Thursday, August 25, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 131 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 25 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 60 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 गैर जमानती वारन्टी, 31 गिरफ्तारी तथा 118 जमानतीवारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 अगस्त 2016 को 13 गैर जमानती वारन्टी, 31 गिरफ्तारी तथा 118 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 25 अगस्त 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2016 को 17.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, स्वदेशी मिल गेट के पीछे कुलकर्णी भट्‌टा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, आजाद पिता अमृतलाल यादव, खुशवन्त पिता योगेश वर्मा तथा आकाश पिता रामगोपाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 440 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2016 को 18.45 बजे, बारोली चौराहा देशी कलाली के सामने से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, बारोली चौराहा पालिया रोड़इंदोर निवासी रमेश पिता शिवकिशोर त्रिवेदी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 240 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।    
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।



अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 अगस्त 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2016 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, दीपमाला चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 1/1 सुगंधा नगर इन्दौर निवासी अर्जुन पिता सुरेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2016 को 20.40 बजे, कबीटखेड़ी पुल के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 19 मां शारदा नगर इन्दौर निवासी तरूण पिता सुनिल चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2016 को 13.45 बजे, रामदेव मंदिर के सामने लाल गली परदेशीपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 294/11 लाल गली परदेशीपुरा इंदौरनिवासी संजय पिता घनश्याम बाडिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 25 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 71 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

04 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती वारन्टी, 41 गिरफ्तारी तथा 76जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 अगस्त 2016 को 10 गैर जमानती, 41 गिरफ्तारी तथा 76 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 अगस्त 2016-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2016 को 16.30 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर स्कीम नं. 71 डी सेक्टर सर्विस रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, आकाश नगर झुग्गी झोपड़ी इंदौर निवासी सतपाल पिता किरण सिंह तथा वार्ड कं्र 13 राऊ इन्दौर निवासी सुरेश पिता राजाराम बागरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 9750 रूपये कीमत की 150 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 अगस्त 2016-पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2016 को 12.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना केआधार पर, बाबा हरिकिशन वाली गली सिंधी कालोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 144 खातीवाला टैंक इन्दौर निवासी सचिन पिता राकेश राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक दराता जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Wednesday, August 24, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 125 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 24 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 70 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

02 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 गैर जमानती वारन्टी, 32 गिरफ्तारी तथा 98 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 24 अगस्त2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 अगस्त 2016 को 13 गैर जमानती वारन्टी, 32 गिरफ्तारी तथा 98 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुए/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 13 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 24 अगस्त 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, डी-68 तंजीम नगर खजराना निवासी-मो.आसिफ पिता मो.इलियास, 160/5 शंकर कुम्हार का बगीचा इन्दौर निवासी-सुरेशचंद पिता हरचंद बावस्कर, 163/2 सर्वहारा नगर इंदौर निवासी-अशोक पिता रामप्रसाद कोरी, 296 कन्नू पटेल की चाल निवासी-सहदेव पिता महादेव गाडेकर तथा राजू उर्फ बच्चन पिता रिंकु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4050 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।      
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2016 को 22.30बजे, मंगल सिटी के पीछे पान की दुकान के सामने से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 92 गंगा देवी नगर निवासी-सुरेन्द्र सिंह पिता विक्रम सिंह कोठारिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1540 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।    
पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2016 को 20.50 बजे, काका सायकल सर्विस के पास गौरी नगर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, दीपक पिता रामप्रसाद चौधरी, सचिन पिता धनराज जायसवाल, मोहन पिता रामू यादव तथा पवन पिता अयोध्याप्रसाद तिवारी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2070 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2016 को 18.00 बजे, गणेशपुरी कालोनी खजराना से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, मोहन पिता नदंकिशोर दुबे, सचिन पिता संतोष पाटीदार तथा रणजीत पिता प्रेम चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2560 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 अगस्त 2016-पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2016 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, चन्द्रगुप्त चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, सी.एच.डी. 15 सुकलिया रायल बंगलो इन्दौर निवासी युवराज पिता श्री वरूण वोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 24 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 55 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

