Thursday, December 8, 2016

सुनसान इलाके में लोगों से लूट करने वाले दो आरोपी, पुलिस थाना चंदन नगर की गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जे से लूटे गये दो सोने के मंगलसूत्र तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद


इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2016-इन्दौर शहर में चोरी, नकबजनी व लूट आदि की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इऩ्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्रा द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, चोरी व नकबजनी के पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों पर नजर रखते हुए, कार्यवाही करने के निर्देश जिले के सभी अधिकारियों को दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा सुनसान इलाके में महिलाओं से लूट करने वाले दो आरोपियों को पकड़नें में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्र में चोरी व लूट आदि की वारदातों के अपराधियों की धरपकड़ हेतु अति.पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री रूपेश कुमार द्रिवेदी व नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री सुनील कुमार पाटीदार के निर्देशन में पुलिस थाना चंदन नगर की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, दोसंदिग्घ पुरूषों को पकड, जिन्होने पूछताछ में सुनसान स्थानों की रेकी कर रास्ते से निकलने वाली महिलाओं को निशाना बनाकर, बाईक से जेवर आदि लूट करना स्वीकार किया है। दोनों आरोपियो ंके नाम 1. संगीत पिता रमेश भील (20) निवासी ग्राम देवली जिला धार हाल मुकाम ग्वाला कालोनी झोपड़पट्टी इंदौर  तथा 2. संदीप पिता ठाकुर भील (20) निवासी ग्राम बडकच्छ थाना टांडा जिला धार हाल मुकाम लाबरिया भैरू कंजर मोहल्ला इंदौर है। उक्त आरोपियों द्वारा दोपहर व शाम के समय सूने स्थानों पर भम्रण करने वाली महिलाओं को अपना निशाना बनाकर उनके गले में पहने सोने की चेन व मंगलसूत्र लूट कर भाग जाते थे। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से लूटे गये सोने के दो मंलगसूत्र कुल किमती 75,000/-रूपये तथा घटना में प्रयुक्त यामाहा मोटरसाईकिल बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अन्य वारदातों एवं इनके अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

    उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर व उनकी टीम के उनि बी.एस. सिकरवार, सउनि. कैलासजाट, आर. पंकज सांवरिया तथा आर. संजीव शर्मा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


दो नकबजन, चोरी के माल-मश्रुका सहित, पुलिस थाना विजय नगर की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2016-इन्दौर शहर में चोरी एवं नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इऩ्दौर शहर द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, चोरी व नकबजनी के पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों पर नजर रखते हुए, कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना विजय नगर द्वारा दो नकबजन को चोरी के माल मश्रुका सहित पकड़नें में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना विजयनगर पर दिनांक29.04.16 को फरियादी दिनेश पिता गुलाब सिह राजोरियो निवासी बी-74 सार्थक नगर सावेर रोड इन्दौर हाल मुकाम 39 चित्रानगर इन्दौर ने उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि वह मार्केटिग के काम से बाहर जाने के लिये, घर पर ताला लगा कर गया था एवं घर वापस साय 8.30 बजे आकर देखा तो कोई अज्ञात बदमाश घर का ताला तोडकर घर से आलमारी मे रखे सोने-चांदी के जेवरात, 2000 रू. नगद चुरा कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना विजयनगर द्वारा अप. क्र. 408/16 धारा 454,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर नियत्रंण हेतु, नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय नगर के नेतृत्व में टीम गठित कर, इस प्रकार की वारदातों में संलिप्त रहने वाले अपराधियों एवं संदिग्धों पर नजर रखने हेतु लगाया गया। 
पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में संदेही सलमान पिता नसरूद्दीन खान (21) निवासी 485 कृष्णबाग कालोनी इन्दौर की पतारसी के लिये कृष्णबाग कालोनी पहुचे तो मुखबिर द्वारा सूचना मिली की बर्फानी धाम के पास दो संदिग्ध लड़के खडे हुए है, जो इस घटना से संबंधित है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौकेपर पहुंची, जहां दो लड़के दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया। पूछताछ पर उन्होने अपने नाम 1. सलमान पिता नसरूद्दीन खान (21) निवासी 485 कृष्णबाग कालोनी इन्दौर तथा 2.  विनोद पिता सुखराम राणे (21) निवासी 66 मुमताज बाग कालोनी खजराना रिंग रोड इन्दौर बताया। पूछताछ पर इन्होने अपना जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपियों कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, 6 मोबाईल सहित कुल 90,000 रू का माल-मश्रुका बरामद किया गया है। चोरी गये मश्रुका के बारे में पृथक-पृथक पूछताछ करते अलग अलग समय में अलग अलग स्थानो से मकान का ताला तोडकर चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अन्य प्रकरणों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय नगर श्री प्रशांत यादव के नेतृत्व में उनि एम.एल. अहिरवार, सउनि ए.एस. राजपूत, प्रआर. 2871 सुरेश भतकारे, आर. 1688 सत्येन्द्र सिंह, आर. 3472 संजय सिंह तोमर, आर. सौरभ सिंह तथा आर. लोकेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 74 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 08 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) के मार्गदर्शन में कल दिनांक 07 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 34 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती वारण्ट, 20 गिरफ्तारी तथा 84 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहरमें विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 दिसम्बर 2016 को 02 गैर जमानती वारण्ट, 20 गिरफ्तारी तथा 84 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिले 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2016 को 17.00 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर नाले के पास चाय की गुमटी के पीछे, देवास नाका, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले मोकम सिंह पिता अंतर सिंह सिसोदिया तथा नंनू उर्फ नंदकिशोर वर्मा पिता अयोध्या प्रसाद वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6470 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2016 को 16.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना केआधार पर, जाली वाला कुंआ स्वर्ण बाग कॉलोनी, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, यही के रहने वाले रवि पिता बाबूलाल परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके के कब्जे से एक कटार जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 08 दिसम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 07 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 40 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

