Thursday, August 18, 2016

ट्रक लूटकर, ड्रायवर व क्लीनर की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस चैकिंग में गिरफ्तार


इन्दौर 18 अगस्त 2016-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपरधियों पर नियत्रंण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखते हुए क्षेत्र में सख्त चैंकिंग के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना किशनगंज एवं राऊ द्वारा ट्रक लूटकर, ड्रायवर व क्लीनर की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गयी है।
दिनांक 14.8.16 को प्र.आर. 3002 रोशन व आर. 3277 बाबू सिह थाना राऊ जिला इन्दौर के आई.आई.एम. कालेज के सामने राऊ पीथमपुर रोड पर बने टोल पर चेकिंग कर रहा थे। रात्रि करीबन 2.30 बजे  ट्रक क्र एमपी-09/केबी 7764  राऊ तरफ से आया जिसको टोल पर चैकिंग करने के लिए रोका गया तो पुलिस द्वारा ट्रक ड्रायवर से  के कागजात दिखाने को बोला तो, ड्रायवर ने बोला कि मेरे पास कागजात नही है और फिर ड्रायवर अचानक उतर कर भाग गया। इस पर पुलिस टीम द्वारा द्वारा ट्रक का केबिन चेक किया तो, उसमें दो व्यक्ति सोये हुए दिखे जिन्हे बार-बार आवाज देकर बुलाने पर कोई जवाबनही मिला, जिस पर प्र.आर. द्वारा मोबाईल की टार्च की रोशनी से केबिन चैक किया तो उसमें दो व्यक्ति खून से लतपथ दिखे व क्लिनर साईड में एक खून से सना हुआ चाकू पडा दिखा व केबिन में ही एक व्यक्ति छिपा हुआ दिखा, जिसे पकड़ कर पूछताछ करने पर, उसने अपना नाम राहुल पिता बाबुलाल निवासी मेहतवाडा का होना बताया। पुलिस द्वारा उक्त ट्रक के केबिन में मरे पडे दोनो व्यक्तियो के बारे में पकडे गये राहुल से पूछताछ करने पर, उसने बताया कि कल शाम दिनांक 13.08.16 को ट्रक क्रमांक एमएच-18/एसी 2399 से करीब 6.00 बजे देपालपुर से सोयाबीन भर कर वह, ड्रायवर सुनील के साथ मुम्बई के लिये निकले थे। लगभग रात 01.45 बजे एबी रोड़ फोर लेन पर कामाक्षी ट्रांसपोर्ट के पास पहुचे जहाँ पर एक ट्रक सरिये का भरा दिखा तो, मेरे साथी सुनील ने हमारे ट्रक को साईड से खडा कर सरिये वाले ट्रक में उतर कर देखा और फिर मेरे पास आकर बताया कि ड्रायवर व क्लिनर सो रहे है। इस पर मै व मेरा साथी सुनील उक्त ट्रक में क्लिनर साईड से चढे, ड्रायवर सुनील ने एक व्यक्ति का मुंह दबोच लिया ओर मैने उसके पैर पकड लिये तब सुनील ने उसे सीने में चाकू मारा जिससे दूसरा व्यक्ति भी जाग गया तो सुनील ने उसे भी गर्दन व पेट में चाकू मारे, जिससे दोनो ट्रक मे ही मर गये। फिर मैं व सुनील मरे हुए दोनो व्यक्तियो के साथ ट्रक को लेकर वहां से गोल चौराहा होते हुए, इस रास्ते पर आये थे, जहां पुलिस की सक्रिय व प्रभावी कार्यवाही के कारण पकड़े गये। राहुल व सुनील ने सरिये का ट्रक लूटने की नियत से दोनो अज्ञात व्यक्तियो को चाकू से वार कर हत्या करके भाग रहे थे, जिसे रंगे हाथो पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान पकडा गया। उक्त घटना पर से पुलिस द्वारा अपराध धारा 302.394.34 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी राहुल पिता बाबुलाल निवासी मेहतवाडा को गिरफ्तार किया गया ।
उक्त घटना पर, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक महू श्री विवेक सिंह के नेतृत्व में एसडीओपी महू श्री अरुण मिश्रा की देखरेख में थाना प्रभारी किशनगंज श्री राकेश मोदी व थाना प्रभारी मानपुर श्री कमलेश शर्मा की एक टीम गठित कर, आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतारसी की जा रही थी इसी दौरान दिनांक 18.08.16 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक अन्य आरोपीसुनील गुजरी तरफ से बस में बैठकर इन्दौर तरफ आ रहा है। पुलिस द्वारा टी ही पुलिया के पास चेंकिग के दौरान एक व्यक्ति बस से कूदकर भागने लगा जिसे पकड कर पुछताछ करते अपना नाम सुनील पिता राजू भील निवासी मेहतवाडा होना बताया जिसे गिरफ्तार किया गया। पुछताछ के दौरान आरोपी सुनील ने बताया की हमे गुजरी के व्यपारी हेमन्त द्वारा ट्रक लूटकर लाने पर माल बिकवा देने का बोला था। जिस पर पुलिस टीम आरोपी हेमन्त पिता जगदीश मेहतर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे प्रकरण में पूछताछ की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किशनगंज श्री राकेश मोदी, थाना प्रभारी मानपुर श्री कमलेश शर्मा, उनि. अमृतलाल गवरी, उनि. राजू सिंह चौहान, सउनि. रूपलाल मोरे, आर. 1888, आर. 594 सुभाष, आर. 881 देवेन्द्र सिंह एव पुलिस थाना राऊ के प्रआर. 3002 रोशन तथा आर. 3277 बाबू सिह का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 140 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 18 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 34 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

