Thursday, August 4, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 94 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 04 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 45 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती वारन्टी, 22 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहरमें विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को 04 गैर जमानती वारन्टी, 22 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते मिलें आरोपी 04 गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2016-पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को 22.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्रीकार डेकोर दुकान नं. 22 भमौर प्लाजा के औंटले पर भमौरी, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, सागर पिता कुण्डलिक गदेरे, गुड्‌डु उर्फ उमाशंकर पिता रामप्रसाद बैरवा, शाहरूख पिता गुलशेर खान तथा शशिकांत पिता गजराज नरेले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2016-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 03अगस्त 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, खजराना थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, करनावदहाट पिपलिया देवास निवासी परवेज पिता गब्बूखान, महाकाल मार्ग गया बाजार हाट पिपलिया देवास निवासी इमरान पिता कमालू तथा 87 बादशाही रोड एमईएच स्कूल के सामने शाजापुर निवासी आशिफ उर्फ आसू पिता अब्दुल गफ्फार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो कट्‌टे व एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 04 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 49 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

06 आदतन 05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर हीअपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारन्टी, 29 गिरफ्तारी तथा 107 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को 06 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 107 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2016-पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सदरबाजार थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, मराठी मोहल्ला इंदौर निवासी सचिन पिता मधुकर देवकर तथा 95 आदर्श बिजासन नगर परदेशीपुरा निवासी विनोद पिता ओमप्रकाश राय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 2200 रूपयें कीमत की 46 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिसथाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2016 को 21.00 बजे, डी मार्ट के पीछे रेती मण्डी, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, भडकिया निहालपुर मुण्डी इंदौर निवासी सतीश पिता राधेश्याम मालीवान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1050 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Wednesday, August 3, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 88 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 03 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 27 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

02 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 95 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 03 अगस्त 2016-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 अगस्त 2016 को 03 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 95 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 03 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 02 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 61 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

09 आदतन 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहतप्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती वारन्टी, 36 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 03 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 अगस्त 2016 को 03 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 अगस्त 2016-पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2016 को 18.35 बजे,  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर धारनाका आडी महू, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले शम्भू पिता बाबूलाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।












अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले सरगना का साथी, दो पिस्टल व चोरी की मोटर सायकल सहित पुलिस थाना आजाद नगर की गिरफ्त में

इन्दौर-दिनांक 03 अगस्त 2016-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधों पर नियत्रंण हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में, इन्दौर पुलिस द्वारा अवैधानिक कार्यो में लिप्त रहने वाले अपराधियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को दो अवैध पिस्टल व चोरी की मोटर सायकल सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा पूर्व में थाना क्षेत्र से अवैध हथियारों, पिस्टल व रिवाल्वर सहित कुछ बदमाशों को पकड़ा गया था। जिनसे इनके गिरोह के सरगना फारूख के बारें में जानकारी मिलीं थी, जो कि फरार है, पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। तो इसी दौरान उसके साथी युसुफ उर्फ लाला उर्फ ईसुब पिता मुंशी खां (32) निवासी ग्राम पानीगांव थाना कांटाफोड़ जिला देवास हाल फिरदौस नगर इन्दौर के बारें में पता चला। पुलिस द्वारा उक्त आरोपी युसुफ की पतारसी की गई तो मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि, वह बिना नंबर की मोटर सायकल पर रिंग रोड़ से फिरदौस नगर आने वाला है। उक्त सूचना परपुलिस द्वारा आरोपी को मौके पर जा कर पकड़ा गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से दो अवैध पिस्टल मिलीं है तथा उक्त मोटर सायकल भी चोरी की पायी गयी। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर, दो पिस्टल व चोरी की मोटर सायकल जप्त की गयी है। आरोपी ने यह मोटर सायकल कहां से चुराई तथा वह यह हथियार किसको खरीदने बेचने जा रहा था, के संबंध में पूछताछ की जा रही है एवं इनके गिरोह के सरगना व इनके साथ संलिप्त अन्य लोगों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आजाद नगर श्री के.एल. दांगी के नेतृत्व में उनि एस.एस. चौहान, प्रआर. प्रवेश, आर. विश्वास तथा आर. राजकुमार की सराहनीय भूमिका रही।




Tuesday, August 2, 2016

लूट और चाकू बाजी करने वाले बदमाश, डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार, पांचों आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, चार जिन्दा कारतूस, दो तलवारें तथा एक चाकू सहित घटना में प्रयुक्त एक्टिवा व पल्सर मोटर सायकल बरामद


