Wednesday, February 8, 2017

क्रार्इ्रम ब्रांच व इन्दौर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध हथियार बनाने व खरीदने वाले 07 आरोपी पुलिस की गिरफ्‌त में, आरोपियों से जप्त किये कुल 11 हथियारों में देशी पिस्टल, देशी कट्‌टे, रिवाल्वर व 8 कारतूस बरामद


इन्दौर-दिनांक 08 फरवरी 2017- शहर में हो रही अवैध हथियारों की खरीद फरोक्त को रोकने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) मो. युसुफ कुरैशी को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के तारतम्य में उनके द्वारा क्राईम ब्रांच की एक टीम को कार्य करने हेतु लगाया गया। टीम को अवैध हथियारों की खरीद फरोक्त करने वाले अपराधियों की जानकारी प्राप्त करते मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना भंवरकुआ क्षेत्र स्थित आईटी पार्क गेट के सामने रिंग रोड पर बाहर से आय हुये व्यक्ति शहर में अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वालेहै। उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं पुलिस थाना भंवरकुआ के संयुक्त पुलिस दल द्वारा आईटी पार्क गेट के सामने रिंग रोड पर उपयुक्त समय पर दबिश दी जाकर दो व्यक्तिओं को संदिग्ध हालात में धर दबोचा। जिसमें से एक ने अपना नाम 1. दीपक पिता मेहर सिंह सिकलीगर निवासी लालबाग, धामनोद जिला धार का होना बताया एवं अन्य दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम 2. रिंकू उर्फ प्रवीण पिता आनंद चौधरी (यादव) निवासी 667 प्लाउडन रोड महू का रहना बताया। दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर दीपक के कब्जे से 2 देशी पिस्टल और 1 कारतूस बरामद किया गया तथा रिंकू उर्फ प्रवीण के कब्जे से 1 देशी कट्‌टा व 1 कारतूस बरामद किया गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर दीपक सिकलीगर ने बताया कि वह अवैध हथियार बेचने इन्दौर आया है।
आरोपी दीपक सिकलीगर से अन्य साथियों के सम्बन्ध में गहन पूछताछ कर उसके द्वारा बताये नाम पते के आधार पर तत्काल टीम द्वारा थाना एमआईजी पुलिस के साथ कार्यवाही करते हुये थाना एमआईजी क्षेत्र से किरण पिता प्रहलाद दाण्डे निवासी 5/3 नहेरू नगर इन्दौर को पकडा गया तथा तलाशी लेने पर किरण के कब्जे से 3 देशी पिस्टल व 2 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये। क्राईम ब्रांच की टीम व पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये थाना बाणगंगा क्षेत्र से अजय पिता सूरज प्रसाद जायसवाल निवासी ए-3, आदर्श मेकेनिक नगर बडी भमौरी इन्दौर को पकडा गया तथा इसके कब्जे से 01 पिस्टल व 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया तथा राहुल पिता धर्मराज शुक्ला निवासी 166/2, मुखर्जी नगर इन्दौर को पकडा गया जिसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा 315 बोर का व 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा पुलिस थाना सदर बाजार की मदद्‌ से दीपक उर्फ भूरा पिता मुरारी लाल मिश्रा निवासी 43/5, कमला नेहरू नगर थाना बाणगंगा को पकडा जाकर आरोपी दीपक उर्फ भूरा के कब्जे से 01 देशी पिस्टल व 01 कारतूस बरामद किया गया व सरदार उर्फ पिन्टू चौहान पिता श्याम चौहान निवासी 27/2 साउथ गाडरा खेडी इन्दौर के कब्जे से 01 देशी पिटस्ल, 01 रिवाल्वर व 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।
            विगत कुछ वर्षो में हुई आपराधिक वारदातों के विश्लेषण से यह जानकारी निकलकर सामने आई थी कि इन वारदातों में ज्यादातर अवैध हथियारों की सप्लाई शहर की सीमा से जुडे़ अन्य जिले के सिकलीगरों द्वारा प्रमुख रूप से की जाती रही है। इसी को मद्‌देनजर रखते हुये क्राइ्रम ब्रांच इन्दौर द्वारा अपने असूचना संकलन के माध्यम से उपरोक्त बदमाशों को पकडकर उनके कब्जे से 11 अवैध हथियार व 08 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये। उक्त सातों आरोपियों के विरूद्ध संबंधित पुलिस थाना द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर, इन्हे गिरफ्तार किया गया है, जिनसे और पूछताछ की जा रही है।
इस कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भंवरकुआ, थाना प्रभारी एमआईजी, थाना प्रभारी बाणगंगा, थाना प्रभारी सदर बाजार व उनकी टीमें तथा क्राईम ब्रांच की टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।








इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 125 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 08 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 07 फरवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 60 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
      
