Tuesday, January 31, 2017

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 206 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 31 जनवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30 जनवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

07 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
               
13 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी तथा 76 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 31 जनवरी 2017-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 जनवरी 2017 को 13 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी तथा 76 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 31 जनवरी 2017-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2017 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जगजीवनराम नगर, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 165 कन्नू पटेल की चाल इंदौर निवासी संतोष पिता पूरन जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 16170 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 जनवरी 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराबले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम पालिया निवासी-हेमेन्द्र उर्फ हेमंत पिता गिरधारीलाल चौहान, काटजू कालोनी झोपड़पट्‌टी निवासी-ईश्वर पिता छगनलाल पंचुरे, काटजू कालोनी इंदौर निवासी-गणेश पिता बाबूलाल सुरागे, जवाहर नगर काटजू कालोनी निवासी-संजू पिता लोभीराम पल्ले तथा व्यंकटेश विहार कालोनी निवासी-अमित पिता शिंदे मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 11 लीटर कच्ची एवं 40 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2017 को मुराई मोहल्ला एवं अपना होटल तिराहा बस स्टेण्ड के सामने से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 34 मयूर नगर मूसाखेड़ी निवासी-सचिन पिता राधेश्याम त्यागी तथा 26/3 मुराई मोहल्ला निवासी-नंदकिशोर पिता प्यारेलाल खटीक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1140 रूपये कीमत की 39 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2017 को 20.10 बजे, पटेल नगर खजराना से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 4/1 पटेल नगर खजराना इंदौर निवासी रीनाबाई पति मिश्रीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त कीगयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 जनवरी 2017- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2017 को 18.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देशी कलाली के पास शांति नगर मूसाखेड़ी, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 725 गली नं. 2 शांति नगर मूसाखेड़ी इंदौर निवासी भगु भगत पिता देवाजी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 31 जनवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30 जनवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 144 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

48 आदतन व 27 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 जनवरी2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 48 आदतन व 27 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती, 40 गिरफ्तारी तथा 115 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 31 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 जनवरी 2017 को 08 गैर जमानती, 48 गिरफ्तारी तथा 115 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुए/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 16 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 31 जनवरी 2017-पुलिस थाना राजेन्द नगर द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2017 को 23.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वीआईपी बार के पास मेन रोड़,इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, सोनू पिता गणपत प्रजापति, गयाप्रसाद पिता लालाराम बाथम, अजय पिता प्रकाश खटीक, किशन पिता भगवानदास शाक्य, सकील पिता जलील खान, राजू पिता दयाराम डान्डे तथा कमल पिता नत्थाराम बाथम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2017 को जामा मस्जिद के पास एवं बड़वाली चौकी कब्रिस्तान के पास, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, सुरेश पिता लक्ष्मीनारायण प्रजापत, भोला उर्फ योगेश पिता संतोष, अनवर हुसैन पिता निजामउद्‌दीन, नितिन पिता कुन्दनमल जैन, भरत पिता नारायण सुनहरे, इरशाद पिता रफीक, शेरू उर्फ शैलेन्द्र पिता सूरज जाटव तथा अनिल पिता गणेश गौड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2017 को 19.00 बजे, सिलिकॉन सिटी के पास, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, शांति सेल्टर जी-1 सिलिकान सिटी इंदौर निवासी मनीष पिता मनोहरलाल अग्रवाल को पकडा गया। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 जनवरी 2017- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2017 को 11.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महू नीमच रोड़ घाटाबिल्लोद से मोटर सायकल से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम बगोदा थाना बगदून जिला धार निवासी अर्जुन सिंह पिता शंकरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब मय वाहन के जप्त की गयी।
                पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2017 को 12.05 बजे, ग्राम मेण पुलिया के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम मेण थाना बड़गौंदा निवासी हेमराज पिता कन्हैयालाल गवली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2017 को 21.00 बजे, लाबरिया भेरू से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, लाबरिया भेरू झोपड़पट्‌टी इंदौर निवासी रवि पिता सजन कंजर को पकडा गया। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से 1250 रूपये कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2017 को 16.40 बजे, रेल्वे क्रासिंग के पास सांवेर रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम गंगाघाटी मांगलिया इंदौर निवासी संतोष पिता मांगीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 जनवरी 2017- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2017 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बालदा कालोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, बालदा कालोनी इंदौर निवासी प्रहलाद उर्फ बिल्ला पिता कन्हैयालाल हटकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे सेएक चाकू जप्त किया गया।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, January 30, 2017

