Thursday, August 18, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 140 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 18 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 34 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

06 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 92 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 अगस्त 2016 को 08 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 92 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें, 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2016 को मुखबिर की सूचना के आधार पर जीवन की फेल एवं जनता क्वाटर नंदानगर स्टेडियम ग्राउण्ड से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें, धन्नालाल पिता जगन्नाथ गजोरे तथा योगेश पिता शिवनारायण कोष्टी को पकडा गया। 
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 18 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायीवारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 106 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

52 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 52 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती वारन्टी, 36 गिरफ्तारी तथा 70 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 अगस्त 2016 को 04 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी तथा 70 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2016-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कलदिनांक 17 अगस्त 2016 को 10.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, खण्डवा रोड़ पुलिस चौकी के सामने चोरल से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, पुलिया के पास ग्राम चोरल निवासी रवि पिता रमेश कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Wednesday, August 17, 2016

युवती को अनावश्यक कॉल कर परेशान करने वाला, परिचित वी केयर फोर यू द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर 17 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक युवती को अनावश्यक कॉल कर व उसके चरित्र के बारें में अर्नगल बातें कर परेशान करने वाले, परिचित आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने शिकायत दर्ज कराई कि मुझे मिलिंद गुप्ते द्वारा बार-बार अनावश्यक कॉल कर परेशान कर रहा है और मेरे दोस्तों को फोन लगा कर मेरे चरित्र के बारे में अनर्गल बातें कर रहा है और हर रोज मेरा पीछा करता रहता है, जिससे में बहुत परेशान हूं।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीमद्वारा कार्यवाही करते हुए, उक्त मोबाईल धारक आरोपी मिलिंद पिता हेमन्त गुप्ते (28) निवासी गोकुलकुंज फूलबाग नरसिंहगढ़ को आवेदिका के माध्यम से 56 दुकान इंदौर पर मिलने के बहाने से बुलाकर पकडा गया। आवेदिका भी नरसिंहगढ़ की रहने वाली है और इंदौर में रह कर प्राईवेट कंपनी में काम कर रही है। आरोपी मिलिंद वहीं की जान पहचान के आधार पर, बार-बार इंदौर आकर आवेदिका को मिलने के लिए दबाव बनाता था और परेशान कर रहा था। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपी मिलिंद को पकड़कर, पुलिस थाना राजेन्द्र नगर के सुपुर्द किया गया है, जिस पर पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा अप. क्रं. 617/16 धारा 354-डी, 507 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है। जिसे मान. न्यायालय पेश किया जावेगा।

उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 97 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 17 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 16 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 54 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारन्टी, 23 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहरमें विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 अगस्त 2016 को 06 गैर जमानती वारन्टी, 23 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 15 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2016-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2016 को 22.00 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर, सयाजी होटल के पीछे शमशान घाट के पास इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, राजेश पिता भूरेलाल जाट, अमित पिता पीताम्बर गुप्ता, रफीक पिता अजगर शाह तथा कमल पिता हरिनारायण धववाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1600 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।           
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2016 को 22.00 बजे, तंजीम नगर खजराना इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, रिजवान पिता मो.इशाक, शरीफ पिता यासीन, मो.खालिद पिता अब्दुल रसीद, नौशाद पिता नूर मोहम्मद,मो.राजा पिता कल्लू तथा शमसुद्‌दीन पिता कमरूद्‌दीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2016 को 23.20 बजे, अमर टेकरी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, सूरज पिता जगदीश भैरवे, सुनील पिता प्रकाश, पिन्टू उर्फ अमित पिता अनूप नागर तथा मोनू पिता सुधीर भेरू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2016 को 15.30 बजे, लाल गली परदेशीपुरा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, 369/11 लाल गली परदेशीपुरा इन्दौर निवासी सलमान पिता अब्दुल शाहिद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 315 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 17 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 16अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 43 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारन्टी, 28 गिरफ्तारी तथा 123 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 अगस्त 2016 को 06 गैर जमानती, 28 गिरफ्तारी तथा 123 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2016-पुलिस थाना छत्रीपुराद्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2016 को 14.05 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर छत्रीपुरा मेनरोड़ इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, 72 छत्रीपुरा इंदौर निवासी संजय उर्फ संजू पिता प्रहलाददास पोरवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।      

