मोटर सायकलों सहित, क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2017-इन्दौर शहर में वाहर चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच द्वारा दो वाहन चोरों को चोरी की दो मोटर सायकलों सहित पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच इन्दौर श्री अमरेन्द्रसिंह द्वारा बताया गया कि शहर मे बढती दो पहिया वाहन चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु दिये गये उक्त निर्देशों पर क्राईम ब्राचं की टीमों को लगाया गया था। इस कड़ी में मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं पुलिस थाना विजय नगर की टीम द्वारा सयुक्त कार्यवाही करते हुये दो संदिग्ध व्यक्तियो को पकडा गया। जिनसे नाम पता पूछने पर इन्होने अपना नाम 1. अंकित पिता शम्भु रधुवंद्गाी (28) निवासी म.न. 224 जनता कालोनी इंदौर तथा 2. गौरव पिता किद्गाोर शर्मा (26) निवासी 220 जनता र्क्वाटर इंदौर बताया। जिनसे मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ करने पर दो मोटर साइकिल चोरी करना बतायी, जिसमे से एक मोटर सायकल जिसको वह उपयोग में ला रहे थे, थाना विजयनगर क्षेत्र से चोरी करना कबूल किया, जिसका वाहन क्रमांक एमपी-14/एमबी-5247 हैं तथा एक अन्य मोटर साइकिल क्रं एमपी-09/एमआर-2217 थाना एम.जी. रोड क्षेत्र से चुराना बताया। पुलिस द्वारा उक्त दोनों मोटर सायकलों को जप्त किया गया है। दोनो ही आरोपी नशा करने के आदि है, नशे की लत को पूरा करने के लिए ही चोरी किया करते है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अन्य वारदातों एवं वाहनों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा पांच बदमाशो को डकैती डालने के पूर्व ही धरदबोचा, इनके कब्जे से एक पिस्टल व दो कारतूस सहित धारदार हथियार जप्त


इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2017-इंदौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, संदिग्धों व अपराधियों पर नजर रख प्रभावी चैकिंग कर, कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल व अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री रूपेश कुमार द्विवेदी एवं नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री सुनील कुमार पाटीदार के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा क्षेत्र के एक डॉक्टर के घर पर डकैती डालने की योजना बनाते पांच आरोपियों को मय हथियारों के पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना चंदन नगर को दिनांक 19.03.17 को जरिये मुखबिर सूचना मिली की सिरपुर छोटा तलाब की पाल के किनारे 6-7 आदमी हथियारो से लेस होकर महावीर नर्सिंग होम के डाक्टर एन.के. जैन के घर पर डकैती डालने की योजना बना रहे है। उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर द्वारा डकैतो की योजना को विफल करने के लिये दो पुलिस पार्टिया बनाकर डकैतो की घेरा बंदी की गई जिसमें पांच आरोपी पकड़े गये तथा दो मौके का फायदा उठा कर भाग गये। पकड़े गये आरोपियो के नाम 1. मौमीन पिता इस्माईल खान निवासी देपालपुर, 2. राहूल पिता मांगीलाल खत्री निवासी देपालपूर, 3. गोपाल पिता लाखन सिंह पंवार निवासी देपालपुर, 4. मोहित पिता दिलीपसिंह पटेल निवासी देपालपुर तथा 5 बबलू पिता राजकूमार सैनी निवासी भरतपूर हाल जयहिंद नगर बाणगंगा है । पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर इनके कब्जे से एक पिस्टल दो कारतूस, एक तलवार, एक छूरा, एक फालिया व एक लोहे का पाईप तथा दो मोटर साईकिल जप्त की गयी है। भागने वाले आरोपी के नाम सोहेल गोल्डी व आसिफ बच्चा मालूम पड़े, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा त्वरित कार्यवाही कर उक्त आरोपियों के मंसूबे पर पानी फेरकर, एक बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व ही इन्हे धरदबोचा। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर, उक्त पांचो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अन्य वारदातो के बारे में व जप्त शुदा हथियारो के बारे में पूछताछ की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर, उनि बी.एस. सिकरवार, उनि. व्हाय.एस. रघुवंशी, उनि वीरेन्द्र बरकरे, पीएसआई हरेन्द्र यादव, आर. आरिफ, आर. पंकज सावरिया तथा आर. संजीव शर्मा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस के संवाद कार्यक्रम का आयोजन


इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2017- इन्दौर पुलिस द्वारा प्रारंभ किये गये संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 20.03.17 को 11.00 से 12.00 बजे तक पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा श्री निर्लेश तिवारी, 110-बी भवानीपुर कॉलोनी, अन्नपूर्णा रोड इन्दौर के साथ संवाद किया गया। श्री निर्लेश तिवारी झोनल मैनेजर (फार्मा)/सामाजिक कार्यकर्ता, फाउण्डर मेम्बर प.जिमखाना क्रिकेट क्लब, इन्दौर, प्रबंध संपादक ''श्री गौड़ नवचेतना संवाद'', उपसंपादक ''हलधरवाणी'' मासिक पत्रिका, संचालक स्व.श्री डी.पी.जो पारमर्थिक ट्रस्ट, प्रचार सचिव श्री साहित्य सभा, इन्दौर के पदो पर पदासीन हैं।

श्री निर्लेश तिवारी के साथ संवाद के महत्वपूर्ण अंश निम्न हैं : -
01.          शहर में छात्र छात्राओं द्वारा उठाये जा रहे आत्मघाती कदम के संदर्भ में संभावित कारण एवं सुझाव यह हैं कि वर्तमान परिवेश में छात्र-छात्राओं द्वारा मानसिक तनाव, प्रतिस्पर्धा, अकेलापन, एकल परिवार, अति व्यस्तम शैक्षणिक केलेण्ड़र वर्ष, संसाधानों का दुरूपयोग (विशेषकर मोबाईल, इंटरनेट/लेपटॉप), खेल व्यायाम एवं खेल भावना की कमी तथा अत्याधुनिक व ग्लैमर चकाचौंध के दुष्प्रभाव, अशलील व अधांधुंध टीवी चैनलो की भरमार तथा देश प्रेम की भावना में सुप्तावस्था के चलते उक्त आत्मघाती कदम उठाये जा रहे हैं। इनकी रोकथाम हेतु छात्र-छात्राओं में तनाव को कम करने के लिए नियमित योगाभ्यास, सूर्य नमस्कार, ध्यान (मेडिटेशन), उच्चकोटि की प्रतियोगी भावना एवं जीत का विशवास, मिलनसारिता के भाव द्वारा दोस्तो व सामूहिक सफलता की परिपाटी, टीम भावना से अकेलापन दूर होगा । साथ ही परिवार में एकजुटता व एक दूसरे की समस्याओं की व्याखया/निदान व आपसी सम्मान ही कारगर साबित होगा ।
02.            शिक्षण संस्थानों में योगा के साथ-साथ खेल भी आवशयक होना चाहिए, जिससे जीत हार की समझ बढ़ेगी, जो की जीवन का वास्तविक सच हैं। इसके अतिरिक्त शिक्षण सत्र के अलावा नियमित अंतराल पर पूर्व के समान बाल सभा, समर कैम्प, राष्ट्रीय खेल कूद जैसे कार्यक्रम कराये जाने से भी छात्र छात्राओं के मानसिक तनाव में कमी आएगी, जिससे छात्र छात्राएं आत्मघाती कदम नहीं उठाएंगे।
03.      प्रमुख रूप से ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राएं शहर में आकर शहर की चकाचौंध एवं आबोहवा में अपने लक्ष्य को भूल जाने से परीक्षा परिणाम बेहतर नहोने के कारण आत्मघाती कदम उठाते हैं। इन छात्र-छात्राओं के लिए समन्वयक का होना बेहद जरूरी हैं ।


इस कार्यक्रम में आयें अतिथी श्री निर्लेश तिवारी के साथ संवाद कार्यक्रम बहुत ही सार्थक व प्रभावपूर्ण रहा। उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा श्री तिवारी का स्वागत करते हुए उन्हें इन्दौर पुलिस के संवाद कार्यक्रम के स्मृति चिन्ह भेंट किये। इस दौरान सुझावों एवं अपेक्षाओं पर उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर द्वारा प्रभावी व उचित कार्यवाही करने का आश्वासन देते हुए बताया कि इंदौर शहर में इन्दौर पुलिस द्वारा ''संजीवनी'' हेल्प लाईन जैसी महत्वांकाक्षी मुहिम चलाई जा रही है, जिससे निश्चित ही आमजन द्वारा उठाये जाने वाले आत्मघाती कदम पर अंकुश लगेगा ।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 79 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

      
इन्दौर 20 मार्च 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 मार्च 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 27 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
      
