Thursday, August 4, 2016
दो शातिर नकबजन पुलिस थाना तेजाजी नगर की गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात व चोरी की मोटर सायकल बरामद
चिट फन्ड कम्पनी पर्लपेन इंडिया सोलर एनर्जी लिमिटेड कम्पनी के नाम पर, लोगों के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला, मुख्य आरोपी पुलिस थाना राऊ की गिरफ्त में
अपने भाई की जगह आरक्षक भर्ती की परीक्षा देने आया, आरोपी भाई पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा गिरफ्तार
प्लाट के फर्जी दस्तावेज तैयार कर, उस पर कब्जा करने वाले चार आरोपी, इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में
आरक्षक भर्ती परीक्षा में स्कोरर के माध्यम से परीक्षा दिलवाने वाला, आरोपी अभ्यार्थी एवं षड़यंत्र में शामिल साथी, पुलिस थाना राजेन्द्र नगर की गिरफ्त में
इन्दौर18 जून 2016-पुलिस थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्रान्तर्गत आईपीएस कॉलेज परीक्षा केन्द्र में दिनांक 30.07.16 को व्यापम द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान उम्मीदवार नरेश पिता रामस्वरूप जाट निवासी अट्टा जिला पानीपत हरियाणा के स्थान पर परीक्षा देने हेतु स्कोरर राहुल पिता बलवानसिंह जाट निवासी सोनीपत हरियाणा बैठा था, जिसे जांच के दौरान रंगे हाथों पकड़ा गया। जिस पर पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा अप. क्रं 574/16 धारा 420,419 भादवि एवं 3/4 म.प्र. मान्यता प्राप्त परीक्षा अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर, स्कोरर राहुल को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस द्वारा प्रकरण में आरोपी अभ्यार्थी नरेश व उनके साथी षड़यंत्रकारी की तलाश की जा रही थी।
उक्त प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता एवं उनकी गिरफ्तारी हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती एवं अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री रूपेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा के नेतृत्व में एक टीम कों लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपीराहुल से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी अभ्यार्थी नरेश पिता रामस्वरूप जाट (21) निवासी पानीपत हरियाणा तथा इनके साथ षड़यंत्र में शामिल सिकन्दर उर्फ रिंकु पिता पाले सिंह जाट (28) निवासी सोनीपत हरियाणा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा पूछताछ पर इस षड़यंत्र के मुखय आरोपी के बारें में जानकारी प्राप्त हुई है, जिसकी पतारसी की जा रही है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, मान. न्यायालय पेश करने पर, दिनांक 09.08.16 तक का पुलिस रिमाण्ड मिला है। पुलिस द्वारा इस प्रकरण में संलिप्त अन्य लोगों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर श्री आर.एस. शक्तावत, उनि हरनाथ सिंह चौहान, आर. वसीम खान तथा आर. पंकज की सराहनीय भूमिका रही।
युवती के फोटो सोशल साइड पर डालने की धमकी देकर, पैसों की मांग करने वाला, परिचित वी केयर फोर यू की गिरफ्त में
इन्दौर 04 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक युवती को उसके फोटो सोशल साइड पर डालने की धमकी देकर, पैसों की मांग करने वाले, आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना भंवरकुआं क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने शिकायत दर्ज कराई कि अजय ग्रेवाल सें मेरी दोस्ती फेसबुक पर हुई, फिर उससे मिलनें पर, उसने अपने साथ मेरें कुछ फोटो भी खिचें थे और अब तभी सें अजय ग्रेवाल मुझें बार-बार कॉल कर परेद्गाान कर रहा है और मुझे मिलने के लिये बुलाता है।मेरे द्वारा मना करने पर यह मेरे फोटो सोशल साईड पर डालने की धमकी दे रहा है, पैसों की मांग कर रहा है। इसने मेरी फोटो मेरे भाई को व्हाट्अप पर भेज दी है जिससें मेरे परिवार में बहुत बदनामी हो रही है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, अनावेदक अजय सिंह ग्रेवाल पिता रामसिंह ग्रेवाल (23) निवासी रामटेकरी कलेक्टर कार्यालय जिला मंदसौर को पकड़ा गया। अनावेदक मंदसौर का स्थाई निवासी है, यहां इन्दौर में रहकर, पीएससी आदि प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपी अजय को पकड़कर, पुलिस थाना भंवरकुआं के सुपुर्द किया गया है, जिस पर पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा अप. क्रं. 469 /16 धारा 507,506,384 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है। जिसे मान. न्यायालय पेश किया जावेगा।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।
इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 94 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में
इन्दौर 04 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 45 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
