Wednesday, March 1, 2017

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 138 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 01 मार्च 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 28 फरवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 42 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
02 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 117 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 01 मार्च2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 फरवरी 2017 को 10 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 117 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 06 मिले आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 01 मार्च 2017-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2017 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्वर्ण बाग कालोनी एवं सोलंकी नगर, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, यशवंत पिता गेंदालाल पिपलोदे, संजय पिता छोटेराव खोमने, ललित सेन पिता ज्ञानचंद सेन तथा कमल पिता प्रेमनारायण कोठारी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5170 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2017 को 17.00 बजे, जल्ला कालोनी के सामने खजराना, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, जल्ला कालोनी खजराना इंदौर निवासी सलीम पिताकल्लु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5380 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2017 को 19.40 बजे, जगन्नाथ धर्मशाला के सामने पारसी मोहल्ला, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 25/5 पारसी मोहल्ला इन्दौर निवासी जितेन्द्र पिता कचोरमल अग्रवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 350 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 मार्च 2017- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2017 को 23.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वाटर पम्प मैदान आजाद नगऱ, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 1 इदरिश नगर मूसाखेड़ी इन्दौर निवासी लखन पिता नन्दकिशोर रायकवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2017 को 16.00 बजे, सुखलिया गांव मेनरोड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुयेमिलें, सुखलिया निवासी पिंटू उर्फ मोहन पिता तेजराम जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 01 मार्च 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 28 फरवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 96 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

15 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 गैरजमानती, 39 गिरफ्तारी तथा 112 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 01 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 फरवरी 2017 को 11 गैर जमानती, 39 गिरफ्तारी तथा 112 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुये मिलें 07 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 01 मार्च 2017-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2017 को 19.20 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बजाज बयानी शोरूम के पास आटो स्टेण्ड महूं से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, भावसिंह पिता सुरेश राव, मनोज पिता लेखराज बौरासी, विनोद पिता बालाराम मालवीय तथा राजू पिता हुकुम बुंदेला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2017 को 21.30 बजे, शुक्ला भवन के पास भिश्ती मोहल्ला इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुएमिलें, गणेश पिता शिवलाल, निखिल पिता नंदन भोण्डवे तथा कालू पिता मदनलाल गौड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 मार्च 2017- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2017 को 14.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम खुड़ैल बुजुर्ग एवं ग्राम जामनिया से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम खुड़ैल बुजुर्ग निवासी-जगदीश पिता रामचंद्र मण्डलोई तथा ग्राम जामनिया खुर्द धूल घाटी निवासी लाखन पिता मानसिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 42 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2017 को 16.00 बजे, ग्राम पितावली आरोपी के घर के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, यहीं रहने वाले मोहन पिता गंगाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2017 को 19.00 बजे, चोरलडेम एवं गांगलाखेड़ी से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, चोरल डेम निवासी-तारासिंह पिता ज्ञानसिंह भील एवं ग्राम गांगलाखेड़ी निवासी-मनोेेज पिता राजाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2017 को 19.45 बजे, रामबाग मस्जिद के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 149 बक्षीबाग इंदौर निवासी किशन पिता अमरसिंह गौड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 23 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2017 को 18.30 बजे, पानोड़ फाटा उज्जैन रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 322 वार्ड कं्र 2 चंद्रभागा सांवेर निवासी संजय उर्फ संजू पिता सुरेश शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 मार्च 2017- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2017 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार परधार रोड़ एवं चंदन नगर ई सेक्टर, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 12 आईसा मस्जिद के पीछे रानी पैलेस गीता नगर इन्दौर निवासी शाहरूख पिता बब्बू खां तथा 9 मारूति पैलेस नगीन नगर इन्दौर निवासी अंकित पिता अशोक गोस्वामी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः एक देशी कट्‌टा मय जिंदा राउंड के एवं एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2017 को 13.30 बजे, त्रिवेणी तिराहा केशरबाग रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, प्रेमकुमारी अस्पताल बियाबानी इन्दौर निवासी मुकेश पिता माणकचंद अग्रवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक फालिया जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, February 28, 2017

