Friday, October 14, 2016

अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान संगठन (सीसीआरओ) के नाम से ठगी कर, लोगो से रूपये एठने वाले दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, उक्त दोनो आरोपी, स्वयं को संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष व स्टेट अध्यक्ष के नाम पर कर रहे थे ठगी


इन्दौर-दिनांक 14 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना चंदन नगर पर पिछले माह एक शिकायतप्राप्त हुई कि, क्राईम कंट्रोल एण्ड रिसर्च आर्गनाजेशन (सी.सी.आर.ओ.) हिंदी नाम अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान संगठन के नाम से अम्मार नगर मेन रोड़ पर जाकिर हुसैन नाम का व्यक्ति ऑफिस खोल कर लोगो से सदस्य बनाने के नाम पर पैसे ले रहा है व राज्य व जिला स्तरीय पद देने हेतु 25-25 हजार रूपये या उससे अधिक की राशि मांग रहा है। कई लोग इसके झांसे में आकर ठगे जा रहे है। इसके द्वारा आम जन को यही बताया जा रहा है कि आप आरगेनाईजेशन के सदस्य व पदाधिकारी बनकर शासकीय योजनाओ का लाभ ले सकते है ।
                उक्त ठगी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा तत्काल प्रकरण में तत्काल जांच कर, त्वरित व उचित वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती व अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री रूपेश द्विवेदी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर व उनकी टीम को उक्त प्रकरण में कार्यवाही हेतु लगाया गया।
                पुलिस टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई तो जांच के दौरान पाया गया कि अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान संगठन का कार्यालय अम्मार नगर मेंकरीब साढे तीन माह पूर्व खोला गया है, जिसका राज्य प्रमुख जाकिर हुसैन पिता फकरूद्दीन बोहरा (57) निवासी नूरानी नगर इंदौर के द्वारा स्वयं को बताया गया व संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप डोबरियाल पिता भरोसानंद डोबरियाल (51) निवासी देहरादून उत्तराखण्ड का होना बताया। ऑफिस का रिकार्ड एवं कम्प्युटर का अवलोकन करने पर पाया गया कि इनके द्वारा कई लोगो को धनराशि लेकर राज्य व जिला इकाई के पद बेचे गये कम्प्युटर से पद बेचे जाने के संबंध में एक सूची प्राप्त हुई है, जिसमें कौन सा पद कितने रूपये में दिया जायेगा इस बात का उल्लेख है। प्रेसिंडेंट पद के लिये 25 हजार रूपये, सेकेट्री पद के लिये 25 हजार रूपये, जनरल सेकेट्री पद के लिये 15 हजार रूपये, डिस्ट्रीक वाईस प्रेसिडेंट के 3 पदो को लिये 25-25 हजार रूपये, सिनियर वाईस प्रेसिंडेंट के 3 पदो के लिये 25-25 हजार रूपये , मीडिया कार्डिनेटर के पद के लिये 18 हजार रूपये, लीगल एडवाईजर पद के लिये 18 हजार रूपये तथा सदस्यता शुल्क 1500 रूपये प्रति वर्ष व राष्ट्रीय सदस्यता शुल्क हेतु 11000 रूपये तय किये गये थे। रिकार्ड में कई पदाधिकारियों व सदस्यो के नाम भी मिले जिनके कथन भी लिये गये तो पता चला कि किसी व्यक्ति कोपदाधिकारी नियुक्त करने के लिये 35000 रूपये लिये गये तो किसी से 25000 रूपये लिये गये। सदस्यता हेतु कुछ लोगो से 2500 रूपये, कछ से 1500 रूपये व कुछ लोगो से 1100 रूपये लिये गये है। किसी भी सदस्य अथवा पदाधिकारी को धनराशि प्राप्त करने की कोई रसीद नही दी गई, यहां तक कि इनके रिकार्ड में एडिशनल एसपी का भी पद होना पाया गया जिसका शुल्क 25000 रूपये रखा गया था। जांच के दौरान प्रदीप डोबरियाल व जाकिर हुसैन से इस संगठन के सबंध में दस्तावेज चाहे गये तो, इनके द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब व दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सके।
                उक्त दोनों आरोपियों के द्वारा संगठन में जोड़ने हेतु लोगो को शासकीय योजनाओ का लाभ मिलने के संबंध में भी प्रलोभन दिया जाता था। फिलहाल दोनो ही आरोपियों प्रदीप डोबरियाल (राष्ट्रीय अध्यक्ष) व जाकिर हुसैन (प्रदेश अध्यक्ष ) को गिरफ्तार कर लिया गया है जिन्हे कोर्ट में पेश कर एक सप्ताह का पुलिस रिमांड लिया जा रहा है। रिमांड के दौरान इनके द्वारा प्राप्त की गई धनराशि बरामद की जावेगी व दिल्ली स्थित मुखय कार्यालय के रिकार्ड का भी परीक्षण किया जावेगा साथ ही इनके द्वारा देश के अन्य शहरो में कहां-कहां कार्यालय खोले गये वकितनी धनराशि वसूल की गई व उक्त धनराशि का क्या लेखाजोखा रहा, इस संबंध में विवेचना की जावेगी । चुकि अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान संगठन का नाम पढने व सुनने में  शासकीय पुलिस संगठन जैसा लगता है जिससे आम जन को भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है। संगठन से जुड़े लोग इसी बात का फायदा उठाकर भ्रम की स्थिति पैदा कर रूपये एठने में लगे हुये थे। इस संबंध में शासन को एवं देहरादून स्थित कार्यालय को भी पत्र भेजा जा रहा है। आरोपियों द्वारा बनाये गये उक्त संगठन के विरूद्ध, इन्दौर पुलिस द्वारा की गयी त्वरित व प्रभावी कार्यवाही के कारण, हजारो लोगो को ठगी का शिकार होने से बच पाने से इंकार नही किया जा सकता। यदि यह लोग कुछ समय तक और उक्त कार्यालय को संचालित करने में सफल हो पाते तो निश्चित ही कई लोग और ठगी का शिकार होते।

