Wednesday, January 11, 2017

'' 28 सड़क सुरक्षा सप्ताह-2017' ''अपनी सुरक्षा, परिवार की रक्षा, सड़क सुरक्षा पर ध्यान दें '' "Your safety , Secures your Family be cautious on Road "


सड़क दुर्घटनाओं के लिए मुखय रूप से युवा वर्ग जिम्मेदार है या नही ?

इन्दौर-दिनांक 11 जनवरी 2017-इन्दौर यातायात पुलिस द्वारा आज दिनांक 11.01.17 को प्रीतमलाल दुआ सभागृह में इंदौर शहर के चुनिन्दा 17 स्कूलों के जूनियर ग्रुप के बच्चों के  बीच ''सड़क दुर्घटनाओं के लिये मुखय रूप से युवा वर्ग जिम्मेदार है या नही'' विषय पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिानारायणा चारी मिश्र के मुखय आतिथ्य में किया गया। इस प्रतियागिता में विशेष अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो. युसुफ कुरैशी, श्री जगत नारायण जोशी, श्री प्रतीक श्रीवास्तव, श्री कैलाश शर्मा, आदी ग्रुप के चेयरमेन श्री प्रवीण भाई पटेल, सचिव श्री गौरव एरन उपस्थित रहे। सदन की अध्यक्षता यातायात विशेषज्ञ श्री जगत नारायण जोशी द्वारा की गयी। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुश्री आरती जादौन एवं सुश्री रूपिन्दर व्दारा तथा संचालन यातायात डीएस.पी. श्री अरविन्द तिवारी व्दारा किया गया। प्रतियोगिता स्थल पर 17 स्कूलों के चुनिन्दा 35 बच्चों व्दारा उत्साहपूर्वक भाग लेकर दिये गये विषय पर अपने उन्मुक्त विचार व्यक्त कर कई बार सदन में उपस्थित जनसमुदाय को करतल ध्वनि से गुदगुदाने पर मजबूर किया । प्रतियोगिता स्थल पर यातायात डीएसपी श्री प्रदीप सिंह चौहान, डीएसपी श्री गोविन्द बिहारी रावत, डीएसपी श्री आर.एन.त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार काकोड़िया तथा अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे । निर्णायक गण एवं अतिथिगणों के  व्दारा प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए, प्रतियोगिता के अन्त में निम्न प्रतियोगियों को प्रथम, व्दितीय, तृतीय तथा प्रोत्साहन पुरष्कार प्राप्त विजेताओं का चयन किया गया-
विषय के पक्ष में
                 प्रथम   :-     नूरवी भांड, डीपीएस इंदौर,
                 व्दितीय :-     राहुल मालवीय सिक्का सीनियर हा.से.स्कूल,
                 तृतीय  :-     श्रृष्टि परूलकर  लोकमान्य निकेतन तथा ?
                  प्रोत्साहन :-    खुशी बरमोटा सेंट अर्नाल्ड स्कूल को विजयी घोषित किया
 विषय के विपक्ष में
                प्रथम   :-      गरिमा दुबे, लोकमान्य विद्यानिकेत स्कूल
                व्दितीय:-              ओजस्वी खरे, रेयान इन्टरनेशनल स्कूल
               तृतीय  :-       प्रशिता दुबे, एडवांस अकेडमी
                प्रोत्साहन :-     श्रेया यादव, नेशनल पब्लिक स्कूल को विजयी घोषित किया 

                यातायात सप्ताह में लोक परिवहन चालकों के लिये अरिहन्त अस्पताल में ''प्राथमिक चिकित्सा'' का प्रशिक्षण कार्यक्रम दिया गया।  कार्यक्रम में लगभग 300 चालक शामिल हुये।  कार्यक्रम में अरिहन्त अस्पताल की ओर से डॉ तनेजा एवं उनकी टीम द्वारा वाहन चालकों को आपातकालीन स्थिति में घायलों को ''गोल्डन ऑवर'' में अस्पताल भेजकर घायलो की जान कैसे बचाई जा सके का प्रशिक्षण दिया गया । कार्यक्रम के दौरान फायर बिग्रेड के अधिकारियों द्वारा लाईव डेमो करके भी बताया गया ।