इन्दौर-दिनां 02 अगस्त 2016-पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा शहर में लूट और चाकू बाजी करने वाले बदमाशों को डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
विगत दिनों पुलिस थाना हीरानगर क्षेत्रान्तर्गत नन्दानगर बीमा अस्पताल के केम्पस में से अपनी नौकरी करके घर जा रही युवती हेमा रघुवंशी के साथ चाकू बाजी कर घायल कर बैग लूटने की घटना को गंभीरता से लेते हुए, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा शीघ्र आरोपियों की पतारसी कर, उन्हे तुरन्त गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर श्रीमती मोनिका शुक्ला व अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन के नेतृत्व में थाना प्रभारी हीरानगर श्री शशिकान्त चौरसिया व उनकी टीम को आरोपी और उसके पूरे गैंग के बारे में पतारसी करने हेतु लगाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम काफी मेहनत व लगन से आरोपियों की पतारसी में प्रयासरत्‌ थी इसी दौरान दिनांक 01.08.16 को रात्रि में थाना प्रभारी हीरानगर को मुखबीर द्धारा सूचना मिलीं कि, बीमा अस्पताल में चाकू मारकर महिला को लूटने वाला आरोपी एवं उसके अन्य साथी तीरुमाला प्राईड कालोनी के पास ईट भट्टों के पास इकट्ठा होकर हथियारों से लैस होकर, आज भांगिया देशी शराब के दुकान के मैनेजर को लूटने की तैयारी कर रहे है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहंची व व छुपकर इनकी बात सूनी तो यह लोग शराब ठेकेदार को लूटने की बात कर रहे थे। जैसे ही पुलिसपर नजर पडी तो यह लोग भागने लगे पुलिस ने घेराबन्दी कर आरोपियों 1. पंकज उर्फ पंकज नाईट्रा पिता श्रीचंद चंदानी निवासी स्कीम न. 74 इन्दौर, 2. करण उर्फ सूटर पिता अशोक वर्मा (21) निवासी प्रकाशचन्द सेठी नगर, 3. अमन उर्फ चिल्ली पिता राजेश सिंह राजपूत (21) निवासी सुभाष नगर इन्दौर, 4. सावन पिता अजय शुक्ला (19) निवासी नन्दानगर, 5. गोलू उर्फ मितेश पिता द्धारिकाप्रसाद चौहान (20) निवासी स्कीम न. 136 इन्दौर को गिरफ्तार किया । आरोपीयों के कब्जे से दो पिस्टल, चार जिन्दा कारतूस, दो तलवार, एक चाकू, तथा BECALM की लगभग दो दर्जन गोलिया एवं एक एक्टिवा एवं एक पल्सर गाडी तथा चार मोबाईल, जप्त किये गये। पुलिस ने आरोपीयों का कृत्य धारा 399,402, भादवि का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ करने पर, इनकी पुलिस थाना विजयनगर, थाना एम.आई.जी., थाना तुकोगंज तथा थाना हीरानगर वारदातों में संलिप्तता पायी गयी है। पुलिस द्वारा पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर, मा. न्यायलय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है, जिनसे पूछताछ पर इनकी अन्य घटनाओं में संलिप्तता के बारें मे जानकारी प्राप्त होनें की प्रबल संभावनाहैं।
  उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरानगर श्री शशिकान्त चौरसिया व उनकी टीम के उनि वरसिंह खडिया, सउनि अमरजीत सिंह राठौर, प्रआर. लक्ष्मण वास्कलें, आर. देवेन्द्र सिंह जादौन, आर. प्रवीण सिंह तथा आर. राजेन्द्र सिंह रघुवंशी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा उक्त टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 72 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 02 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 21 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

01 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 फरारी, 04 गैर जमानती वारन्टी, 07 गिरफ्तारी तथा 60 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02 अगस्त2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को 01 फरारी, 04 गैर जमानती वारन्टी, 07 गिरफ्तारी तथा 60 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 02 अगस्त 2016-पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को 21.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विजय नगर आईडिया मल्टी के सामने, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले अनुज पिता चंद्रकांत शुक्ला, राकेश पिता कालू मंसोरे, नंदकिशोर पिता अयोध्या प्रसाद तथा करन पिता रमेश परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 3440 रूपये नगदी तथा सट्‌टा बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 02 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कलदिनांक 01 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 51 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

