Tuesday, August 9, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु, ईनाम की उद्‌घोषणा


इन्दौर 09 अगस्त 2016-पुलिस थाना द्वारकापुरी के धोखाधड़ी के प्रकरण अप. कं्र 57/16 में फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु इन्दौर पुलिस द्वारा दो-दो हजार रूपये के ईनाम की उद्‌घोषणा की गयी है।
                पुलिस थाना द्वारकापुरी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 19.02.16 को फरियादी हरीश शर्मा पिता गंगालहरी शर्मा की रिपोर्ट पर, पुलिस द्वारा अप. कं्र 57/16 धारा 420,467,468,471,120-बी भादवि का अपराध आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपियों नरेन्द्र जैन, मनोज, जयंत मालवीय तथा नारायण लोधी को पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के शेष आरोपी 1.राजेद्गा तंवर, 2.राजू जादम उर्फ मटकी तथा 3.राहुल वाधवानी, घटना दिनांक से फरार है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु हरसंभव प्रयास किये गये है, किंतु अभी तक इनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।

अतःप्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, इन्दौर पुलिस द्वारा उक्त तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दो-दो हजार रूपयें का ईनाम घोषित किया गया है। जो कोई भी व्यक्ति या पुलिस अधीकारी/कर्मचारी उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी करेगा या गिरफ्तारी की सूचना देगा, जिससे आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके, उसे प्रत्येक आरोपी पर पृथक-पृथक 2,000/- रूपयें के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। सूचनाकर्ता का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा।




तीन शातिर बदमाश, चोरी की योजना बनाते गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 09 अगस्त 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, शहर के सभी थाना क्षेत्रों संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों तथा बाहर से आने वाले आगंतुकों पर विशेष नजर रख सघन चैकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्रीमति मोनिका शुक्ला एवं अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा तीन शातिर नकबजनों को चोरी की योजना बनाते पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरानगर श्री शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा थानाक्षेत्रान्तर्गत में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा हैं। इस दौरान पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में भ्रमण कर रही थी, तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिलीं कि, स्कीम न. 136 गार्डन के पीछे तीन बदमाशों के छिपे है, जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। उक्त सूचना पर, पुलिस थानाहीरा नगर की टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर तीन बदमाशों- 1. राजू उर्फ राजेश पिता घासीराम बेलदार (27) निवासी ग्राम कमताडा थाना सिराली जिला हरदा, 2. सोनू उर्फ अजय पिता सीताराम यादव (21) निवासी 80 आदर्श मौलिकनगर इन्दौर तथा 3. बाबू बिस्लरी उर्फ विशाल पिता सुभाष बाथरी (21) निवासी 1528/22 नंदानगर इन्दौर को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से तीन लोहे की टामी, एक धारदार चाकू, एक पैंचकस, एक पाना जप्त कर, आरोपियों को धारा 401 भादवि में गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो पता चला कि आरोपी स्कीम न. 136 के मकान में चोरी करने की योजना बना रहे थे। आरोपी राजू उर्फ राजेश हरदा का कुखयात नकबजन है जिस पर एक दर्जन चोरी के अपराध, सोनू उर्फ अजय थाना हीरानगर क्षेत्र का निगरानी बदमाश होकर उस पर 8 अपराध तथा बाबू बिस्लरी उर्फ विशाल पर भी इन्दौर शहर में विभिन्न थानों पर एक दर्जन के लगभग अपराध पंजीबद्ध हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अन्य मामलों में पूछताछ की जा रही है॥

उक्त शातिर बदमाशों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरानगर श्री शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में, उनि.वरसिंह खडिया, सउनि. अमरजीत  सिंह, प्रआर. लक्ष्मण, आर. राजेन्द्र रघुवंशी, आर. देवेन्द्र जादौन तथा आर. प्रवीण सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