04 गैर जमानती वारन्टी, 22 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहरमें विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को 04 गैर जमानती वारन्टी, 22 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
जुऑ खेलते मिलें आरोपी 04 गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2016-पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को 22.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्रीकार डेकोर दुकान नं. 22 भमौर प्लाजा के औंटले पर भमौरी, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, सागर पिता कुण्डलिक गदेरे, गुड्डु उर्फ उमाशंकर पिता रामप्रसाद बैरवा, शाहरूख पिता गुलशेर खान तथा शशिकांत पिता गजराज नरेले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।
अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2016-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 03अगस्त 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, खजराना थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, करनावदहाट पिपलिया देवास निवासी परवेज पिता गब्बूखान, महाकाल मार्ग गया बाजार हाट पिपलिया देवास निवासी इमरान पिता कमालू तथा 87 बादशाही रोड एमईएच स्कूल के सामने शाजापुर निवासी आशिफ उर्फ आसू पिता अब्दुल गफ्फार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो कट्टे व एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
इन्दौर 04 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 49 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
06 आदतन 05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर हीअपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
06 गैर जमानती वारन्टी, 29 गिरफ्तारी तथा 107 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को 06 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 107 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2016-पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सदरबाजार थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, मराठी मोहल्ला इंदौर निवासी सचिन पिता मधुकर देवकर तथा 95 आदर्श बिजासन नगर परदेशीपुरा निवासी विनोद पिता ओमप्रकाश राय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 2200 रूपयें कीमत की 46 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिसथाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को 21.00 बजे, डी मार्ट के पीछे रेती मण्डी, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, भडकिया निहालपुर मुण्डी इंदौर निवासी सतीश पिता राधेश्याम मालीवान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1050 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
Wednesday, August 3, 2016
इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 88 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में
इन्दौर 03 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 27 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
02 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
03 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 95 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 03 अगस्त 2016-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 अगस्त 2016 को 03 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 95 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
इन्दौर 03 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 02 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 61 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
09 आदतन 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहतप्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
03 गैर जमानती वारन्टी, 36 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 03 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 अगस्त 2016 को 03 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 अगस्त 2016-पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2016 को 18.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर धारनाका आडी महू, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले शम्भू पिता बाबूलाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले सरगना का साथी, दो पिस्टल व चोरी की मोटर सायकल सहित पुलिस थाना आजाद नगर की गिरफ्त में