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, August 16, 2016

जुऑ खेलते मिलें 07 आरोपी, 21 हजार 750 रूपये नगदी सहित, पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 16 अगस्त 2016-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर थानाक्षेत्र में अवैध शराब बिक्री एवं जुऑ/सट्टा की गतिविधियों में लिप्त रहने वालो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना चंदन नगर जुऑ खेलते हुए मिलें सात आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना चंदन नगर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि, पंचमुर्ती नगर मे राहुल के मकान की आड़ में 6-7 व्यक्ति ताश पत्तो से रूपये पैसो का दांव लगाकर जुऑ खेल रहे है। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये जुऑ खेलते हुए मिलें, आरोपियों 1. आकाश पिता अजुमन निवासी राज मोहल्ला हरिजन कालोनी इंदौर, 2. अमित पिता कमलेश लाहोरिया निवासी राज मोहल्ला हरिजन कालोनी इंदौर, 3. गगन पिता सुनिलनिवासी राज मोहल्ला इंदौर, 4. मंथक पिता इंदु डागल निवासी राजमोहल्ला इंदौर, 5. अनुराग पिता राजकुमार निवासी लोकनायक नगर इंदौर, 6. ऋषि पिता इंदुलाल डाबर निवासी राजमोहल्ला इंदौर तथा 7. अंकित पिता मुकेश डागा निवासी राजमोहल्ला इंदौर को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 21 हजार 750 रूपये नगदी जप्त तथा ताश पत्ते जप्त किये गये। पुलिस द्वारा सभी 07 आरोपियों को जुऑ एक्ट में गिरफ्तार, वैधानिक कार्यवाही की गयी है। 

                उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में उनि.पदम सिंह कायत, प्रआर. अशरफ अली तथा आर. जोगेश लश्करी की सराहनीय भूमिका रही।


ड्रायडे पर शराब का विक्रय करने वाली, महिला आरोपी अवैध शराब सहित, पुलिस थाना आजाद नगर की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 16 अगस्त 2016-पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर घोषित ड्राय डे पर अवैध शराब के साथ एक महिला आरोपिया को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
स्वतंत्रा दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर शासन द्वारा शुष्क दिवस घोषित किया गया था। जिसमे पुरे मप्र की शराब दुकाने सील की गई थी, ताकि किसी भी तरह से शराब का विक्रय नही हो सके। उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा भी पूरे इंदौर शहर मे शराब का विक्रय न हो सके, इस हेतु निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कार्यवाही करते हुए, मुखबिर की सूचना के आधार पर से थाना क्षेत्रान्तर्गत भील कालोनी से अवैध शराब विक्रय करते हुए मिलीं, एक महिला आऱोपिया सुशीला बाई पति स्व बंसत राव भील (40) निवासी 438/02 भील कालोनी मूसाखेडी को 316 देशी शराब के क्वार्टर के साथ पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपिया को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट और ड्राय डे पर शराब बिक्रय करने का प्रकरण दर्ज कर किया गया है। उक्त महिला का लडका श्रीराम भील भी कुछ समय पहले सांवेर थाना मे लूट के अपराध क्रमांक 351/16 धारा 392 भादवि मे गिरफ्तार हुआ है। आरोपिया सुशीला से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वह शराब मुकेश दाडी निवासी भील कालोनी के द्वारा लाना बताया गया है, जिसको भी प्ररकण मे आरोपी बनाया गया है। 
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी आजाद नगर श्री के.एल. दांगी के नेतृत्व में उनि एस.एन.एस चौहान, प्रआर सुखमनिया, प्रआर. प्रवेश, आर अनिल, आर. धर्मेन्द्र, आर. अबरार तथा आर. पुनित की सराहनीय भूमिका रही।



युवती को परेशान करने वाला, परिचित वी केयर फोर यू की गिरफ्त में



इन्दौर 16 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक युवती को अनावश्यक कॉलकर परेशान करने वाले, परिचित आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना विजय नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने क्राईम वॉच पर शिकायत दर्ज कराई कि मुझे अर्पित खरे द्वारा बार बार कॉल कर परेशान किया जा रहा है और मुझसें मारपीट भी करता है। मैं यहॉ इंदौर में अकेले रहती हूं और में इसकी इन हरकतों सें बहुत डरी हुई हूं।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, अनावेदक अर्पित खरे पिता प्रदीप खरे (21) निवासी 304 श्याम नगर एनएक्स एमआर 10 इंदौर को पकडा गया। अनावेदक अर्पित खरे जो कि बीबीए की पढ़ाई कर रहा है, जो अपनी परिचित आवेदिका का परेशान कर रहा था। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपी अर्पित को पकड़कर, पुलिस थाना विजय नगर के सुपुर्द किया गया है, जिस पर पुलिस थाना विजय नगर द्वारा अप. क्रं. 696/16 धारा 507,509 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है। जिसे मान. न्यायालय पेश किया जावेगा।

उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।