Thursday, February 23, 2017

मोबाईल चोरी व लूट करने वाले दो आरोपी, पुलिस थाना विजय नगर की गिरफ्त में, आरोपीगण अपनी नई मोटर सायकल की किश्त भरने के लिये करते थे चोरियां


इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2017-शहर में चोरी व नकबजनी की वारदातों पर नियत्रंण हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए, इनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना विजय नगर द्वारा क्षेत्र में मोबाईल चोरी व लूट करने वाले दो आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
            पुलिस थाना विजय नगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 12.01.17 को फरियादी रतन पिता गोविंद तिवारी निवासी पंडित दीनदयाल नगर इन्दौर, अपनी बहन को एक्टिवा गाड़ी पर पीछे बैठाकर बस में बैठाने के लिये ले जा रहा था। फरियादी की बहन के पास बैग रखा था, जिसमें दो मोबाईल व नगदी4000 रूपयें तथा एटीएम कार्ड रखा था, वे जैसे ही सिक्का स्कूल के पास पहुंचे थे, तो दो अज्ञात बदमाश बिना नंबर की मोटर सायकल से वहां आये और उसकी बहन के पास रखा बैग चुराकर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार दिनांक 09.02.17 को फरियादी नितिन पिता कैलाशचंद्र रायकवार निवासी स्कीम नं. 78 नर्मदा कालोनी इन्दौर, गोल्डन गेट के पास दुकान से सामान खरीदी कर रहा था, तो अज्ञात बदमाश फरियादी की जेब से माईक्रोमैक्स कंपनी का मोबाईल कीमती करीब 10 हजार रू. का चोरी कर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर श्री जयंत राठौर के निर्देशन में थाना प्रभारी विजय नगर व उनकी टीम को आरोपियों की पतारसी हेतु लगाया गया।
            पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतारसी की जा रही थी इसी दौरान दिनांक 22.02.17 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दो बदमाशों 1. संदीप उर्फ भय्‌यू पिता योगेन्द्र धनगर (19) निवासी 182 जनता क्वार्टर नंदा नगर इन्दौर तथा 2. आकाशउर्फ अक्कू पिता गजानंद यादव (20) निवासी 1197 जनता क्वार्टर नंदा नगर इन्दौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो, उनके द्वारा ही उपरोक्त विजय नगर की दोनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी संदीप ने नई अपाचे मोटर सायकल खरीदी थी, उसकी ही किश्त भरने के लिये एवं होटलों आदि में खाना-पीना करने के लिये मोबाईल चोरी व लूट की वारदात करते थे। इनके द्वारा दो वर्ष पूर्व में भी थाना एमआईजी क्षेत्र में एक लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया गया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे 4 मोबाईल जप्त किये गये है। पुलिस द्वारा आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की जानकारी ली जा रही है तथा इनसे अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है, जिसमें अन्य वारदातों के खुलासा होने की संभावना है।

            उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय नगर श्री प्रशांत यादव के नेतृत्व में सउनि पदमसिंह ठाकुर, सउनि राजू सिंह डाबर, आर. 3301 प्रणीत भदौरिया, आर. 3327 नरेश सिंह, आर. 3773 बलवीर, आर. 1493 सौरभजादौन तथा आर. 569 लोकेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।




10 किलो 500 ग्राम अवैध गांजे सहित आरोपी, पुलिस थाना चंदन नगर की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2017- शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर क्षेत्र में मादक प्रदार्थ एवं नशीले प्रदार्थ की तस्करी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल एवं अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री रूपेश कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री सुनील कुमार पाटीदार के देखरेख में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा 10 किलो 500 ग्राम अवैध गांजे सहित आरोपी को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
                 थाना प्रभारी चंदन नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्र में मादक प्रदार्थ एवं नशीले प्रदार्थ की तस्करी करने वाले एवं क्रय विक्रय करने वालों पर सतत्‌ निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर तंत्र से सूचना प्राप्त हुई कि, स्कीम 71बी.एस.एन.एल. ऑफिस के पास एक व्यक्ति अपने पास लोहे के डब्बे में अवैध रूप से गांजा रखे हुए है, जो कही जाने की तैयारी में है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी किशोर पिता गंगाराम गोस्वामी निवासी ग्राम धन्नड़ काकड़ थाना बेटमा को पकड़ा गया व उसके कब्जे से 10 किलो 500 ग्राम गांजा किमती 1,25,000/-रूपये का जप्त किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर, उसके विरूध्द एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है। आरोपी से प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री  योगेश सिंह तोमर, उनि. बी.एस. सिकरवार, उनि. वाय.एस. रघुवंशी, उनि. हरिसिंह सनोडिया, आर. आरिफ खान, आर. पंकज सांवरिया तथा आर. संजीव शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 141 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 23 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 72 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
04 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