शातिर बदमाश, 7 पेटी अवैध शराब सहित पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 30 जनवरी 2017-अपराधियों पर नियत्रंण हेतु इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रभावी अभियान के अन्तर्गत, पुलिस थाना जूनी इन्दौर को आज दिनांक 30.01.17 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना जूनी इन्दौर का कुखयात गुण्डा गोटू उर्फ प्रहलाद पिता महेश आदिवाल (26) निवासी बी.के हरिजन कालोनी इन्दौर का उसके घर के पीछे रेल्वे लाईन के समीप अवैध शराब की पेटियां कहीं से लाया है जिन्हे छिपाकर रख रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर, घेराबंदी कर दबिश देकर बदमाश गोटू उर्फ प्रहलाद को कुल 07 पेटी अवैध देशी शराब सहित पकड़ा।

गोटू उर्फ प्रहलाद आदिवाल क्षेत्र का शातिर बदमाश है, इसके विरुद्ध कुल 12 अपराध विभिन्नि धाराओं में पंजीबद्ध है तथा इसके विरुद्ध पुलिस द्वारा जिलाबदर का प्रकरण भी डी.एम. न्यायालय जिला इन्दौर में पेश किया है जो विचाराधीन है। पुलिस द्वारा आरोपी गोटू उर्फ प्रहलाद के कब्जे से बरामद उक्त अवैध शराब जप्त कर इसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध विशेष़ अभियान, 338 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

               
इन्दौर 30 जनवरी 2017-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा क्षेत्र के अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज दिनांक 30 जनवरी 2017 को प्रातः 05.00 बजे, शहर के पश्चिम क्षेत्र के थाना क्षेत्रो में अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 338 गुण्डों को पकड़़ा गया।
                इन्दौर पुलिस द्वारा शहर के पश्चिम क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना रावजी बाजार के-40, थाना जूनी इन्दौर के-32, थाना भंवरकुआं के-23, थाना सराफा के-14, थाना पंढरीनाथ के-34, थाना छत्रीपुरा के-78, थाना मल्हारगंज के-18, थाना एरोड्रम के-14, थाना सदर बाजार के-12, थाना अन्नपूर्णा के-16, थाना चंदन नगर के-30, थाना राजेन्द्र नगर के-22 तथा थाना द्वारकापुरी के-05 इस प्रकार कुल 338 असामाजिक तत्वों एवं अपराधियो को पकड़कर उचित वैधानिक कार्यवाही करते हुए, उनके डोजियर भरे गये है।

                पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि अपराधिक तत्वों एवं गुण्डो के विरूद्ध लगातार सखत कार्यवाही की जायेगी। ऐसे अपराधी जिनके विरूद्ध अपराध है, उनकी गुण्डा फाईल, हिस्ट्रीशीट फाईल खोली जा रही है तथा उनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाकर बाउण्ड ओवर कराया जा रहा है। अपराधिक तत्वों के विरूद्ध सखत से सखत कार्यवाही करने के, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर के निर्देशों के तारतम्य में इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा गुण्डों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है, जो निरंतर जारी रहेगी।

अवैध मादक पदार्थो के विरुध्द इंदौर पुलिस का शिकंजा, 38 कि.ग्रा. अवैध गांजे के साथ 4 तस्कर मय वाहन के गिरप्तार