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा पूर्व में थाना क्षेत्र से अवैध हथियारों, पिस्टल व रिवाल्वर सहित कुछ बदमाशों को पकड़ा गया था। जिनसे इनके गिरोह के सरगना फारूख के बारें में जानकारी मिलीं थी, जो कि फरार है, पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। तो इसी दौरान उसके साथी युसुफ उर्फ लाला उर्फ ईसुब पिता मुंशी खां (32) निवासी ग्राम पानीगांव थाना कांटाफोड़ जिला देवास हाल फिरदौस नगर इन्दौर के बारें में पता चला। पुलिस द्वारा उक्त आरोपी युसुफ की पतारसी की गई तो मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि, वह बिना नंबर की मोटर सायकल पर रिंग रोड़ से फिरदौस नगर आने वाला है। उक्त सूचना परपुलिस द्वारा आरोपी को मौके पर जा कर पकड़ा गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से दो अवैध पिस्टल मिलीं है तथा उक्त मोटर सायकल भी चोरी की पायी गयी। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर, दो पिस्टल व चोरी की मोटर सायकल जप्त की गयी है। आरोपी ने यह मोटर सायकल कहां से चुराई तथा वह यह हथियार किसको खरीदने बेचने जा रहा था, के संबंध में पूछताछ की जा रही है एवं इनके गिरोह के सरगना व इनके साथ संलिप्त अन्य लोगों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आजाद नगर श्री के.एल. दांगी के नेतृत्व में उनि एस.एस. चौहान, प्रआर. प्रवेश, आर. विश्वास तथा आर. राजकुमार की सराहनीय भूमिका रही।
Tuesday, August 2, 2016
लूट और चाकू बाजी करने वाले बदमाश, डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार, पांचों आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, चार जिन्दा कारतूस, दो तलवारें तथा एक चाकू सहित घटना में प्रयुक्त एक्टिवा व पल्सर मोटर सायकल बरामद
इन्दौर-दिनां 02 अगस्त 2016-पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा शहर में लूट और चाकू बाजी करने वाले बदमाशों को डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
विगत दिनों पुलिस थाना हीरानगर क्षेत्रान्तर्गत नन्दानगर बीमा अस्पताल के केम्पस में से अपनी नौकरी करके घर जा रही युवती हेमा रघुवंशी के साथ चाकू बाजी कर घायल कर बैग लूटने की घटना को गंभीरता से लेते हुए, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा शीघ्र आरोपियों की पतारसी कर, उन्हे तुरन्त गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर श्रीमती मोनिका शुक्ला व अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन के नेतृत्व में थाना प्रभारी हीरानगर श्री शशिकान्त चौरसिया व उनकी टीम को आरोपी और उसके पूरे गैंग के बारे में पतारसी करने हेतु लगाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम काफी मेहनत व लगन से आरोपियों की पतारसी में प्रयासरत् थी इसी दौरान दिनांक 01.08.16 को रात्रि में थाना प्रभारी हीरानगर को मुखबीर द्धारा सूचना मिलीं कि, बीमा अस्पताल में चाकू मारकर महिला को लूटने वाला आरोपी एवं उसके अन्य साथी तीरुमाला प्राईड कालोनी के पास ईट भट्टों के पास इकट्ठा होकर हथियारों से लैस होकर, आज भांगिया देशी शराब के दुकान के मैनेजर को लूटने की तैयारी कर रहे है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहंची व व छुपकर इनकी बात सूनी तो यह लोग शराब ठेकेदार को लूटने की बात कर रहे थे। जैसे ही पुलिसपर नजर पडी तो यह लोग भागने लगे पुलिस ने घेराबन्दी कर आरोपियों 1. पंकज उर्फ पंकज नाईट्रा पिता श्रीचंद चंदानी निवासी स्कीम न. 74 इन्दौर, 2. करण उर्फ सूटर पिता अशोक वर्मा (21) निवासी प्रकाशचन्द सेठी नगर, 3. अमन उर्फ चिल्ली पिता राजेश सिंह राजपूत (21) निवासी सुभाष नगर इन्दौर, 4. सावन पिता अजय शुक्ला (19) निवासी नन्दानगर, 5. गोलू उर्फ मितेश पिता द्धारिकाप्रसाद चौहान (20) निवासी स्कीम न. 136 इन्दौर को गिरफ्तार किया । आरोपीयों के कब्जे से दो पिस्टल, चार जिन्दा कारतूस, दो तलवार, एक चाकू, तथा BECALM की लगभग दो दर्जन गोलिया एवं एक एक्टिवा एवं एक पल्सर गाडी तथा चार मोबाईल, जप्त किये गये। पुलिस ने आरोपीयों का कृत्य धारा 399,402, भादवि का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ करने पर, इनकी पुलिस थाना विजयनगर, थाना एम.आई.जी., थाना तुकोगंज तथा थाना हीरानगर वारदातों में संलिप्तता पायी गयी है। पुलिस द्वारा पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर, मा. न्यायलय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है, जिनसे पूछताछ पर इनकी अन्य घटनाओं में संलिप्तता के बारें मे जानकारी प्राप्त होनें की प्रबल संभावनाहैं।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरानगर श्री शशिकान्त चौरसिया व उनकी टीम के उनि वरसिंह खडिया, सउनि अमरजीत सिंह राठौर, प्रआर. लक्ष्मण वास्कलें, आर. देवेन्द्र सिंह जादौन, आर. प्रवीण सिंह तथा आर. राजेन्द्र सिंह रघुवंशी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा उक्त टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी है।
इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 72 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में
इन्दौर 02 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 21 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