एन.सी.सी. के बच्चों ने संभाली यातायात व्यवस्था
एनसीसी के 100 बच्चों द्वारा रीगल चौराहा एवं शहर के प्रमुख चौराहों पर मानव श्रृखंला बनाकर उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विक्रम सिंह रधुवंशी के साथ यातायात व्यवस्था संभाली । 

मूक बधिर रैली
यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिये 200 मूक बधिर बच्चों, दिव्यांग बच्चों द्वारा राजबाडा से गांधी हॉल तक पैदलरैली निकाली गई । रैली में बच्चों के साथ शिक्षकगण एवं सागर एजुकेशन समूह के पदाधिकारी एवं इन्दौर यातायात पुलिस की ओर से उप पुलिस अधीक्षक श्री गोविन्द बिहारी रावत शामिल हुये ।

नुक्कड नाटक के साथ यातायात प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
                यातायात पुलिस द्वारा आयशर समूह एवं रिजर्व इन्दौर म.प्र. पुलिस सगंठन के सहयोग से राजबाडा पर 3 प्रमुख स्थानों पर नुक्कड नाटक का मंचन किया गया ।     
संगठन द्वारा इन्दौर जिले एवं ग्रामीण क्षेत्रों पर यातायात प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का प्रारंभ किया गया जिसमें विजय एजुकेशन एकेडमी के सहयोग से विभिन्न स्कूलों के 1,00,000 (एक लाख) बच्चों की यातायात जागरूकता परीक्षा आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है ।  जिसमें द्वितीय चरण में 30 स्कूलों में प्रश्नोत्तरी पेपर वितरित किये गये ।


                कार्यक्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर शहर, श्री हरिनारायणा चारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो. युसुफ कुरैशी, द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु, लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गइएवं उनके निर्देशन में श्री पकंज श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जिला इन्दौर, श्री प्रदीपसिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री आर.एन. त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक, श्री अरविन्द तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री गोविन्द बिहारी रावत के नेतृत्व में यातायात थाना पूर्व एम.टी.एच. कम्पाउण्ड में रोटरी क्लब के सहयोग से चालक परिचालकों का निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसका 100 चालक/परिचालकों ने लाभ उठाया ।
                इन्दौर यातायात पुलिस द्वारा लोक परिवहन चालकों के सहयोग से 200 वाहनों पर यातायात नियमों के बैनर लगाये गये और नापतौल विभाग के सहयोग से 107 ऑटो रिक्शा वाहनों को चैक किया गया जिसमें 9 ऑटो रिक्शा मानक अनुरूप न होने से वैधानिक कार्यवाही की गई। इस दौरान प्रतिदिन लोक परिवहन चालकों के नैत्र प्रशिक्षण निशुल्क करवाया जा रहा है ।  कृपया उक्त सुविधा का अधिकतम लाभ प्राप्त करें ।

इन्दौर यातायात पुलिस द्वारा कल प्रातः 10 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता, यातायात पार्क में आयोजित की जायेगी, जिसमें लगभग 2000 बच्चों के शामिल होने की संभावना है ।

इन्दौर पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि कृपया यातायात जागरूकता अभियान में अधिक से अधिक रूप से सहभागी बनकर, इन्दौर को यातायातहेतु सुरक्षित एवं दुर्घटना मुक्त शहर बनाने में अपना अभिन्न योगदान दें।







चेन स्नेचरों की गैंग, इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जे से दो लाख रूपयें मूल्य की 5 सोने की चेन बरामद