05 आदतन 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 76 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को 03 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 76 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 17 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 02अगस्त 2016-पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लुनिया मोहल्ला राहुल के मकान के पास जवाहर टेकरी, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, राजा पिता किशन मुछाल, राजा पिता नंदकिशोर लुनिया, लखन पिता रघुनाथ राठौर, सोनू पिता सुरेश कौशल, ऋषि पिता लीलाधर चौहान, बंटी पिता महेश कौशल तथा राहुल पिता कुंजीलाल पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4690 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को बुढानिया पालाखेडी के बीच पहाडी से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, विनोद पिता बद्रीलाल यादव, सुरेश पिता रामदास मराठा, राकेश पिता मांगीलाल वर्मा, महेश पिता अनारसिंह राजपूत, किशोर पिता भगवान यादव, विक्रम पिता कुन्दनलाल वर्मा, अमित पिता फूलसिंह तम्बोली, दीपक पिता वंशीलाल वर्मा, पंकज पिता दिनेश हरिजन तथा गणेश पिता रतनसिंह भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1600 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तारकर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 अगस्त 2016-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को 23.30 बजे,  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचशील नगर के सामने गुमठी, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 04 एन ब्लाक नैनोद मल्टी इंदौर निवासी दीपक पिता राजू बोंदडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को 21.30 बजे,  गौतमपुरा चौराहा, इंदौर से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिलें, 120 कबूतर खाना इंदौर निवासी अब्दुल रसीद उर्फ देवासिया पिता अब्दुल गनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 अगस्त 2016-पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2016 को 16.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचनाके आधार पर, केशरबाग रेलवे क्रसिंग हनुमान मंदिर के पास, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, संतोष माली का मकान पवनपुरी कॉलेनी पालदा नाका, इंदौर निवासी भरत पिता सत्यनारायण बोरास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, August 1, 2016

मोबाइल चोर पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा गिरफ्तार


इंदौर दिनांक 01 अगस्त 2016 :-  आज दिनांक को पुलिस थाना एम जी रोड़ एक मोबाइल चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
   थाना प्रभारी इंचार्ज एमजी रोड श्री बी एस रघुवंशी एवं उनकी द्वारा मुखविर से प्राप्त सूचना के आधार पर पर मेवाती मोहल्ला मस्जिद के पास से राहुल पिता भैयालाल जाटव उम्र  19 साल पता कुलकर्णी का भट्टा परदेशीपुरा इन्दौर को संदिग्ध प्रतीत होने से पकड़ा गया। उसकी जामा तलाशी ली गई तो उसके पास से दो मोवाईल सेमसंग व लिनेवो कम्पनी के मिले जिनके समबन्ध कोई कागजात नही होने बताने से आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त मोबाइल्स  चोरी करना स्वीकार किया। जिससे आरोपी  राहुल जाटव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे उक्त मोबाइल फ़ोन जप्त किये गए।
     उक्त आरोपी को पकड़ने में थाना इन्चार्ज बी एस रघुवंशी व सउनि दिनेश त्रिपाठी  आरक्षक सुरेश सिहं व जवाहर सिहं जादौन का विशेष योगदान रहा ।

मकान खाली करने की बात को लेकर घर में प्रवेश कर मारपीट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