06 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 92 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 अगस्त 2016 को 08 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 92 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें, 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2016 को मुखबिर की सूचना के आधार पर जीवन की फेल एवं जनता क्वाटर नंदानगर स्टेडियम ग्राउण्ड से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें, धन्नालाल पिता जगन्नाथ गजोरे तथा योगेश पिता शिवनारायण कोष्टी को पकडा गया। 
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 18 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायीवारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 106 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

52 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 52 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती वारन्टी, 36 गिरफ्तारी तथा 70 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 अगस्त 2016 को 04 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी तथा 70 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2016-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कलदिनांक 17 अगस्त 2016 को 10.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, खण्डवा रोड़ पुलिस चौकी के सामने चोरल से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, पुलिया के पास ग्राम चोरल निवासी रवि पिता रमेश कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Wednesday, August 17, 2016

युवती को अनावश्यक कॉल कर परेशान करने वाला, परिचित वी केयर फोर यू द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर 17 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक युवती को अनावश्यक कॉल कर व उसके चरित्र के बारें में अर्नगल बातें कर परेशान करने वाले, परिचित आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने शिकायत दर्ज कराई कि मुझे मिलिंद गुप्ते द्वारा बार-बार अनावश्यक कॉल कर परेशान कर रहा है और मेरे दोस्तों को फोन लगा कर मेरे चरित्र के बारे में अनर्गल बातें कर रहा है और हर रोज मेरा पीछा करता रहता है, जिससे में बहुत परेशान हूं।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीमद्वारा कार्यवाही करते हुए, उक्त मोबाईल धारक आरोपी मिलिंद पिता हेमन्त गुप्ते (28) निवासी गोकुलकुंज फूलबाग नरसिंहगढ़ को आवेदिका के माध्यम से 56 दुकान इंदौर पर मिलने के बहाने से बुलाकर पकडा गया। आवेदिका भी नरसिंहगढ़ की रहने वाली है और इंदौर में रह कर प्राईवेट कंपनी में काम कर रही है। आरोपी मिलिंद वहीं की जान पहचान के आधार पर, बार-बार इंदौर आकर आवेदिका को मिलने के लिए दबाव बनाता था और परेशान कर रहा था। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपी मिलिंद को पकड़कर, पुलिस थाना राजेन्द्र नगर के सुपुर्द किया गया है, जिस पर पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा अप. क्रं. 617/16 धारा 354-डी, 507 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है। जिसे मान. न्यायालय पेश किया जावेगा।

उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 97 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 17 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 16 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 54 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारन्टी, 23 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहरमें विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 अगस्त 2016 को 06 गैर जमानती वारन्टी, 23 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 15 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2016-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2016 को 22.00 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर, सयाजी होटल के पीछे शमशान घाट के पास इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, राजेश पिता भूरेलाल जाट, अमित पिता पीताम्बर गुप्ता, रफीक पिता अजगर शाह तथा कमल पिता हरिनारायण धववाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1600 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।           
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2016 को 22.00 बजे, तंजीम नगर खजराना इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, रिजवान पिता मो.इशाक, शरीफ पिता यासीन, मो.खालिद पिता अब्दुल रसीद, नौशाद पिता नूर मोहम्मद,मो.राजा पिता कल्लू तथा शमसुद्‌दीन पिता कमरूद्‌दीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2016 को 23.20 बजे, अमर टेकरी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, सूरज पिता जगदीश भैरवे, सुनील पिता प्रकाश, पिन्टू उर्फ अमित पिता अनूप नागर तथा मोनू पिता सुधीर भेरू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2016 को 15.30 बजे, लाल गली परदेशीपुरा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, 369/11 लाल गली परदेशीपुरा इन्दौर निवासी सलमान पिता अब्दुल शाहिद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 315 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 17 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 16अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 43 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारन्टी, 28 गिरफ्तारी तथा 123 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 अगस्त 2016 को 06 गैर जमानती, 28 गिरफ्तारी तथा 123 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2016-पुलिस थाना छत्रीपुराद्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2016 को 14.05 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर छत्रीपुरा मेनरोड़ इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, 72 छत्रीपुरा इंदौर निवासी संजय उर्फ संजू पिता प्रहलाददास पोरवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।      

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।