Thursday, August 4, 2016
प्लाट के फर्जी दस्तावेज तैयार कर, उस पर कब्जा करने वाले चार आरोपी, इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में
आरक्षक भर्ती परीक्षा में स्कोरर के माध्यम से परीक्षा दिलवाने वाला, आरोपी अभ्यार्थी एवं षड़यंत्र में शामिल साथी, पुलिस थाना राजेन्द्र नगर की गिरफ्त में
इन्दौर18 जून 2016-पुलिस थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्रान्तर्गत आईपीएस कॉलेज परीक्षा केन्द्र में दिनांक 30.07.16 को व्यापम द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान उम्मीदवार नरेश पिता रामस्वरूप जाट निवासी अट्टा जिला पानीपत हरियाणा के स्थान पर परीक्षा देने हेतु स्कोरर राहुल पिता बलवानसिंह जाट निवासी सोनीपत हरियाणा बैठा था, जिसे जांच के दौरान रंगे हाथों पकड़ा गया। जिस पर पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा अप. क्रं 574/16 धारा 420,419 भादवि एवं 3/4 म.प्र. मान्यता प्राप्त परीक्षा अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर, स्कोरर राहुल को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस द्वारा प्रकरण में आरोपी अभ्यार्थी नरेश व उनके साथी षड़यंत्रकारी की तलाश की जा रही थी।
उक्त प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता एवं उनकी गिरफ्तारी हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती एवं अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री रूपेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा के नेतृत्व में एक टीम कों लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपीराहुल से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी अभ्यार्थी नरेश पिता रामस्वरूप जाट (21) निवासी पानीपत हरियाणा तथा इनके साथ षड़यंत्र में शामिल सिकन्दर उर्फ रिंकु पिता पाले सिंह जाट (28) निवासी सोनीपत हरियाणा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा पूछताछ पर इस षड़यंत्र के मुखय आरोपी के बारें में जानकारी प्राप्त हुई है, जिसकी पतारसी की जा रही है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, मान. न्यायालय पेश करने पर, दिनांक 09.08.16 तक का पुलिस रिमाण्ड मिला है। पुलिस द्वारा इस प्रकरण में संलिप्त अन्य लोगों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर श्री आर.एस. शक्तावत, उनि हरनाथ सिंह चौहान, आर. वसीम खान तथा आर. पंकज की सराहनीय भूमिका रही।
युवती के फोटो सोशल साइड पर डालने की धमकी देकर, पैसों की मांग करने वाला, परिचित वी केयर फोर यू की गिरफ्त में
इन्दौर 04 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक युवती को उसके फोटो सोशल साइड पर डालने की धमकी देकर, पैसों की मांग करने वाले, आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना भंवरकुआं क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने शिकायत दर्ज कराई कि अजय ग्रेवाल सें मेरी दोस्ती फेसबुक पर हुई, फिर उससे मिलनें पर, उसने अपने साथ मेरें कुछ फोटो भी खिचें थे और अब तभी सें अजय ग्रेवाल मुझें बार-बार कॉल कर परेद्गाान कर रहा है और मुझे मिलने के लिये बुलाता है।मेरे द्वारा मना करने पर यह मेरे फोटो सोशल साईड पर डालने की धमकी दे रहा है, पैसों की मांग कर रहा है। इसने मेरी फोटो मेरे भाई को व्हाट्अप पर भेज दी है जिससें मेरे परिवार में बहुत बदनामी हो रही है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, अनावेदक अजय सिंह ग्रेवाल पिता रामसिंह ग्रेवाल (23) निवासी रामटेकरी कलेक्टर कार्यालय जिला मंदसौर को पकड़ा गया। अनावेदक मंदसौर का स्थाई निवासी है, यहां इन्दौर में रहकर, पीएससी आदि प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपी अजय को पकड़कर, पुलिस थाना भंवरकुआं के सुपुर्द किया गया है, जिस पर पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा अप. क्रं. 469 /16 धारा 507,506,384 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है। जिसे मान. न्यायालय पेश किया जावेगा।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।
इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 94 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में
इन्दौर 04 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 45 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
04 गैर जमानती वारन्टी, 22 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहरमें विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को 04 गैर जमानती वारन्टी, 22 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
जुऑ खेलते मिलें आरोपी 04 गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2016-पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को 22.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्रीकार डेकोर दुकान नं. 22 भमौर प्लाजा के औंटले पर भमौरी, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, सागर पिता कुण्डलिक गदेरे, गुड्डु उर्फ उमाशंकर पिता रामप्रसाद बैरवा, शाहरूख पिता गुलशेर खान तथा शशिकांत पिता गजराज नरेले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।
अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2016-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 03अगस्त 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, खजराना थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, करनावदहाट पिपलिया देवास निवासी परवेज पिता गब्बूखान, महाकाल मार्ग गया बाजार हाट पिपलिया देवास निवासी इमरान पिता कमालू तथा 87 बादशाही रोड एमईएच स्कूल के सामने शाजापुर निवासी आशिफ उर्फ आसू पिता अब्दुल गफ्फार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो कट्टे व एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