09 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराधके बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारन्टी, 25 गिरफ्तारी तथा 111 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 24 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 अगस्त 2016 को 06 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 111 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 अगस्त 2016-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2016 को मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम चिकलोंडा तालाब के पास एवं ग्राम सगगड़ोद बयड़ा से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, ग्राम चिकलोंडा के रहने वाले भैरूसिंह पिता चंपालाल तथा चुन्नीलाल पिता गुमानसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 9350 रूपये कीमत की 170 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कलदिनांक 23 अगस्त 2016 को 21.30 बजे, स्कीम नं. 71 डी सेक्टर पुलिया के पास से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, विदुर नगर इन्दौर निवासी-ममता पति संतोष बागरी तथा अहिरखेड़ी इंदौर निवासी-ललिता पति मुरली बागरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 44 अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2016 को 13.30 बजे, कबूतरखाना रेशमगली इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 62 आड़ा बाजार इंदौर निवासी-मनीष उर्फ केला पिता संजय पाहुजा तथा 10/2 रेशमगली इन्दौर निवासी-गुलशन पिता कमल किशोर सिंधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 16 हजार 800 रूपयें कीमत की 7 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2016 को 23.45 बजे, गौशला के पीछे तेली खेड़ा महूं से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, पंडित मोहल्ल तेलीखेड़ा महूं के रहने वाले जितेन्द्र तिवारी पिता रामअवतार तिवारी तथा रोहित पिता अरूण मिश्रा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 8 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व करकार्यवाही की गयी है।

Tuesday, August 23, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु, ईनाम की उद्‌घोषणा



इन्दौर 23 अगस्त 2016-पुलिस थाना छत्रीपुरा के प्रकरण अप. कं्र 199/16 में फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु इन्दौर पुलिस द्वारा पांच-पांच हजार रूपये के ईनाम की उद्‌घोषणा की गयी है।
पुलिस थाना छत्रीपुरा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 21.08.16 को फरियादी महेश पिता स्व. सदाशिव धानक निवासी जोशी मोहल्ला, इंदौर की रिपोर्ट पर, पुलिस द्वारा अप. कं्र 199/16 धारा 294, 327, 341, 506, 34 भादवि का अपराध आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण के आरोपी 1. पवन पिता तरूण उर्फ रामचंद्र राठौर (28) निवासी जोशी मोहल्ला अर्जुनपुरा मल्टी, इंदौर तथा 2. मौसम उर्फ लखन पिता पंढरीनाथ (21) निवासी महावर नगर इंदौर घटना दिनांक से फरार है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु हरसंभव प्रयास किये गये है, किंतु अभी तक इनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। दोनो आरोपी आदतन अपराधी होकर आरोपी पवन राठौर के विरूद्ध विभिन्न थानों पर हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, अवैध शराब, मारपीट आदि के 10 से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध है तथा आरोपी मौसम उर्फ रामचंद्र के विरूद्धविभिन्न थानों पर हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, अवैध शराब, मारपीट के 05 से अधिक प्रकरण पंजीबद्व है। 
अतः आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि एवं प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, इन्दौर पुलिस द्वारा उक्त दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पांच-पांच हजार रूपयें का ईनाम घोषित किया गया है। जो कोई भी व्यक्ति या पुलिस अधीकारी/कर्मचारी उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी करेगा या गिरफ्तारी की सूचना देगा, जिससे आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके, उसे प्रत्येक आरोपी पर पृथक-पृथक 5,000/- रूपयें के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। सूचनाकर्ता का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा।

डकैती की योजना बनाते 05 आरोपी गिरफ्तार, एक रिवाल्वर, एक देशी पिस्टल, एक तलवार व दो चाकू बरामद