01 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
01 फरारी, 04 गैर जमानती वारन्टी, 07 गिरफ्तारी तथा 60 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02 अगस्त2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को 01 फरारी, 04 गैर जमानती वारन्टी, 07 गिरफ्तारी तथा 60 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
सट्टे की गतिविधि में लिप्त मिले 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 अगस्त 2016-पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को 21.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विजय नगर आईडिया मल्टी के सामने, इंदौर से सट्टे की गतिविधि में लिप्त मिले अनुज पिता चंद्रकांत शुक्ला, राकेश पिता कालू मंसोरे, नंदकिशोर पिता अयोध्या प्रसाद तथा करन पिता रमेश परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 3440 रूपये नगदी तथा सट्टा बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।
इन्दौर 02 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कलदिनांक 01 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 51 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
05 आदतन 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
03 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 76 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को 03 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 76 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ खेलते मिलें 17 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02अगस्त 2016-पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लुनिया मोहल्ला राहुल के मकान के पास जवाहर टेकरी, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, राजा पिता किशन मुछाल, राजा पिता नंदकिशोर लुनिया, लखन पिता रघुनाथ राठौर, सोनू पिता सुरेश कौशल, ऋषि पिता लीलाधर चौहान, बंटी पिता महेश कौशल तथा राहुल पिता कुंजीलाल पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4690 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को बुढानिया पालाखेडी के बीच पहाडी से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, विनोद पिता बद्रीलाल यादव, सुरेश पिता रामदास मराठा, राकेश पिता मांगीलाल वर्मा, महेश पिता अनारसिंह राजपूत, किशोर पिता भगवान यादव, विक्रम पिता कुन्दनलाल वर्मा, अमित पिता फूलसिंह तम्बोली, दीपक पिता वंशीलाल वर्मा, पंकज पिता दिनेश हरिजन तथा गणेश पिता रतनसिंह भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1600 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तारकर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।
अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 अगस्त 2016-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचशील नगर के सामने गुमठी, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 04 एन ब्लाक नैनोद मल्टी इंदौर निवासी दीपक पिता राजू बोंदडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को 21.30 बजे, गौतमपुरा चौराहा, इंदौर से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिलें, 120 कबूतर खाना इंदौर निवासी अब्दुल रसीद उर्फ देवासिया पिता अब्दुल गनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 अगस्त 2016-पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को 16.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचनाके आधार पर, केशरबाग रेलवे क्रसिंग हनुमान मंदिर के पास, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, संतोष माली का मकान पवनपुरी कॉलेनी पालदा नाका, इंदौर निवासी भरत पिता सत्यनारायण बोरास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
Monday, August 1, 2016
मोबाइल चोर पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा गिरफ्तार
इंदौर दिनांक 01 अगस्त 2016 :- आज दिनांक को पुलिस थाना एम जी रोड़ एक मोबाइल चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
थाना प्रभारी इंचार्ज एमजी रोड श्री बी एस रघुवंशी एवं उनकी द्वारा मुखविर से प्राप्त सूचना के आधार पर पर मेवाती मोहल्ला मस्जिद के पास से राहुल पिता भैयालाल जाटव उम्र 19 साल पता कुलकर्णी का भट्टा परदेशीपुरा इन्दौर को संदिग्ध प्रतीत होने से पकड़ा गया। उसकी जामा तलाशी ली गई तो उसके पास से दो मोवाईल सेमसंग व लिनेवो कम्पनी के मिले जिनके समबन्ध कोई कागजात नही होने बताने से आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त मोबाइल्स चोरी करना स्वीकार किया। जिससे आरोपी राहुल जाटव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे उक्त मोबाइल फ़ोन जप्त किये गए।
उक्त आरोपी को पकड़ने में थाना इन्चार्ज बी एस रघुवंशी व सउनि दिनेश त्रिपाठी आरक्षक सुरेश सिहं व जवाहर सिहं जादौन का विशेष योगदान रहा ।