इन्दौर 04 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 49 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
06 आदतन 05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर हीअपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
06 गैर जमानती वारन्टी, 29 गिरफ्तारी तथा 107 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को 06 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 107 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2016-पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सदरबाजार थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, मराठी मोहल्ला इंदौर निवासी सचिन पिता मधुकर देवकर तथा 95 आदर्श बिजासन नगर परदेशीपुरा निवासी विनोद पिता ओमप्रकाश राय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 2200 रूपयें कीमत की 46 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिसथाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को 21.00 बजे, डी मार्ट के पीछे रेती मण्डी, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, भडकिया निहालपुर मुण्डी इंदौर निवासी सतीश पिता राधेश्याम मालीवान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1050 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
Wednesday, August 3, 2016
इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 88 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में
इन्दौर 03 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 27 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
02 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
03 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 95 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 03 अगस्त 2016-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 अगस्त 2016 को 03 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 95 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
इन्दौर 03 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 02 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 61 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
09 आदतन 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहतप्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
03 गैर जमानती वारन्टी, 36 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 03 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 अगस्त 2016 को 03 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 अगस्त 2016-पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2016 को 18.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर धारनाका आडी महू, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले शम्भू पिता बाबूलाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले सरगना का साथी, दो पिस्टल व चोरी की मोटर सायकल सहित पुलिस थाना आजाद नगर की गिरफ्त में
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा पूर्व में थाना क्षेत्र से अवैध हथियारों, पिस्टल व रिवाल्वर सहित कुछ बदमाशों को पकड़ा गया था। जिनसे इनके गिरोह के सरगना फारूख के बारें में जानकारी मिलीं थी, जो कि फरार है, पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। तो इसी दौरान उसके साथी युसुफ उर्फ लाला उर्फ ईसुब पिता मुंशी खां (32) निवासी ग्राम पानीगांव थाना कांटाफोड़ जिला देवास हाल फिरदौस नगर इन्दौर के बारें में पता चला। पुलिस द्वारा उक्त आरोपी युसुफ की पतारसी की गई तो मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि, वह बिना नंबर की मोटर सायकल पर रिंग रोड़ से फिरदौस नगर आने वाला है। उक्त सूचना परपुलिस द्वारा आरोपी को मौके पर जा कर पकड़ा गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से दो अवैध पिस्टल मिलीं है तथा उक्त मोटर सायकल भी चोरी की पायी गयी। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर, दो पिस्टल व चोरी की मोटर सायकल जप्त की गयी है। आरोपी ने यह मोटर सायकल कहां से चुराई तथा वह यह हथियार किसको खरीदने बेचने जा रहा था, के संबंध में पूछताछ की जा रही है एवं इनके गिरोह के सरगना व इनके साथ संलिप्त अन्य लोगों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आजाद नगर श्री के.एल. दांगी के नेतृत्व में उनि एस.एस. चौहान, प्रआर. प्रवेश, आर. विश्वास तथा आर. राजकुमार की सराहनीय भूमिका रही।
Tuesday, August 2, 2016
लूट और चाकू बाजी करने वाले बदमाश, डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार, पांचों आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, चार जिन्दा कारतूस, दो तलवारें तथा एक चाकू सहित घटना में प्रयुक्त एक्टिवा व पल्सर मोटर सायकल बरामद
इन्दौर-दिनां 02 अगस्त 2016-पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा शहर में लूट और चाकू बाजी करने वाले बदमाशों को डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