शेष आरोपियों की तलाश जारी

इन्दौर-दिनांक 01 अगस्त 2016 :- मोहम्मद असलम खान पिता अब्दुल खान उम्र 34 साल निवासी 13 बी.के. सिंधी कालोनी, इन्दौर के द्वारा पुलिस थाना जूनी इंदौर पर आवेदन प्रस्तुत किया गया था कि उसके द्वारा 13, बी.के.सिंधी कालोनी इन्दौर स्थित सिकंदर उर्फ चन्द्रशेखर पिता मोहन सिंह का मकान 3 लाख रुपये में उसकी माँ जशोदा बाई से एक साल पूर्व नोटरी कर दिनांक 06/04/2015 को खरीदा था तथा मकान का कब्जा लेकर उसमें निवास कर रहा था। उस समय सिकंदर शादी कर के कहीं बाहर चला गया था। जब सिंकदर को यह पता चला कि उसकी माँ यशोदा बाई पति मोहन सिंह नें असलम को उक्त मकान 3 लाख रुपये मे बेच दिया तब सिंकदर उर्फ चंद्रशेखर ने अपनी मां से मकान बेचने का विरोध किया तथा मोहम्मद असलम पर मकान को खाली करने का दबाव बनाया था। फरियादी द्वारा इस प्रकार का आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिसकी जांच पर से दिनाकं 08/12/2015 को धारा 145 जा.फौ. के तहत एस.डी.एम. इंदौर के व्दारा उक्त मकान के प्रकरण का निर्णय मोहम्मद असलम के पक्ष में दिनाकं15/06/2016 को कर दिया गया। परन्तु आज दिनांक 01.08.16 की रात्रि 02.30 बजे सिंकदर उर्फ चन्द्रशेखर व उसका रिश्तेदार मिश्रीलाल द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर फरियादी के घर में जबरन प्रवेश करके फरियादी एवं उसकी पत्नी के साथ मारपीट की गयी, जिससे फरियादी असलम की रिपोर्ट पर पुलिस थाना जूनी इंदौर पर अपराध क्रमाकं 268/16 धारा 456, 458, 324, 323, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
थाना प्रभारी जूनी इंदौर श्री पवन सिंघल एवं उनकी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 01.08.16 को आरोपी मिश्रीलाल पिता किशनलाल (42) निवासी छोटी ग्वालटोली, इंदौर को सरवटे बस स्टेण्ड के पास, इंदौर से पकडा गया जिससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी सिंकदर उर्फ चन्द्रशेखर एवं उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

फ्लेट बैचने के नाम पर 05 लाख 11 हजार रूपये ठगी करने वाले दोनो आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 01 अगस्त 2016- आवेदक संजोग गुजराती एवं उनकी पत्नी श्रीमति प्रणेता गुजराती निवासी ए-204 शालीमार टाउनशिप, इन्दौर ने पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह समक्ष प्रस्तुत होकर अनावेदक अनिल बराठ एवं श्रीमति मनीषा बराठ के द्वारा फ्लेट बैचने के नाम पर ठगी करने के सम्बन्ध में आवेदन दिया। उक्त आवेदन जांच में पाया कि अनिल बराठ एवं श्रीमति मनीषा बराठ को उनका फ्लेट 104 जरबेरा शालीमार टाउनशिप बेचना था। दिनांक 29 अगस्त 2015 को अनिल बराठ एवं श्रीमति मनीषा बराठ से आवेदक संजोग गुजराती ने फ्लेट नं. 104 जरबेरा शालीमार टाउनशिप खरीदने का अनुबंध किया था जिसमे बयाने तौर पर दिनांक 13/8/2015 को 11 हजार रुपये का एवं दिनांक 29/8/2015 को 5,00,000 रुपये का चेक आय.सी.आय.सी.आई बैंक का दिया गया एवं फ्लैट का अनुबंध 36,75,000 रुपये मे किया गया था। अनुबंध अनुसार 29/10/2015 से पहले सम्पूर्ण राशि देकर अनिल बराठ एवं उनकी पत्नि श्रीमति मनीषा बराठ द्वारा आवेदक के नाम से फ्लेट की रजिस्ट्री करवाने का तय हुआ था परन्तु अनिल बराठने समय सीमा मे रजिस्ट्री नही कराई तथा आनाकानी करता रहा। आवदेक द्वारा लगातार अनिल बराठ से फ्लेट की रजिस्ट्री कराने कहा गया परन्तु अनिल बराठ द्वारा फ्लेट को नही बैचना है ऐसा बताया तथा रूपये बापस करने की कह कर आवेदक को 5,11,000 रुपये का चेक दिया। उक्त चेक को आवेदक द्वारा बैक मे भुगतान हेतु लगाने पर स्टाप पेमेन्ट पाया गया अर्थात चेक भुगतान नही हो सकता बताया तथा आवेदक द्वारा बार-बार अनिल बराठ एवं श्रीमति मनीषा बराठ को बोलने पर उनके द्वारा रुपये नही दिये गये। सम्पूर्ण जाँच पर अनावेदक ने कूट रचना कर धोखाधडी कर एग्रीमेन्ट कर आवेदक से 5,11,000 रुपये ठग लिये । जिस पर थाना लसुडिया मे अपराध क्रमांक 610/16 धारा 420, 467, 468 भा.द.वि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया तथा दौराने विवेचना आरोपी अनिल बराठ एवं उसकी पत्नी श्रीमति मनीषा बराठ नि. ए-104 शालीमार टाउनशिप इन्दौर को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 01.08.2016 को माननीय न्यायालय मे प्रस्तुत किया गया ।

