Monday, March 6, 2017

इन्दौर पुलिस के संवाद कार्यक्रम का आयोजन


इन्दौर-दिनांक 06 मार्च 2017- इन्दौर पुलिस द्वारा प्रारंभ किये गये संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 06.03.17 को 11.00 से 12.00 बजे तक उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा श्री सुमित सूरी, म.प्र. होटल संचालक संघ के अध्यक्ष, इंदौर तथा श्री सुनील चतुर्वेदी, एनजीओ संचालक, विभावारी इंदौर के साथ संवाद किया गया। श्री सुनील चतुर्वेदी द्वारा ''पानी दे गुणधानी दे'' ''रूको बुण्ड़'' ''स्वच्छता पोथी'' ''स्वस्थ रहो मस्त रहो'' जैसी पुस्तके लेख की गई हैं साथ ही श्री चतुर्वेदी मदीनी पुरस्कार, वागीश्वरी सम्मान, केआईएफएफ बेस्ट स्टोरी 2016 सम्मान से पुरस्कृत हैं ।

       श्री सुमित सूरी के साथ संवाद के महत्वपूर्ण अंश निम्न हैं : -
01.            शहर के बाहर से होटल आने वाले व्यक्तियों द्वारा वेबसाईट में जो जानकारियां स्वयं के बारे में दर्ज कराई जाती हैं, उसमें वाहन का नम्बर एवं उनके साथ आने वाले व्यक्तियों की जानकारी भी आवश्यक रूप से इन्द्राज कराई जावे ।
02.            छोटे होटल में ठहरने वाले व्यक्तियों के आई.ड़ी. प्रूफ के साथ वेब कैमरा के माध्यम से उनके फोटोग्राफ भी आवश्यक रूप से लिये जावे, जिससे अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के होटलो में ठहरने पर अंकुश लगाया जा सके ।
03.      होटल में ठहरने वाले एक व्यक्ति द्वारा रूम लिया जाता हैं तथा उस रूम में अन्य व्यक्ति भी अपनी पहचान छिपाकर उसके साथ ठहर जाते हैं। इस संबंध में यह सुनिश्चित किया जावे कि होटल में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के संबंध में आई.ड़ी. प्रुफ एवं वेब कैमरे से फोटोग्राफ लिये जाने के पश्चात्‌ ही ठहरने की अनुमति दी जावे ।
04.     इंदौर शहर में बाहर से आकर रहने वाले व्यक्तियों जैसे होस्टल, मकान किरायेदारों व अन्य का सघन वेरीफिकेशन कराया जावे, जिससे निश्चित ही अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

                    श्री सुनील चतुर्वेदी के साथ संवाद के महत्वपूर्ण अंश निम्न हैं : -
01.          शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के संबंध में योजना बनाई जावे एवं यातायात को ओर सुगम व सरल बनाया जावे ।
02.   100 डायल पर फोन करने के उपरांत वहां से लोकेशन पूछी जाकर संबंधित थाने के पीसीआर वाहन को सूचना दी जाती हैं, जिसमें 100 डायल करने वाले व्यक्ति को जगह की लोकेशन का पता नहीं होने से रिस्पांस टाईम बढ़ जाता हैं, जिसके निराकरण हेतु शहर के मुखय मार्गो एवं चौराहो पर संबंधित थाना क्षेत्र के अधिकारियों के नाम एवं मोबाईल नम्बर के बोर्ड डिस्प्ले कराये जावे, जिससे आम जनता को तत्काल पुलिस सुविधा प्राप्त हो सके ।