विगत दिनों पुलिस थाना हीरानगर क्षेत्रान्तर्गत नन्दानगर बीमा अस्पताल के केम्पस में से अपनी नौकरी करके घर जा रही युवती हेमा रघुवंशी के साथ चाकू बाजी कर घायल कर बैग लूटने की घटना को गंभीरता से लेते हुए, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा शीघ्र आरोपियों की पतारसी कर, उन्हे तुरन्त गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर श्रीमती मोनिका शुक्ला व अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन के नेतृत्व में थाना प्रभारी हीरानगर श्री शशिकान्त चौरसिया व उनकी टीम को आरोपी और उसके पूरे गैंग के बारे में पतारसी करने हेतु लगाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम काफी मेहनत व लगन से आरोपियों की पतारसी में प्रयासरत् थी इसी दौरान दिनांक 01.08.16 को रात्रि में थाना प्रभारी हीरानगर को मुखबीर द्धारा सूचना मिलीं कि, बीमा अस्पताल में चाकू मारकर महिला को लूटने वाला आरोपी एवं उसके अन्य साथी तीरुमाला प्राईड कालोनी के पास ईट भट्टों के पास इकट्ठा होकर हथियारों से लैस होकर, आज भांगिया देशी शराब के दुकान के मैनेजर को लूटने की तैयारी कर रहे है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहंची व व छुपकर इनकी बात सूनी तो यह लोग शराब ठेकेदार को लूटने की बात कर रहे थे। जैसे ही पुलिसपर नजर पडी तो यह लोग भागने लगे पुलिस ने घेराबन्दी कर आरोपियों 1. पंकज उर्फ पंकज नाईट्रा पिता श्रीचंद चंदानी निवासी स्कीम न. 74 इन्दौर, 2. करण उर्फ सूटर पिता अशोक वर्मा (21) निवासी प्रकाशचन्द सेठी नगर, 3. अमन उर्फ चिल्ली पिता राजेश सिंह राजपूत (21) निवासी सुभाष नगर इन्दौर, 4. सावन पिता अजय शुक्ला (19) निवासी नन्दानगर, 5. गोलू उर्फ मितेश पिता द्धारिकाप्रसाद चौहान (20) निवासी स्कीम न. 136 इन्दौर को गिरफ्तार किया । आरोपीयों के कब्जे से दो पिस्टल, चार जिन्दा कारतूस, दो तलवार, एक चाकू, तथा BECALM की लगभग दो दर्जन गोलिया एवं एक एक्टिवा एवं एक पल्सर गाडी तथा चार मोबाईल, जप्त किये गये। पुलिस ने आरोपीयों का कृत्य धारा 399,402, भादवि का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ करने पर, इनकी पुलिस थाना विजयनगर, थाना एम.आई.जी., थाना तुकोगंज तथा थाना हीरानगर वारदातों में संलिप्तता पायी गयी है। पुलिस द्वारा पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर, मा. न्यायलय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है, जिनसे पूछताछ पर इनकी अन्य घटनाओं में संलिप्तता के बारें मे जानकारी प्राप्त होनें की प्रबल संभावनाहैं।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरानगर श्री शशिकान्त चौरसिया व उनकी टीम के उनि वरसिंह खडिया, सउनि अमरजीत सिंह राठौर, प्रआर. लक्ष्मण वास्कलें, आर. देवेन्द्र सिंह जादौन, आर. प्रवीण सिंह तथा आर. राजेन्द्र सिंह रघुवंशी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा उक्त टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी है।
इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 72 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में
इन्दौर 02 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 21 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
01 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
01 फरारी, 04 गैर जमानती वारन्टी, 07 गिरफ्तारी तथा 60 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02 अगस्त2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को 01 फरारी, 04 गैर जमानती वारन्टी, 07 गिरफ्तारी तथा 60 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
सट्टे की गतिविधि में लिप्त मिले 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 अगस्त 2016-पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को 21.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विजय नगर आईडिया मल्टी के सामने, इंदौर से सट्टे की गतिविधि में लिप्त मिले अनुज पिता चंद्रकांत शुक्ला, राकेश पिता कालू मंसोरे, नंदकिशोर पिता अयोध्या प्रसाद तथा करन पिता रमेश परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 3440 रूपये नगदी तथा सट्टा बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।
इन्दौर 02 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कलदिनांक 01 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 51 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
05 आदतन 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
03 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 76 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को 03 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 76 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ खेलते मिलें 17 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02अगस्त 2016-पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लुनिया मोहल्ला राहुल के मकान के पास जवाहर टेकरी, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, राजा पिता किशन मुछाल, राजा पिता नंदकिशोर लुनिया, लखन पिता रघुनाथ राठौर, सोनू पिता सुरेश कौशल, ऋषि पिता लीलाधर चौहान, बंटी पिता महेश कौशल तथा राहुल पिता कुंजीलाल पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4690 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को बुढानिया पालाखेडी के बीच पहाडी से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, विनोद पिता बद्रीलाल यादव, सुरेश पिता रामदास मराठा, राकेश पिता मांगीलाल वर्मा, महेश पिता अनारसिंह राजपूत, किशोर पिता भगवान यादव, विक्रम पिता कुन्दनलाल वर्मा, अमित पिता फूलसिंह तम्बोली, दीपक पिता वंशीलाल वर्मा, पंकज पिता दिनेश हरिजन तथा गणेश पिता रतनसिंह भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1600 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तारकर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।
अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 अगस्त 2016-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचशील नगर के सामने गुमठी, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 04 एन ब्लाक नैनोद मल्टी इंदौर निवासी दीपक पिता राजू बोंदडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को 21.30 बजे, गौतमपुरा चौराहा, इंदौर से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिलें, 120 कबूतर खाना इंदौर निवासी अब्दुल रसीद उर्फ देवासिया पिता अब्दुल गनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 अगस्त 2016-पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को 16.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचनाके आधार पर, केशरबाग रेलवे क्रसिंग हनुमान मंदिर के पास, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, संतोष माली का मकान पवनपुरी कॉलेनी पालदा नाका, इंदौर निवासी भरत पिता सत्यनारायण बोरास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
