Tuesday, September 27, 2016

मासूम बालक का अपहरण करने वाला आरोपी, पुलिस थाना विजय नगर की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2016-पुलिस थाना विजय नगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 25.09.16 को रात्रि 11.00 बजे फरियादी संतोष मुजाल्दे निवासी रामनगर बड़ी भमौरी इंदौर ने रिपोर्ट किया कि आज दिनांक 25.9.16 को 12.00 बजे पड़ोस में रहने वाला रमेश पिता जयसिंह राठौर निवासी बड़ी भमौरी इंदौर नाम का व्यक्ति, उसके 03 वर्ष के बालक विक्रम मुजाल्दे को चॉकलेट खिलाने के बहाने कहीं लेकर चला गया है। यह बात फरियादी की पत्नी सुनीता ने शाम 06.00 बजे उसके काम से घर लौटने पर बतायी। उसकी पत्नी सुनीता एवं आसपास के लोगों ने दोनों की तलाश की, जब लड़का नहीं मिला तो फरियादी संतोष मुजाल्दे रिपोर्ट करने थाने पर आया। फरियादी की रिपोर्ट पर तत्काल अप. क्रं. 778/16 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना विजय नगर की टीम बालक व आरोपी की तलाश मे लग गई।
उक्त मामला मासूम बालक के अपहरण का होने से प्रकरण की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा तत्काल अपह्‌त बालक की पतारसी कर, आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी विजय नगर की टीम को लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान बालक की पतारसी के साथ फरियादी द्वारा बताये गये आरोपी की तलाश के भी हरसंभव प्रयास किये गये। पुलिस के द्वारा किए गए प्रयासों के चलते आरोपी पर काफी दवाब बढ़ा तो आरोपी सुबह04.00 बजे बच्चे को उसके घर के पास छोड़कर भाग गया, परन्तु पुलिस ने आरोपी को ढूंढ़ना जारी रखा और अंततः आरोपी को पकड़ने में  सफलता मिल गयी। आरोपी ने पूछताछ पर लेन-देन के विवाद पर घटना घटित करना बताया है। परन्तु विवाद के मामले को लेकर एक मासूम बालक के अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्‌तार कर, बालक को बरामद करने में सफलता मिली है।

           उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी, विजयनगर श्री प्रशांत यादव के नेतृत्व में उनि वी.के. रघुवंशी एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 89 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 27 सितम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 30 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

06 गैर जमानती वारन्टी, 23 गिरफ्तारी तथा 104 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 27 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 सितम्बर 2016 को 06 गैर जमानती वारन्टी, 23 गिरफ्तारी तथा 104 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2016-पुलिस थाना एमजी रोड द्वाराकल दिनांक 26 सितम्बर 2016 को 12.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, नगर निगम चौराहा यादव पान की दुकान के सामने, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, चौइथराम सब्जी मण्डी परिसर सरकारी क्वाटर इंदौर निवासी सोनू भैरवे पिता दिलीप भैरवे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया। 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 27 सितम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 26 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 59 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

04 गैर जमानती वारन्टी, 42 गिरफ्तारी तथा 107 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 27 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 सितम्बर 2016 को 04 गैर जमानती, 42 गिरफ्तारी तथा 107 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्नप्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 12 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 सितम्बर 2016-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 26 सितम्बर 2016 को 01.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, परसराम का खेत दतोदा मेमदी रोडग्राम दतोदा से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, दिनेश उर्फ दिनू पिता हीरालाल नाई, रीतेश पिता सीतराम, राजेश पिता गब्बू पटेल, मदन पिता बद्रीलाल चमार, शेखर पिता विष्णु भारती, पुरूषोत्तम पिता सीताराम, हेमराज पिता लक्ष्मीनारायण राजपूत, पवन पिता परमानंद कुमावत, आनंद पिता राधेश्याम राठौर, परसराम पिता मांगीलाल राजपूत तथा सुखदेव पिता सीताराम पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 23 हजार 150 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 26 सितम्बर 2016 को 19.45 बजे, जिन्सी हाट मैदान इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले सदरबाजार भिस्ती मोहल्ला इंदौर निवासी गोलू उर्फ संजू राठौर पिता विक्की राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 230 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद कियेगये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 सितम्बर 2016 को 00.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, एनटीसी कलाली के साइड में मालवा मील, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 43 सुभाष नगर इंदौर निवासी सुमित पिता कमल सूर्यवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।   
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।










Monday, September 26, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 194 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 26 सितम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 45 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

20 गैर जमानती वारन्टी, 44 गिरफ्तारी तथा 98 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 सितम्बर 2016 को 20 गैर जमानती वारन्टी, 44 गिरफ्तारी तथा 98 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 25 सितम्बर 2016 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बंजारी माता मंदिर के पास भट्‌टा रोड भागीरथपुरा, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले पवन टैंक हाउस के पीछे गली 888 भागीरथपुरा इंदौर निवासी ज्ञानप्रकाश उर्फ जानी पिता मन्नुलाल भतकारे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 15 हजार 750 रूपयें कीमत की 63 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 25 सितम्बर 2016 को 14.00 बजे, भील मोहल्ला लिम्बोदी, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले 35 चितावद कांकड इंदौर निवासी सुनील पिता मुन्नालाल राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2016-पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 25 सितम्बर 2016 को 20.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, खालसा चौक निरंजनपुर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, यही के रहने वाले अवतार ंिसह पिता साधुसिंह बराड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।     
पुलिस द्वारा आरोपर को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 26 सितम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 25 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 110 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

24 गैर जमानती वारन्टी, 55 गिरफ्तारी तथा 90 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 सितम्बर 2016 को 24 गैर जमानती, 55 गिरफ्तारी तथा 90 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 16 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2016-पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 25 सितम्बर 2016 को 22.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बी 141 की प्रथम मंजिल के पीछे वाले कमरे पार्श्वनाथ कॉलोनी, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, लक्ष्मीचंद्र पिता भगवानदास,विजय पिता भागचंद्र, मुकेश पिता अर्जुनदास, हरीश पिता लक्ष्मीचंद्र, दिलीप पिता रमेशलाल कटारिया, सन्नी पिता नारायण दास कालरा, विक्रम पिता प्रताप चन्दानी तथा जीतू पिता नारायण दास कालरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 76 हजार 200 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2016-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 25 सितम्बर 2016 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महू नीमच रोड घाटा बिल्लोद बस स्टेण्ड के पास, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले ग्राम उखेडिया लिा रतलाम निवासी भुजिया कंजर पिता सुजानिया सिसोदिया कंजर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 7000 रूपयें कीमत की 70 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 25 सितम्बर 2016 को 19.30 बजे, रामनगर नाले के पास, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले इन्द्रानगर बाबू की चक्की के सामने इंदौर निवासी राजेश पिता दयाराम लोहार को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 28 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 25 सितम्बर 2016 को 21.30 बजे, नरंिसंह मंदिर के पीछे नाले किनारे मोती तबेला, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले 33/1 मोती तबेला इंदौर निवासी अमित पिता बाबूराव मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4000 रूपयें कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा सात जुआरी गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2016-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर, थानाक्षेत्रान्तर्गत 131 ग्रेटर वैशाली का दूसरी मंजिल पर बने कमरे से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें सात जुआरियों को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके पास से 8500 रूपये नगद व्‌ ताश पत्ते जप्त किये गये है। पकड़े गये आरोपियों के नाम 1. महक पिता सुशील खण्डेलवाल निवासी सूर्यदेव नगर, 2. मोनू पिता राजू साल्वी निवासी ऋषि पैलेस, 3. दीपेश पिता सुभाष धनंकर निवासी प्रजापत नगर, 4. आशीष पिता बजरंग गडरिया निवासीप्रजापत नगर, 5. पप्पू पिता हरीराम भील निवासी अहीरखेड़ी कांकड़, 6. विजेन्द्र पिता संतोष सुनेल निवासी प्रजापत नगर तथा 7. कुन्दनपाल पिता रामचंद्र पाल निवासी प्रजापत नगर इन्दौर है। पुलिस द्वारा सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर, इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
उक्त आरोपियों को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारकापुरी श्री राजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में उनि डी.के. तिवारी, आर. के.सी. शर्मा तथा एसएएफ के रिजर्व बल की सराहनीय भूमिका रही।