Thursday, February 2, 2017

नाबालिक लडकी का अपहरण कर 06 माह से फरार व इनामी आरोपी लड़की सहित पुलिस थाना एमआयजी द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 02 फरवरी 2017-पुलिस थाना एमआयजी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 07.07.16 को फरियादी गुलाबचंद बडेरिया पिता उदयभान बडेरिया (42) निवासी 416 जगजीवन राम नगर इंदौर ने थाने पर आकर रिपोर्ट किया कि मेरी लडकी शिवानी पिता गुलाबचंद बडेरीया जिसकी जन्म दिनांक 15/10/1999 है, दिनांक 07.07.16 को शाम 04.00 बजे कक्षा 12 वीं बायोलोजी की कोचिंग का बोलकर 135 गुरूकुल कोचिंग क्लासेस जगजीवनराम नगर इंदौर मे गई थी जो आज दिनांक तक घर वापस नहीं आई है। पिछले कुछ दिनों से मेरी लडकी को डीआरपी लाईन मे रहने वाला सुशील पिता रेवाराम भार्गव सम्पर्क कर रहा था जिसके बारे मेरी लडकी व्दारा मुझे बताया गया था, फिर मैने उस लडके के घर जाकर कई बार उसे समझाया उसके बाद भी वह आये दिन मेरी लडकी को बहलाने फुसलाने से बाज नहीं आया, जो मेरी लडकी शिवानी को बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से अप. क्र. 402/16 धारा 363,366 भादवि एवं 7/8 लैंगिक अधिकारो से बालक बालिकाओ का संरक्षण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया।
नाबालिक लडकी के अपहरण के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र ने अतिशीघ्र आरोपी को पकड़ने व लड़की को दस्तयाब करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी एवं अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर श्री जयंत राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी एमआयजी व उनकी टीम गठित की और नाबालिग अपहृता को तलाश किये जाने हेतु हर संभव प्रयास करने के लिये निर्देशित किया। पुलिस टीम द्वारा मामले के नामजद आरोपी सुशील पिता रेवाराम भार्गव (21) निवासी एस 387 डीआरपी लाईन इंदौर की तलाश मे उससे संबंधित हर जगह पर दबिश दी गयी लेकिन सफलता नहीं मिलीं। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पूर्व के द्वारा 5000/- रूपये इनाम की घोषणा भी की गयी।
आरोपी के पतारसी के प्रयास करते हुए, दिनांक 01.02.17 को टीम के आर 3824 राजकुमार द्विवेदी को जरिये मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जो लडका शिवानी को भगा कर ले गया था वह लडका सुशील भार्गव कोर्ट मे पेश होने के लिये आये थे जोकोर्ट मे उनकी जमानत याचिका खारिज हो जाने से सरवटे बस स्टैण्ड तरफ बस से कहीं जाने की फिराक मे है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां पर एक लडका लडकी दिखायी दिये। लडकी शिवानी से महिला आर द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शिवानी पिता गुलाबचंद बडेरिया तथा साथ मे खडे लडके का नाम सुशील भार्गव बताया। अपहता शिवानी को नामजद आरोपी सुशील भार्गव के कब्जे से बरामद किया जाकर दस्तयाबी पंचनामा बनाया गया। आरोपी सुशील भार्गव को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया।

       उक्त फरार आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एमआयजी श्री तारेश कुमार सोनी व उनकी टीम के सउनि सुरेश यादव, आर 3824 राजकुमार द्विवेदी ,आर 1675 चंदन शुक्ला तथा मआर 1096 सुमन का सराहनीय योगदान रहा।