Monday, August 1, 2016
मोबाइल चोर पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा गिरफ्तार
इंदौर दिनांक 01 अगस्त 2016 :- आज दिनांक को पुलिस थाना एम जी रोड़ एक मोबाइल चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
थाना प्रभारी इंचार्ज एमजी रोड श्री बी एस रघुवंशी एवं उनकी द्वारा मुखविर से प्राप्त सूचना के आधार पर पर मेवाती मोहल्ला मस्जिद के पास से राहुल पिता भैयालाल जाटव उम्र 19 साल पता कुलकर्णी का भट्टा परदेशीपुरा इन्दौर को संदिग्ध प्रतीत होने से पकड़ा गया। उसकी जामा तलाशी ली गई तो उसके पास से दो मोवाईल सेमसंग व लिनेवो कम्पनी के मिले जिनके समबन्ध कोई कागजात नही होने बताने से आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त मोबाइल्स चोरी करना स्वीकार किया। जिससे आरोपी राहुल जाटव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे उक्त मोबाइल फ़ोन जप्त किये गए।
उक्त आरोपी को पकड़ने में थाना इन्चार्ज बी एस रघुवंशी व सउनि दिनेश त्रिपाठी आरक्षक सुरेश सिहं व जवाहर सिहं जादौन का विशेष योगदान रहा ।
मकान खाली करने की बात को लेकर घर में प्रवेश कर मारपीट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
फ्लेट बैचने के नाम पर 05 लाख 11 हजार रूपये ठगी करने वाले दोनो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना आजाद नगर का शातिर बदमाश रसूल उर्फ टुंडा, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध
पुलिस थाना सराफा का शातिर बदमाश जिलाबदर किया गया
इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही130 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में
Sunday, July 31, 2016
सूदखोर से परेशान होकर महिला द्वारा आत्महत्या के प्रकरण में, आरोपी सूदखोर पुलिस थाना अन्नपूर्णा की गिरफ्त में
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2016-दिनांक 27.07.16 को चौईथराम अस्पताल से पुलिस थाना अन्नपूर्णा पर सूचना प्राप्त हुई थी कि इन्दुमति माहेश्वरी पति भगवानदास माहेश्वरी निवासी उषानगर इन्दौर जहरीली वस्तु पी लेने से उपचार के लिये भर्ती हुई है। इस पर अन्नपूर्णा पुलिस द्वारा जांच प्रारम्भ की गयी थी, इसी दौरान इन्दुमति को उपचार हेतु उसके परिवार वालो ने एमवायएच भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान इन्दुमति की दिनांक 28.07.16 को मृत्यु हो गयी, जिस पर पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा मर्ग पंजीबध्द कर जांच प्रारम्भ की गयी। जांच के दौरान घटना के चश्मदीद साक्षियो के कथन पर यह ज्ञात हुआ कि टीटू चौहान नाम का व्यक्ति जिससे इन्दुमति के पति भगवान दास द्वारा व्यापार के लिये दो लाख रूपये उधार लिये थे जिसके 20 प्रतिशत ब्याज की दर से टीटू चौहान लगभग चार-साढ़े चार लाख रूपये वसूल कर चुका है। भगवान दास से उक्त रूपयों की वसूली हेतु उसके साथ कई बार मारपीट कर चुका है। टीटू चौहान के आये दिन मारपीट करने व धमकाने से प्रताडित होकर भगवान दास घर छोडकरचला गया। जिस पर टीटू चौहान इन्दुमति को पैसो के लिये परेशान करने लगा व धमकाने लगा। दिनांक 27.07.16 की रात लगभग पौने बारह बजे टीटू चौहान, इन्दुमति के घर आया व उनके साथ गाली गलौच कर अभद्रता करते हुये पैसो के लिये धमकाने लगा, इसी दरम्यान इन्दुमति द्वारा टिटू चौहान की मौजुदगी में पेस्टीसाईड पी लिया था, यह देखकर टीटू चौहान घटना स्थल से भाग गया। इन्दुमति के परिजनो ने 100 डायल पर फोन किया जिस पर एफआरवी (फार्स्ट रिसपान्स व्हीकल )पहुंची व इन्दुमति को चौईथराम अस्पताल एडमिट करवाया जहां से प्रथम उपचार के उपरान्त परिजन उपचार हेतु इन्दुमति को एमवायएच लेकर गये, जहां उसकी मृत्यु हो गयी।
उक्त संवेदनशील घटना को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा तत्काल प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही कर अपराधी की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा इन्दुमति की मृत्यु की सूचना पर घर पर आये उनके पति भगवानदास के कथन लिये गये जिन्होने बताया कि वे टीटू चौहान के डर से राजस्थान चले गये थे। टीटू चौहान के द्वारा भगवानदास कोमारपीट करना व जान से मारने की धमकी देना तथा टीटू चौहान की प्रताडना से तंग आकर ही पत्नी इन्दुमति द्वारा जहर खा लेने की घटना हुई है। उक्त घटनाक्रम पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा टीटू चौहान निवासी अहिर खेडी के खिलाफ धारा 306 भादवि एंव धारा 3 मध्यप्रदेश ऋणियो को संरक्षण अधिनियम 19.37 के अन्तर्गत पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान टीटू चौहान उर्फ विकास सिह चौहान पिता अशोक सिह (32) साल निवासी 145 विदुर नगर नगर, अहिरखेडी इन्दौर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है एंव उन दस्तावेजो को जप्त किया जावेगा जो भगवान दास माहेश्वरी को कर्जा देते वक्त टीटू चौहान द्वारा लेख करवाये गये थे। आरोपी टीटू चौहान अपराधिक पृवृति का होकर इसका पूर्व अपराधिक रिकार्ड भी है पूर्व में थाना राजेन्द्रनगर व थाना चन्दननगर में हत्या के प्रयास ,चाकूबाजी धमकाने मारपीट के प्रकरणो में गिरफ्तार हो चुका है।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा श्री दिलिप गंगराड़ें व उनकी टीम का सराहनीय भूमिका रही।
मानव दुर्व्यापार दिवस'' के उपलक्ष्य में नगर सुरक्षा समिति इन्दौर द्वारा जन जागरण अभियान का आयोजन