इन्दौर-दिनांक 11 जनवरी 2017-इन्दौर शहर में संपत्ति संबंधी अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इऩ्दौर शहर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों पर नजर रखते हुए, कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, इन्दौर पुलिस द्वारा चेन स्नेचरों की एक गैंग को 5 वारदातों में लूटी गयी, 5 सोने की चेन सहित पकड़नें में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 03.01.17 को दोपहर में लगभग तीन बजे पाटनीपुरा चौराहे पर अपने पति भानू जैन के साथ जा रही महिला पूजा जैन के गले से सोने की चेन, एक मोटर सायकल चालक छीनकर भागने लगा तो, उसके पति भानू जैन द्वारा उस बदमाश के पीछे दौड़ लगा दी। महिला के पति को इस प्रकार दौड़ते हुए देखकर, वहां बीट भ्रमण पर तैनात आरक्षक संजय तथा आर. करिअप्पा द्वारा भी उस बदमाश का पीछा किया गया और लोगों की मदद से उक्त बदमाश की घेराबंदी कर, चेन सहित उसे पकड़ा गया। पकड़े गये बदमाश ने अपना नाम विशाल पिता नेमीचंद यादव निवासी न्यू गौरी नगर इन्दौर बताया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य साथियों के बारें में बताया। उक्त जानकारी के आधार पर घटित अपराधों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शनमें अति. पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित कर, आरोपियों को पकड़ने व अन्य वारदातों के बारें में पता लगाने के लिये लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी विशाल यादव से पूछताछ करने पर उसने अपनी गैंग का कार्य क्षेत्र पुलिस थाना हीरा नगर, पलासिया, कनाड़िया, सदर बाजार तथा तुकोगंज का होकर, इन्ही क्षेत्रों में वारदातों को अंजाम देना बताया। अपने गैंग के साथियों के संबंध में एक विधि विवादित किशोर सहित थाना हीरा नगर क्षेत्र में रहने वाले जग्गु परिहार तथा शुभम जतेरिया का नाम मुखय रूप से बताया गया।
                आरोपी विशाल यादव से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना हीरा नगर, पलासिया तथा कनाड़िय़ा को आरोपियो कें संबंध में जानकारी दी गयी। पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 9.01.17 को आरोपी जगदीश उर्फ जग्गु पिता चैनसिंह परिहार निवासी गौरी नगर इन्दौर तथा विधि विवादित बालक को पकड़कर पूछताछ की गयी तो इन्होने दिनांक 17.09.2016 की शाम 19.00 बजे सुंदर नगर में रहने वाली अनोखीबाई नाम की महिला की सोने की चेन लूटना स्वीकार किया, जो पुलिस थाना हीरानगर के अप. क्रं.415/16 पर पंजीकृत थी। पुलिस द्वारा आरोपी जग्गु से उक्त सोने की चेन बरामद की गयी।
                पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 10.01.17 को आरोपी शुभम जतेरिया निवासी गौरी नगर को पकड़कर पूछताछ की गयी तो उसने अपने साथी जग्गु परिहार के साथ थाना कनाड़िया में वर्ष 2015 में फरवरी माह में महावीर तोतला नगर एवं बंगाली चौराहे से मोटर सायकल पर सवार होकर, दो महिलाओं की चेन लूटना स्वीकार किया गया। आरोपी जग्गु की निशानदेही पर उक्त दोनों चेन बरामद की गयी है। आरोपियों द्वारा उक्त चेन उक्त दिनांक को महिला रूक्मणी देवी जब शादी के कार्यक्रम से वापस लौट रही थी तब बंगाली चौराहे पर उनके गले से चेन लूट ली थी तथा इसी प्रकार दूसरी घटना में महिला गीतांजली जब अपनी बेटी को लेने जा रही थी तभी महावीर तोतला नगर पर शाम 5.00 बजे उनकी चेन छीनकर भाग गये थे।
                आरोपी जग्गु परिहार द्वारा पुलिस थाना पलासिया क्षेत्र में भी मई 2016 में एक महिला की चेन लूटना स्वीकार किया है। महिला मीरा जैन मई 2016 में जब गोयल नगर स्थित मंदिर के दर्शन करने जा रही थी, उसी समय आरोपी द्वारा मोटर सायकल पर सवार होकर, उक्तमहिला की चेन झपट ली थी। पुलिस द्वारा विधि विवाादित किशोर सहित अन्य तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
आरोपी विशाल यादव उक्त गैंग का सरगना है, ये सभी अपनी नशे की आदतों व अन्य शौक को पूरा करने के लिये वारदात करते थे। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से लगभग दो लाख रूपयें मूल्य की 5 सोने की चेन बरामद की गयी है।