                उक्त धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को पकड़ने में, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर व उनकी टीम कें उनि अशरफ अली अंसारी, उनि विरेन्द्र बरकरे, उनि बी.एस. सिकरवार, आर. आरिफ, आर पंकज तथा विरेन्द्र की महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 108 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 14 अक्टूबर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 13 अक्टूबर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 59 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
01 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 30 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 14 अक्टूबर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 अक्टूबर 2016 को 03 गिरफ्तारी तथा 27 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2016 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लालगली परदेशीपुरा एवं अनाज मण्डी मालवामिल इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 93/11 लालगली परदेशीपुरा इन्दौर निवासी-गौरी खान पिता वकील खान तथा 388 पाटनीपुरा इन्दौर निवासी-कालू उर्फ आशीष पिता गणेश प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2620 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।      
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कलदिनांक 13 अक्टूबर  2016 को 02.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भागीरथपुरा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 124/2 भागीरथपुरा इन्दौर में रहने वाले सुंदरलाल पिता भंवरलाल तथा रितिक पिता सुंदरलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 15 हजार 750 रूपयें कीमत की सात पेटी (63 लीटर) अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर  2016 को 14.05 बजे, डमरू उस्ताद चौराहा परदेशीपुरा से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 180 गोविंद कालोनी हाल 71/10 परदेशीपुरा इन्दौर निवासी किशोर पिता घनश्याम उर्फ धमरपाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 26 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर  2016 को 11.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, लालगली तिराहा, परदेशीपुरा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 369/11 लालगली परदेशीपुराइन्दौर निवासी सलमान कुरैशी पिता अब्दुल सईद कुरैशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2016 को 10.30 बजे, वल्लभ नगर बस स्टेण्ड के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 4/1 सर्वहारा नगर इन्दौर निवासी संदीप पिता ओमप्रकाश श्रीवास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 14 अक्टूबर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रतवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 13 अक्टूबर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 49 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशोंतथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 79 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 14 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 अक्टूबर  2016 को 03 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 10 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2016 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दतोदा से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, यहीं के रहने वाले सुनिल पिता रमेश राठौर तथा सीताराम पिता दौलतसिंह भीलाला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 680 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।             
                पुलिस द्वाराआरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करवाने वाले, 02 ढाबा संचालक गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर  2016 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंजाबी ढाबा एवं पीके ढाबा एरोड्रम रोड़ पर सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से शराब का सेवन करवाने वाले ढाबा संचालकों- 1. रमेश पिता तुलसीदास सोनी निवासी 62 छोटा बांगड़दा इन्दौर तथा 2.राजकमल पिता प्रेमप्रकाश मुराड़िया निवासी 5 पंचम की फेल इन्दौर को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Thursday, October 13, 2016

युवती को परेशान करने वाला उत्तर प्रदेश का मनचला, वी. केयर फॉर यू की गिरफ्त में



इन्दौर 13 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक युवती को  मैसेज कर परेशान करने वाले, उत्तर प्रदेश के मनचलेयुवक को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना संयोगितागंज क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई कि, वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और यहां रहकर अपनी पढ़ाई व प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। आवेदिका के मोबाईल नम्बर पर, कोई अज्ञात व्यक्ति बार बार व्हाट्‌सअप पर मैसेज कर परेशान कर रहा है और दोस्ती करने का बोल रहा है, जिसे मैं जानती नहीं हूं, जो बार-बार मना करने पर भी नहीं मान रहा है। इसके कारण मेरी तबीयत खराब हो गयी है। मै यहां अकेली रहती हूं, इसके कारण काफी डरी हुई हूं।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर, वी केयर फोर यू की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, अनावेदक पीयूष पिता प्रमोंद कुमार जैन (18) निवासी ग्राम बानपुरा, तहसील महारोनी जिला ललितपुर, उत्तर प्रदेश को पकड़ा गया। आरोपी पीयूष जैन, पहले आवेदिका के साथ उ.प्र. में पढ़ चुका है, जो आवेदिका के इन्दौर में आ जाने पर उसके पीछे यहीं पर आकर, अपने एक रिश्तेदार के यहां रहकर, पीएटी की कोंचिग कर रहा है। पूर्व की जान पहचान के आधार पर वह आवेदिका को परेशान कर रहा था। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए,आरोपी पीयूष को पकड़कर, पुलिस थाना संयोगितागंज के सुपुर्द किया गया है, जिस पर उसके विरूद्ध अप. क्रं. 573/16 धारा 509, 507 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है। जिसे मान. न्यायालय पेश किया जावेगा।

उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।


धोखाधड़ी कर, ऑनलाईन शापिंग कंपनी के कोड प्राप्त कर, फर्जी नाम से शापिंग करने वाला कंपनी का पूर्व कर्मचारी तथा उसका साथ देने वाला कर्मचारी भी, लाखों के सामान सहित पुलिस थाना लसूड़िया की गिरफ्त में