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2016-आज दिनांक 31 जुलाई 2016 को ''विश्व मानव दुर्व्यापार दिवस'' के अवसर पर, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में, अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में मानव दुर्व्यापार एव बच्चों की सुरक्षा हेतु आम जनता में जागृति हेतु एक जन जागरण अभियान का शुभारंभ, नगर सुरक्षा समिति इन्दौर के जिला संयोजक श्री रमेश शर्मा के नेतृत्व में 11.00 बजेरीगल तिराहे से किया गया।
इस दौरान श्री रमेश शर्मा के साथ नगर सुरक्षा समिति इंदौर के अमरजीत सिंह सूदन, तरणजीत सिंह छाबड़ा, जुगल किशोर गुर्जर एवं अन्य पदाधिकारीगण तथा सदस्यगणों ने जागरण अभियान के तहत मानव व बच्चों की तस्करी की रोकथाम हेतु, पम्पलेट्स आदि के माध्यम से आम जनता को जागरूक करते हुए यह समझाईश दी गयी कि कोई बच्चा लावारिस हालत में संदिग्ध अवस्था में दिखे या किसी संदिग्ध लोगों के साथ दिखता है, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या आसपास स्थित किसी भी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी से संपर्क कर इस संबंध में बतायें। इस संबंध में जानकारी देने हेतु आप इन्दौर पुलिस कंट्रोल रूम के फोन न. 0731-2522500-01, डायल-100, इन्दौर पुलिस के क्राईम वॉच के नम्बरों 0731-2510317, 7049124444-5 आदि पर सूचना दे सकते है या नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों से भी संपर्क कर सकते है।
''विश्व मानव दुर्व्यापार दिवस'' पर कार्यशाला का आयोजन
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2016-आज दिनांक 31 जुलाई 2016 को ''विश्व मानव दुर्व्यापार दिवस'' के अवसर पर पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में, अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में अति. जिला अभियोजन अधिकारी इन्दौर श्री अकरम शेख, उप पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्री सुनील तालान, चाइल्ड लाईन के श्री ब्रजेश धाकड एवं जिले के सभी बाल कल्याण अधिकारी, बाल किशोर विशेष पुलिस इकाई के अधिकारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत उपुअ लाईन के द्वारा की गई। अति. जिला अभियोजन अधिकारी श्री अकरम शेख द्वारा मानव दुर्व्यापार के कानूनी उपबंधो को समझाया गया एवं मानव दुर्व्यापार के अपराध के रोकथाम के उपायों एवं उनकी कानूनी संरचना को स्पष्ट किया गया। चाईल्ड लाईन के श्री ब्रजेश धाकड द्वारा चाईल्ड लाईन की कार्यशैली एवं उपयोगिता तथा पुलिस के सहयोग आदि के बारें में बताया गया।
क्राईम वॉच ''एक सूचना इन्दौर के लिये''
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2016-क्राईम वॉच पर इस सप्ताह में 205 सूचनाऍ आई जिसमें -
मादक पदार्थ विक्रय संबंधी 10%
यातायात व्यवस्था संबंधी 05%
एटीएम पासवार्ड जानने संबंधी 15%
आवारा तत्वों की उपस्थिति संबंधी 20%
जुआ व सट्टा संबंधी 10%
रात को देर तक डीजे बजने संबंधी, 05%
अज्ञात मोबाईल द्वारा फोन पर परेशान करने संबंधी 10%
सिटीजन कॉप की द्गिाकायत का स्टेटस जानने संबंधी 10%
अन्य 15%
अन्य सूचनायें जैसे, अज्ञात वाहन खडे रहने संबधी, प्रापर्टी विवाद में कार्यवाही करवाने संबंधी, रूपये लेकर नौकरी न दिये जाने फ्रॉड संबधी, किरायेदार द्वारा मकान न खाली करने संबधी, फरार आरोपियों की सूचना देने संबंधी, फेसबुक एण्ड व्हाट्स एप पर आपत्ति जनक पोस्ट की सूचना देने, प्रायवेट कंपनी द्वारा कई महिने तक नौकरी पर रखने के बाद वेतन न दिये जाने संबंधी, हुक्का बार, मोबाइल चोरी संबंधी जिसमें -
वाट्सअप से 30% मोबाईल से 50% लेंडलाईन से 20%
''प्रमुख सफलताऐं''
• पुलिस भर्ती में फर्जी परीक्षार्थी पकडाया क्रॉइम वॉच की सूचना से :- आरक्षक पुलिस भर्ती परीक्षा में एल0एन0सिटी कॉलेज में एक फर्जी छात्र देने वाला था परीक्षा, सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच फर्जी पेपर सॉल्वर को पकड थाना बाणगंगा पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।
• अमेरिकानिवासी महिला ने इंदौर में रहने वाली महिला के विरूद्ध की शिकायत :- अमेरिका निवासी महिला ने इंदौर में रहने वाली अपनी भाभी के विरूद्ध भाई की मौत का इल्जाम देते हुये कार्यवाही के लिये गुहार लगाई, सूचना पर जॉच की जा रही है ।
• बैंगलौर निवासी महिला ने प्रोडक्ट से असंतुष्ट होकर दी क्रॉइम वॉच पर सूचना :- बैगलोंर निवासी महिला ने इंदौर की कंपनी से ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से पेन किलर ऑइल मंगाया, ऑयल डुप्लीकेट निकला तो महिला ने दी सूचना क्रॉइम वॉच पर तत्काल कार्यवाही करते हुये पंढरीनाथ स्थित दुकान संचालक पर कार्यवाही की गई ।
• सिमरोल में पकडाया बडा जुऍं का अडडा लगभग आधा सैकडा जुआरी क्राईम वॉच की गिरफ्त में :- सिमरोल में बडे स्तर पर जुऑ संचालित होने की सूचना पर तत्काल दबिश देकर कार्यवाही करते हुए 01 लाख 37 हजार रू का जुऑ खेलते हुए 40 आरोपी पकडायें जिन पर थाना सिमरोल पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
• बच्ची के साथ युवक ने की छेडछाड क्रॉइम वॉच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे :- बच्ची के पिता ने क्रॉइम वॉच पर सूचना दी कि मेरी बच्ची के साथ पास ही रहने वाली एक लडके ने छेडखानी की है मेरी मदद करें सूचना पर तत्काल अरोपी युवक के विरूद्ध थाना किशनगंज में अपराध पंजीबद्ध कराया गया ।
• गाडी में लगाया तेज आवाज करने वाला सांयलैंसर तो सूचना आई क्रॉइम वॉच पर :- जूनी इंदौर निवासी युवक ने अपनी बाइक में तेज आवाज करने वाला सांयलेंसर लगा रखा था जिससे कि रहवासियों को हो रही थी परेशानी, सूचना दी क्रॉइम वॉच पर तत्काल युवक की तलाश कर कार्यवाही की गई ।
• क्रॉइम वॉच ने रोका लोगो को अपनी जान गवाने से :-बेटमा पीथमपुर के बीच पुलिया के उपर से बह रहा था बारिश का पानी, फिर भी लोग पुलिया पार कर रहे थे सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर लोगों को पुलिया पार करने से रोका गया जिससे टल गई कोई बडी घटना घटित होने से।