इन्दौर यातायात पुलिस का हेलमेट जागरूकता अभियान


इन्दौर-दिनांक 02 फरवरी 2017-विगत दिनों में जिला इन्दौर में हुई दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुये उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा यातायात पुलिस को आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए, हेलमेट पहनने की आवश्यकता पर बल देते हुए, आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक, मुखयालय इन्दौर मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में इन्दार यातायात पुलिस की टीम ने दो पहिया वाहन चालकों में हेलमेट पहनने की प्रवृत्ति को बढाने के लिये शहर के पूर्वी क्षेत्र में मधुमिलन चौराहा, बंगाली चौराहा, स्टॉर चौराहा, खजराना चोराहा रेडीसन चौराहा, पिपल्हाना चौराहा तथा पश्चिमी क्षेत्र में गंगवाल बस स्टेण्ड, महूनाका, ट्रान्सपोर्ट नगर, टाटा स्टील चौराहा एवं यशवंत रोड पर आकस्मिक चैकिंग की गई जिसमें 1128 दो पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर 2,82,000/- रूपये समन शुल्क वसूला गया तथा उन्हे उनकी सुरक्षा हेतु हेलमेट पहनने की समझाईश दी गयी।

आमजनता से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालनकरें एवं असुविधा से बचें।

इन्दौर पुलिस की सेवाएं अब 24 घंटे उपलब्ध


इन्दौर-दिनांक 02 फरवरी 2017-इन्दौर शहर के जन सामान्य नागरिकों की सुविधा हेतु ''सिटीजन कॉप'' के नाम से प्रभावी वेब साईट/मोबाईल एप तथा इन्दौर शहर की आम जनता की समस्याओं व अपराध से संबंधित सूचनाओं हेतु ''क्राईम वॉच'' के नाम से इन्दौर पुलिस सेवा की शुरूआत की गयी थी।
            उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. युसुफ कुरैशी के निर्देशन में आम नागरिको एवं शिकायतकर्ताओं को अधिक से अधिक पुलिस सहयोग प्रदान करने के लिये क्राईम वॉच एवं सिटीजन कॉप के साथ वी-केयर फोर यू की सुविधा को भी 24 घंटे के लिये प्रारंभ की गयी है ताकि शिकायतकर्ता को समय पर पुलिस सहायता उपलब्ध करायी जा सके एवं जनता द्वारा भेजी गयी शिकायत एवं सुझाव को भी गोपनीय रखकर, सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है।

            अति. पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा अपराध शाखा के अंतर्गत कार्य करने वाली क्राईमवॉच, सिटीजन कॉप की समीक्षा पर पाया गया कि, सामान्य शिकायतकर्ता के गुम हुए मोबाईल के 1245 प्रकरणों की पतारसी कर, मोबाईल खोजकर शिकायतकर्ताओं को प्रदाय किये गये है। इसी प्रकार विभिन्न थानों में घटित चोरी, नकबजनी एवं लूट के लगभग 150 से अधिक मामलों को अपराध शाखा द्वारा पतासाजी की गयी है। इन्दौर पुलिस की सेवाओं सिटीजन कॉप, क्राईम वॉच एवं वी-केयर फोर यू को आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु 24'7   उपलब्ध रहने के लिये क्रियाशील किया गया है, जिससे कि इन्दौर पुलिस द्वारा आम नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके।





धोखाधड़ी के प्रकरण में दो आरोपियों पर इन्दौर पुलिस द्वार 20-20 हजार रूपये के ईनाम की उद्‌घोषणा


