Saturday, August 27, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 121 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 27 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 57 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

01 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 गैर जमानती वारन्टी, 31 गिरफ्तारी तथा 118 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25 अगस्त2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 अगस्त 2016 को 13 गैर जमानती वारन्टी, 31 गिरफ्तारी तथा 118 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 अगस्त 2016-पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2016 को 14.10 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर नन्दलालपुरा सब्जी मण्डी आनंद झूला पुल के पास से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, पंचशील नगर इन्दौर हाल आनंद झूला पुल झोपड़पट्‌टी इंदौर निवासी लखन पिता केशरसिंह नेकिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 350 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 अगस्त 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2016 को 00.10 बजे, मुखबिर की सूचना केआधार पर रोड़ नं.10 परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें, 62/5 परदेशीपुरा इन्दौर निवासी प्रदीप पिता हीरा सिंह चौहान को पकडा गया।     
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 अगस्त 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2016 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, पवन टेंट हाउस के पास भागीरथपुरा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 888 भागीरथपुरा इन्दौर निवासी ज्ञानप्रकाश पिता मन्नूलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2016 को 20.00 बजे, बजरंग नगर मजदूर चौक इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, कृष्णा दूध डेरी के पास भमौरी इन्दौर निवासी जितेन्द्र पिता उत्तम कुशवाहा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 27 अगस्त2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 64 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-
03 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती वारन्टी, 33 गिरफ्तारी तथा 79 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 27 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 अगस्त 2016 को 05 गैर जमानती, 33 गिरफ्तारी तथा 79 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वाराअपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 09 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 अगस्त 2016-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2016 को 21.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, प्लाट नं. 137 आम्रकुंज कालोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, विपिन पिता ओमप्रकाश यादव, आकाश पिता योगेश पंवार, जगदीश पिता अमरसिंह, मुकेश पिता कैलासचंद चौधरी, सुरेन्द्र पिता उमाशंकर पाल, भोला पिता राजेन्द्र नामदेव तथा रवि पिता कैलास गोधे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7150 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।           
पुलिस थाना राजेन्द नगर द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2016 को 19.30 बजे, भड़क्या के पास निहालपुर मंडी से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, भड़क्या इन्दौर के रहने वाले सुनिल पिता महेश गोयल तथा रोहित  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 910 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट केतहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 अगस्त 2016-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2016 को  मुखबिर की सूचना के आधार पर श्रमिक कालोनी एवं पपाया ट्री होटल के सामने से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, अजंदा बाकाने राऊ निवासी-कृष्णा पिता देवीसिंह तथा राजाबाग कालोनी राऊ निवासी-गोपाल पिता उमरावसिंह प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2900 रूपये कीमत की 29 अवैध बीयर की बॉटल जप्त की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2016 को 13.45 बजे, कांकरिया रोड़ हातोद से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यहीं रहने वाले सत्येन्द्र सिंह पिता ज्ञानेन्द्र सिंह गुर्जर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपये कीमत की 3 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें, 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 अगस्त 2016-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2016 को 21.10 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार परविदुर नगर आम रोड़ से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें, श्रीराम नगर निवासी-राहुल पिता देवराम मुवेल तथा चित्रकूट नगर निवासी-जितेन्द्र पिता राजेश खेड़े को पकडा गया।      
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 अगस्त 2016-पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 27 अगस्त 2016 को 12.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, बस स्टेण्ड देपालपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, मालती रोड़ घाटा बिल्लोद धार रोड़ निवासी अर्जुन पिता अमरसिंह डाबी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Friday, August 26, 2016

गुलमोहर कालोनी में हुई हत्या का पर्दाफाश, मृतक के यहां काम करने वाला नौकर ही निकला हत्यारा