• पडोसी ने की महिला के साथ मार-पीट क्रॉइम वॉच पर आई सूचना :- मेरी पत्नी के साथ पडोसी ने मार-पीट की है आप जल्दी कुछ करें। सूचना पर तत्काल मौके पर पहॅुच आरोपी पडोसी के विरूद्ध लसुडिया पर कार्यवाही की गई
• स्कूल वैन चालक ने वैन में भरे ज्यादा बच्चे तो स्वंय वैन के ही एक बच्चे ने सूचना दी क्रॉइम वॉच को :- हीरा नगर क्षेत्र के एक स्कूल वैन चालक ने वैन में क्षमता से अधिक बच्चों कोबिठाया जिसकी सूचना स्वंय एक बच्चे ने हमें दी जिस पर वेन चालक पर थाना हीरानगर में कार्यवाही की गई ।
• मादक पदार्थः-1. गांधी नगर कलाली में बोलेरो गाडी से अवैध शराब सप्लाई होने की सूचना पर कार्यवाही करते हुये भारी मात्रा में अवैध शराब, एक आरोपी तथा बोलेरो गाडी जप्त कर थाना एरोड्र्म में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया
2. अहमद नगर कनाडिया शुभ-लाभ अपार्टमेंट में अवैध शराब बिकने की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी सहित भारी मात्रा में भांग जप्त कर थाना कनाडिया पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
3. बारोली वाइन शॉप से अवैध शराब पालिया गॉव में सप्लाई करने की सूचना पर कार्यवाही करते हुये चार आरोपियों से भारी मात्रा में शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना बाणगंगा पर कार्यवाही की गई ।
4. बडगौंदा थाना क्षेत्र के गॉव में चार पहिया वाहन से अवैध शराब सप्लाई होने की सूचना पर पर कार्यवाही करते हुये भारी मात्रा में अवैध शराब, तथा टाटा सफारी गाडी जप्त कर थाना बडगौंदा में तीन आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।
• जुंआ एवं सट्टा :-1.परदेशीपुरा स्थित एक घर में जॅुंआ चलने की सूचना मिलनेपर तत्काल दबिश देकर चार आरोपी से जुंये की रकम जप्त कर थाना परदेशीपुरा पर अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
2.भागीरथ कालोनी महू में सटटे की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए 09 आरोपियों 18,000 रू जप्त कर थाना महू पर अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
• मोबाइल फोन पर युवती को अश्लील मैसेज करने वाले पकडायें:-अन्नपूर्णा निवासी युवती को मनचला करता था फोन पर परेशान। सूचना पर कार्यवाही करते हुये द्वारिकापुरी निवासी युवक के विरूद्ध थाना अन्नपूर्र्णा पर अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
• अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन पर परेशान करने के संबंध में 21 शिकायते प्राप्त हुई जिन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सूचनाकर्ताओं की समस्या का समाधान किया गया।
• आवारातत्व :- 1.काटजू कॉलोनी में कुछ अवारा तत्वों का जमावडा लगा रहता जो यहॉ शराब खोरी करते हैं सूचना पर तत्काल थाना जूनी इंदौर द्वारा आवारातत्वों पर कार्यवाही की गई।
2,महावर नगर द्गिाव मंदिर अन्नपूर्णा क्षेत्र में कुछ लडके नद्गाा खोरी और गाली गलौच करते है सूचना पर तत्काल थाना अन्नपूर्णा द्वारा आवारातत्वों पर कार्यवाही की गई।
3 वेदांता हॉस्पिटल के सामने कुछ आवारा तत्व युवती के साथ कररहे थे छेडखानी सूचना पर तत्काल थाना चंदननगर द्वारा कार्यवाही की गई ।
• एटीएम फ्रॉडः-कई सूचनाकर्ताओंने की सूचना अज्ञात कॉलर द्वारा स्ंवय को बैंक अधिकारी बताते हुए अकाउंट व एटीएम पिन की जानकारी लेने की कोशिशे की जा रही है, सभी सूचनाकर्ताओं को दी गई उचित समझाईस ऐसे फ्रॉड कॉल्स पर कोई जानकारी न दे व अज्ञात मोबाइल नम्बरों को डाटा बेस मे सर्च पर डालें।
• सिटीजन कॉप :-सिटीजन कॉप एनड्रयड एप्लीकेशन पर दर्ज की गई मोबाइल चोरी व अन्य शिकायतों का स्टेटस जानने हेतु लगातार सूचनाकर्ता ले रहे हैं क्रांइम वॉच का सहयोग, जिस पर सूचनाकर्ताओं को उनके द्वारा की गई शिकायत का स्टेटस प्रदाय किया जा रहा है ।
• देर रात तक डीजे बजने संबंधी सूचना :- देर रात्रि में तेज आवाज में चल रहे डीजे को बंद कराने के लिए सूचनाकर्ताओं ने मांगी मदद। क्राईम वॉच टीम द्वारा अलग अलग स्थानों पर तत्काल कार्यवाही कर डीजे बंद कराकर रहवासियों को पहुंचाई मदद।
• यातायात :-यातायात से संबधित कई सूचनाओं प्राप्त हुई जिसमें अवैध पार्क्गि, बिना नंबर प्लेट की गाडी चलाना, बिना हेलमेट पेट्रोल देना, तेज गति से गाडी चलाते हुये कट मारकर निकलने जैसी कई सूचनायें प्राप्त हुई, जिनपर हमारे द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये सूचनाकर्ता को संतुष्ट किया ।
• क्राईम वॉच पर प्राप्त सूचनाओं के माध्यम से 07 दर्जन से अधिक आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।
इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 119 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में
इन्दौर 31 जुलाई 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 19 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
02 आदतन व 01 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 01 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
04 गैर जमानती वारन्टी, 09 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को 04 गैर जमानती वारन्टी, 09 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
सट्टे की गतिविधि में लिप्त मिला, आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को 14.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कल्याण मिल नाका मेन रोड़ इंदौर से सट्टे की गतिविधि में लिप्त मिले 57/1 फिरोज गांधी नगर इंदौर निवासी नारायण पिता बदलू कुमायु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।
अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2016-पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार परशिव मंदिर के पास ग्राम कनाड़िया इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, ग्राम बेगमखेड़ी इंदौर निवासी अनिल पिता प्रहलाद चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपये कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को 22.25 बजे, चमार मोहल्ला खजराना इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यहीं की रहने वाली प्रेमबाई पति कमल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपये कीमत 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
इन्दौर 31 जुलाई 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 100 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
08 आदतन 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को शहर में अपराध करने कीनीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
13 गैर जमानती वारन्टी, 44 गिरफ्तारी तथा 113 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को 13 गैर जमानती, 44 गिरफ्तारी तथा 113 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुआ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 12 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2016-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भागीरथ कालोनी धारनाका महूं से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें गोलू उर्फ रवि राठौड़, सुरेन्द्र पिता कैलाश यादव, अलकेश पिता अरविंद नेताम, राजा उर्फ राजेश पिता बाबूलालवर्मा, गोविंद पिता कैलाश, पुरषोत्तम पिता बद्रीकुमार, अभिषेक पिता भगवानदास, सिकन्दर पिता बद्रीलाल बारोड़ तथा संतोष पिता रामचंद्र कैथवास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 17 हजार 830 रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को 16.30 बजे, लाल बांउड्री के पास गुरूशंकर नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधि में लिप्त मिलें 63 गुरूशंकर नगर इंदौर निवासी शीतल पिता मोतीलाल चौरसिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 410 रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को 12.50 बजे, मीश्रीलाल के मकान के पीछे ग्राम दतोदा से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, पन्नालाल पिता बोदर तथा भगवान पिता जगन्नाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।
अवैध शराब सहित 13 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2016-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 30जुलाई 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिमरोल थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, तलाई नाका सिमरोल निवासी-सोनू पिता अमरसिंह कुशवाहा, ग्राम दतोदा निवासी-राजलबाई पति रामप्रसाद, लोहारपिपल्या निवासी-राहुल उर्फ राकेश पिता शंकरलाल, ग्राम राजपुरा निवासी-राजेश पिता कैलाश पटेल, ग्राम बाईग्राम निवासी विक्रम पिता भीमसिंह तथा ग्राम राजपुरा निवासी-कमल पिता चैना डाबर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को 00.30 बजे, अनाज मंडी के सामने छोटा बांगड़दा रोड़ इंदौर से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिलें20 बाबुमुराई कालोनी इंदौर निवासी ललित पिता नरेन्द्र नामदेव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को, द्वारकापुरी थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 129 अहिरखेड़ी कांकड़ निवासी प्रकाश पिता जोधा आड़े, 2888 ई सेक्टर सुदामा नगर इंदौर निवासी-विक्कीउर्फ विक्रम पिता नारायणदास तेजवानी तथा हवा बंगला इंदौर निवासी-बबलू उर्फ साईंराम पिता बसन्त मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 18 क्वाटर व 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को पातालपानी रोड़ नयापुरा चौराड़िया से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, नयापुरा चौराड़िया निवासी धनसिंह पिता रामेश्वर भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपये कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को 21.10 बजे, जीएनटी मार्केट धार रोड, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, माली मोहल्ला इंदौर निवासी बबलू उर्फ बबली पिता लक्ष्मण लूनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को 13.30 बजे, ग्राम जम्बूड़ी हप्सी से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यहीं रहने वाले राजेश पिता भेरूलाल चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रूपये कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्धआबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिला आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2016-पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रतीक्षा ढाबे के पास रोड़ किनारे से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें, मदनलाल पिता स्व. नंदराम बल्ला को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
Saturday, July 30, 2016
इन्दौर पुलिस के बाल मित्र केन्द्र थाना छत्रीपुरा में, मानव दुर्व्यापार विषय पर कार्यशाला का आयोजन
इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 108 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में
इन्दौर 30 जुलाई 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 35 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
02 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
04 गैर जमानती वारन्टी, 18 गिरफ्तारी तथा 113 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 29 जुलाई2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 जुलाई 2016 को 04 गैर जमानती वारन्टी, 18 गिरफ्तारी तथा 113 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