इस कार्यक्रम में आयें दोनों अतिथियों के साथ संवाद कार्यक्रम बहुत ही सार्थक व प्रभावपूर्ण रहा। उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा दोनों अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें इन्दौर पुलिस के संवाद कार्यक्रम के स्मृति चिन्ह भेंट किये। इस दौरान प्राप्त सुझावों एवं अपेक्षाओं पर उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर द्वारा प्रभावी व उचित कार्यवाही करने का आश्वासन देते हुये, आवश्यक निर्देश दिये गये।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 139 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 06 मार्च 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 मार्च 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 93 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
16 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 फरारी, 01 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी तथा 37 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 मार्च2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 मार्च 2017 को 01 फरारी, 01 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी तथा 37 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 44 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 मार्च 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2017 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, भागीरथ पिता रामूलाल कोरी, विनोद पिता आसाराम, रामू पिता परमसिह लोधी, गंधर्व पिता अमृतसिह लोधी, रामबाबू पिता प्रेमसिह, गोविन्द पिता सग्राम सिह यादव, जगदीश पिता धीरेन्द्र सिह पाल, सुभाष पिता अमला दुरपाई, कैलाश पिता भेरुलाल पारेकर, बबलू पिता बालाराम साहू, विशाल पिता परशराम त्रिवेदी, अक्षय पिता गोपाल छाबड़ा,  सोदान पिता पूरनसिह लोधी, धीरज पिता जवाहर सिह लोधी, भानू पिता भगवंत सिह यादव, प्रभाकर पिता विट्‌ठल दाबी तथाभोला पिता धनसिह लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 51 हजार 270 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2017 को थाना क्षेत्रान्तर्गत से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, मो.जाहिद पिता मो.अजीज, शौकत पिता जुम्मा खान, नूर मो. पिता अ. करीम, आफ़ताब पिता अ. सत्तार, सलीम पिता अमिउद्दीन, मो. शफी पिता अ. करीम, मो.अकबर पिता मो.नासिर, मो.साहिद पिता मो.शब्बीर, उजेफा पिता अ. रहीम खान, अरमान पिता अय्यूब खान, सलीम पिता गुलफाम पटेल, आसिफ पिता मेहराज खान तथा जाहिद पिता नवाब खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 15 हजार  रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2017 को 21.40 बजे, देवासनाका इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, नितेश पिता त्रिलोकचंद कुशवाह, पंकज पिता पंढरी, गोबंद पिता हमीर मेघवाल, गोलू पिता राजू अहिरवार तथा जितेन्द्र पिता श्यामलाल कर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 05मार्च 2017 को शिवाजी मार्केट नगर निगम गेट के सामने इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, देवेन्द्र पिता बालकृष्ण मराठा, नितिन पिता सुरेश गौड़, अनिल पिता हीरालाल, सागर पिता राजू, राहुल पिता सतीश चौरसिया तथा स्वदेश पिता लहू धुरधंर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5500  रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2017 को 23.50 बजे, रेडिसन होटल के पीछे शीतल नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, महालक्ष्मी नगर निवासी दर्शित पटेल तथा न्याय नगर निवासी विजय सिंह पिता भूमिराज सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2300 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 मार्च 2017- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2017 को 21.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ढाबली कांकड़ मे साई सिटी के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, यहीं केरहने वाले पवन बनवार पिता अशोक बनवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6000 रूपयें कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2017 को 14.00 बजें, चमार मोहल्ला खजराना से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, चमार मोहल्ला खजराना निवासी रमाबाई पति जगदीश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 मार्च 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2017 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 181 भागीरथपुरा इंदौर निवासी आकाश पिता हीरालाल पचोरे तथा 731 भागीरथपुरा इंदौर निवासी आकाश उर्फ मोनी पिता अनिल भाटी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2017 को 20.30 बजे, रोड़ नं. 26 नंदा नगर  से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 66/2 गंगानगर थाना चंदन नगर निवासी मनीष उर्फ काला पिता सतीष राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 06 मार्च 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 मार्च 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 46 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