इन्दौर-दिनांक 26 अगस्त 2016-पुलिस थाना पलासिया क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 11-12.08.16 की दरमियानी रात को ओमप्रकाश पिता माधवदास खुराना उम्र 70 साल निवासी 29-30  गुलमोहर कालोनी इंदौर की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर मे घुसकर गला घोंटकर हत्या करदी गई थी, जिसकी सूचना दिनांक 12.08.16 के प्रातः 11.15 बजे पुलिस को मिलीं। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस अधिकारियों एवं एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर, निरीक्षण किया गया। मृतक के यहां काम करने वाले माली विनोद पिता शिवप्रसाद यादव की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच प्रारम्भ की गई। पुलिस द्वारा जांच पर मृतक ओमप्रकाश खुराना की गला घोंटकर हत्या किया जाना पाया जाने पर प्रकरण मे अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध पुलिस थाना पलासिया पर, हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त गंभीरतम घटना पर, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा तत्कालर आरोपी की पतारसी कर, गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में पुलिस थाना पलासिया एवं अपराध शाखा इन्दौर की टीम को अपराधियों की पतारसी हेतु लगाया गया। घटना की गंम्भीरता को देखते हुये उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर व्दारा अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दस हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया।
पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान, प्रकरण में प्रारम्भ से ही मृतक के किसी नजदीकी व्यक्तिजिसेघर की संपूर्ण जानकारी रही होगी, के द्वारा घटना करने की शंका हो रही थी।  पुलिस टीम द्वारा उक्त बिंदु को ध्यान में ररखते हुए, मृतक के घर तथा दोनों होस्टलों पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों से गहन पूछताछ की गयी एवं उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गयी। पूछताछ के दौरान मृतक के यहां काम करने वाले माली विनोद यादव पिता शिवप्रसाद यादव द्वारा प्रारम्भ से ही घटना दिनांक की दिनचर्या के विषय में झूठ बोलकर गुमराह करने का प्रयास किया गया।  विनोद यादव व्दारा मुखयतः बताया गया कि वह घटना से पूर्व दिनांक 11.8.16 की शांम को 6 बजे अपने घर जाकर सो गया था जबकि विवेचना पर दिनांक 11.8.16 की रात्रि 09.30 बजे विनोद यादव व्दारा अन्यत्र स्थान पर मौजूद होकर शराब पीये जाने के साक्ष्य प्राप्त हुये। इस आधार पर गंभीरता पूर्वक बारीकी से अनुसंधान किया गया और आज विनोद यादव से पुनः पूछताछ की गई तो पहले तो वह गुमराह करता रहा लेकिन जब उसके झूठ बोलने एवं 11 तारीख की रात्रि में घर पर मौजूदगी बाबत पूछताछ की गयी तो वह पूछताछ के आगे नहीं टिक सका एवं अपराध कबूल करते हुए मृतक ओमप्रकाश खुराना की हत्या करना कबूल किया। आरोपी ने बताया की वह इस वर्षजुलाई माह में मृतक के यहां काम पर लगा था। उसे घर की साफ सफाई एवं मृतक के नौलखा स्थित होस्टल की साफ सफाई का काम करना होता था। आरोपी विनोद यादव को शराब पीने की बुरी लत थी वह रात्रि के अलावा दिन में भी शराब पीता था, जिसके कारण उसके पास पैसे की तंगी बनी रहती थी। घर के खर्चे, मकान का किराया इत्यादि ज्यादा थे, जिसमें उसके ससुर मदद कर देते थे, फिर भी तंगी बनी रहती थी, जिसके चलते उसने मृतक के यहां से उक्त कमी पूरी करने की सोची। आरोपी विनोद यादव ने बताया कि उसे पता था कि मृतक घर में अकेला रहता है, इसलिये वह 11 तारीख की रात करीब 12.00 बजे छत के रास्ते से मृतक के घर की छत पर पहुँचा वहां उसे पता था कि छत पर बांस में हंसिया बंधा रखा है, उसने हंसिया निकालकर हंसिये की मदद से नीचे जाने वाले दरवाजे की प्लाय उखाड़कर दरवाजा खोला एवं दूसरे दरवाजे में लगी लोहे की जाली हंसिये की मदद से काटकर अंदर घुसा। घर में ऊपर एवं नीचे के कमरों की तलाशी ली, लेकिन उसे रूपया पैसा नहीं मिला।  जब वह मृतक के कमरे की तलाशी ले रहा था, तभी  मृतक ओमप्रकाश खुराना की नींद खुल गई और वह बाहर हाल कीतरफ निकल कर आरोपी को देख पाते, तब तक आरोपी ने वहीं पड़े एक टॉवेल की मदद से मृतक का गला घोटकर हत्या कर दी। उसने मृतक के जेब की तलाशी भी ली जिसमें उसे करीब 3400 रूपये मिले तथा ड्राज मे रखे दो मोबाईल फोन भी मिले जो उसने रख लिये। मृतक की हत्या कर आरोपी विनोद यादव सामने का दरवाजा खोलकर निकल गया।
                आरोपी विनोद यादव ने मृतक की जेब से चुराये गये  3400 रूपये खर्च हो जाना बताया तथा मृतक के घर से उठाये दोनों मोबाईल आरोपी विनोद यादव द्वारा अपने घर की लोहे की पेटी से बरामद कराये गये जो पुलिस द्वारा जप्त किये गये हैं। 