01 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 48 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2017-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 मार्च 2017 को 02 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 48 जमानती
वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिले 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2017-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2017 को 19.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बिजली के खंभे के उजाले में सुखलिया पानी की टंकी के पीछे, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, अशफाक उर्फ अज्जू पिता अहमद, जय शाक्य पिता गुलजारी लाल शाक्य तथा परम पिता हरिराम कोरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 हजार 400 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 20 मार्च 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिसअधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 मार्च 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 52 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

11 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गयी।

04 गैर जमानती व 16 गिरफ्तारी एवं 48 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 मार्च 2017 को 04 गैर जमानती व 16 गिरफ्तारी एवं 48 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिकतत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिले 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2017-पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2017 को 17.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अम्बर होटल के सामने महू, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, अरूण पिता कैलाश वर्मा, अजय पिता रामदुलारे वर्मा तथा दिनेश पिता असरफीलाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 360 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2017- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2017 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गूजरखेडा शमशान गेट के पास, महू से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम सुतारखेडी महू निवासी संतोष यादव पिता देवकरण यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट केतहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2017-पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2017 को 22.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुदामानगर झोपडपट्‌टी, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, यही के रहने वाले राजा पिता बाबूलाल धानक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2017 को 16.20 बजे, हनुमान मंदिर के पास हरनियाखेडी, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, बुरालिया बडगौंदा हाल मुकेश का ईंट का भट्‌टा हरनियाखेडी निवासी नाथू पिता सरवन खराडी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Sunday, March 19, 2017

पुलिस थाना बाणगंगा का शातिर बदमाश धर्मेन्द्र, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध


इन्दौर-दिनांक 19 मार्च 2017-उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु निर्देश दिये गये है कि, क्षेत्र में सक्रिय गुण्डे बदमाशों पर सतत निगाह रखी जावे एवं जो अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है उनके विरूध्द कड़ी कार्यवाही की जावें। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वमी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा क्षेत्र के कुखयात बदमाश धर्मेन्द्र पिता हंसराज (25) निवासी ट्रांसफार्मर वाली गली भागीरथपुरा इन्दौर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। 
     आरोपी धर्मेन्द्र पुलिस थाना बाणगंगा का शातिर व कुखयात बदमाश होकर, क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। आरोपी के विरूद्ध झगड़ा मारपीट, चाकूबाजी, अवैध शराब, अवैध हथियार रखने, छेड़छाड़ एवं हत्या के प्रयास जैसे विभिन्न प्रकार के 17 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मककार्यवाही भी की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा उक्त आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी धर्मेन्द्र पिता हंसराज को पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया है। 
       उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री विनोद दीक्षित व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 80 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 19 मार्च 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 18 मार्च 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 37 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी एवं 44 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 19 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर मेंविभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 मार्च 2017 को 04 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी एवं 44 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिले 05 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 19 मार्च 2017-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2017 को 15.35 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाबा की बाग खजराना, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, मो.सिकार पिता मो.शाहिद, शेफ अली पिता असलम, मो.फिरोज पिता मोजीलाल, मो. शाहिद पिता मो.सलीम तथा साकिर पिता साबिर   को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1100 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 मार्च 2017- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2017 को 15.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधारपर घुंघरू वाले बाबा का बगीचा, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 33 खातीपुरा इंदौर निवासी उमेश पिता विनायक सूर्यवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2017 को 22.45 बजे, अमर टेकरी सुलभ शौचालय, इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें, 93 विकास नगर इंदौर निवासी आशीष उर्फ शूटर पिता सुनील तोमर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 10 लीटर अवैध जप्त की गयी।
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2017 को 22.30 बजे, बालविनय मंदिर स्कूल के सामने से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें, 541 भागीरथपुरा इन्दौर निवासी करण पिता दरबारीलाल विश्वकर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2130 रूपये कीमत की 05 बोतल अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2017 को 20.30 बजे, मैकेनिक नगर झंडा चौक इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 302 अंजनी नगर इंदौर निवासी कालू उर्फ राजेश पिता जगन्नाथ गजोरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 30 क्वाटर अवैध शराबजप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 मार्च 2017-पुलिस थाना तुकोगंज़ द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2017 को  22.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रानीसती गेट के पास, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 155 शिवाजी नगर इंदौर निवासी सतीश पिता दगड़ू कांकड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल मय एक जिंदा कारतूस के जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 19 मार्च 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 18 मार्च 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 43 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

25 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्रद्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 25 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गयी।