03 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 07गिरफ्तारी तथा 51 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 मार्च 2017 को 01 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी तथा 51 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिले 20 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 मार्च 2017-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2017 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, अर्जुन पिता राजाराम, संजू पिता फुलेराम, रामदास पिता ओमकार बोयत, सुमित पिता सुखराम सितोले, नानू पिता बब्बू, राजा पिता बाबूसिंह ठाकुर, मुकेश पिता गोविन्द धामोनिया, राहुल पिता मधुकर, सोनू पिता रामदास, ललित पिता बापूराव कराड़े, गौरव पिता लक्ष्मीनारायण श्रीवास, भगवानसिंह पिता मिठियालाल, श्यामलाल पिता अमरलाल, गिरधारी पिता अमरसिंह, पवन पिता गौरीशंकर, तथा बंटी पिता सुभाष कुशवाह कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4610 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2017 को उत्करण बाबा मंदिर के पास नयापुरा चौराड़िया से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, रजत पिता राजेन्द्र पारोचे, राकेश पिता राजेश, नवीन पिता गजराज डाबर तथा राहुल पिता अशोक केदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 मार्च 2017- पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2017 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गांगलाखेड़ी चौराहा ए वं भील मंडी बड़गौंदा़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, भगोरा थाना किशनगंज निवासी रंजित पिता माधवसिंह भील तथा बड़गौंदा निवासी राजेश उर्फ नाना पिता सत्यनारायण राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2017 को 18.35 बजे, बाड़ी मोहल्ला राऊ सेअवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, बाड़ी मोहल्ला राऊ निवासी कृष्णा बाई पति सरदारा सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2017 को 15.55 बजे, ग्राम अम्बामोलिया रोड़ बढ़ियाकीमा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 3 शांति नगर मूसाखेड़ी इंदौर निवासी सन्नी पिता गिरधारी सिंह खेड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 26 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2017 को 12.30 बजे, जे.जी. स्कूल के सामने पीठ रोड़ महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, यहीं रहने वाले शुभम पिता किशोर अहिरकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, March 5, 2017

पांच किलो अवैध गांजे सहित, दो आरोपी क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 05 मार्च 2017- इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में मादक पदार्थो की तस्करी की गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले अपराधियों पर कड़ी व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय मो. युसुफ कुरैशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, क्राईम ब्रांच एवं पुलिस थाना एरोड्रम की संयुक्त टीम द्वारा अवैध गांजे की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पांच किलो गांजे के साथ पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
इंदौर शहर में हाल ही में अपराध शाखा द्वारा संबंधित थानाक्षेत्र की पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से अवैध नशे के कारोबार के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिलीं कि थाना एरोड्रम क्षेत्र में लेक पैलेस कालोनी में अन्नू उर्फ अनिल यादव अपने घर से गांजा बेच रहा है। उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच व पुलिस थाना एरोड्रम की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर दबिश दी जाकर आरोपी अन्नू उर्फ अनिल यादव पिता रमेशचंद्र यादव (33) निवासी 29 लेक पैलेस कालोनी इन्दौर एवं आरोपी दिव्य उर्फ बंटू पाठक पिता प्रदीप पाठक निवासी 17 वंदना नगर इन्दौर को पकड़ा गया और आरोपी के घर से पांच किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा दोनों आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी दिव्य व् इसके पिता प्रदीप पाठक आदतन अपराधी है, आरोपी का पिता प्रदीप पाठक रासुका में भोपाल जेल में निरुद्ध है । दोनों पिता पुत्र पर हत्या, हत्या का प्रयास व् मादक पदार्थो की तस्करी के अपराध पूर्व में पंजीबद्ध है। इस वर्ष में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे इंदौर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर लगभग 92 किलो गांजा, डेढ़ किलो अफीम एवं 12 हजार प्रतिबंधित नशीली गोलियां सहित आरोपियों को पकड़ा गया है। उक्त पकडे गये आरोपियों अन्नू उर्फ अनिल एवं  दिव्य उर्फ बंटू पाठक से पूछताछ में प्राप्त जानकारी के आधार पर और बड़ी कार्यवाही होने की सम्भावना है।