इन्दौर-दिनांक 30 जनवरी 2017-इंदौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न अभियान चलाये जा रहे है। इसी श्रृंखला में हाल ही में उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ करैशी व अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री अमरेन्द्र सिंह को इंदौर शहर मे गांजा जैसे अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तत्वो के विरूध्द अभियान चलाने के निर्देश दिऐ थे। उक्त निर्देश के तारतम्य में उन्होने शहर की सीमा से अन्य जिलो की सीमा के अन्तर्गत आने वाले जंगल के रास्तों को चिन्हित कर देवास व धार जिले की सीमा से जंगल के रास्तों से गांजे जैसे मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तत्वों की धरपकड़ करने के लिये थाना प्रभारी अपराध शाखा नलिन बुधोलिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर लगाया गया।
पुलिस टीम व्दारा द्वारा मुखबिरों के माध्यम से सूचना संकलित कर उदय नगर जिला देवास की ओर से आने वाले जंगल के रास्तों पर विशेष निगाह रखी जाने लगीजिसके परिणाम स्वरुप अपराध शाखा टीम की सूचना पर थाना खुड़ैल क्षेत्र में दिनांक 30.01.17 को पुलिस थाना खुड़ैल ने उदयनगर-कंपेल रोड पर ग्राम सनावदिया के पास अवैध गांजे की तस्करी करने व बेचने वाले दो तस्करों 1. छगन पिता जोगीलाल भिलाला निवासी ग्राम सिराली बीड़ थाना उदयनगर जिला देवास व 2. शेखर पिता आनंद गोस्वामी निवासी-देवगुराड़िया को मोटरसायकल से करीब 21 किलो गांजा लाते हुए पकड़ने में सफलता हासिल की।
                इसी प्रकार पुलिस थाना सिमरोल व्दारा भी अपराध शाखा टीम की सूचना पर ही थाना सिमरोल क्षेत्र में जिले की सरहद सीमा में तिंछा रोड़ घोसीखेड़ा जंगल में अवैध गांजे की तस्करी करने व बेचने वाले दो तस्करों 1. मनोहर पिता रामाजी निवासी ग्राम पिवड़ाय एवं 2. मांगीलाल पिता बद्रीलाल खाती निवासी कम्पेल को हीरोपुक मोटरसायकल से करीब 17 कि.ग्रा. अवैध गांजा लाते हुए पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। उक्त चारों गांजा तस्करों से कुल-38 कि.ग्रा. गांजा जप्त कर इनके विरूध्द पुलिस व्दारा 8/20 एन.ड.पी.एस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर इन्हे गिरप्तार किया गया है। इनमें गांजे का मुखय तस्कर छगन भीलाला है जिससे कड़ी पूछताछ की जा रही हैजिससे मादक पदार्थ के अन्य स्त्रोतों के बारे में ओर भी कई खुलासे हो सकते है। 

उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर के निर्देशन में चलाये जा रहे इस अभियान से जंगल के रास्ते आप-पास के जिलो से इंदौर शहर मे गांजा लाने वाले त्तत्वो में हडकंप मचा हुआ है। उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ने बताया कि, इन्दौर पुलिस द्वारा आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही की जाती रहेगी एवं शहर मे किसी भी स्थिति में गांजे व अन्य मादक पदार्थो का सेवन नहीं होने दिया जावेगा।


डकैती की योजना बनाते हुए, 6 बदमाश पुलिस थाना सदर बाजार की गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जे से एक देशी रिवाल्वर, एक तलवार, तीन छुरे, एक चाकू व दो चोरी की मोटर सायकलें बरामद