01 फरारी, 05 गैर जमानती व 08 गिरफ्तारी एवं 48 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 19 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 मार्च 2017 को 01 फरारी, 05 गैर जमानती व 08 गिरफ्तारी एवं 48 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 19 मार्च 2017-पुलिस थाना द्वारकापुरी़ द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2017 को 16.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 60 फीट रोड़ द्वारकापुरी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें,वैत्रवती मार्ग विदिशा हाल एरोड्रम इंदौर निवासी विशाल पिता रमेश सिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1095 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 मार्च 2017- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2017 को 17.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के सामने ग्राम मुण्डला दोस्तदार से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, यहीं रहने वाले विजय पिता मलखान सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2017 को 20.40 बजे, किरमानी मोहल्ला मस्जिद के पास महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, किरमानी मोहल्ला महूं निवासी अय्‌यूब पिता अब्बास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपीगिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 मार्च 2017-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2017 को 13.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महल कचहरी गौड़ धर्मशाला के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 71 साउथ तोड़ा इंदौर निवासी शाकिर पिता शब्बीर अंसारी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, March 18, 2017

दिन मे मकान का ताला तोडकर चोरी करने वाले 03 आरोपी, पुलिस थाना एमआईजी की गिरफ्त में, आरोपियो के कब्जे से चोरी किया गया लैपटाप, मोबाईल, एटीएम कार्ड तथा नगदी बरामद


इन्दौर-दिनांक 17 मार्च 2017-इन्दौर शहर में चोरी, नकबजनी व लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर श्री जयंत सिंह राठौर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना एमआईजी द्वारा दिन में मकान में घुसरकर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को चोरी गये मश्रुका सहित पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
उक्त जानकारी देते हुये नगर पुलिस अधीक्षक श्री जयन्त सिंह राठौर  ने बताया कि दिनांक 11.3.17 को फरियादी जितेन्द्र पिता भंवरलाल निवासी 62/2 नादियानगर इंदौर ने पुलिस थाना एमआईजी पर आकर रिपोर्ट किया कि दोपहर मे उसके घर का ताला तोडकर कोई अज्ञातचोर, घर मे रखे लेनोवो कंपनी का लैपटाप, लेनोवो कंपनी मोबाईल, आईसीआईसीई बैंक एवं बैंक आफ बडौदा ग्रामीण बैंक का एटीएम कार्ड तथा नगदी रूपये चुराकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से अप. क्र. 174/17 धारा 454,380 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया।
उक्त चोरी की घटना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एमआईजी द्वारा नादियानगर मोहल्ले तथा आसपास के  मोहल्ले व पुराने मुखबिरो को जानकारी एकत्रित होने हेतु पुलिस टीम को लगाया गया। पुलिस टीम के सउनि कमलेश मिश्रा को सूचना मिली की फरियादी का जो लैपटाप है वह परमजीत नामक महिला के पास है जो राऊ मे राम रहीम कालोनी मे रहती है। महिला के संबंध मे जानकारी एकत्र करते उसकी लोकेशन शापिंग काम्पलेक्स के पास होने से पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश दी गयी तो महिला परमजीत पति मनदीप कौर (32) निवासी एम्पायर फ्लेट ए-3 रामरहीम कालोनी इंदौर को पकड़कर, उससे पूछताछ की तो परमजीत ने बताया कि उसने तथा उसके साथियो 1. समंदर पिता भागीरथ निवासी ग्राम श्याना थाना क्षिप्रा इंदौर तथा 2. पंकज पिता दुलीचंद निवासी वार्ड क्रमांक 15 सांवेर इंदौर के साथमिलकर दिन मे फरियादी के घर का ताला तोडकर लेनोवो कंपनी का लैपटाप, लेनोवो कंपनी मोबाईल, आईसीआईसीई बैंक का एटीएम कार्ड, बैंक आफ बडौदा ग्रामीण बैंक का एटीएम कार्ड तथा नगदी रूपये चुराये थे। उक्त जानकारी पर पुलिस टीम द्वारा महिला के उक्त दोनों साथियों को भी पकड़ा गया। लैपटाप परमजीत के पास से, समंदर के पास से दो एटीएम कार्ड व नगदी रुपये तथा लेनोवो कंपनी का मोबाईल फोन पंकज के पास से बरामद किया गया। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा इनके कब्जे से चोरी गया मश्रुका बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उक्त चोरी की घटना का त्वरित पर्दाफाश कर आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एमआईजी तारेश कुमार सोनी व उनकी टीम के सउनि कमलेश मिश्रा, आर 2690 रामचंद्र पटेल तथा आर 871 पंकज भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही।