Thursday, December 15, 2016

अश्लील मैसेज व फोटो भेजकर परेशान करने वाला, मनचला वी केयर फोर यू द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर 15 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक महिला को अनावश्यक अश्लील मैसेज व फोटो भेजकर परेशान करने वाले, मनचले को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना छत्रीपुरा क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने शिकायत दर्ज कराई कि, मेरे मोबाईल पर व्हाट्‌सअप पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील फोटो/विडीयों भेजकर परेशान कर रहा है। यह बात मैने अपने पति को बतायी तो, पति ने उक्त अज्ञात व्यक्ति को मोबाइल पर बात करने पर वह पति से गाली-गलौच कर रहा है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, उक्त मोबाईल धारक आरोपी आशीष पिता मिट्‌ठूलाल चौरसिया (20) निवासी कुशवाह नगर इन्दौर को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़कर, पुलिस थाना छत्रीपुरा के सुपुर्द किया गया है, जिस पर आरोपी आशीष के विरूद्ध अप. कं. 275/16 धारा 507,509, भादवि काअपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे मान. न्यायालय पेश किया जायेगा। 

उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वी केयर फोर यू टीम की सराहनीय भूमिका रही।


महिला की हत्या का पर्दाफाश, आरोपीगण पुलिस थाना द्वारकापुरी की गिरफ्त में, दोनों पुरूष मित्रों ने ही की थी गला दबाकर हत्या


इन्दौर-दिनांक 15 दिसम्बर 2016-दिनांक 13.12.16 को मनोज वाधवानी ने अपने साथी जयकिशन कुरील एवं एक अपनी महिला मित्र सुषमा अवस्थी निवासी महेशनगर के लाश के साथ थाना द्वारकापुरी पर आकर महिला की मौत हो जाने के सम्बन्ध में रिपोर्ट की थी। उक्त सूचना पर पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा मर्ग कायम कर जांच की गयी। जांच के दौरान शार्ट पी.एम. रिपोर्ट के आधार पर आरोपीगण मनोज बाधवानी व जयकिशन कुरील के विरुद्ध अप.क्र. 382/16 धारा 302, 34 भादवि का अपराध दिनांक 14.12.16 को पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान आरोपीगण से गहन पूछताछ की गयी जिसमें आरोपियों ने स्वीकार किया कि दिनांक 12.12.16 की रात्रि में आरोपियों एवं उसकी महिला मित्र ने साथ में शराब पी और खाना खाया तथा शराब पीने के बाद नशे में विवाद होने से दोनों आऱोपियों ने मृतिका का गला दबा कर हत्या कर दी।
आरोपीगण मनोज वाधवानी एवं जयकिशन कुरील के द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर उन्हे आज दिनांक 15.12.16 को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपीगण के सम्बन्ध में अन्य साक्ष्य एकत्रित करने हेतु विवेचना की जारही है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारकापुरी श्री राजीव त्रिपाठी व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 109 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 15 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 14 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 58 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

17 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 14 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती वारण्ट, 21 गिरफ्तारी तथा 91 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 15 दिसम्बर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 दिसम्बर 2016 को 18 गैर जमानती वारण्ट, 21 गिरफ्तारी तथा 91 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 15 दिसम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 14 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 51 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 14 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 संदिग्धबदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
03 गैर जमानती, 38 गिरफ्तारी तथा 110 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 15 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 दिसम्बर 2016 को 03 गैर जमानती, 38 गिरफ्तारी तथा 110 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

               
जुआ खेलते हुये मिले 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 15 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 14 दिसम्बर 2016 को 20.25 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर मेजिक स्टेण्ड सागोर रोड बेटमा, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले अज्जू उर्फ आशीष पिता जगदीश सैन, झुमरी पिता बाबू लोहार तथा लाला पिता रघुनाथ कुमरावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 150 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरणपंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 दिसम्बर 2016- पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 14 दिसम्बर 2016 को 12.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नहर पुलिया के पास ग्राम मलंडी, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, ग्राम मलेंडी निवासी दिनेश पिता मिश्रीलाल भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 07 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 14 दिसम्बर 2016 को 22.45 बजे, न्यू अनमोल ढाबा एबीरोड, राऊ, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यूनाइटेड पेट्रोप पंप के पास निवासी सुबह्‌मण्यम पिता दादी सेट्‌टी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 02 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



Wednesday, December 14, 2016

पुलिस थाना महूं का शातिर बदमाश राकेश उर्फ डॉन, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध


इन्दौर-दिनांक 14 दिसम्बर 2016-उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में, इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना महूं द्वारा थाना क्षेत्र के शातिर बदमाश राकेश उर्फ डॉन पिता सुंदरलाल खटीक (40) निवासी गुजरखेड़ा थाना महूं, इन्दौर को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्‌तार किया गया है।
            पुलिस थाना महूं का शातिर बदमाश राकेश उर्फ थानाक्षेत्र का कुखयात बदमाश होकर, क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।  आरोपी राकेश उर्फ डॉन के विरूद्ध झगड़ा, मारपीट, लूट, छेड़छाड, अवैध वसूली, अवैध शराब बेचने व हत्या के प्रयास आदि जैस करीब 28 अपराधिक प्रकरण विभिन्न थानों में पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है तथा उक्त आरोपी आदतन अवैध शराब का व्यापार करता है, जिससे इसके विरूद्ध आबकारी थाने पर भी अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण जिलादण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा उक्त आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी राकेश उर्फ डॉन को पुलिस थाना महूं द्वारा आज दिनांक 14.12.16 को गिरफ्‌तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा जा रहा है।

उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महूं श्री प्रमोद साहू व उनकी टीम के सउनि महेश श्रीवास्तव, प्रआर. हुकुम शर्मा, आर. नरेन्द्र मंडलोई तथा आर. जगदीश मीणा की सराहनीय भूमिका रही।


सक्रिय व प्रभावी चैकिंग कर, अवैध पिस्टल व चोरी की गाड़ी सहित आरोपियों को पकड़ने वाले आरक्षको को, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा नगद पुरस्कार


इन्दौर-दिनांक 14 दिसम्बर 2016-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतुउप पुलिस महानिरीक्षक इऩ्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्रा द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, क्षेत्र में सघन चैंकिग कर, पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए, कार्यवाही करने के निर्देश जिले के सभी अधिकारियों को दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना खजराना एवं पुलिस थाना राऊ के आरक्षकों द्वारा क्षेत्रमें सक्रियता व प्रभावी रूप से चैकिंग करते हुए, चोरी की दो मोटर सायकल व दो अवैध पिस्टल सहित आरोपियों को पकड़नें में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 
पुलिस थाना खजराना क्षेत्र में कल दिनांक 13.12.16 को थाना प्रभारी खजराना श्री अरविन्द सिंह तोमर के साथ सउनि के.एस.खरते, आर. 3730 दीपक व आर. 3725 अर्जुन की टीम द्वारा सघन चैंकिग की जा रही थी। रात्रि में चैकिंग के दौरान राकुट स्कूल के पास आऱ. दीपक व आर. अर्जुन द्वारा एक संदिग्ध मोटर सायकल यामाहा एफ.जेड क्र. एमपी-09/एमसी-0966 को रोककर तलाशी ली तो एक देशी हाथ की बनी हुई पिस्टल जिसकी ग्रीप लकडी की बनी हुई हैं मिली। पुलिस द्वारा आरोपी अरबाज उर्फ हारीश खान पिता आबीद खान उम्र 20 साल नि. महुपुरा पटेल वाडी शाजापुर थाना कोतवाली हाल पीर गली अन्ना पान वाले का मकान एम.जी.रोड इन्दौर को पकड़ा और मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ करने पर वह चोरी की पायी गयी। पुलिस थाना खजराना द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर, उनसे अवैध पिस्टल व चोरी की मोटर सायकल जप्त की गयी है।
इसी प्रकार पुलिस थाना राऊ क्षेत्र में थाना प्रभारी राऊ श्री विजय सिसोदिया के मार्गदर्शन में आर. 2220नाहरसिंह एवं आर. 3607 वीरेन्द्र द्वारा रात्रि में 12.00 बजे से प्रातः 08.00 बजे तक पीथमपुर टोल नाका पर चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान दोनों आरक्षकों द्वारा मोटर सायकल क्रं एमपी-09/एलई-6715 पर जा रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर, तलाशी ली तो पीछे बैठे व्यक्ति के पास एक अवैध पिस्टल मिली तथा मोटर सायकल के संबंंध में पूछताछ करने पर वह भी थाना भंवरकुआं के एक अपराध में चोरी की गयी पायी गयी। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके, उनसे अवैध पिस्टल व चोरी की मोटर सायकल जप्त की गयी है।
इस प्रकार पुलिस थाना खजराना के आर. 3730 दीपक व आर. 3725 अर्जुन तथा पुलिस थाना राऊ के आर. 2220 नाहरसिंह एवं आर. 3607 वीरेन्द्र द्वारा सजगता एवं सक्रियता के साथ प्रभावी रूप से कार्यवाही कर, आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कार्य किया गया है। इनके उत्साहवर्धन हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा चारों आरक्षकों को 5-5 हजार के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 55 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 14 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 13 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 20 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 03 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 13 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 03 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती वारण्ट, 08 गिरफ्तारी तथा 68 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 14 दिसम्बर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 दिसम्बर 2016 को 02 गैर जमानती वारण्ट, 08 गिरफ्तारी तथा 68 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 14 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 13 दिसम्बर 2016 को 15.30 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर आईल मिल भेरूबाबा मंदिर के पास इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले फिरोजगांधी नगर निवासी नारायण पिता बदलू कुमायु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 दिसम्बर 2016- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 13 दिसम्बर 2016 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 138 अलवासा,इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले राहुल पिता जयराम चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रूपये कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 13 दिसम्बर 2016 को 15.30 बजे, बिज्जू खेडी लसूडिया, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, इन्द्रानगर निवासी राजेन्द्र राजपूत पिता राधेलाल राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 13 दिसम्बर 2016 को 22.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, कुशवाह नगर चौराहा, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 118 राधाकृष्ण नगर निवासी धमेन्द्र पिता अवधराम चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 दिसम्बर 2016 को 16.00 बजे, राकुडी स्कूल के पास खजराना, इंदौर सेअवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, महुआ पटेलपुरा शाजापुरा निवासी अरभाज उर्फ हरीश पिता आबिद खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक पिस्टल जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 14 दिसम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 13 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 35 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 13 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मककार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी तथा 109 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 14 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 दिसम्बर 2016 को 07 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी तथा 109 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