इन्दौर 02 फरवरी 2017 - पुलिस थाना तेजाजी नगर जिला इंदौर के अप. कं्र 256/14, 20/15 तथा 101/15 धारा 420, 406, 467, 468, 471, 120बी, 34 भादवि प्रकरण के फरारआरोपियान 1. कैलाशचंद्र पिता बापूलाल गर्ग निवासी 87, अशोक नगर, इंदौर 2. सुरेश कुमार पिता बापूलाल गर्ग निवासी महाजन मोहल्ला वार्ड नंबर 02 मंदसौर की गिरफ्तारी हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा 20-20 हजार रूपये के ईनाम की उद्‌घोषणा की गई है।
                आरोपियान पुलिस थाना तेजाजी के उक्त प्रकरण में घटना दिनांक से लगातार फरार है पुलिस द्वारा आरोपी की पतारसी व गिरफ्तारी के हरसंभव प्रयास के उपरांत भी अभी तक आरोपी को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है। जिन पर पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर द्वारा 06 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी थी, परन्तु अभी तक आरोपियान का कोई पता नहीं चल सका है।
                अतः प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर द्वारा उक्त आरोपियों पर पूर्व इनाम निरस्त करते हुए, प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 20 हजार रूपयें का ईनाम घोषित किया गया है। जो कोई भी व्यक्ति या पुलिस अधीकारी/कर्मचारी उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी करेगा या गिरफ्तारी की सूचना देगा, जिससे आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके, उसे प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तार हेतु 20,000/- के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। सूचनाकर्ता यदि चाहेगा तो उसका नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 91 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 02 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 फरवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 55 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
14 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी तथा 75 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02 फरवरी2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 फरवरी 2017 को 03 गैर जमानती वारण्ट, 14 गिरफ्तारी तथा 75 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 फरवरी 2017- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2017 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांई मंदिर के पास विनोबा नगर, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, बडी ग्वालटोली निवासी राहुल पिता दिनेश तथा बडी ग्वालटोली निवासी प्रदीप पिता विनोद कैथवास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7500 रूपये कीमत की 150 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2017 को 22.30 बजे, चमार मोहल्ला, खजराना, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिली यही की रहने वाली कलाबाई पति पर्वत सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से दो लीटर अवैध शराब जप्त कीगयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 फरवरी 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2017 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दीपमाला चौराहा, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 273 गंगाबाग कॉलोनी, इंदौर  निवासी भूरा उर्फ सुखसिंह पिता जगन सिंह थापा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरी जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 02 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 फरवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 36 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वाराकल दिनांक 01 फरवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 60 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 फरवरी 2017 को 01 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 60 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिले 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 02 फरवरी 2017-पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2017 को 15.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बघाना रोड पर पालिया हातोद, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें,शहजाद पिता शफी मोहम्मद, इब्राहिम पिता मुनीर खान, प्रेम पिता बब्बन तथा धीरज पिता रामचंद्र बलाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 750 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑएक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 फरवरी 2017- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2017 को 17.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सेन्टर पाईंट के पास एबी रोड, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, विनोबा नगर दीपक बोरासी का मकान में निवासी गोलू पिता जीवन ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Wednesday, February 1, 2017

गुण्डा अभियान के तहत पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा 22 गुण्डों को पकडा गया




इन्दौर-दिनांक 01 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में एवं पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आजाद नगर श्री के.एल.डांगी एवं उनकी टीम के द्वारा आज दिनांक 01.02.17 को गुण्डा अभियान के तहत 22 गुण्डों को पकडा गया।
     थाना प्रभारी आजाद नगर श्री के.एल.डांगी एवं उनकी टीम द्वारा गुण्डा अभियान के तहत आपराधिक क्षेत्र में जाकर दबिश दी गयी। जिसके कारण गुण्डे, बदमाशों में अफरातफरी मच गयी। सभी गुण्डे यहॉ-वहॉ भागने और छुपने का प्रयास करने लगे परन्तु टीम द्वारा उन्हे धर-दबोचा गया। जिसमे प्रमुख रूप से गुण्डा कल्ली, कालू प्रजापति, वीरेन्द्र डॉन एवं अन्य गुण्डो को पकडा गया तथा इनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी। 

