Friday, September 30, 2016

दिनांक 02.09.2016 को बड़ा गणपति से बिजासन मंदिर तक आयोजित चुनरी यात्रा हेतु यातायात मार्ग व्यवस्था


इन्दौर-दिनांक 30 सितम्बर 2016-इन्दौर शहर पश्चिमी क्षेत्र में दिनांक 02.09.16 को बड़ा गणपति से रामचंद्र नगर, कालानी नगर होते हुए, बिजासन मंदिर तक आयोजित होने वाली चुनरी यात्रा कार्यक्रम का समय निम्नानुसार संभावित रहेगा-

1. बड़ा गणपति चौराहा-                        10.30 बजे।
2. वॉयरलेस टी-                             11.00 बजे।
3. कालानी नगर-                             12.00 बजे।
4. एरोड्रम थाने के सामने मंच पर आयोजन-                 13.00 बजे।
5. एयरपोर्ट गेट के सामने-                     14.00 बजे।
6 बिजासन माता मंदिर                       14.30 बजे।
7. चुनरी यात्रा का पिछला हिस्सा ऑल क्लियर-     16.00 बजे।

इस चुनरी यात्रा में हजारों की संखया में श्रृद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उक्त चुनरी यात्रा बड़ा गणपति से वायरलेस टी, कालानी नगर, बीएसएफ के सामने, एयरपोर्ट आदि मार्गो से होते हुए बिजासन माता मंदिर पहुंचेगी। चुनरी यात्रा के दौरान शहर की आम जनता को मुखय मार्ग पर आवागमन करने में परेशानी न हो और एयरपोर्ट से आने जाने वालों को सुविधा हेतु निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग रहेगें-

A-     चुनरी यात्रा मार्ग - बड़ागणपति से वायरलेस टी, कालानी नगर, बीएसएफ के सामने होते हुए एयरपोर्ट से बिजासन माता मंदिर तक

B-     वैकल्पिक मार्ग शहर से एयरपोर्ट जाने वालों के लिये - मरीमाता चौराहा व्हीआईपी मार्ग से टाटा स्टील होते हुए शिव मंदिर ,एसएएफ ,क्वार्टर ,60 फीट रोड से पंचशील होकर एयरपोर्ट जा सकेंगें।

C-     वैकल्पिक मार्ग एयरपोर्ट से शहर की ओर जाने वालों के लिये - एयरपोर्ट से सुपर कॉरिडोर ,बांगडदा चौराहे से दाहिने मुडकर छोटा बांगडदा ,लक्ष्मीबाई नगर टाटा स्टील चौराहे से मरीमाता की ओर जा सकेंगे।
D-     पूर्वी क्षेत्र से एयरपोर्ट जाने वालों के लिये वैकल्पिक मार्ग - विजयनगर से बापट चौराहा, सुखलिया, चन्द्रगुप्त चौराहा, भंवरासला, सुपर कॉरीडोर होकर एयरपोर्ट की ओर आ जा सकेगें।

E-     पश्चिम क्षेत्र के भंवरकुआं, राजेन्द्रनगर की ओर से एयरपोर्ट की ओर जाने वाले- महूनाका, रंजीत हनुमान, फूटी कोठी, चंदननगर, धार रोड़, नावदा पंथ से दाहिने टर्न करके रिंजलाय ,दिलीप नगर ,बिजासन होते हुए एयरपोर्ट की ओर आ जा सकेगें।

भारी वाहन प्रतिबंधित एवं डायवर्शन -
1.            समय प्रातः 8:00 बजे से देपालपुर की ओर से आने वाले वाहन सुपर कॉरीडोर टर्निंगसे वायरलेस टी, बड़ा गणपति की ओर नही आ सकेगें, ये वाहन सुपर कॉरीडोर से भंवरासला एवं टाटा स्टील की ओर जा सकेगें।

1.            महू एवं एबी रोड़ की ओर से आने वाले वाहन फूटी कोठी से चंदननगर चौराहा से धार की ओर एवं धार की ओर से आने वाले वाहन इसी मार्ग से महू, एबी रोड़ की ओर जा सकेगें, महूनाका एवं गंगवाल की ओर प्रवेश निषेध रहेगा।

2.            उज्जैन की ओर से आने वाले भारी वाहन जो धार की तरफ जाते है वह वाहन भंवरासला से एमआर 10 होते हुए बायपास से धार की ओर जा सकेगें, यह वाहन सुपर कॉरीडोर की ओर प्रतिबंधित रहेगे। लक्ष्मीबाई नगर, छोटा बांगड़दा रोड़ एवं मरीमाता से एयरपोर्ट तक भारी वाहन प्रतिबंधित रहेगें।

3.            राजमोहल्ला, टोरी कार्नर और जिंसी, वायरलेस टी एवं एयरपोर्ट की ओर से बड़ा गणपति की ओर आने वाली यात्री बसें, भारी वाहन प्रतिबंधित रहेगें।

सामान्य वाहन प्रतिबंधित एवं डायवर्शन -
1.            चुनरी यात्रा के दौरान, चुनरी यात्रा के मार्ग पर बड़ा गणपति से बिजासन तक सामान्य वाहन आवश्यकतानुसार प्रतिबंधित किये जायेगें।

2.            यात्रा मार्ग पर जब वाहन को प्रतिबंधित किया जायेगा तब वैकल्पिक मार्ग -
बी-टाटा स्टील से छोटा बांगड़दा रोड़ होते हुए सुपर कॉरीडोर,
सी- पंचशीलनगर से 60 फीट रोड़ होते हुए टाटा स्टील होकर मरीमाता,
डी- पूर्वी क्षेत्र से एयरपोर्ट जाने वाले विजयनगर से सुखलिया, बापट चौराहा, चन्द्रगुप्त चौराहा, भंवरासला होकर सुपर कॉरीडोर की ओर आ जा सकेगें।
इ- पश्चिम क्षेत्र से एयरपोर्ट जाने वाले महू नाका, फूटी कोठी, चंदननगर, जवाहर टेकरी नावदापंथ तिराहे से बिजासन होकर एयरपोर्ट की ओर आ जा सकेगें।

आम जनता एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि कृपया असुविधा से बचने के लिये समयानुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। चुनरी यात्रा के एयरपोर्ट के पास होने पर एयरपोर्ट पहुंचने में होने वाली असुविधा से बचने के लिए एयरपोर्ट यात्री समय पूर्व एयरपोर्ट पहुंच जायें।
हज यात्रियों के आने पर चुनरी यात्रा की मार्ग पर स्थिति के अनुसार 60 फीट रोड एवं वायरलेस चौराहे की ओर या सुपरकॉरिडोर होकर गंतव्य की ओर रवाना होंगे।

जिंसी बस स्टेण्ड से चलने वाली बसें दिनांक 2 अक्टूबर से चुनरी यात्रा वाले दिन जिंसी बस स्टेण्ड से न चलकर टाटा स्टील चौराहे से छोटा बांगडदा सुपर कॉरिडोर होकर आ जा सकेंगी।

नकली पुलिस बन व गाड़ी पर नीली बत्ती लगाकर, अवैध वसूली करने वाले 6 बदमाश, पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 30 सितम्बर 2016-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए, क्षेत्र मे लगातारसघन चैकिंग कर, कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा क्षेत्र में अपनी गाड़ी पर नीली बत्ती लगाकर व नकली पुलिस बनकर लोगो से अवैध वसूली करने वाले 6 बदमाशों को मय अवैध हथियार के पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
                पुलिस थाना एरोड्रम को दिनांक 29 व 30.09.16 की रात्रि में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सुपर कॉरीडोर छोटा बांगड़दा चौराहे पर 5 से 6 लड़के एक इंडिका कार में नीली बत्ती लगाकर, कार को साइड में खड़ी करके पुलिस की वर्दी पहन कर, लोगो से अवैध वसूली करने के लिये या कोई अन्य अपराध करने के लिये खड़े हुए है तथा उनके पास कट्‌टा, चाकू, हॉकी व डंडे जैसे हथियार भी हैं। उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस थाना एरोड्रम की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर, त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर मौके से 6 आरोपियों को पकड़ा गया। पकड़े गये आरोपियों के नाम- 1. कमल पिता लक्ष्मणसिंह कुशवाह (21) निवासी मंगल मार्ग गांधी नगर इन्दौर, 2. विजय पुरी पिता शंकर पुरी निवासी 186/1 गांधी नगर उज्जैन थाना चिमनगंज हाल व्यंकटेश विहारपब्लिक स्कूल के पास इन्दौर, 3. विनोद पिता रामरतन भारती (33) निवासी 22 रूक्मणी नगर इन्दौर, 4. नीलेश पिता गजानंद गिरी (22) निवासी कई कांकवा गौतमपुरा इन्दौर, 5. मनोज पिता चिमनलाल राठौर (25) निवासी 35 जगदीशपुरी कालोनी धार रोड़ इन्दौर तथा 6. संदीप सालुंके पिता यशवंतराव सालुंके निवासी 88-89 श्रीनाथ विहार छोटा बांगड़दा इन्दौर है। ये सभी बदमाश खाकी वर्दी पहने व म.प्र. पुलिस का मोनो लगाकर, नीली बत्ती लगी इंडिका कार के पास खड़े थे, जिनके कब्जे से एक 12 बोर का देशी कट्‌टा, एक चाकू, एक हॉकी व एक डंडा सहित मय वाहन के जप्त किया गया है। पुलिस द्वारा सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

                उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी एरोड्रम श्री बलजीत सिंह बिसेन, सउनि आर.सी. धनगर, सउनि बघेल, आर. 435 आशीष, आर. 1659 दीनदयाल शर्मा तथा आर. 1898 कमलेश की महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय भूमिका रही है। उक्त टीम द्वारा किये गये कार्य की सराहना वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा करते हुए, टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।


बदमाश मनोज परमार का साथी, अवैध पिस्टल व राउंड सहित, पुलिस थाना एरोड्रम की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 30 सितम्बर 2016-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए, क्षेत्र मे लगातार सघन चैकिंग कर, कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा एक शातिर बदमाश को मय अवैध हथियार के पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
            पुलिस थाना एरोड्रम को दिनांक 29 व 30.09.16 की रात्रि में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बदमाश मनोज परमार का साथी व क्षेत्र का शातिर बदमाश राजा पिता जगदीशचंद्र सांखला (28) निवासी 47 बैंक कालोनी अन्नपूर्णा रोड़ इन्दौर, अपने साथ हथियार लिये अपराध करने की नीयत से छोटा बांगड़दा रोड़ स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास घूम रहा है। उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस थाना एरोड्रम की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर, त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी राजा सांखला को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से एक देशीपिस्टल मय एक जिंदा राउंड के मिला, जिसे जप्त किया गया है। आरोपी राजा क्षेत्र का शातिर बदमाश होकर, इसके विरूद्ध पुलिस थाना एरोड्रम, मल्हारगंज, चंदन नगर, अन्नपूर्णा सहित विभिन्न थानों में विभिन्न प्रकार के 15-20 अपराध पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

            उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी एरोड्रम श्री बलजीत सिंह बिसेन, सउनि एम.एल. मीणा, आर. 435 आशीष, आर. 3457 विरेन्द्र शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उक्त टीम द्वारा किये गये कार्य की सराहना वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा करते हुए, टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 139 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 30 सितम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 76 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
28 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 28 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती वारन्टी, 18 गिरफ्तारी तथा 113 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 सितम्बर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 सितम्बर 2016 को 04 गैर जमानती वारन्टी, 18 गिरफ्तारी तथा 113 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ/सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 11 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 30 सितम्बर 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 सितम्बर 2016 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, गोविन्द नगर खारचाा, इंदौर, से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले रमेश पिता पन्नालाल यादव, रज्जनलाल पिता अवसाद यादव, रामचंद्र पिता औंकारलाल पटेल, विलास पिता जगन्नाथ बद्रीप्रसाद पिता शिवमोहन कुशवाह तथा जमुनालाल पिता मीसालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 960 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 29 सितम्बर 2016 को लसूडिया थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले कृष्णबाग कॉलोनी निवासी राजेश पिताइस्टीफन, धीरज नगर निवासी संदीप पिता हेमराज भारिया तथा मालवीय नगर इंदौर निवासी मनोज पिता कैलाश चंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 2100 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 29 सितम्बर 2016 को 21.30 बजे, तंजीम नगर खजराना, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले साही बाग कॉलोनी खजराना निवासी शाहरूख पिता आमीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 29 सितम्बर 2016 को 20.55 बजे, कसाई मण्डी कार्नर छावनी, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले आरएनटी मार्ग कसाई मण्डी इंदौर निवासी रऊफ पिता गफूर खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा/जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 सितम्बर 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 सितम्बर 2016 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार परभेरूबाबा मंदिर के सामने एमआर रोड भागीरथपुरा बाणगंगा, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले 149 शिव मंदिर कमेटी हाल के पास भागीरथपुरा निवासी विजय उर्फ लल्लू पिता महावीर पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 15 हजार 750 रूपयें कीमत की 63 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 30 सितम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 29 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 63 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

22 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 22 आदतन व 11 संदिग्धबदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती वारन्टी, 25 गिरफ्तारी तथा 99 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 सितम्बर 2016 को 01 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 99 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 सितम्बर 2016-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 29 सितम्बर 2016 को 20.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बुद्ध नगर पीपल के पेड के पास, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिली झोपड पट्‌टी बुद्ध नगर निवासी कविता पति मधुकर महावर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना महूू द्वारा कल दिनांक 29 सितम्बर 2016 को 21.50 बजे, भोई मोहल्ला महू, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले कंचन बिहार कॉलोनी महू निवासी मोह. अनसार पितामोह. जलील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2500 रूपयें कीमत की 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 सितम्बर 2016-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 29 सितम्बर 2016 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, कालानी नगर चौराहा, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 111 नयापुरा निवासी गणेश पिता पन्नालाल काछी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 29 सितम्बर 2016 को 23.50 बजे, बीजलपुर चौराहा एबी रोड, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 129 कोहीनूर कॉलोनी आजाद नगर निवासी संजय उर्फ भूरा पिता महेश राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।