इन्दौर-दिनांक 30 जनवरी 2017- इंदौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए, प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। इसी परिपेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल व अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री रुपेश व्दिवेदी के मार्गदर्शन मेंकार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा डकैती की योजना बनाते हुए 6 बदमाशों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज श्रीमती वंदना चौहान की देखरेख में थाना क्षेत्र में सखत चैकिंग करते हुए, कडी कार्यवाही की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 29.01.17 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की भेरु बाबा मंदिर के पीछे नाले के पास मिलेट्री यार्ड मैदान मे 5-6 लोग बैठकर डकैती डालने की योजना बना रहे है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी सदर बाजार के नेतृत्व में पुलिस टीमे तत्काल मौके पर पहुंची तो, वहां पोलोग्राउण्ड मिलेट्री यार्ड मैदान नाले किनारे  6 व्यक्ति आपस मे चर्चा कर ईमली बाजार के अग्रवाल सेठ के घर पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, दबिश दी गयी तो उक्त 6 व्यक्ति दो मोटर साईकिलो पर बैठकर भागने लगे जिन्हे बमुश्किल घेराबंदी कर पकडा गया। बदमाशों ने पूछताछ पर अपना नाम-1. सुदीप पिता रमाकान्त उर्फ रामचन्द्र मिश्रा (22) निवासी  125 पाटनीपुरा इन्दौर, 2. नितिन उर्फ गोलू पिता लालचन्द उर्फ लालू सोंलकी (24) निवासी 89 रुस्तम का बगीचा इन्दौर, 3. शुभमपिता गिरजाशंकर तिवारी (22) निवासी 272/2 नेहरु नगर इन्दौर, 4.नीरज उर्फ निरु पिता शंभूनाथ वर्मा (27) निवासी 245 पाटनीपुरा इन्दौर, 5. धर्मेन्द्र पिता राधेश्याम वर्मा (30) निवासी  128 सोमनाथ की जूनी चाल इन्दौर तथा 6.ललित उर्फ टिंय्या उर्फ सुग्रीव पिता ओमप्रकाश गोमे (27) निवासी 83 अम्बेडकर नगर इन्दौर का होना बताया। आरोपियों की जामा तलाशी लेने पर सुदीप मिश्रा के कब्जे से एक देशी रिवाल्वर, ललित के कब्जे से एक लोहे की धारदार तलवार ,नितिन के पास से एक धारदार छूरा एवं शुभम के पास से एक धारदार छूरा, धर्मेन्द्र की पेंट की जेब से एक चाकू तथा नीरज के पास से एक छूरा प्राप्त हुआ आरोपियो से पूछताछ करने पर कबूला कि वो लोग ईमली बाजार में अग्रवाल सेठ के घर पर लूट करने की योजना बना रहे थे। 
आरोपियो का कृत्य धारा 399, 402 भादवि एवं 25 आर्मस एक्ट के तहत दंडनीय होने पर आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया। आरोपीगणो पास से मिलीं दो मोटर साईकिले चोरी की है, जिनमें से एक थाना एमजी रोड क्षेत्र से चुराई गई थी भी जप्त की गई है, जिनके संबंध जांच की जा रही है। सभी आरोपीयो के विरुद्ध लूट व चोरी जैसे गंभीर अपराधपूर्व से ही दर्ज है । आरोपी सुदीप के विरुद्ध कुल 5 अपराध , आरोपी नितिन उर्फ गोलू के कुल 11 अपराध , आरोपी शुभम तिवारी के कुल 4 अपराध , आरोपी नीरज उर्फ निरु के कुल 4 अपराध , आरोपी धर्मेन्द्र वर्मा 2 अपराध एवं आरोपी ललित उर्फ टिंय्या के कुल 7 अपराध पंजीबद्ध है ।

उक्त त्वरित व प्रभावी कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना सदर बाजार श्री महेन्द्रसिंह भदौरिया, उनि ध्यानेन्द्र सिंह, उनि एस.एस. निगवाल, प्रआर.908 रामेश्वर शर्मा, आर.1707 कमल, आर. 2021 चरणसिंह, आर. 3488 लोकेन्द्र, आर.3654 अमित पटेल तथा आर. 3481 राकेश साकेत की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।