17 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 72 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 08 फरवरी2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 फरवरी 2017 को 07 गैर जमानती वारण्ट, 16 गिरफ्तारी तथा 72 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 08 फरवरी 2017-पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2017 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हीरानगर थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 246 ए शीतल नगर निवासी अंकुश पिता सुभाषचंद जायसवाल, 16 सुमन नगर निवासी विक्की पिता भैरूलाल कटारिया तथा 149 अंजनीनगर निवासी शुभम पिता कृष्णकुमार शुक्ला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1370 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2017 को 15.30 बजे, 208-209, मयूर नगर मूसाखेडी, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले यही के रहने वाले राकेश पिता जगन्नाथ माहेश्वरी को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 19 हजार 800 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2017 को 15.50 बजे, पत्थर गोदाम देशी कलाली के पास, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 102 सूरजबलि नगर छोटा बांगडदा निवासी दीपक पिता हीरालाल गिरवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2017 को 19.30 बजे, रोड नं. 9 पंचामत होटल के पास नेहरू नगर, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 847 जनता क्वाटर नंदानगर निवासी जयन्त उर्फ दिलीप पिता दत्तूराव मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 750 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 फरवरी 2017- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2017 को 20.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला शारदाबाई के मकान के सामने, खजराना, इंदौर से अवैध शराबबेचते हुये मिली यही की रहने वाली सविता बाई पति देवेन्द्र चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2017 को 22.05 बजे, रायल रेस्टोरेंट एमआर 10 रोड, खजराना, इंदौर में अवैध शराब परोसते हुये मिलें, श्यामाचरण शुक्ल नगर संयोगितागंज निवासी सोतम पिता हरिप्रसाद विश्वास, देवपुरी कॉलेनी नाई का घर खजराना निवासी अरविंद पिता इंद्रभान यादव तथा 142 गगन लेदर वाली गली पीपल चौक खजराना इंदौर निवासी मोहित पिता जगदीश चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 08 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 07 फरवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 65 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

24 आदतनव 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 24 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी तथा 86 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 08 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 फरवरी 2017 को 05 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी तथा 86 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
जुआ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 05 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 08 फरवरी 2017-पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2017 को 14.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना केआधार पर पीपल के पेड के नीचे एमईएस कॉलोनी महू, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले रवि पिता मुकेश तंवर, बिट्‌टू बागरे पिता संतोष बागरे, मोनी उर्फ कौशल पिता सुरेश चौहान तथा आकाश पिता बालकिशन ठाकुरको पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 190 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2017 को 16.20 बजे, अशोक नगर बगीचे के पास, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले गोविन्द कॉलोनी बाणगंगा निवासी विकास पिता सुरेन्द्र शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 फरवरी 2017- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2017 को 14.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जिला अस्पताल के पीछे झाडियों में चंदननगर, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 90/1 गंगा नगर निवासी मुकेश पिता मनोहर मागवानी को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 17 हजार 500 रूपयें कीमत की 07 पेटी  अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2017 को 14.30 बजे, मुंगवारिया हाट मैदान बिजली के खम्बे के पास देपालपुर, इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिलें, तहसील के पास देपालपुर निवासी रामंिसह पिता पदमसिंह कलोता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 960 रूपये कीमत की 17 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2017 को 22.30 बजे, नार्थ हरसिद्धी सुलभ कॉम्पलेक्स के पीछे, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 113/1 मोतीतबेला इंदौर निवासी बबलू उर्फ सूरज पिता गोपाल मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 फरवरी 2017- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2017 को 12.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कृषि उपज मण्डी प्रागंण, बेटमा, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमतेहुये मिलें, हिम्मतगढ रंगवासा निवासी महेश पिता मोतीराम बागरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।

       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, February 7, 2017

मोबाईल पर लाखों का सट्‌टा लगाते मिला सटोरिया, पुलिस थाना आजाद नगर की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 07 फरवरी 2017- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा मोबाईल पर लाखों के रूपयें का सट्‌टा लगाने वाले सटोरिये को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
            आज दिनांक 7.02.17 को थाना प्रभारी आजाद नगर को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थानाक्षेत्रान्तर्गत मयूर नगर में किसी राकेश माहेश्वरी नाम का व्यक्ति सट्‌टा ले रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा तो आरोपी राकेश पिता जगन्नाथ माहेश्वरी (35) निवासी मयूर नगर इन्दौर, मोबाईल पर सट्‌टा लेते मिला। आरोपी को पकड़कर तलाशी लेने पर उसके पास से सट्‌टा पर्चियों में लाखों रूपयों का हिसाब मिला तथा नगदी 20 हजार रू. मिलें। पुलिस द्वारा आरोपी को सट्‌टा एक्ट के तहत गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से नगदी 20 हजार रू. मोबाईल फोन एवं सट्‌टा पर्चियां व उपकरण बरामद किये गये है। पुलिस द्वारा आरोपी से उसके साथ सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

            उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आजाद नगर श्री के.एल. दांगी व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।