पुलिस थाना आजाद नगर का शातिर बदमाश रसूल उर्फ टुंडा, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध


इन्दौर-दिनांक 01 अगस्त 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा थाना क्षेत्र के शातिर बदमाश रसूल उर्फ टुंडा पिता मकबूल शाह (30) निवासी 318, नूरी नगर, आजाद नगर, इन्दौर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत पकड़ा गया है।  
आरोपी रसूल उर्फ टुंडा थाना आजाद नगर क्षेत्र का शातिर बदमाश होकर, नशा करके मारपीट करने व चाकूबाजी करने का आदि था। आरोपी के विरूध्द थाना आजाद नगर क्षेत्र में मारपीट, अवैध हथियार रखने, चाकूबाजी, अडिबाजी, अवैध वसूली करने आदि के कई अपराध पंजीबध्द, होकर विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस परविचारण उपरांत जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी रसूल उर्फ टुंडा को पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा गिरफ्‌तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केन्द्रीय जेल भोपाल गया है।

    उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी आजाद नगर श्री के.एल. दांगी के नेतृत्व में उनि एस.एस. चौहान तथा प्रआर. प्रवेश की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस थाना सराफा का शातिर बदमाश जिलाबदर किया गया


इन्दौर-दिनांक 01 अगस्त 2016-उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में, इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना सराफा द्वारा थाना क्षेत्र के शातिर बदमाश, देवेन्द्र उर्फ भय्‌यू पिता कन्हैया सिंह निवासी 47 शक्ति नगर इंदौर के विरूद्ध 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिलाबदर की कार्यवाही की गयी है। 
पुलिस थाना सराफा का शातिर बदमाश देवेन्द्र उर्फ भय्‌यू थानाक्षेत्र का कुखयात बदमाश है। ये बदमाश वर्ष 1975 से अपराधिक प्रवृत्तियों में लिप्त होकर, इसके विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत, लड़ाई-झगड़े, मारपीट, अड़ीबाजी, अवैध वसूली, अवैध शराब बेचने, नकबजनी, लूट, मकानों पर अवैध कब्जा करना, हत्या का प्रयास आदि विभिन्न प्रकार कई प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी देवेन्द्र के विरूद्ध जिलाबदर की कार्यवाही हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारीइन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत अपर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) (ख) के अन्तर्गत के आरोपी देवेन्द्र को जिला इन्दौर एवं इससे लगने वाली राजस्व सीमा से 6 माह के लिये निष्कासन का आदेश दिया गया है। उक्त आदेश के परिपालन में आरोपी देवेन्द्र उर्फ भय्‌यू को पुलिस थाना सराफा द्वारा गिरफ्‌तार कर, जिलाबदर की कार्यवाही की गयी है।

उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सराफा श्री सतनाम सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही130 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 01 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 31 जुलाई 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 32 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत - 

08 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार 
इन्दौर-दिनांक 01 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई। 

08 गैर जमानती वारन्टी, 06 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील 
इन्दौर-दिनांक 01 अगस्त2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 जुलाई 2016 को 08 गैर जमानती वारन्टी, 06 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी। 

जुऑ खेलते हुये मिले 03 आरोपी गिरफ्‌तार 
इन्दौर-दिनांक 01 अगस्त 2016-पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2016 को 23.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजेश पुल्ली के घर के पास पंचम की फेल से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, गोलू पिता धर्मराज जारवाल, राजेश पुल्ली पिजा कन्हैयालाल, रोशन पिता रमेश रेसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 830 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है। 

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार 
इन्दौर-दिनांक 01 अगस्त 2016-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2016 को 21.00 बजे, मुखबिरसे मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलंी यहीं की रहने वाली सनीता बाई पति महेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी। 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है। 

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार 
इन्दौर-दिनांक 01 अगस्त 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2016 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, दीपमाला के सामने बाणगंगा रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, सेक्टर ए सुगंधा नगर इंदौर निवासी चिंटू उर्फ पिंटू पिता अंबाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया। 
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2016 को 19.00 बजे, सरकारी स्कूल के पीछे कुलकर्णी भट्‌टा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 88 शंकर कुम्हार का बगीचा इंदौर निवासी जितेन्द्र उर्फ जीतू पिता भीमंिसंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया। 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ््तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है। 