10 आदतन व 03 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन व 03 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 96 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 दिसम्बर 2016 को 02 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 96 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



Wednesday, December 7, 2016

पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) द्वारा ली गयी कार्यलयीन अधिकारियों/कर्मचारियों की बैठक



इन्दौर-दिनांक 07 दिसम्बर 2016-आज दिनांक 07.12.16 को पुलिस कंट्रोल रूम सभागार इन्दौर में नवागत पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इन्दौर, श्री मोहम्मद युसूफ कुरैशी द्वारा कार्यलयीन अधिकारियों/कर्मचारियों की बैठक ली गयी। उक्त बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इन्दौर सुश्री अंजना तिवारी तथा समस्त कार्यलयीन स्टाफ उपस्थित रहें। नवागत पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त कार्यलयीन स्टाफ को पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के बारें में बताते हुए, वर्ष 2016 के समस्त लंबित कार्यो को माह दिसम्ब-2016 के अंत तक पूर्ण करने हेतु विशेष रूप से निर्देश दिये गये। इसके साथ ही कार्यलयीन स्टाफ अपने कार्य को लेकर किसी प्रकार की परेशानी व्यक्त न करें व अपना कार्य लगन व ईमानदारी के साथ करें, इसका भी विशेष ध्यान रखने की समझाईश दी गयी।