लूट के आरोपी पुलिस थाना कनाडिया द्वारा गिरफ्तार लूटी गयी चैन बरामद


इन्दौर-दिनांक 01 फरवरी 2017- दिनांक 15-8-16 को फरियादिया श्रीमती अमरदीप सोढी निवासी सुखशांति नगर ने अपनी बेटी के साथ पुलिस थाना कनाडिया पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी बेटी के साथ वाकिंग पर निकली थी आदर्श शिशु बिहार स्कूल तक वाकिंग करने के बाद वापस घर आ रही थी, कि आदर्श शिशु विहार स्कूल के सामने भैंसासुर मंदिर के पास जैसे ही पहुंची कि पीछे से अज्ञात मोटर सायकल सवार बदमाश फरियादिया के गले से सोने की चैन छीन कर भाग गया था। फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस थाना कनाडिया पर अपराध क्रमांक 354/16 धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया तथा घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई। 
आज दिनांक 01.02.17 को पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक खजराना श्री गोपाल धाकड के द्वारा थाना प्रभारी कनाडिया श्री जगदीश गोयल के नेतृत्व में गठित टीम को उक्तलूट के आरोपियों को पकडने में सफलता प्राप्त हुई। 
     कल दिनांक 31-1-17 को टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अकबर व सलमान नाम के दो युवक आपस में आदर्श शिशु बिहार स्कूल के सामने एक महिला के साथ हुई लूट की बाते कर रहे है।  
टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर छोटा राजवाडा पहुॅची जहॉ अकबर पुलिस टीम को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया तथा पुलिस थाना पर लाकर पूछताछ करने पर अकबर ने बताया कि लगभग साढे चार माह पूर्व उसने अपनी मोटर साईकल सीबीजेड नंबर एमपी-09/एनजे/7174 से सांची पाईट भैंसासुर मंदिर के सामने एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भाग गया था जिसे उसने अपने दोस्त सलमान पिता बाबू लोहार निवासी खजराना को बेचने के लिये देना बताया साथ ही बताया कि इनके द्वारा दिनांक 22-1-17 को भी अपने साथी सलमान. जुबेर, दरबार एवं बापू के साथ मिलकर सावेंर क्षेत्र मे एक मोटर सायकल सवार से, मोटर सायकल व पर्स व अन्य सामान लूट लिये थे। जिस पर आरोपी सलमान की तलाश की गई। टीम द्वारा आरोपी सलमान को कनाडिया बायपास कलाली से हिरासत मेलिया गया। सलमान से पूछताछ करने पर सलमान के कब्जे से लूट की चैन जप्त की गई है। 
    बदमाश अखबर झगडालू प्रवत्ति का है इसको पूर्व मे लडाई झगडा करने पर इसके विरूद्ध दिनांक 25-8-16 को प्रकरण क्रमांक 108/16 धारा 151 जाफौ के अंतर्गत गिरफ्तार कर धारा 107/116(3) जाफौ के अंतर्गत प्रतिबंधित कार्यवाही की गयी। 
लूट के उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कनाडिया जगदीश गोयल एवं उनकी टीम के उप निरीक्षक वैशाखू धुर्वे, आरक्षक सुमेर सिंह, आरक्षक विजेन्द्र, आरक्षक सत्यनारायण जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।


हातोद के शातिर बदमाश विजय उर्फ भूरा के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही

इन्दौर-दिनांक 01 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य मे इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे बदमाश व अपराधियो के विरुद्ध सतत्‌ कार्यवाही की जा रही है। 
आरोपी विजय उर्फ भूरा द्वारा क्षेत्र के किसानो से उधार लेना, मवेशी खरीद कर लाना तथा कस्बे के व्यापारियो से उधार सामान खरीदना और रुपया मांगने पर गुण्डागर्दी कर झगडा करना, महिलाओं के साथ छेड-छाड करना लोगों के साथ मारपीट करना आदि अपराध घटित कर रहा था, जिसके आंतक से कस्बा हातोद एवं क्षेत्र की जनता मे इतना भय व्याप्त है कि लोग इसके विरुद्ध रिपोर्ट करने मे तथा गवाही देने मे डरते है। पुलिस द्वारा समय-समय पर इसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही एवं प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गयी परन्तु इसकी अपराधिक गतिविधियो मे कोई सुधार नही हुआ तथा इसके विरुद्ध पुलिस थाना हातोद मे सात अपराधिक रिकार्ड दर्ज होकर विचाराधीन है। गुण्डे की अपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने हेतु तथा क्षेत्र मे लोक शान्ति बनाये रखने हेतु पुलिस थाना हातोद द्वारा गुण्डा विजय उर्फ भूरा के विरुद्ध जिला बदरकी कार्यवाही हेतु प्रकरण माननीय न्यायलय भेजा गया जो माननीय न्यायालय द्वारा आज दिनांक 01.02.2017 आरोपी को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत जिला बदर किया गया।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 151 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 01 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 31 जनवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 75 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
06 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 01 फरवरी2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 जनवरी 2017 को 12 गैर जमानती वारण्ट, 26 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 08 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 01 फरवरी 2017-पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2017 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविदास नगर माता मंदिर के पास, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, मिथुन पिता जगदीश, नंदराम पिता गोपाल तथा परसुराम पिता बाबूलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 400 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2017 को 15.15 बजे, गणेश कम्पाउण्ड के मैदान मालवा मील परदेशीपुरा, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, राजेन्द्र सिंह पिता गजराज ंिसह, दिलीप पिता कथुले, दीपक पिता कोमल तथासोनू पिता विष्णु केवट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2017 को 16.40 बजे, भारत तोल कांटे के सामने, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, शिवकुण्ड नगर निवासी संतोष पिता गणेश प्रसाद जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 फरवरी 2017- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2017 को 12.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कबीटखेडी, मेन रोड किनारे बगीचे के पास, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, लखन पिता संतोष चौबे, सचिन पिता भंवरलाल तथा कीर्ति पिता सचिन मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 07 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2017 को बाणगंगा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्रामबारोली पालियाचौराहा इंदौर निवासी रोहित पिता रामप्रताप ंिसह तथा टिगरिया बादशाह कांकड निवासी सायर बाई पति विक्रम चमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 20 क्वाटर देशी व दो लीटर कच्ची अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2017 को 11.40 बजे, पटेल नगर माता मंदिर के पास खजराना, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिली यही की रहने वाली हेमलता पति जगदीश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से दो लीटर कच्ची अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2017 को 19.05 बजे, होटल डिनर के सामने एबी रोड तलावली चांदा, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 1/57 तलावली चांदा निवासी विक्रम पिता कन्हैयालाल कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 फरवरी 2017- पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2017 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचनाके आधार पर सांची पाईंट के पास ग्रेटर बृजेश्वरी, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, शिव दर्शन नगर भारत गैस गोडाउन के पास निवासी राम पिता बाबूलाल डोरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2017 को 21.45 बजे, दीपमाला चौराहा, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, मुखर्जी नगर निवासी मोनू उर्फ विशाल पिता रमेश शुक्ला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरी जप्त की गयी।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2017 को 12.50 बजे, बीमा अस्पताल के पीछे, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, न्यू चित्रानगर निवासी देवेन्द्र उर्फ दगडू पिता वामनराव कोतवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरापियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 01 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक31 जनवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 76 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

09 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 गैर जमानती, 33 गिरफ्तारी तथा 114 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 01 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 जनवरी 2017 को 13 गैर जमानती, 33 गिरफ्तारी तथा 114 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही कीगयी।

जुआ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 10 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 01 फरवरी 2017-पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2017 को 18.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गायकबाड गवली मोहल्ले के पीछे पटेल के खेत, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, अनूप पिता श्यामलाल, संजू पिता बहादुर, विक्रम पिता दूलीचंद्र, ईश्वर पिता खेमराज वर्मा तथा कैलाश पिता मदनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4850 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2017 को 14.30 बजे, संतोषी माता मंदिर के पास साउथ गाडराखेडी तथा जूना रिसाला गली नंबर 3 से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, 26/2 साउथ गाडरा खेडी निवासी भगवान पिता छोटेलाल चंदेल तथा जूना रिसाला निवासी मोह. ईस्माइल पिता छोटे खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2017 को भंवरकुआ थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, मकान नंबर 89 चितावद कांकड निवासीमनीष कोरी तथा ग्राम बंजर भीकन गांव जिला खरगोन निवासी क्रपाराम पिता उमराव गुर्जर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2017 को 14.30 बजे, संतोषी माता मंदिर के पास साउथ गाडराखेडी से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, 26/2 साउथ गाडरा खेडी निवासी भगवान पिता छोटेलाल चंदेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी 04 गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 फरवरी 2017- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2017 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चंदननगर थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, व्यास नगर निवासी संदीप पिता भगवानदीन धानक, जीरा फेक्ट्री निवासी राजू उर्फ बच्चा पिता रामंिसह भिलाला तथा गीता नगर रानी पैलेस निवासी अब्दुल पिता मोह. सफी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो छुरे व एक फालियाजप्त किया गया।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2017 को 14.30 बजे, रिंग रोड विशेष अस्पताल के सामने, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, जूना रिसाला निवासी रईस पिता मोह. खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरापियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।