इन्दौर 01 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 31 जुलाई 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 98 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत- 

05 आदतन 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार 
इन्दौर-दिनांक 01 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई। 

19 गैर जमानती वारन्टी, 25 गिरफ्तारी तथा 67 जमानती वारन्ट तामील 
इन्दौर-दिनांक 01 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 जुलाई 2016 को 19 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 67 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वाराअपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये। 

जुऑ खेलते मिलें आरोपी 10 गिरफ्‌तार 
इन्दौर-दिनांक 01 अगस्त 2016-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को 21.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संयोग हॉस्पिटल के पास एयरपोर्ट रोड़ इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, राजू पिता राधेश्याम, राजू पिता रविशंकर, शैलू पिता विजय गुर्जर तथा कमल पिता जोगड़िया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5605 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2016 को 20.45 बजे, आकाश नगर पावर हाउस के पास से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, संदीप पिता श्रीकृष्ण कायत, बंशी पिता हरीनाथजी योगी, विनोद पिता नानूराम पंवार, सरफराज पिता हसनअली शाह, बिरजू पिता गेंदालाल लोधी तथा सचिन पिता पूनमचंद मकवाना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1780 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है। 

अवैध शराब सहित 23 आरोपी गिरफ्तार 
इन्दौर-दिनांक 01 अगस्त 2016-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एरोड्रम थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यादवनंद नगर बाणगंगा इंदौर निवासी-लक्की उर्फ प्रदीप पिता सुरेश यादव, 117 रूक्मणी नगर इंदौर निवासी-नीरज पिता महेश नागर, कृष्णा पिता रामाजी पाटील तथा नैनोद मल्टी इंदौर निवासी-कृष्णा पिता राजेश तायडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3650 रूपयें कीमत की 73 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी। 
पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2016 को थाना बड़गौंदा क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिलें, ग्राम जामली निवासी-जितेन्द्र पिता मांगीलाल, भील मोहल्ला गवलीपलासिया निवासी-गणेश पिता बलवंत भील तथा मुकेश पिता भगवती भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 15 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी। 
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2016 को, छत्रीपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब लेजाते/बैचते हुये मिलें, लोधा कालानी इंदौर मे रहने वाले संजय पिता भोलाराम जमदार तथा सागर पिता राजू मंजू लोधा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध शराब तथा 13 बिजय की बॉटल जप्त की गयी। 
पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2016 को, चंदन नगर थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, स्कीम नं. 71 झोपड़पट्‌टी निवासी-रेखाबाई पति कन्हैया, 79 सम्राट नगर इंदौर निवासी-रहीस पिता नजीर मोहम्मद, व्यास नगर इंदौर निवासी-मनोज पिता कमल बछ़ोड तथा श्रीराम तलावली इंदौर निवासी इंदर सिंह पिता रायसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6200 रूपयें कीमत की 126 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी। 
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2016 को थाना मल्हारगंज क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिलें, यशवंत गंज इंदौर निवासी-रामपाल पिता परसराम मरठा तथा श्रवण पिता बाबूलाल तड़वी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी। 
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2016 को थाना राऊ क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिलें,नयापुरा रंगवासा राऊ में रहने वाली ताराबाई पति रमेश एवं राजू बाई पति सुभाष तथा बाड़ी मोहल्ला राऊ निवासी सम्पत बाई पति शिवलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 960 रूपये कीमत की 15 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी। 
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2016 को थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिलें, 54 रामबाग इंदौर निवासी-दिलिप पिता रामकिशन जायसवाल तथा भोई मोहल्ला निवासी-सोनू पिता विमलचंद अग्रवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपये कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी। 
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2016 को 19.55 बजे, हरिजन मोहल्ला राजेन्द्र नगर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यहीं रहने वाली  कमला बाई पति लीलाधर जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपये कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी। 
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2016 को 23.30 बजे, कबूतरखाना रेशम गली से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 62 आड़ा बाजार इंदौर निवासी मनीष पिता संजय पाहुजा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी। 
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2016 को 23.40 बजे, जे.जे. स्कूल के सामने पीठ रोड़ महूं से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, पीठ रोड़ महूं निवासी अजहर उर्फ अज्जू पिता रईस को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1900 रूपये कीमत की 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी। 
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, July 31, 2016