उक्त चेन स्नेचर गैंग को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करने वाली संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही है। उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आरक्षक संजय एवं करिअप्पा को, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा पुरस्कृत किया गया है तथा शेष टीम को भी उचित पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 79 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर 11 जनवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 10 जनवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 54 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

08 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
      
11 गैर जमानती,  25 गिरफ्तारी तथा 92 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 11 जनवरी 2017-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 जनवरी 2017 को 11 गैर जमानती वारण्ट, 25 गिरफ्तारी तथा 92 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 जनवरी 2017- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2017 को 22.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिज्जू खेडी कांकड, तथा राहुल गांधी नगर, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, बिज्जू खेडी निवासी तूफान सिंह पिता महरवान सिंह राजपूत तथा राहुल गांधी नगर निवासी पाण्डू पिता सरवन राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2100 रूपये कीमत की 42 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 जनवरी 2017- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2017 को 20.05बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रकाश पेट्रोल पंप के पास देवास नाका, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, बकरा मण्डी बंजारा कॉलोनी सांझी देहडा थाना किशोरपुरा कोटा राजस्थान निवासी इमरान पिता अनवर खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2017 को 14.20 बजे, श्रद्धानंद मार्ग सुलभ कॉम्पलेक्स के पास, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 30/4, बोहरा मस्जिद के पास छावनी, इंदौर निवासी लोकेश उर्फ लोकेन्द्र पिता आनंदराव शिकरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 11 जनवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 10 जनवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 25 आरोपियों को गिरफ्‌तार कियागया जिसके अंतर्गत-

07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 11 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 जनवरी 2017 को 07 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 जनवरी 2017- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2017 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपीके धर के पास पंचायत क्षेत्र गांधीनगर, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, बिज्जू यादव का मकान सरकारी स्कूल के पीछे घाटी के पास पंचायत क्षेत्र इंदौर निवासी सोनू उर्फ काला पिता करण सिंह कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 14 हजार 400 रूपये कीमत की 54 लीटर बल्क अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2017 को 18.00 बजे, ग्राम पिपल्दा कम्पेल रोड, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, मुकेश पिता रणछोड मण्डलोई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।

       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, January 10, 2017

'' 28 सड़क सुरक्षा सप्ताह-2017'' ''अपनी सुरक्षा, परिवार की रक्षा, सड़क सुरक्षा पर ध्यान दें '' "Your safety , Secures your Family be cautious on Road "


सड़क दुर्घटना में कैसे बचाये जान

इन्दौर-दिनांक 10 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस के यातायात सप्ताह में आज दिनांक 10 जनवरी 2016 को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, इन्दौर जोन इन्दौर श्री अजय शर्मा द्वारा लोक परिवहन चालकों के लिये अरिहन्त अस्पताल में ''प्राथमिक चिकित्सा'' का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।  कार्यक्रम में लगभग 200 चालक शामिल हुये। इस कार्यक्रम में अरिहन्त अस्पताल की ओर से डॉ तनेजा एवं उनकी टीम द्वारा वाहन चालकों को आपातकालीन स्थिति में घायलों को ''गोल्डन ऑवर'' में हॉस्पिटल भेजकर घायलो की जान कैसे बचाई जा सके का प्रशिक्षण दिया गया ।  कार्यक्रम के दौरान यातायात के अधिकारियों एवं चिकित्सों की टीम द्वारा चालकों के प्रश्नों के उत्तर भी दिये गये । इस कार्यशाला का समापन पुलिस उप महानिरीक्षक, इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा किया गया ।

यातायात सायकल रैली एवं नुक्कड नाटक के साथ यातायात प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
               
                इन्दौर यातायात पुलिस द्वारा आयशर समूह एवं रिजर्व इन्दौर म.प्र. पुलिस सगंठन के सहयोग से फूटी कोठी से विदुर नगर तक सायकल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का शुभारंभ उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रामनारायण त्रिपाठी द्वारा किया गया। रैली पश्चात्‌ विदुर नगर में यातायात सॉप-सीढी का आयोजन किया गया, जिसमें  प्रथम स्थान हम्टी डम्टी स्कूल, द्वितीय एमपी पब्लिक स्कूल एवं तृतीय स्थान साई बाबा हा.से. स्कूल के विघार्थी रहे।
                संगठन द्वारा इन्दौर जिले एवं ग्रामीण क्षेत्रों पर यातायात प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का प्रारंभ किया गया जिसमें विजय एजुकेशन एकेडमी के सहयोग से विभिन्न स्कूलों के 1,00,000 (एक लाख) बच्चों की यातायात जागरूकता परीक्षा आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें प्रथम चरण में 20 स्कूलों में प्रश्नोत्तरी पेपर वितरित किये गये।
                यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिये 2 मूक बधिर बच्चों, दिव्यांग बच्चों एवं आर.आई ग्रुप के बच्चों द्वारा 3 प्रमुख स्थानों पर नुक्कड नाटक का मंचन किया गया ।       
                कार्यक्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर शहर, श्री हरिनारायणा चारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय जिला इन्दौर श्रीमो. युसुफ कुरैशी, द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु, लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई एवं उनके निर्देशन में श्री पकंज श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जिला इन्दौर, श्री प्रदीप सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री आर.एन. त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक, श्री अरविन्द तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री गोविन्द बिहारी रावत के नेतृत्व में यातायात थाना पूर्व एम.टी.एच. कम्पाउण्ड में रोटरी क्लब के सहयोग से चालक परिचालकों का निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसका 87 चालक/परिचालकों ने लाभ उठाया ।
यातायाता पुलिस द्वारा लोक परिवहन चालकों के सहयोग से 100 वाहनों पर यातायात नियमों के बैनर लगाये गये और नापतौल विभाग के सहयोग से 89 ऑटो रिक्शा वाहनों को चैक किया गया जिसमें 9 ऑटो रिक्शा मानक अनुरूप न होने से वैधानिक कार्यवाही की गई। इस दौरान प्रतिदिन लोक परिवहन चालकों के नेत्र प्रशिक्षण निशुल्क करवाया जा रहा है।  कृपया उक्त सुविधा का अधिकतम लाभ प्राप्त करें ।
                यातायात पुलिस द्वारा कल प्रातः 11 बजे से वाद-विवाद प्रतियोगिता प्रीतमलाल दुआ सभागृह में आयोजित की जायेगी। रीगल चौराहेएवं प्रमुख मार्गो पर आमजनता द्वारा यातायात व्यवस्था को संभालने में सहयोग दिया जायेगा ।

इन्दौर पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि कृपया यातायात जागरूकता अभियान में अधिक से अधिक रूप से सहभागी बनकर, इन्दौर को यातायात हेतु सुरक्षित एवं दुर्घटना मुक्त शहर बनाने का प्रयास करें।