Police Officers of The Week 28-02-17


सॉफ्टवेयर की मदद से मोबाईल फोन के आय.एम.ई.आय. नम्बर बदलने वाले, चार शातिर आरोपी, क्राईम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2017-उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए, क्राईम ब्रांच इन्दौर द्वारा पुलिस थाना पंढरीनाथ क्षेत्र में एक मोबाईल दुकानदार को महंगे सॉफ्टवेयर से एंड्रायड मोबाईल फोन के आय.एम.ई.आय. नम्बर बदलते हुए गिरफतार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. युसुफ कुरैशी द्वारा बताया गया कि, कुछ दिनों से शिकायते प्राप्त हो रही थी कि कुछ मोबाईल रिपेयरिंग करने वाले दुकानदार, मोबाईल रिपेयरिंग की आड में महंगे एंड्रायड फोन के आय.एम.ई.आय. नम्बर बदल रहे है। उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया। टीम द्वारा प्राप्त शिकायत एवं सूचना के आधार पर शहर के व्यस्ततम मोबाईल मार्केट जेल रोड एवं आसपास के दुकानदारों पर सूक्ष्म निगाह रखे जाने पर पाया गया कि, जेल रोड स्थित दुकानदार क्राईम ब्रांच के भय की वजह से यहा यह कारोबार न करते हुए बाहर के दुकानदारों से आय.एम.ई.आय. नम्बर बदलवा रहे है। उक्तजानकारी पर सूक्ष्म निगाह रखी तो पता चला कि, पुलिस थाना पंढरीनाथ क्षेत्र में मच्छी बाजार के पास एक गुडलक मोबाईल्स के नाम का दुकानदार रिपेयरिंग की आड में आय.एम.ई.आय.बदलने का काम कर रहा है।
इसी बीच थाना पंढरीनाथ क्षेत्रान्तर्गत गौतमपुरा में कपडे की दुकान लगाने वाला देवराज नामक व्यक्ति क्राईम ब्र्रांच पहुंचा जिसने बताया कि उसके मोबाईल की आय.एम.ई.आय. में अन्तर है जिसके सेमसंग गेलेक्सी नोट-1 मोबाईल को चेक करने पर उसकी आय.एम.ई.आय. में अन्तर होना पाया गया जिसने पूछताछ में यह मोबाईल मच्छी बाजार की गुडलक मोबाईल के दुकानदार रेहान से खरीदना बताया।
उक्त जानकारी के आधार पर रेहान पिता अब्दुल जब्बार (21) निवासी 17 चम्पाबाग इन्दौर हाल म.न. 26 जे सेक्टर, ग्रीनपार्क मस्जिद के पीछे थाना चंदननगर इन्दौर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा मोबाईल रिपेयरिंग की आड में आय.एम.ई.आय. नम्बर्स को बदलने का काम करना भी बताया। आरोपी रेहान द्वारा इस कार्य के लिए महंगे सॉफ्टवेयर्स का उपयोग किया जा रहा था साथ ही गूगल के यू.टयूब से वीडियो डाउनलोड कर टयूटोरिल्स के माध्यम से यह काम करना सीखना बताया गया है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी रेहान से बारीकी से पूछताछ की जाकर उसके द्वारा अभी तक बदले गये आय.एम.ई.आय. नम्बर्स की जानकारी प्राप्त की जा रही है साथ उसके संबंध जेल रोड के किन-किन व्यापरियों से है कि भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। आरोपी रेहान ने बताया कि उसके साथ इस काम में उसका भाई मोहम्मद सिद्विक पिता अब्दुल जब्बार (20) निवासी हाल ग्रीनपार्क मस्जिद के पीछे चंदन नगर इन्दौर एवं वसीम पिता नासिर (27) निवासी नार्थ हरसिद्वि थाना रावजी बाजार इन्दौर तथा गोलू उर्फ शादाब अली पिता लियाकत अली (20) निवासी 53 बडवाली चौकी इन्दौर भी काम करते थे। आरोपी रेहान का भाई सिद्विक आय.एम.ई.आय. बदले हुए मोबाईल्स की मार्केटिंग का काम करता था तथा गोलू और वसीम पुराने मोबाईल्स रेहान के लिए उपलब्ध कराते थे जो चोरी के भी हो सकते है जिनके पार्टस निकाल कर रेहान नये और मंहगें मोबाईल्स के आय.एम.ई.आय. नम्बर बदल दिया करता था।

फरियादी देवराज की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना पंढरीनाथ जिला इन्दौर पर अपराध पंजीबद्व कराया जाकर आरोपियों के विरूद्व वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है। जिसके कब्जे से 2 आय.एम.ई.आय. नम्बर बदले हुए एंड्रायड फोन, एकएक्सर्टनल हार्ड डिस्क जिसमें आय.एम.ई.आय. कनर्वटर सॉफ्टवेयर, एक सीपीयू जिसमें सेमसंग के आय.एम.ईआय. बदलने का सॉफ्टवेयर, एक लैपटॉप, दो पेन ड्राईव तथा एक सीडी बॉक्स बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे इनके साथ संलिप्त रहने वाले लोगों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

 

 


Monday, February 27, 2017

राजस्थान से अफीम की डिलेवरी देने इन्दौर आया तस्कर, क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में, मोटर साइकिल की सीट के नीचे छिपा रखी थी 5 लाख रू. मूल्य की 1 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम


इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2017- इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में मादक पदार्थो की तस्करी की गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले अपराधियों पर कड़ी व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय मो. युसुफ कुरैशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, क्राईम ब्रांच एवं पुलिस थाना खजराना संयुक्त टीम द्वारा राजस्थान से इन्दौर डिलेवरी देने आये एक अफीम तस्कर को पांच लाख रूपयें मूल्य की अवैध अफीम के साथ पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

       इंदौर में हाल ही में अपराध शाखा एवं संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से अवैध नशे के कारोबार के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व में भी इन्दौर पुलिस ने गांजा, अल्फाजोलम जैसे मादक पदाथो एवं नशीली दवाइयों की तस्करी करने वाले अपराधियों को पकड़ा था इसके बाद शहर में अन्य नशीले पदार्थो की रोकथाम हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। जिसमे क्राइम ब्रांच की टीम को प्राप्त निर्देशों अनुसार मेहनत व सतर्कता से मुखबिरों को सक्रिय किया गया तो सूचना संकलित करने पर ऐसे व्यक्ति की पहचान की गई जो अफीम की (तस्करी) डिलेवरी देने हेतु इंदौर आता जाता है। मुखबिर के बताये हुलिया अनुसार उक्त व्यक्ति द्वारा इंदौर डिलेवरी देने हेतु आया, तो आरोपी कंवरलाल पिता गिरधारीलाल उम्र 62 साल निवासी ग्राम वरमपुरा तह. झालरापाटन थाना रटलई राजस्थान को मौके पर मोटर सायकिल हीरो होण्डा ग्लेमर क्रं. एमपी-42/एमएफ-5088 से डिलिवरी देने आया जिसे क्राईम ब्राचं की टीम द्वारा पुलिस थाना खजराना की टीम के साथ मिलकर आरोपी को घेरावंदी कर पकडा गया। आरोपी के कब्जे से तलाशी में मोटर सायकिल की सीट के नीचे से 1 किलो 200 ग्राम अफीम को जप्त किया गया है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीबन 5 लाख रूपये है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध अवैध मादक पदार्थ का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिससे उसके साथ जुडे़ अन्य लोगों के संबंध में एवं माललाने-ले जाने एवं अफीम कहां और किसको उपलब्ध कराता है इस संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।



इन्दौर पुलिस के संवाद कार्यक्रम का आयोजन


इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2017- इन्दौर पुलिस द्वारा प्रारंभ किये गये संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 27.02.17 को 11.00 से 12.00 बजे तक उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा श्री श्री आशुतोष दुबे, प्रोफेसर एवं हेड डिपार्टमेंट अंग्रेजी, माता जीजाबाई शासकीय गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, मोतीतबेला इंदौर के साथ संवाद किया गया। श्री आशुतोष दुबे, अखिल भारतीय माखनलाल चतुर्वेदी अवार्ड़, रजा पुरूस्कार, केदार सम्मान, वागीश्वरी पुरूस्कार से सम्मानित हैं, जिनके द्वारा हिन्दी संस्करण में ''चोर दरवाजे से (1996), असंभव सारांश (2002), यकीन की आयते (2008) तथा विदा लेना बाकी राहे (2016)''  जैसी पुस्तके लेख की गयी हैं ।

श्री आशुतोष दुबेके साथ संवाद के महत्वपूर्ण अंश निम्न हैं : -
01.       महिलाओं से जुडे़ अपराधों के संबंध में जागरूकता को लेकर इंदौर पुलिस एवं विश्वविद्यालय द्वारा एक सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया जावे, जिसमें ट्राफिक अवेयरनेस एवं महिला सुरक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक किया जा सकें।

02.         महिला पुलिसकर्मी एवं कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं को साथ लेकर एक सेल्फ डिफेन्स कैम्प संचालित किया जावे ।

03.      कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों द्वारा दो पहिया वाहनों के द्वारा हार्स रायडिंग स्टंट एवं कलाबाजी जैसी घटनाओं पर रोकथाम हेतु छात्रों के साथ संवाद के माध्यम से यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जावे ।

इस कार्यक्रम में आयें अतिथी श्री आशुतोष दुबें के साथ संवाद कार्यक्रम बहुत ही सार्थक व प्रभावपूर्ण रहा। उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा श्री दुबे का स्वागत करते हुए उन्हें इन्दौर पुलिस के संवाद कार्यक्रम के स्मृति चिन्ह भेंट किये। इस दौरान सुझावों एवं अपेक्षाओं पर उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर द्वारा प्रभारी व उचित कार्यवाही करने का आश्वासन देते हुए, माह मार्च 2017 में छात्राओं एवं महिला पुलिसकर्मियों का एक साथ सेल्फ डिफेंस समर कोर्स, इंदौर पुलिस द्वारा संचालित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 94 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 27 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 46 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
      