इन्दौर 13 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा धोखाधड़ी कर, ऑनलाईन शापिंग कंपनी के फ्री शॉपिंग कोड प्राप्त कर, फर्जी नाम से शापिंग करने वाला कंपनी का पूर्व कर्मचारी तथा उसका साथ देने वाला कर्मचारी को आर्डर किये लाखों के सामान सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 10.10.16 को पुलिस थाना लसूङिया पर फरियादी प्रशांत पिता धर्मेन्द माहेश्वरी (36) निवासी 502 एस्टर शालीमार टाउनशिप इंदौर ने रिपोर्ट की, कि मैं नौवारिस फैशन प्रा. लि. में जबांग डाट काम की ईकाई में डी.जी.एम. के पद परहूँ, जो कि आनलाईन शापिंग का व्यवसाय करती है। जबांग डाट काम ने एक स्कीम के तहत एस.बी.आई. बैंक से मिलकर ग्राहकों को शापिंग करने के लिए फ्री कूपन कोड दिए थे। जिन कूपन के अन्दर एक गोपनीय कोड रहता है, जिसका इस्तमाल करके ग्राहक बिना राशि दिए उतने रूपयों की आनलाईन खरीदी कर सकता है। किन्तू हमें कुछ दिन से सूचना मिल रही है कि की कई ग्राहक जब कोड का इस्तमाल करते हैं तो पता चलता है कि उस कोड का इस्तमाल पूर्व में ही हो चुका है। हमारे रिकार्ड के मुताबिक अब तक करीबन 200 से ज्यादा के प्रोडक्ट क्लाईव पाल नामक व्यक्ति के द्वारा अनाधिकृत रूप से आर्डर कर प्राप्त किए जा चुके हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना लसूङिया द्वारा अप. क्र. 763/16 धारा 420,467,468,471,120-बी भादवि, 43(क)(ख)/66 आई.टी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त ऑनलाईन ठगी करने वाले आरोपियों की पतारसी कर, उन्हे शीघ्र पकड़ने के निर्देश उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अधीनस्थों को दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना लसूड़िया की टीम द्वारा विवेचना के दौरान आर्डर मंगाने वाले क्लाईव पाल के बारे में पतासाजीकी गयी तो, पता चला कि मनीष सोनी नामक व्यक्ति क्लाईव पाल नाम से आर्डर देकर प्रोडक्ट प्राप्त कर रहा है। उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा बड़ी ही हिकमतअमली के साथ मनीष को पकङा गया। पुलिस द्वारा पकङ कर पूछताछ की गई, तो पाया गया कि मनीष सोनी जबंग डांट काम में पूर्व में नौकरी करता था, तब इसकी अभिलाष पुरोहित से दोस्ती हुई थी। बाद में इसे गैर जिम्मेदाराना कार्य करने के चलते कंपनी ने निकाल दिया था। मनीष सोनी के द्वारा बताया गया कि अभिलाष पुरोहित नें उसके एवं उसके दो साथी कर्मचारी के आईडी व पासवर्ड चोरी करके, उसे दे दिये थे, जिन आई.डी, पासवर्ड की मदद से मनीष ने जबंग कम्पनी द्वारा एस.बी.आई को जारी किये फ्री कूपन कोड प्राप्त कर लिये तथा उन कोड का उपयोग कर मनीष द्वारा जबंग डाट काम से नकली आई.डी.परिचय पत्र, पैन कार्ड बनाकर आनलाईन शांपिंग किया। उसने करीबन 74 आर्डर किये थें जिस पर लगभग 220 प्रोडक्ट प्राप्त किए गए। आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया तथा विवेचना के दौरान आरोपी के पास के बिना उपयोग किए 166 प्रोडक्ट जिनमें शर्ट, पैन्ट, शूज, बैग, पर्फ्यूम, घङी, सैन्डल, मैट्रैस, कास्मैटिक मटेरियल सहितकरीब ढाई-तीन लाख का सामान जप्त किया गया है। उक्त धोखाधड़ी में उसका सहयोग करने वाले अन्य आरोपी अभिलाष पुरोहित को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया  है,  जिनसे प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उक्त शातिर धोखेबाजों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लसूड़िया श्री आर.डी.कानवा एवं उनकी टीम के उनि. जितेन्द्र सिंह जादौन, आर. महेन्द्र, आर. मुकेश पाठक तथा आर. जयदीप की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

-




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 57 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 13 अक्टूबर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 अक्टूबर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 27 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
23 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गिरफ्तारी तथा 27 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्नथाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 अक्टूबर 2016 को 03 गिरफ्तारी तथा 27 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर  2016 को 11.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, लसूड़िया मोरी रोड़ देवास नाका इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ऋषि पैलेस द्वारकापुरी कालोनी इन्दौर निवासी राकेश पिता किशनलाल पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक गंडासा जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 13 अक्टूबर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रतवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 अक्टूबर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिकतत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 30 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-


18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 अक्टूबर  2016 को 10 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें, 12 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2016 को 17.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तंवर धर्मशलाल के सामने एवं श्रीराम नगर से ताशपत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, सतीश पिता नामदेव जाधव, मंगल पिता समाधान फुहवाईक, राजेश पिता रामचरण चांदने, दगड़ू पिता रमेश खराटे, मुकेश पिता पूनमचंद वर्मा, राहुल पिता मनोहर मोरे, विशाल पिता विष्णु परमार तथा बंटी पिता मदनलाल बड़ोनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1710 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2016 को 18.05 बजे, डी मार्ट के पीछे राजेन्द्र नगर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, गणेश पिता रमेश माणिक, मनोहर पिता बाबूलाल चौहान तथा सुनील पिता रमेश गोस्वामी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 740 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।