डम्पर द्वारा मोटर सायकल चालक को टक्कर मारने वाला आरोपी डम्पर चालक गिरफ्तार, आरोपी के विरूद्ध गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया, आरोपी डम्पर चालक पांच दिन के पुलिस रिमाण्ड पर


इन्दौर 09 अगस्त 2016-पुलिस थाना पलासिया क्षेत्रान्तर्गत कल दिनांक 8.08.16 को रात्रि में 21.30 बजे डम्पर क्रं. एमपी/09/जीई-7999 के चालक द्वारा अनाधिकृत रूप से शहर में प्रवेश कर, तेजगति व लापरवाही पूर्वक डम्पर चलाकर, इण्डस्ट्री हाउस के सामने एक मोटर सायकल चालक मुकेश पिता प्यारेलाल निवासी सुंदर नगर इंदौर व उसके साथ बैठे रोहित पिता स्व. कमल निवासी सुदंरनगर इन्दौर को टक्कर मारकर, उक्त मोटर सायकल को घसीटता हुआ, गिटार तिराहे तक ले गया, जिसे तत्काल पुलिस द्वारा रोककर पकड़ा गया। उक्त भीषणतम टक्कर से मोटर सायकल चालक मुकेश की मौके पर ही मौत हो गयी तथा उसके साथी राहुल को गंभीर अवस्था में घायल होने से अस्पताल में भर्ती कराया गया। उक्त घटना पर पुलिस थाना पलासिया द्वारा अप. कं. 393/16 धारा 279,337,304 भादवि तथा 185 मोटर व्हीकल एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी डम्पर चालक सुखदेव पिता कैलाश भील (22) निवासी गढ़ी चौकी थाना महेश्वर जिला खरगोनको गिरफ्तार किया गया है, जिसका मेडिकल कराने पर वह शराब पीकर वाहन चलाना पाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर, मान. न्यायालय से पांच दिन की पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है, जिससे किन परिस्थितियों में उक्त स्थान पर डम्पर को ले जाया जा रहा था, पूछताछ की जावेगी। डम्पर के मालिक एवं संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार उचित वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
                उक्त घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा इस घटना की विस्तृत जांच करने हेतु प्रकरण अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-2 श्री बिट्‌टू सहगल एवं अति. पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज श्रीवास्तव को सौपते हुए, उक्त डम्पर उक्त भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में उक्त समय में कैसे पहुंचा तथा इसमे किसकी गलती है, के संबंध में जांच प्रतिवेदन दो दिवस में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है तथा उक्त डम्पर के प्रवेश में जिन अधिकारियों/कर्मचारियों की गलती पायी जावेगी उनके विरूद्ध सखत एवं दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। 

                पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर द्वारा उक्त गंभीरतम घटना पर, जिले के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिये गये है कि भविष्यमें सभी थाना क्षेत्रो में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में एवं भीड़-भाड़ वाले समय में उक्त प्रकार के भारी वाहन अनाधिकृत रूप से प्रवेश न कर पाये, ऐसी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 71 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 09 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 08 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 23 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
02 आदतन व 02 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 02 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती वारन्टी, 15 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 09 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्वक्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 अगस्त 2016 को 03 गैर जमानती वारन्टी, 15 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 अगस्त 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2016 को 22.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, कुशवाहा नगर चौराहा, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ग्राम एरन थाना मण्डी बमोरा जिला सागर हाल हीरालाल का मकान रामंदिर के सामने विजयवर्गीय नगर इंदौर निवासी नारायण पिता नंदलाल अहिरवार  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक फालिया जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 09 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 08 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों वअसमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 48 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-