18 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 18 गैर जमानती वारण्ट, 23 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2017-पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 18.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आदर्श शिशु बिहार स्कूल के सामने कनाडिया, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 215, भूरी टेकरी इंदौर निवासी हरकिशोर पिता रामेशचंद्र त्रिवेदी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 17.50 बजे, शांति पथ रोड सुलभ कॉम्पलेक्स के पास, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले मयूर नगर मूसाखेडी गंगा का मकान निवासी बालकृष्ण पिता लखनलाल कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 320रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2017- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 16.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 136, मेन रोड किनारे बगीचे के पास, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिले, रविदास नगर लखन पिता रामचंद्र मोची, उत्तमनगर टावर के पास देवास रोड उज्जैन हाल पांचू का मकान रविदास नगर निवासी दीपक पिता सिंगाराम तथा रविदास नगर निवासी गोलू उर्फ शुभम पिता मुन्नालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 07 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 20.15 बजे, चमार मोहल्ला खजराना, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिली, 310, चमार मोहल्ला निवासी सावित्री उर्फ शांता बाई पति घनश्याम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 21.15 बजे, शिव मंदिर के सामने पान की गुमटी केपास सुभाशनगर, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिले, 276, शंकर कुम्हार का बगीचा निवासी विनोद पिता प्यारेलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 15.50 बजे, आरोपिया के घर के सामने लिम्बोदी, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिली, ग्राम लिम्बोदी निवासी शांताबाई पति नरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 22.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुशवाह नगर कलाली के पास, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 21/5 भगतसिंह नगर बाणगंगा नाका हीरा पहलवान के मकान के सामने निवासी लक्की बाका पिता विजय गुप्ता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 15.00 बजे,शारदा कुंज चाय दुकान के सामने नगर निगम, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 403, चक्रदेव अपार्टमेंट स्नेहलतागंज निवासी मोहम्मद कासिम पिता रजी एहमद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 23 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 69 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

04 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशोंको गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी तथा 111 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 09 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी तथा 111 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2017-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 18.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राऊ थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले इमली बाजार राऊ निवासी मनोहर पिता गिरधारी लाला तथा कोल्लूवार्ड निवासी कमल पिता नानूराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 550 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही कीगयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2017- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 20.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मा कालका ढाबा के पास उमरिया से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम उमरिया निवासी हितेश पिता शोभाराम ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 1200 रूपये कीमत की 08 बोतल बियर जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध गांजा सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2017- पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 17.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लोकमान्य नगर रेल्वे स्टेशन, इंदौर से अवैध गांजा ले जाते मिलें, 14, फकीर मोहल्ला पीथमपुर निवासी मजीद पिता मुन्ना वारसी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 हजार रूपये कीमत का 03 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 19.25 बजे, निर्माणाधीन शौचालय के पास रेती मण्डी चौराहा, इंदौर से अवैध गांजा ले जातेमिलें, टाटा चौराहा हनुमान मंदिर के पास किशोर भाई का मकान पीथमपुर निवासी अमरकांत पिता जयहिन्द राव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध गांजा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2017- पुलिस थाना राजेन्द्रनगर  द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 17.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चोइथराम सब्जी मण्डी में दुकान नं. 66 के बगल में खडे ट्रक की आड में, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ग्राम बिखरोन धामनोद निवासी संजय पिता हंसराज पाटीदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 17.15 बजे, सिमरोल रोड ब्रिज के नीचे महू, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, पीठ रोड रंधावा की टाल के पीछे महू निवासी राजू उर्फ रज्जाक पिता मजीद खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट केतहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।