                उक्त हत्याकाण्ड का पर्दाफाश कर, आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, पुलिस थना पलासिया एवं अपराध शाखा की टीम के थाना प्रभारी पलासिया श्री राजेन्द्र सोनी, उनि. मिलिन्द सुल्या, उनि. सागर चौहान उनि(परी.) आरती कटीयार, सउनि रेखा यादव, सउनि राकेश मिश्रा, प्रआर. 3045 ओमनारायण शुक्ला, आर. 3068 प्रदीप, आर.2903 शैलेन्द्र मिणा तथा आर. 465 सतीश महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा ।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 50 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 26 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 26 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

01 आतदन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 गिरफ्तारी तथा 36 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 26 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 अगस्त 2016 को 12 गिरफ्तारी तथा 36 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते-पिलाते मिलें, 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 26 अगस्त 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2016 को 00.55 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर मालवा मिल अनाज मंडी से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें, 397/6 नेहरू नगर इन्दौर निवासी पंकज पिता मधु चौधरी को पकडा गया।   
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2016 को 01.00 बजे, बायपास रोड़ पंजाबी नेचर ढाबा से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाते मिलें, 44 सिल्वर स्प्रिंग फेस-1 इन्दौर निवासी रूबल भाटिया पिता सुरेन्द्रर भाटिया को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 अगस्त2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2016 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, सुगंधा नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 1/1 सुगंधा नगर इन्दौर निवासी करण पिता सुरेश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 26 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 24 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-
05 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मेंवैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती वारन्टी, 03 गिरफ्तारी तथा 61 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 अगस्त 2016 को 10 गैर जमानती, 41 गिरफ्तारी तथा 76 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 अगस्त 2016-पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2016 को मुखबिर की सूचना के आधार पर राज ढाबे के सामने डकाच्या एवं ग्राम मांगलिया टोल टेक्स के पास से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, नई आबादी डकाच्या निवासी-राजेश पिता रमेश देवड़ा तथा ग्राम मांगलिया निवासी-सोहन पिता मगरलाल कोष्ठी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2016 को 18.20 बजे, बुढ़ानिया पंथ ईंट भट्‌टे के पास से अवैधशराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यहीं के रहने वाले जुझारसिंग पिता रामसिंग को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 26 अगस्त 2016-पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2016 को 23.20 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर जायका ढाबा रिंग रोड़ इन्दौर से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें, 199-आर खातीवाला टैंक इन्दौर निवासी राजेन्द्र सिंह पिता भूपेन्द्र सिंह को पकडा गया।     
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।


Thursday, August 25, 2016

मोबाईल चोर, पुलिस थाना राऊ की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 25 अगस्त 2016-पुलिस थाना राऊ द्वारा एक मोबाईल चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
फरियादी उज्जवल अटवानी पिता विनोद कुमार अटवानी निवासी 74/ए इंदिरागांधी आरटीओ रोड इंदौर, दिनांक 18.06.16 को इंदौर इंस्टिट्‌युट ऑफ सांईस एण्ड टेक्नालाजी कॉलेज पीथमपुर रोड राऊ पर परीक्षा देने के लिये गया था। जहां पर फरियादी ने अपने सेमसंग कंपनी के दो मोबाईल अपनी मोटर सायकल क्रमांक एम.पी-09/यूए-9382 मे रखे थे, जो कालेज के सामने खडी की थी, जिसमें से मोबाईल किसी अज्ञात व्यक्ति ने निकाल लिये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना राऊ द्वारा अपराध क्रमांक 231/2016 धारा 380 भादवि का अपराध पंजीबध्द किया जाकर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान चोरी गये मोबाईल के आधार पर जांच करते हुए, वरुण रावत पिता अक्षय रावत (25) निवासी गणेश धाम कालोनी पिपलियाहाना चौराहा इंदौर को पकड़कर पूछताछ करने पर, उसने मोबाईल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया की जब फरियादी इंदौर इंस्टिट्‌युट आफ सांईस एण्ड टेक्नालाजी कालेज पिथमपुर रोड राऊ में परीक्षा दे रहा था, तब ही मैंने उक्त मोबाईल वहां से चुरा लिये थे। आरोपी ने मोबाईल बेचने की कोशिश की थी, लेकिन उनका बिल नही होने से मोबाईल बिक नहीं पाये॥ उक्त अपराध में चोरी गये मोबाईल आरोपी वरुण रावत से जप्त किये जाकर, आरोपी को गिरफ्तार कर, मान. न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त मोबाईल चोर को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राऊ श्री विजय सिसोदिया के नेतृत्व में उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।