02 आदतन 04 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती वारन्टी, 32 गिरफ्तारी तथा 121 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 09 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 अगस्त 2016 को 04 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी तथा 121 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ खेलते हुये मिले 05 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2016-पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2016 को16.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेती मण्डी ट्रक की आड, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले सेवाराम पिता कन्टीराम कहार, विश्वास पिता मांगीलाल जायसवाल, गुरूप्रीतसिंह पिता सुरेन्द्र सिंह, संजय पिता गंगाराम भील तथा मुन्ना पिता बाबूलाल बिरवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3935 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।    
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 अगस्त 2016-पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2016 को 09.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लालजी बस्ती मंदिर के पास महू, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें संयज गांधी कॉलोनी महू निवासी विशाल उर्फ भैय्यू पिता महेश जगधने को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4800 रूपये कीमत की 96 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, August 8, 2016

पुलिस थाना छत्रीपुरा का शातिर बदमाश उमेश धानक, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध


इन्दौर-दिनांक 08 अगस्त 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा थाना क्षेत्र के शातिर बदमाश उमेश पिता सदाशिव धानक (30) निवासी 39 जोशी मोहल्ला इन्दौर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत पकड़ा गया है। 
आरोपी उमेश धानक थाना छत्रीपुरा क्षेत्र का शातिर बदमाश होकर, वर्ष 2002 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है। आरोपी के विरूध्द क्षेत्र में मारपीट, अवैध हथियार रखने, चाकूबाजी, अडिबाजी, अवैध वसूली करने, हत्या आदि जैसे करीब 12 अपराध पंजीबध्द, होकर विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन है। दिनांक 06.08.16 को आरोपी उमेश द्वारा क्षेत्र की एक महिला से शराब पीने हेतु रूपयों की मांग की, जिसका मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी तथा फरियादिया के साथ आसपास एकत्रित महिलाओं को चाकू लहराते हुए गाली गलौच कर, पुलिस में सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी।  पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा उक्त घटना पर अपराध पंजीबद्ध कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी उमेश धानक को पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा गिरफ्‌तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केन्द्रीय जेल भोपाल जा रहा है।

उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी छत्रीपुरा श्रीमती मंजू यादव के नेतृत्व में उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।


महिला को अश्लील कॉल कर परेशान करने वाला, इंजिनियर छात्र वी केयर फोर यू की गिरफ्त में


इन्दौर 08 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक महिला को अनावश्यक अश्लील कॉल कर परेशान करने वाले, आरोपी इंजिनियर छात्र को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना तुकोगंज क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने शिकायत दर्ज कराई कि मेरे मोबाईल नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बार-बार अश्लील कॉ कर परेशान कर रहा हैं। मैं शादीशुदा महिला हूं, इस व्यक्ति के कारण मुझे बहुत परेशानी हो रही है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, अनावेदक केदार यादव पिता जगदीश यादव (27) साल निवासी म.न. 8 एमआईजी कालोनी  आस्था टॉकीज के पीछे इन्दौर को पकड़ा गया। अनावेदक केदार यादव धार जिले का निवासी है, जो इन्दौर में रहकर अपनी एमटेक की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपी केदार को पकड़कर, पुलिस थाना तुकोगंज के सुपुर्द किया गया है, जिस पर पुलिस थाना तुकोगंज द्वाराअप. क्रं. 456/16 धारा 507,509  भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है। जिसे मान. न्यायालय पेश किया जावेगा।

उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।


महिला को अनावश्यक कॉल कर परेशान करने वाला, मनचला आरोपी वी केयर फोर यू द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर 08 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक महिला को अनावश्यक कॉल करके अनैतिक बातें कर परेशान करने वाले, मनचले आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना एमजी रोड़ क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने शिकायत दर्ज कराई कि मेरे मोबाईल नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बार-बार कॉल कर परेद्गाान कर रहा है और मुझे अनैतिक कार्यो से जुड़ा समझ कर मुझे मिलने को बुला रहा है, जिसे मना करने पर भी नहीं मान रहा और मुझे परेशान कर रहा है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, अनावेदक महेन्द्र सिंह लोधी पिता गजेन्द्र सिंह लोधी (30) साल निवासी म.न. 21 सबनीस बाग, नगन निगम चौराहा इन्दौर को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपी महेन्द्र को पकड़कर, पुलिस थाना एमजी रोड़ के सुपुर्द किया गया है, जिस पर पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा अप. क्रं. 252/16 धारा 507,509 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है। जिसे मान. न्यायालयपेश किया जावेगा।

उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।



खरगौन का गांजा तस्कर, पुलिस थाना आजाद नगर की गिरफ्त में


इन्दौर 08 अगस्त 2016-इन्दौर शहर मे अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिह द्वारा शहर मे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिये, इससे जुड़े अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सखत कार्यवाही कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना आजादनगर द्वारा जिला खरगौन के एक गांजा तस्कर को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा दिनांक 18-19.06.16 की दरम्यानी रात को थाना क्षेत्रान्तर्गत मुसाखेडी मे गांजा बेचने वाले पंकज पिता चंपक यादव पिता श्री राजु यादव (31) निवासी 44 चिराढ मोहल्ला मुसाखेडी इदौर को, अपने घर मे गांजा रखने और गांजा बेचने के आरोप मे, उसके दो साथियो धर्मेन्द्र पिता रामसिंह गुनावत (47) निवासी बडी ग्वालटोली थाना पलासिया इदौर तथा विष्णु पिता गजानन कुमावत (41) निवासी म.नं. 33/34 रामनगर थाना आजादनगर इदौर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट मे प्रकरण पंजीबद्ध कर, पुलिसरिमांड लेकर के पूछताछ करने पर उनके द्वारा वह गांजा ग्राम काछीकुआ थाना महेश्वर जिला खरगौन के निवासी नानुराम भील पिता कुतरिया भील (36) से लाना बताया गया था, जिसे उक्त प्रकरण मे अनुसंधान के दौरान आरोपी बनाया गया था। पुलिस द्वारा आरोपी नानुराम भील की तलाश की जा रही थी, जिसमें आज सफलता मिलीं। पुलिस थाना आजाद नगर की टीम द्वारा आरोपी नानूराम भील को गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे उक्त अवैध गांजें के धंधे में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आजाद नगर श्री के.एल. दांगी के नेतृत्व में उनकी टीम के प्रआर मनोहर तथा आर शैलेन्द्र ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।


नकली परीक्षार्थी बन, परीक्षा देने वाला आरोपी पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर 08 अगस्त 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा नकली परीक्षार्थी बन, परीक्षा देने वालेआरोपी मनोज जाट को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्रान्तर्गत एलएनसीटी कालेज ग्राम रेवड़ी सांवेर रोड में आरक्षक भर्ती की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी हरिओम शर्मा निवासी-ग्राम परसौली ज़िला-मथुरा ने परीक्षा दस्तावेज़ों के सत्यापन के बाद धोखाधड़ी की नियत से मोबाईल रखने के बहाने से बाहर आया और इसकी जगह मनोज सिंह जाट परीक्षा कक्ष में परीक्षा देने के लिये पहुंच गया, परंतु कक्ष प्रभारी को चकमा देने में असफल रहा और प्रवेशपत्र से फोटो के मिलान की प्रक्रिया में पकड़ा गया। जिस पर पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा आरोपी नकली परीक्षार्थी मनोज पिता विजय पाल सिहं जाट निवासी-गैयरा थाना-गया, ज़िला-मथुरा, उ.प्र. को एलएनसीटी कॉलेज से परीक्षा देने के दौरान पकड़ा गया। पुलिस द्वारा पूछताछ पर मनोज ने दोनों आरोपियों को आपस में दोस्त बताया है। बाणगंगा थानाक्षेत्र का यह तीसरा प्रकरण है। पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा केन्द्राध्यक्ष की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर,  आरोपी मनोज सिंह जाट को गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपी परीक्षार्थी हरिओम की तलाश की जा रही है तथा प्रकरण विवेचना की जा रही है।