Police Officer of The Week 07-02-17


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 116 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 07 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 फरवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 60 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
08 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 फरवरी2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 फरवरी 2017 को 05 गैर जमानती वारण्ट, 24 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 फरवरी 2017- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लसूडिया थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 1/57 तलावली चांदा एबी रोड निवासी विक्रम कुशवाह पिता कन्हैयालाल तथा विजय पैलेस कॉलेनी राजेन्द्रनगर हाल सुमन नगर थाना विजय नगर निवासी सुभाष पिता कमल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः 25 क्वाटर तथा 30 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआईजी थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी मनीषपिता चुन्नीलाल अहिरवार, रूस्तम का बगीचा निवासी रोहित उर्फ इंगा पिता बाबूलाल सेन तथा जगजीवनराम नगर निवासी मोहनी तुलसीराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 2600 रूपये कीमत की 20 क्वाटर व 20 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।

                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2017 को परदेशीपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर निवासी धमेन्द्र पिता राजेन्द्र चौधरी तथा कुलकर्णी का भट्‌टा निवासी मुन्नालाल पिता भूरालाल जिनवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 07 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 फरवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 56 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

08 आदतन व12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 फरवरी 2017 को 08 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 फरवरी 2017- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2017 को 18.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाबा ढाबा केपीछे ग्राम मोथला बेटमा, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम सुल्तानपुर अमझेरा जिला धार निवासी विक्रम सिंह पिता हरिसिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2017 को द्वारकापुरी थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिलें, ग्रमा मुडिया थाना चेनपुर खरगोन हाल विदुर नगर झोपडपट्‌टी इंदौर निवासी सुरेश पिता ओम ठाकुर, 73 दिग्विजय नगर मल्टी, इंदौर निवासी संजय उर्फ संजू पिता गुलाब सिंह चौहान, फूटी कोठी परिसर निवासी जितेन्द्र उर्फ कल्ला पिता जगदीश सोलंकी, रामानंद नगर चेतन स्कूल के पास, चंदननगर निवासी भगवान पिता रमेश प्रजापति तथा 240, ऋषि पैलेस लाल बाउण्ड्री इंदौर निवासी महादेव पिता श्रवण बोरवाडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 21 हजार रूपये कीमत की 400 क्वाटर व 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 फरवरी 2017-पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2017 को 14.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सब्जी मण्डी फूटी के पास स्कीम नं. 71, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 110, राम बलराम नगर सिरपुर धार रोड, इंदौर निवासी टोनी उर्फ सुनील पिता नारायण मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2017 को 17.00 बजे, कोयला बाखन, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, कोयला बाखल इंदौर निवासी शाहरूख पिता अब्दुल गफ्फार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Monday, February 6, 2017

पुलिस थाना छत्रीपुरा क्षेत्रान्तर्गत नगर सुरक्षा समिति सदस्यों साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन


इन्दौर-दिनांक 06 फरवरी 2017- उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा आम जनता से बेहतर सामन्जस्य स्थापित करने के उद्‌देश्य से किये जा रहे प्रयासों के अन्तर्गत पुलिस थाना छत्रीपुरा क्षेत्रान्तर्गत श्री वैष्णव बाल मंदिर स्कूल राजमोहल्ला इन्दौर में आज दिनांक 06.02.17 को, पुलिस द्वारा क्षेत्र के नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में, अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-1 श्री देवेन्द्र पाटीदार,, नगर पुलिस अधीक्षक सराफा श्री गुरूकरण सिंह, नगर सुरक्षा समिति के एसपी संयोजक श्री तरणजीत सिंह छाबड़ा, पुलिस थाना छत्रीपुरा, सराफा, पंढरीनाथ, रावजी बाजार, जूनी इन्दौर, भंवरकुआं के थाना प्रभारीगण एवं इन थानों के नगर सुरक्षा समिति के संयोजक तथा क्षेत्र के नगर सुरक्षा समिति के सदस्यगण सम्मिलित हुए।

                इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित सदस्यों से चर्चा करते हुए, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत नगर सुरक्षा समिति एवं पुलिस बेहतर तालमेल स्थापित कर, आम जनता की सुविधाओं एवं उनके हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किस प्रकार कर सकती है बताया गया। नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को पुलिस अधिकारियों द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि, वे किस प्रकार पुलिस के सहयोगी होकर, पुलिस व्यवस्था तथा कानून व्यवस्था को बनाये रखने में अपना महत्वपूर्ण जनसहयोग दे सकते है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा सदस्यों से क्षेत्र की समस्याओं को जाना व उनके निराकरण के लिये आवश्यक कार्यवाही के संबंध में दिशा-निर्देश दिये गये। कार्यक्रम का संचालन नगर पुलिस अधीक्षक सराफा श्री गुरूकरण सिंह द्वारा किया गया तथा आभार थाना प्रभारी छत्रीपुरा श्री सुनिल शैजवार द्वारा किया गया।