Police Officer of The Week 10-01-17


अपहरण के प्रकरण का, ईनामी बदमाश, पुलिस थाना कनाडिया की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 10 जनवरी 2017- पुलिस थाना कनाड़िया क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 28.11.16 को हरका बहादुर पिता बलबहादुर बस्नेत निवासी आमजुली आसाम हाल निवासी संजय अग्रवाल का मकान संजनापार्क इन्दौर के द्वारा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, जहां पर वह रहता है, वही पर उत्तर प्रदेश का इदरिश पिता इंतिजा कारपेंटरी का काम करता था, जो फरियादी की नाबालिक भानजी जो कि आसाम से मेहमान के रूप में आई थी का अपहरण कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना कनाडिया द्वारा अप. क्रं 471/16 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। 
             प्रकरण में नाबालिक के अपहरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र द्वारा आरोपी व नाबालिक की शीघ्र पतारसी कर, आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राकेश कुमार सिह के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक खजराना श्री गोपाल धाकड के देखरेख में, पुलिस थाना कनाडिया की टीम गठित कर, अपहर्ता नाबालिक एवं अपहरणकर्ता इदरिश की पतारसी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा सघन खोजबीन की गई व आरोपी का पूर्व इतिहास भी खंगाला गया तथा क्राईम ब्रांच की टेक्निकल टीम की मदद ली गई, जिस पर आरोपी इदरिश का लोकेशन खंडवा मे होना पता चला। जब पुलिस टीम खंडवा पहुंची तो ज्ञात हुआ की आरोपी अपना मोबाईल फोन खंडवा मे नोटबंदी के बहाने खुल्ले पैसो का बहाना बनाकर मोबाईल फोन बेचकर किसी ट्रेन मे बैठकर चला गया।
पुलिस टीम को पतारसी के दौरान आरोपी के द्वारा पूर्व मे कटनी एवं मुम्बई मे काम करने के ठिकानो के बारें मे भी पता चला, जहां पर खोजबीन की गयी परन्तु कोई सुराग नही मिलने पर इन्दौर पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5,000 रुपये का नगद ईनाम घोषित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे पुलिस थाना कनाडिया की एक टीम को आरोपी के निवास ग्राम तरैनी थाना महुली जिला संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश की ओर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा गोपनिय रुप से उत्तर प्रदेश मे आरोपी इदरिश के माता पिता से मिलने आने वालो के बारे मे जानकारी एकत्रित करना शुरु की तो ज्ञात हुआ कि आरोपी इदरिस ने नाबालिक को अपहरण कर विद्यानगर खलीलाबाद मे कही रह रहा है। पुलिस टीम ने खलीलाबाद मे पहुंचकर आरोपी इदरिश कारिश्तेदार बनकर लोगो को अपह्‌त नाबालिक एवं अपहरणकर्ता इदरिश का फोटो दिखाकर पूछताछ की तो पता चला की आरोपी रेल्वे स्टेशन तरफ घुमता फिरता देखा गया ह। उक्त जानाकरी पर पुलिस टीम द्वारा खलीलाबाद रेल्वे स्टेशन से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाबालिक को आरोपी इदरिश की चंगुल से मुक्त कर थाने लेकर आये। आरोपी को नाबालिक का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप मे धारा 363,366,376,भादवि एवं 7/8 लैंकिग अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 के अंतगर्त गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहा से आरोपी को जेल भेजा गया है।

उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कनाड़िया श्री जगदीश गोयल के नेतृत्व में सउनि सुनिल रैकवार, आऱ. 81 नरेन्द्र तथा आऱ. 2124 बालूसिह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 93 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 10 जनवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 09 जनवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 49 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

04 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
               
06 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 90 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 10 जनवरी 2017-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 जनवरी 2017 को 06 गैर जमानती वारण्ट, 18 गिरफ्तारी तथा 90 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 09 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 10 जनवरी 2017-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2017 को 16.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कन्नू पटेल की चाल कॉम्पलेक्स के पास, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले राजू पिता दमोदर रायकवार, लक्ष्मण पिता बिठ्‌ठल जगताप, अशोक पिता दगडू पाटिल, चिमनलाल पिता गोविन्द सोनी, कमलेश पिता हरीश राजपूत तथा नंदकिशोर पिता राम अवतार यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3290 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2017 को 21.00 बजे, शर्मा चाट हाउस के सामने मेन रोड ऊषागंज छावनी, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्तमिले  ऊषागंज छावनी, इंदौर निवासी राम पिता भगवानदास सिलावट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2017 को 20.35 बजे, 4, मंगलसिटी के पीछे मैदान के पास, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 130 सुखलिया, मेन रोड, इंदौर निवासी शैलेन्द्र पिता रामकिशन पगारे तथा 130, शीतल नगर, इंदौर निवासी विनय जायसवाल पिता नंदकिशोर जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 10 जनवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 09 जनवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 44 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

04 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशगिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी तथा 46 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 10 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 जनवरी 2017 को 12 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी तथा 46 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिले 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 10 जनवरी 2017-पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2017 को 16.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कृष्णा ओंटकर के मकान केआगे कंज मोहल्ला बियाबानी से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले अनिल पिता प्रभुलाल कंजर तथा कृष्णा पिता प्रहलाद ओटकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 जनवरी 2017- पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महू थाना क्षेत्रान्तर्गत पीठ रोड शमशान के पास महू तथा ओडी धारनाका महू, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, पीठ रोड निवासी मन्नू उर्फ कन्हैयालाल वर्मा तथा पेंशनपुरा निवासी शंकर उर्फ अय्या पिता श्रीराम कश्यप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 09 हजार 750 रूपये कीमत की 205 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।