इन्दौर-दिनांक 23 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार के निर्देश के तारतम्य में इंदौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वांें के विरूद्ध की जा रही लगातार कार्यवाही एवं पुलिस की सक्रियता के परिणाम स्वरूप, पुलिस थाना द्वारकापुरी को क्षेत्र में डकैती की योजना बनाते 05 आरोपियों को पकडने में सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 22.08.16 को पुलिस थाना द्वारकापुरी की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पावर हाउस के पास, अहीरखेडी कांकड में 06 लोग अरनेजा पेट्रोल पंप, तेजपुर गडबडी पर डकैती डालने की तैयारी कर रहे है। उक्त सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी द्वारकापुरी श्री राजीव त्रिपाठी एवं उनकी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये 05 आरोपियों 1. मनीष उर्फ चिकना पिता शंकरलाल चौहान (19) निवासी श्यामाचरण शुक्लानगर नई बस्ती कुलकर्णी का भट्‌टा के पास इंदौर, 2. गोलू नेता उर्फ दीपक पिता महेन्द्र सिंह ठाकुर (22) निवासी 128, गीतानगर सिरपुर धाररोड इंदौर 3. अमित पिता नीलेश सुगन्धी (19) निवासी 8/2 मोती तबेलाचौराहा कलेक्ट्रेट ऑफिस के पास, इंदौर 4. लोकू उर्फ लोकेश पिता गजेन्द्र यादव (21) निवासी 10/10 कुलकर्णी का भट्‌टा शिलनाथ कैम्प इंदौर तथा 5. रोमित उर्फ बटका पिता यशवंत नाई (20) निवासी 399 कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर को पकडा गया। पांचो आरोपियों में आरोपी मनीष उर्फ चिकना के कब्जे से एक देशी रिवाल्वर मय दो जिंदा कारतूस के, गोलू उर्फ दीपक से एक खटकेदार चाकू, अमित सुगन्धी से एक देशी पिस्टल मय तीन जिंदा कारतूस के, लोकू उर्फ लोकेश से एक तलवार, रोमित उर्फ बटका से एक चाकू जप्त किया गया। इसके अतिरिक्त एक शराब की खाली बोतल, 06 गिलास, दो खाली पानी की बोतल, एक काले रंग पल्सर क्र. एमपी-09/क्यूआर/5573 व बिना नंबर की मोटर साइकिल ऐवेन्जर जप्त की गयी। आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध अप. क्र. 269/16 धारा 399, 402 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है। उक्त आरोपीगण आदतन अपराधी होकर इनके विरूद्ध विभिन्न थानो में आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है जिनमें आरोपी मनीष उर्फ चिकना विरूद्ध हत्या एवं हत्या के प्रयास व अन्य के 05 से अधिक, गोलू नेता उर्फ दीपक विरूद्ध हत्या एवं हत्या के प्रयास वअन्य के 05 से अधिक तथा अमित सुगन्धी के विरूद्ध हत्या एवं हत्या के प्रयास व अन्य के 12 से अधिक, लोकू उर्फ लोकेश के विरूद्ध 05 से अधिक एवं आरोपी रोमित उर्फ बटका के विरूद्ध 07 प्रकरण पंजीबद्ध होना पाये गये। उक्त आरोपी दिनांक 14.08.16 को थाना अन्नपूर्णां क्षेत्रान्तर्गत ऊषानगर में लोटस शोरूम के बेसमेण्ट में स्थित गणेश मेहता की जूते की दुकान से अडीबाजी कर जूते आदि छीन कर भाग गये थे। एक आरोपी अजय उर्फ अज्जू पिता लक्ष्मीनारायण उर्फ कालीचरण टांक निवासी कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। 
उक्त आरोपियों पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारकापुरी श्री राजीव त्रिपाठी एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 72 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 23 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 39 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा  151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती वारन्टी, 19 गिरफ्तारी तथा 84 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 23 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 अगस्त 2016 को 03 गैर जमानती वारन्टी, 19 गिरफ्तारी तथा 84 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 23 अगस्त 2016-पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त 2016 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, नगर निगम रोड़ रवि अल्पाहार के सामने से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 90/1 शंकरगंज जिंसी इन्दौर निवासी सूरज पाल पिता पुरषोत्तम पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2050 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त 2016 को 13.15 बजे, आरोपी के घर के सामने टपालघाटी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, यहीं रहने वाले कैलाश पिता सोमनाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियोंको गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक रूप से ढाबे पर शराब पिलाते मिलें, 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 23 अगस्त 2016-पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त 2016 को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत राजपूत दरबार ढाबा, पीडी ढाबा एवं योर च्वाइस ढाबा से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाते मिलें, इन ढाबों के संचालक क्रमशः सावरिया नगर छोटा बांगड़दा इंदौर निवासी-चेतन मालवीय पिता रमेश मालवीय, आलोकनगर मूसाखेडी इन्दौर निवासी-धर्मेन्द्र पिता रामप्रसाद जेलवाई तथा 2 उषागंज छावनी इन्दौर निवासी-नमित पिता अशोक यादव को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 23 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 33आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

11 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 फरारी, 04 गैर जमानती वारन्टी, 05 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 23 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 अगस्त 2016 को 02 फरारी, 04 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 23 अगस्त 2016-पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त 2016 को 20.00 बजे, मुखबिर सेमिलीं सूचना के आधार पर, तीन इमली चौराहा पुलिया के पास से  सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, त्रिवेणी नगर इन्दौर निवासी जगदीश पिता लक्ष्मण यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 490 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
     पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें, आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 23 अगस्त 2016-पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त 2016 को मुखबिर की सूचना के आधार पर इन्द्रजीत नगर तेजपुर गड़बड़ी से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें, यहीं रहने वाले जीतू पिता जगदीश लोहार को पकडा गया।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 अगस्त 2016-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त 2016 को 16.30 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम चिखली से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, ग्राम चिखली इन्दौर निवासी मुकेश पिता रामचंद्र कीर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 7 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, August 22, 2016

इन्दौर पुलिस के आरक्षकों ने बचाईं तीन नागरिकों की जान



इन्दौर-दिनांक 22 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस के थाना हीरानगर के आरक्षकों द्वारा अपनी सक्रियता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए, थाना क्षेत्र के तीन नागरिकों, जो कि अपनी पारिवारिक परेशानियों के कारण आत्महत्या का विचार बनाकर, प्रयासरत्‌ थे, उन्हे पुलिस द्वारा उचित समाझाईश व कार्यवाही करते हुए, उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
पुलिस थाना हीरानगर पर पदस्थ आरक्षक विनोद पटेल एवं सुनील यादव को दिनांक 18.08.16 की रात्रि में 02.30 बजे गश्त के दौरान एक व्यक्ति परिवर्तित नाम विक्की निवासी मेघदूत नगर इन्दौर, चन्द्र गुप्त मोर्य चौराहा पर संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। आरक्षको द्वारा उसे रोककर पूछताछ की तो उसने बताया कि मैं अपने ससुर व पत्नि से परेशान होकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने जा रहा हूं। इस पर से दोनों आरक्षकों ने उसे समझा कर रोका और उसके भाई को फोन लगाकर बुलाया तथा विक्की को समझाईस देकर उसके भाई के सुपुर्द कर उसकी जान बचाई।
इसी प्रकार पुलिस थाना हीरा नगर के आरक्षक चेतन सिसोदिया तथा मनोज पटेल ने दिनांक 21.08.16 को दिन में करीब01.00 बजे बीट भ्रमण के दौरान एक महिला परिवर्तित नाम गरिमा निवासी सी सेक्टर सुखलिया इन्दौर को रेल्वे ट्रेक एम.आर. 10 ब्रिज के पास रोते हुए देखा तो उससे पूछताछ की गयी। जिस पर उसने बताया की मैं अपने पति से झगड़ा कर परेशान होकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने जा रही हूं। इस पर से दोनों आरक्षकों ने उसके पति को फोन लगाकर बुलाया तथा गरिमा को समझाईस देकर उसके पति के सुपुर्द कर उसकी जान बचाई।
ऐसे ही एक और प्रकरण में, पुलिस थाना हीरा नगर के आरक्षक प्रमोद शर्मा व आरक्षक रेवाशंकर चौहान को दिनांक 21.08.16 को रात्रि में 11.00 बजे बीट भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति परिवर्तित नाम राजेन्द्र निवासी गौरीनगर इन्दौर द्वारा अपने ही घर में दरवाजा बंद कर गैस की नली खोलकर माचिस से आग लगाकर आत्महत्या करने का मन बना रहा था, जिसकी सूचना उसके द्धारा 100 नम्बर पर की गई, जिसकी खबर उक्त दोनों आरक्षकों को मिलने पर, उनके द्वारा घटना स्थल पर तत्काल पहुंचकर आस पडोसियों एवं उसके मौसा को बुलाया तथा राजेन्द्र को समझाईस देकर उसके मौसा के सुपुर्द कर उसकी जान बचाई।
पुलिस थाना हीरा नगर के आरक्षकों विनोद पटेल, सुनील यादव,चेतन सिसोदिया, मनोज पटेल, प्रमोद शर्मा तथा रेवाशंकर चौहान द्वारा सक्रियता एवं संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए, तीन आम नागरिकों की जान बचाने में अहम भूमिका रही है।

शातिर वाहन चोर व चेन स्नैचर, पुलिस थाना छत्रीपुरा की गिरफ्त में, आरोपी के कब्जे से चोरी के तीन दोपहिया वाहन एवं एक सोने की चेन बरामद