शातिर वाहन चोर, चोरी के 8 दोपहिया वाहनों सहित, पुलिस थाना खजराना की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 07 दिसम्बर 2016-इन्दौर शहर में वाहन चोरी एवं नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इऩ्दौर शहर द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, चोरी व नकबजनी के पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों पर नजर रखते हुए, कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना खजराना द्वारा एक शातिर वाहन चोर को चोरी के 8 दोपहिया वाहनों सहित पकड़नें में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना खजराना क्षेत्र मे बढ़ती वाहन चोरियों की रोकथाम हेतु अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व, जोन-01 के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी खजराना व उनकी एक टीम गठित कर कार्यवाही हेतु लगाया गया था। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में हर गतिविधियों परनजर रखते हुए, अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर रखा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षैत्र से इकबाल पिता अब्दुल सत्तार (26) निवासी 135 हिना पैलेस खजराना इंदौर को पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर, उसके द्वारा इन्दौर शहर में पुलिस थाना खजराना, संयोगितागंज, एम.जी.रोड तथा थाना छत्रीपुरा से 08 दोपहिया वाहनो को चोरी करना बताया। आरोपी द्वारा उक्त वाहन गंगवाल बस स्टेण्ड, दवाबाजार, जेलरोड, नावेल्टी मार्केट व हिना पैलेस कालोनी से चोरी करना बताया। पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन आरोपी से जप्त किये गये है, जिनकी सूची मय अपराध क्रमांक,थाना व वाहन क्रमांक के निम्नानुसार इस प्रकार हैः-
(1)थाना खजराना के अप.क्र.858/16 धारा 379 भादवि मे चोरी हीरो होण्डा पेशन प्लस एमपी-37/एमडी-1384.
(2)थाना संयोगितागंज के अप.क्र.625/16 धारा 379 भादवि मे चोरी होण्डा एक्टिवा एमपी-09/एसए-7689.
(3)थाना एम.जी.रोड के अप.क्र.189/16 धारा 379 भादवि मे चोरी पेंशन प्रो एमपी-09/क्यूएम-4144.
(4)थाना एम.जी.रोड के अप.क्र.237/16 धारा 379 भादवि मे चोरी करिज्मा बिना नंबर.
(5)थाना छत्रीपुरा के अप.क्र.259/16 धारा 379 भादवि मे चोरीहोण्डा स्टेनर एमपी-09/एमडब्ल्यू-0241.
(6)थाना छत्रीपुरा के अप.क्र.257/16 धारा 379 भादवि मे चोरी हीरो होण्डा हंक एमपी-46/एमआर-9500.
(7)थाना छत्रीपुरा के अप.क्र.238/16 धारा 379 भादवि मे चोरी हीरो होण्डा हंक एमपी-09/एमएन-.3251.
(8)मोटर सायकल होण्डा ड्रीम युवा एमपी-41/एमजे-7189
आरोपी नई-नई गाडियों का शौकीन है, और इसी शौक के कारण उसने गाडियों की चोरी की है। आरोपी ने दवा बाजार मे लोगों को फेक्ट्रियों मे रोजगार दिलाने का आफिस अपनी पत्नी के साथ खोल रखा है।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिससे चोरी की अन्य वारदातों एवं अन्य वाहनो के संबंध मे पूछताछ की जा रही है, जिसमें चोरी के और वाहन बरामद होने की संभावना है।

                 उक्त शातिर वाहन चोर को पकडने मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना श्री अरविंद सिंह तोमर के नेतृतव में उनि एस.के. मिश्रा, सउनि नंदकिशोर दुबे, प्रआर. 2833 नरेन्द्रसिंह, आर. 990 जितेन्द्र सिंह, आर. 3530 पंकज, आऱ. 3486 अमित तथा आर. 3087 प्रवीण की सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 70 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 07 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में अति पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 34 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती वारण्ट, 23 गिरफ्तारी तथा 87 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्वक्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 दिसम्बर 2016 को 05 गैर जमानती वारण्ट, 23 गिरफ्तारी तथा 87 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 07 दिसम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 36 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकरधारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 87 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 दिसम्बर 2016 को 05 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 87 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 दिसम्बर 2016- पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक 06 दिसम्बर 2016 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम जामली, बडगौदा, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले जितेन्द्र पिता मांगीलाल चमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 06 दिसम्बर 2016 को 00.00 बजे, आरोपी के घर के सामने ग्राम उत्तेडिया, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, ग्राम उत्तेडिया निवासी केसरी पिता बालकिशनकौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Tuesday, December 6, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 87 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 06 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 43 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती वारण्ट, 25 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्वक्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 दिसम्बर 2016 को 03 गैर जमानती वारण्ट, 25 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिले 07 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 दिसम्बर 2016 को 22.30 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर मामा कण्ट्रोल के सामने दूध डेरी के पास बिजली के खंभे के नीचे परदेशीपुरा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, संजय पिता जगदीश पाल, कैलाश पिता तुलसीराम, गोपाल उर्फ खूबीलाल पिता तुलसीराम, प्रियांशु पिता सुरेश चौकसे, मुन्ना पिता तुलसीराम, राहुल पिता अशोक वर्मा तथा विपिन पिता ब्रजमोहन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3100 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 06 दिसम्बर2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 44 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 06 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 दिसम्बर 2016 को 06 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रोमें, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।