सट्टे की गतिविधि में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 जुलाई 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को 15.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के बाहर आटा चक्की के बाहर ओंटला, इंदौर से सट्टे की गतिविधि में लिप्त मिले गोविन्द नगर खारचा आंटाा चक्की निवासी दिनेश प्रजापति को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपये नगदी तथा सट्टा बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को 13.50 बजे, परदेशीपुरा चौराहा के पास परदेशीपुरा, इंदौर से सट्टे की गतिविधि में लिप्त मिले 68/5 परदेशीपुरा निवासी विनय पिता राजेन्द्र खटके को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 610 रूपये नगदी तथा सट्टा बरामदकिये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।
अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 जुलाई 2016-पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को 00.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पेट्रोल पंप के पास भील कॉलोनी, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले कांहा उर्फ संदीप पिता राजू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपये कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना छोटीग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को 19.45 बजे, यशवंत टी शास्त्री ब्रिज के पास, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, नेहरू नगर इंदौर निवासी नरेन्द्र सिंह पिता दीवान सिंह यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 03 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को 21.15 बजे, आरोपिया के घर के सामने ग्राम कैलोद करताल, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिली ग्राम कैलोद निवासी शांती बाई पति प्रेम गोरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसकेकब्जे से 34 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 जुलाई 2016-पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, न्याय नगर पुलिया के पास, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 247 संयज गांधी नगर इंदौर निवासी अभिषेक उर्फ बिट्टू पिता राकेश भास्कर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
इन्दौर 30 जुलाई 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 73 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
13 आदतन 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29जुलाई 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
08 गैर जमानती वारन्टी, 27 गिरफ्तारी तथा 112 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को 08 गैर जमानती, 27 गिरफ्तारी तथा 112 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
अवैध शराब/भांग सहित 16 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 जुलाई 2016-पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महूनाका सिटी बस स्टाफ, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले निचली बस्ती महावर नगर इंदौर निवासी आनंद पिता प्रेम हटकर को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को 14.45 बजे, 55 कुम्हार भट्टी पालदा आरोपी का मकान, इंदौर से अवैध भांग बैचते/ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले अरूण पिता रामलाल प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की एक किलोग्राम अवैध भांग जप्त की गयी।
पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को बडगौदा थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, थवलाय निवासी देवेन्द्र पिता भागीरथ तथा सत्यलता थाना सैलेनी जिला उधमपुर जम्मू निवासी पुरूषोत्तम पिता शमशेर सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 4450 रूपये कीमत की 07 बोतल एवं 44 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को, द्वारकापुरी थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, अहीरखेडी कांकड इंदौर निवासी कन्हैयालाल पिता औंकारसिंह मीणा तथा शंकर ठेकेदार का मकान सुरेश पन्नी वाले की गली द्वारकापुरी निवासी कैलाश पिता लक्ष्मण डालके को पकडा गया। पुलिसद्वारा इनके कब्जे से 19 क्वाटर व 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को 22.45 बजे, जीएनटी मार्केट गेट के पास धार रोड, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 98 सी नगीन नगर इंदौर निवासी कालू उर्फ संयज पिता सीताराम आर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को राजेन्द्रनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलीं, हरिजन मोहल्ला बीजलपुर निवासी संतोषबाई पति सुभाष हरिजन, हरिजन मोहल्ला बीजलपुर निवासी कोमल बाई पति सुभाष परमार, इमलीपुरा भडकिया गांव इंदौर निवासी राजकुवर बाई पति सखाराम पंचार, भडकिया निवासी रूकमणी बाई पति सुनील पचाया तथा निहालपुर मुंडी निवासी पार्वतीबाई पति कमल जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 29 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को 20.20 बजे, चांदनी चौक रंगवासा राऊ, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिली यही की रहने वाली कृष्णा बाई पति कन्हैयालाल हरिजन कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 320 रूपये कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को 22.30 बजे, सुनार की बगिया के आगे रजिस्ट्रार कार्यालय की दीवार, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले मोती तबेला इंदौर निवासी बबलू उर्फ सूरज पिता गोपाल पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 4000 रूपये कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को 20.15 बजे, लक्ष्मणखेडी कांकड, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले यही के रहने वाले विजय पिता छगनलाल प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।