इन्दौर 22 अगस्त 2016-इंदौर शहर में वाहन चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, चोरी व नकबजनी मे लिप्त रहने वाले अपराधियो के विरुद्ध सखत कार्यवाही के निर्देश, उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा एक शातिर वाहन चोर व चेन स्नैचर को चोरी के दोपहिया वाहनों तथा सोने की चेन सहित पकङने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना छत्रीपुरा की टीम को इलाका भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिलीं कि, एक संदिग्ध व्यक्ति लाल बाग के पास मोटर सायकल बेचने की फिराक में बैठा है, जो हो सकता है चोरी की गाड़ी है। पुलिस द्वारा उक्त सूचना पर मौके पर जाकर देखा तो, एक व्यक्ति हीरो पैशन गाड़ी पर बैठा दिखा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ करने पर, उसने अपना नाम यश पिता हिमांशु दुबे (27) निवासी 27 साउथ राजमोहल्ला इन्दौर बताया।गाड़ी के कागजात के बारे में पूछने पर, उसके संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस द्वारा सखती से पूछताछ करने पर, उक्त गाड़ी चोरी की बताई, जो थाना छत्रीपुरा के चोरी के प्रकरण की पायी गयी। आरोपी ने पूछताछ में शहर के अन्य थाना क्षेत्रो से भी वाहन चोरी करना बताया तथा थाना अन्नपूर्णा में कुछ समय पूर्व हुई चैन स्नेचिंग की घटना में सोने की चेन, चुराना स्वीकार किया हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से एमपी-09/एमसी-2210 नम्बर की हीरो पैशन मोटर सायकल, एमपी-13/एमएफ-4501 नम्बर की होण्डा एक्टिवा एवं एक टीवीएस स्टार सिटी मोटर सायकल सहित तीन दोपहिया वाहन तथा एक सोने की टूटी हुई चेन बरामद की गयी है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिससे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं।
उक्त शातिर वाहन चोर को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छत्रीपुरा श्रीमती मंजू यादव के नेतृत्व में, सउनि डी.एस. तोमर, आर. राजेश मिश्रा तथा आर. प्रभु सिंह की सराहनीय भूमिका रही।



14 वर्षो से फरार गैर जमानती वारंटी पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 22 अगस्त 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही गैर जमानती एवं फरार वांरटीयों की धरपकड़ कार्यवाहीं के अन्तर्गत पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा आज दिनांक 22.08.16 को 14 वर्षों से फरार एक गैर जमानती वारंटी मुकेश पिता जानकीलाल जायसवाल (52) निवसी 96 नई आबादी फतेहाबाद थाना नीलगंगा जिला उज्जैन को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
आरोपी मुकेश, पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली के अप. क्रं 29/02 धारा 279,338 भादवि के प्रकरण में वर्ष 2002 से फरार था, जिसका स्थाई वारंट, माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था। पुलिस द्वारा इसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे, लेकिन सफलता नहींमिल पा रही थी। पुलिस टीम द्वारा आज मुखबिर की सूचना के आधार पर इसे पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
उक्त आरोपी को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी छोटी ग्वालटोली श्री वी.पी.शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 108 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 22 जुलाई 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 51 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
09 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती वारन्टी, 34 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को 03 गैर जमानती, 34 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2016-पुलिस थाना छोटीग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जगदम्बा रेस्टोरेन्ट छोटीग्वालटोली से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 640/9 नहेरू नगर इंदौर निवासी नरेन्द्र पिता चेतन सेन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 22 जुलाई 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिकतत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 57 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-


05 आदतन 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती वारन्टी, 22 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को 05 गैर जमानती, 39 गिरफ्तारी तथा 124 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 09 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2016-पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2016 14.25बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुदामानगर झोपडपट्‌टी, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले अनिल पिता माधव सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1300 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को चंदननगर थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 729 द्वारकापुरी इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता राधेश्याम साहू, 1315 द्वारकापुरी साहू ऑटो गैरेज के पास इंदौर निवासी अभिषेक पिता दिलीप पाण्डेय तथा गांव सिंहासा इंदौर निवासी श्रीराम पिता सीताराम बागडी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 2900 रूपये कीमत की 64 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को 21.15 बजे,  सीपी शेखर नगर इमली के पेड के नीचे, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, खेडा पति हनुमान मंदिर के सामने उस्मान सिद्धकी का मकान सिरपुर, चंदननगर निवासी गुदु उर्फ गुड्‌डू पिता मोह. शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1050 रूपये कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिसथाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को 20.05 बजे मार्तण्ड नगर आरोपी के घर का ओंटला, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, मार्तण्ड नगर निवासी जमील पिता रमजान मिर्जा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपये कीमत की 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को राऊ थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, बागरी मोहल्ला राऊ निवासी तेजराम पिता कालूराम जाटव तथा चांदनी चौक रंगवासा राऊ निवासी श्यामू बाई पति रणछोड हरीजन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1200 रूपये कीमत की 21 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को 22.00 बजे, गजानंद ढाबा के सामने जीवन ज्योति कॉलोनी, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यादव मोहल्ला महू निवासी गजेन्द्र पिता तेज सिंह यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को महू थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुयेमिलें, पाण्डे गली धारनाका महू निवासी नेहरूसिंह पिता घेघरिया भील तथा बूट गली महू निवासी सोनू पिता पूनमचंद हरिजन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1080 रूपये कीमत की 22 क्वाटर एवं 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2016-पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को 18.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, गोपुर चौराहा के पास पान की दुकान के पास, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 681 द्वारकापुरी इंदौर निवासी रवि पिता प्रकाश बलवानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।