06 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 46 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को 01 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 46 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 06 मिले आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को 14.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अलवासा टेकरी, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, श्याम पिता भगवती प्रसाद, सुरेश पिता रामगोपाल सेन, राजेश पिता भंवरलाल तथा सोहन पिता अमरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5300 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को 13.30 बजे, न्याय नगर खजराना, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, स्कीम नं. 78 इन्दौर निवासी सुरेन्द्र पिता रामप्रसाद तथा मालवीय नगर इंदौर निवासी अजय ंिसंह पिता रामरतनमालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को 23.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टिगरिया रोड़ कांकड़, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 82 न्यू शीतल नगर इंदौर निवासी-लोकू उर्फ लोकेन्द्र पिता राजू जाटव, भगतसिंह रोड़ इन्दौर निवासी-सुनिल उर्फ टार्जन पिता रामसूरत बौरासी तथा भगतसिंह रोड़ इन्दौर निवासी-अनिल पिता रामसूरत बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 17 हजार 500 रूपये कीमत की 7 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को 19.30 बजे, रूस्तम का बगीचा़ एवं नेहरू नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 400 रूस्तम का बगीचा इन्दौर निवासी-भागीरथ पिता श्यामलाल बामने, 308 रूस्तम का बगीचा इन्दौर निवासी-आकाश पिता ओमप्रकाश वर्मा तथा 111 देव नगर इन्दौर निवासी अरूण पिताग्यारसीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3100 रूपये कीमत की 62 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2017- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मजदूर चौक चौराहा एवं एहमद नगर खजराना, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, हीना पैलेस खजराना निवासी-इलियास उर्फ गंधारी पिता मो. रसीद खां तथा 111 सदर बाजार पानी की टंकी के पास रहने वाले शाहरूख पिता साबिर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छुरा व एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 27 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिकतत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 48 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 41 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को 06 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 41 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुये मिलें 21 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी2017-पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत साल्वी धर्मशाला के पास लोधीपुरा एवं साई मंदिर के पीछे बालदा कालोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, मुकेश पिता भगवान पटवा, मनोज पिता प्यारेलाल वर्मा, राहुल पिता राजकुमार जैन, सूरज पिता रमेश दादोरे, शुभम पिता रामचरण मालवीय, भारत पिता महेश नरवरिया, चेतन्य पिता रमेश, राजू पिता पूनमचंद सूर्यवंशी, विनय पिता अशोक मालवीय, शुभम पिता अशोक सालवी, गोलू पिता मोतीसिंह चौहान, प्रवीण पिता घनश्याम इमोले, जीतू पिता शंरलाल गोयल, राहुल पिता पृथ्वीराज कोटिया, पिंटू पिता मूलचंद यादव तथा शेखर उर्फ गबरू पिता शंरलाल राजेरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7650 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को 15.00 बजे, ग्राम गवली पलासिया से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, यहीं के रहने वाले जाकिर पिता जुम्मा, बाबू पिता यासीन, रवि पिता मांगीलाल चौहान, मुकेश पिता सिद्धनाथ तथा शेख सफी पिताशेख बाबू मोहम्मद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1780 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2017- पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को 11.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुलजार चौकी के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 6 पवनपुरी पालदा इन्दौर निवासी विजय पिता सुरेश मीणा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 336 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोल चौराहा एवं राम रहीम कालोनी राऊ इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, घटिया चिमनगंज उज्जैन निवासी-राहुल पिता अशोक तथा भूराखेड़ी पोस्ट कुलावदा सारंगपुर जिला राजगढ़ निवासी-अरूण पिता संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 30 क्वाटर अवैध शराब एवं 6 बियर की बॉटल जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी2017 को 20.30 बजे, हरिजन मोहल्ला बिजलपुर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, हरिजन मोहल्ला बिजलपुर इन्दौर निवासी राधाबाई पति देवकरण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2017- पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को 00.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिंधी कालोनी, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 54 पवनपुरी देवनगर पालदा इंदौर निवासी नीतेश पिता संतोष सिंह बैस को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को 23.15 बजे, रेल्वे ब्रिज के पास पीठ रोड़ महूं से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, पीठ रोड़ महूं निवासी आशीष पिता द्वारकाप्रसाद कलमे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को 17.00 बजे, शेलसिटी के सामनेघोड़ाबड़़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, घोड़ाबड़ सिमरोल निवासी संतोष पिता सीताराम भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक फालिया जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।