       

Tuesday, December 13, 2016

बाउंड ओवर का उल्लघंन करने वाला शातिर बदमाश, धारा 122 जा.फौ. के तहत, पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा गिरफ्तार


 इन्दौर-दिनांक 13 दिसम्बर 2016-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत, इनकी अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये अपराधियों के विरूद्ध धारा 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर सर्शत बाउण्ड ओव्हर कराया जा रहा है तथा इसका उल्लघंन करने वाले अपराधियों के विरूद्ध धारा 122 जा.फौ. के तहत कार्यवाही के निर्देश, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा दिये गये है।
            उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल व अति.पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री रूपेश कुमार द्विवेदी एवं नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री सुनील कुमार पाटीदार के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा बाउण्ड ओव्हर का उल्लघंन कर, अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले बदमाश सलीम पिता मुनव्वर खान निवासी सहयोगनगर इंदौर को पकड़ा गया है। आरोपी की अपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने हेतु प्रतिबंधात्मक धारा 110 सीआरपीसी. की कार्यवाही की जाकर 6 माह की अवधि का अंतिम रूप से बाउण्ड ओवर किया गया था साथ ही आरोपी को उक्त आदेशानुसार आगाह किया गया था आदेश की अव्हेलना की दशा में सीआरपीसी 1973 की धारा 122 के तहत कार्यवाही की जावेगी। फिर भी उक्त बदमाश के द्वारा उक्त बाउंड ओवर की शर्तो का उलंघन्न कर पूनः अपराध घटित किया गया, जिससे इसके विरूध्द धारा 122 सीआरपीसी की कार्यवाही की जाकर मान. न्यायालय पेश किया गया जहा से उक्त बदमाश का जेल बारंट प्राप्त होने से जेल दाखिल कराया गया।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर व उनकी टीम के उनि. विशाल यादव, आर. आरिफ तथा आर. पंकज की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 43 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर 13 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 30 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

16 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती वारण्ट, 04 गिरफ्तारी तथा 34 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13 दिसम्बर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 दिसम्बर 2016 को 01 गैर जमानती वारण्ट, 04 गिरफ्तारी तथा 34 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 13 दिसम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 13 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

03 आदतन व 03 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतनव 03 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी तथा 41 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 दिसम्बर 2016 को 03 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी तथा 41 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 12 दिसम्बर 2016 को 22.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, रीजनल पार्क गेट के सामने आम रोड, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ग्राम मोरिया जिला सागर हाल पिपलिया पाला निवासी राम मिलन पिता राम सिंह विश्वकर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयीहै।