Friday, September 9, 2016

आगामी त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्‌देनजर, इन्दौर पुलिस द्वारा कार्यक्रम आयोजनकर्ताओं की बैठक ली गयी


इन्दौर-दिनांक 09 सितम्बर 2016-इन्दौर शहर में आगामी त्यौहारों डोल ग्यारस, गणेश उत्सव/अनंत चतुर्दद्गाी चल समारोह आदि के दौरान, शहर में सुरक्षा व पुलिस व्यवस्था को मद्‌देनजर रखते हए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में आज दिनांक 09.09.16 को पुलिस कंट्रोल रूम इन्दौर, सभागार में एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर, श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती, पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर, श्रीमती मोनिका शुक्ला, अति. जिला दण्डाधिकारीद्वय श्री दिलीप कुमार एवं अजय शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन, नगर पुलिस अधीक्षक सेन्ट्रल कोतवाली श्रीमती प्रभा चौहान, अनुविभागीय अधिकारी श्री संतोष टैगोर एवं अनिल बनवारिया तथा अखाड़ो एवं झाकियों के संचालकगण उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारीगणों द्वारा डोल ग्यारस एवं अनंत चतुर्दशी के चल समारोह में झाकियों एवं अखाड़ों को व्यवस्थित रूप से निकालने हेतु निम्न निर्देश दिये गये-
·         सभी झाकियां अपने-अपने निर्धारित क्रम में, सही समय पर शाम 6 बजे अपने स्थान पर लग जावें।

·         अखाडे़ सिर्फ अपने-अपने स्वागत पांडालो के सामने ही अपना प्रदर्शन करेगें तथा इनके प्रदर्शन का समय सिर्फ चार मिनिट निर्धारित किया गया है।

·         अखाड़ो द्वारा किसी भी जोखिम भरे खेल का प्रदर्शन नहीं किया जावेगा।

·         अखाड़ो द्वारा किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित हथियारों को लेकर नहीं चलेगें।

·         अखाड़ो के संचालकों द्वारा स्वंय ही डीजे न बजाने का निर्णय लिया गया हैं।

·         अखाड़ो एवं झाकियों के व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालन हेतु, पर्याप्त संखया में वॉलियंटियर की व्यवस्था रखने के निर्देश दिये गये है।





इन्दौर पुलिस द्वारा बलवा ड्रिल का आयोजन


इन्दौर-दिनांक 09 सितम्बर 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में, आज दिनांक 09.09.16 को पीटीसी इन्दौर के ग्राउण्ड में इन्दौर पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों डोल ग्यारस, ईदुज्जुहा, गणेश उत्सव आदि के अन्तर्गत पुलिस व्यवस्था को मद्‌देनजर रखते हए, बलवा परेड का आयोजन किया गया। उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर की उपस्थिति में, शहर के दोनों पुलिस अधीक्षकद्वय, सभी अति. पुलिस अधीक्षकगण, सभी नगर पुलिस अधीक्षकगण, सभी थाना प्रभारीगण एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा उक्त बलवा परेड का अभ्यास किया गया।
            इस दौरान पुलिस अधीकारियों/कर्मचारियों द्वारा सभी ड्रिल सामग्री, हेलमेट,बॉडीगार्ड, टियर गैस, जाली आदि के साथ तैयार होकर, कानून व्यवस्था की स्थिति में उपद्रवियों एवं असामाजिक तत्वों से कैसे निपटा जाय एवं सुरक्षा व्यवस्था को कैसे बनाये रखा जाये, इसका अभ्यास किया गया।







धोखाधड़ी के प्रकरण का फरार व ईनामी आरोपी पुलिस थाना जूनी इन्दौर की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 09 सितम्बर 2016-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रकरणों में फरार चल रहेआरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा लोगों से बीसी के नाम पर धोखाधड़ी कर, पैसे लेकर फरार होने वाले, ईनामी आरोपी को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना जूनी इन्दौर पर दिनांक 03.11.2015 को रिपोर्ट की गयी कि, रमेश वाधवानी व उसके परिवार वाले, बीसी के नाम पर जमा किए गए करीबन 50-60 लोगों के करोड़ो रूपये लेकर, धोखाधड़ी कर फरार हो रहे है। उक्त रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर, पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के घर पर दबिश देकर तीन आरोपियों को दिनांक 03.11.15 को ही गिरफ्तार किया था, जिन्हें पूर्व में माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। प्रकरण का मुखय आरोपी रमेश वाधवानी पिता दयालदास वाधवानी घटना के पूर्व ही थाना जूनी इंदौर क्षेत्र से फरार हो चुका था व उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिवार ने घटना के एक दिन पूर्व में ही दर्ज करा दी गई थी। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश हर संभावित स्थान पर की गई थी परंतु आरोपी का कोई पता नहीं चल पा रहा था। आरोपीपर धारा 82, 83 द.प्र.स. की कार्यवाही भी की गई परंतु आरोपी को पकड़नें में सफलता नहीं मिलीं। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हएु, इन्दौर पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु  2000 रू का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रयासरत्‌ थी, तभी आज दिनांक 09.09.16 को पुलिस थाना जूनीइंदौर को फरार आरोपी रमेश बाधवानी के संबंध में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा उक्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, सिल्वर लाईन अपार्टमेंट पैलेस कालोनी से आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त फरार आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी जूनी इन्दौर श्री पवन सिंघल के नेतृत्व में, सउनि रमेश सिह कुशवाह, प्र.आर.2613 संजय, आर. 1690 राहुल तथा आर. 207 नीरज की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 114 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 09 सितम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 08 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 48 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 08 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती वारन्टी, 24 गिरफ्तारी तथा 96 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 09 सितम्बर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 सितम्बर 2016 को 03 गैर जमानती वारन्टी, 24 गिरफ्तारी तथा 96 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 सितम्बर 2016-पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 08 सितम्बर 2016 को 10.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, कनाड़िया चौराहा बायपास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 120 न्यू खीजराबाद खजराना इंदौर निवासी अकरम पिता सरदार खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 09 सितम्बर 2016-पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 08 सितम्बर 2016 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 7/6 मुराई मोहल्ला इन्दौर सेसट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, यहीं रहने वाले मोनू उर्फ लेखराज पिता महेश पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।     
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 09 सितम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 08 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 66 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

17 आदतन 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 08 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती वारन्टी, 32 गिरफ्तारी तथा134 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 09 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 सितम्बर 2016 को 09 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी तथा 134 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।


Thursday, September 8, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 108 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 08 सितम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 07 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 54 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

03 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 07 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारन्टी, 27 गिरफ्तारी तथा 114 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 सितम्बर 2016 को 06 गैर जमानती वारन्टी, 27 गिरफ्तारी तथा 114 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर 2016-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 07 सितम्बर 2016 को 21.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर निरंजनपुर सरकारी स्कूल के पास एवं हरिजन मोहल्ला से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें मं.न. 843 निरंजनपुर गांव निवासी-भारतसिंह पिता बनेसिंह डोडिया तथा 742 निरंजनपुर गुरूद्वारे के पीछे निवासी-सतीश पिता नानूराम चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 400 रूपये कीमत की 8 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर2016-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 07 सितम्बर 2016 को 00.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पवन नगर के पास आम रोड़ पर कार क्रं एमपी-09/सीक्यू-6595 में अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें, कमल पिता बाबूलाल परमार, मनीष पिता रमेश राठौर, पवन उर्फ पप्पू पिता कमल जोशी, सोनू उर्फ शशांक पिता भगतराम डोडिया, विक्रम पिता रामरतन राठौर तथा दिलीप पिता विक्रमसिंह राठौर को पकडा गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 07 सितम्बर 2016 को 16.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, चारगिरी कुआं वाली गली भागीरथपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, यहीं रहने वाले मयूर पिता शंकर यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 08 सितम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहरइंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 07 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 54 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

12 आदतन 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 07 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती वारन्टी, 29 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 सितम्बर 2016 को 05 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामीलकिये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर 2016-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 07 सितम्बर 2016 को 22.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम अहिरखेड़ी कांकड इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें ग्राम अहिरखेड़ी कांकड़ इन्दौर निवासी गोलू पिता पर्वत यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपये कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

जिला बदर आरोपी, पुलिस थाना पलासिया द्वारा गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर 2016-पुलिस थाना पलासिया द्वारा जिलाबदर आरोपी राहुल उर्फ छपरी पिता बाबूलाल कैथवास निवासी 480 विनोबानगर इन्दौर को 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

                पुलिस थाना पलासिया को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जिलाबदर बदमाश राहुल उर्फ छपरी, थाना क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस द्वारा उक्त सूचना के आधार पर कल दिनांक 07.09.16 को 20.05 बजें, गवली धर्मशाला के पास बड़ी ग्वालटोली से उक्त आरोपी राहुल को पकड़ा गया।पुलिस द्वारा जांच करने पर पाया कि आरोपी पुलिस थाना पलासिया का शातिर बदमाश होकर, इसके विरूद्ध थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न प्रकार के अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन होकर, इसे दिनांक 01.07.16 से 6 माह के लिये जिलाबदर किया गया है। आरोपी जिलाबदर अवधि का उल्लघंन करते हुए क्षेत्र में घूम रहा था, जिसे पुलिस थाना पलासिया द्वारा पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध धारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है।