सूदखोर से परेशान होकर महिला द्वारा आत्महत्या के प्रकरण में, आरोपी सूदखोर पुलिस थाना अन्नपूर्णा की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2016-दिनांक 27.07.16 को चौईथराम अस्पताल से पुलिस थाना अन्नपूर्णा पर सूचना प्राप्त हुई थी कि इन्दुमति माहेश्वरी पति भगवानदास माहेश्वरी निवासी उषानगर इन्दौर जहरीली वस्तु पी लेने से उपचार के लिये भर्ती हुई है। इस पर अन्नपूर्णा पुलिस द्वारा जांच प्रारम्भ की गयी थी, इसी दौरान इन्दुमति को उपचार हेतु उसके परिवार वालो ने एमवायएच भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान इन्दुमति की दिनांक 28.07.16 को मृत्यु हो गयी, जिस पर पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा मर्ग पंजीबध्द कर जांच प्रारम्भ की गयी। जांच के दौरान घटना के चश्मदीद साक्षियो के कथन पर यह ज्ञात हुआ कि टीटू चौहान नाम का व्यक्ति जिससे इन्दुमति के पति भगवान दास द्वारा व्यापार के लिये दो लाख रूपये उधार लिये थे जिसके 20 प्रतिशत ब्याज की दर से टीटू चौहान लगभग चार-साढ़े चार लाख रूपये वसूल कर चुका है। भगवान दास से उक्त रूपयों की वसूली हेतु उसके साथ कई बार मारपीट कर चुका है। टीटू चौहान के आये दिन मारपीट करने व धमकाने से प्रताडित होकर भगवान दास घर छोडकरचला गया। जिस पर टीटू चौहान इन्दुमति को पैसो के लिये परेशान करने लगा व धमकाने लगा। दिनांक 27.07.16 की रात लगभग पौने बारह बजे टीटू चौहान, इन्दुमति के घर आया व उनके साथ गाली गलौच कर अभद्रता करते हुये पैसो के लिये धमकाने लगा, इसी दरम्यान इन्दुमति द्वारा टिटू चौहान की मौजुदगी में पेस्टीसाईड पी लिया था, यह देखकर टीटू चौहान घटना स्थल से भाग गया। इन्दुमति के परिजनो ने 100 डायल पर फोन किया जिस पर एफआरवी (फार्स्ट रिसपान्स व्हीकल )पहुंची व इन्दुमति को चौईथराम अस्पताल एडमिट करवाया जहां से प्रथम उपचार के उपरान्त परिजन उपचार हेतु इन्दुमति को एमवायएच लेकर गये, जहां उसकी मृत्यु हो गयी।
उक्त संवेदनशील घटना को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा तत्काल प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही कर अपराधी की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा इन्दुमति की मृत्यु की सूचना पर घर पर आये उनके पति भगवानदास के कथन लिये गये जिन्होने बताया कि वे टीटू चौहान के डर से राजस्थान चले गये थे। टीटू चौहान के द्वारा भगवानदास कोमारपीट करना व जान से मारने की धमकी देना तथा टीटू चौहान की प्रताडना से तंग आकर ही पत्नी इन्दुमति द्वारा जहर खा लेने की घटना हुई है। उक्त घटनाक्रम पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा टीटू चौहान निवासी अहिर खेडी के खिलाफ धारा 306 भादवि एंव धारा 3 मध्यप्रदेश ऋणियो को संरक्षण अधिनियम 19.37 के अन्तर्गत पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान टीटू चौहान उर्फ विकास सिह चौहान पिता अशोक सिह (32) साल निवासी 145 विदुर नगर नगर, अहिरखेडी इन्दौर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है एंव उन दस्तावेजो को जप्त किया जावेगा जो भगवान दास माहेश्वरी को कर्जा देते वक्त टीटू चौहान द्वारा लेख करवाये गये थे। आरोपी टीटू चौहान अपराधिक पृवृति का होकर इसका पूर्व अपराधिक रिकार्ड भी है पूर्व में थाना राजेन्द्रनगर व थाना चन्दननगर में हत्या के प्रयास ,चाकूबाजी धमकाने मारपीट के प्रकरणो में गिरफ्तार हो चुका है।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा श्री दिलिप गंगराड़ें व उनकी टीम का सराहनीय भूमिका रही।



पुलिस थाना जूनी इंदौर के आरक्षक नीरज और राहुल बने " पुलिस ऑफिसर ऑफ़ द वीक"


मानव दुर्व्यापार दिवस'' के उपलक्ष्य में नगर सुरक्षा समिति इन्दौर द्वारा जन जागरण अभियान का आयोजन



इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2016-आज दिनांक 31 जुलाई 2016 को ''विश्व मानव दुर्व्यापार दिवस'' के अवसर पर, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में, अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में मानव दुर्व्यापार एव बच्चों की सुरक्षा हेतु आम जनता में जागृति हेतु एक जन जागरण अभियान का शुभारंभ, नगर सुरक्षा समिति इन्दौर के जिला संयोजक श्री रमेश शर्मा के नेतृत्व में 11.00 बजेरीगल तिराहे से किया गया।
इस दौरान श्री रमेश शर्मा के साथ नगर सुरक्षा समिति इंदौर के अमरजीत सिंह सूदन, तरणजीत सिंह छाबड़ा, जुगल किशोर गुर्जर एवं अन्य पदाधिकारीगण तथा सदस्यगणों ने जागरण अभियान के तहत मानव व बच्चों की तस्करी की रोकथाम हेतु, पम्पलेट्‌स आदि के माध्यम से आम जनता को जागरूक करते हुए यह समझाईश दी गयी कि कोई बच्चा लावारिस हालत में संदिग्ध अवस्था में दिखे या किसी संदिग्ध लोगों के साथ दिखता है, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या आसपास स्थित किसी भी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी से संपर्क कर इस संबंध में बतायें। इस संबंध में जानकारी देने हेतु आप इन्दौर पुलिस कंट्रोल रूम के फोन न. 0731-2522500-01, डायल-100, इन्दौर पुलिस के क्राईम वॉच के नम्बरों  0731-2510317, 7049124444-5 आदि पर सूचना दे सकते है या नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों से भी संपर्क कर सकते है।




 





''विश्व मानव दुर्व्यापार दिवस'' पर कार्यशाला का आयोजन


इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2016-आज दिनांक 31 जुलाई 2016 को ''विश्व मानव दुर्व्यापार दिवस'' के अवसर पर पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में, अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में अति. जिला अभियोजन अधिकारी इन्दौर श्री अकरम शेख, उप पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्री सुनील तालान, चाइल्ड लाईन के श्री ब्रजेश धाकड एवं जिले के सभी बाल कल्याण अधिकारी, बाल किशोर विशेष पुलिस इकाई के अधिकारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत उपुअ लाईन के द्वारा की गई। अति. जिला अभियोजन अधिकारी श्री अकरम शेख द्वारा मानव दुर्व्यापार के कानूनी उपबंधो को समझाया गया एवं मानव दुर्व्यापार के अपराध के रोकथाम के उपायों एवं उनकी कानूनी संरचना को स्पष्ट किया गया। चाईल्ड लाईन के श्री ब्रजेश धाकड द्वारा चाईल्ड लाईन की कार्यशैली एवं उपयोगिता तथा पुलिस के सहयोग आदि के बारें में बताया गया।





क्राईम वॉच ''एक सूचना इन्दौर के लिये''



इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2016-क्राईम वॉच पर इस सप्ताह में 205 सूचनाऍ आई जिसमें -
मादक पदार्थ विक्रय संबंधी   10%
यातायात व्यवस्था संबंधी 05%
एटीएम पासवार्ड जानने संबंधी 15%
आवारा तत्वों की उपस्थिति संबंधी 20%
जुआ व सट्‌टा संबंधी 10%
रात को देर तक डीजे बजने संबंधी,                   05%
अज्ञात मोबाईल द्वारा फोन पर परेशान करने संबंधी       10%
सिटीजन कॉप की द्गिाकायत का स्टेटस जानने संबंधी 10%
अन्य 15%

अन्य सूचनायें जैसे, अज्ञात वाहन खडे रहने संबधी, प्रापर्टी विवाद में कार्यवाही करवाने संबंधी, रूपये लेकर नौकरी न दिये जाने फ्रॉड संबधी, किरायेदार द्वारा मकान न खाली करने संबधी, फरार आरोपियों की सूचना देने संबंधी, फेसबुक एण्ड व्हाट्‌स एप पर आपत्ति जनक पोस्ट की सूचना देने, प्रायवेट कंपनी द्वारा कई महिने तक नौकरी पर रखने के बाद वेतन न दिये जाने संबंधी, हुक्का बार, मोबाइल चोरी संबंधी जिसमें -

       वाट्‌सअप से 30% मोबाईल से 50% लेंडलाईन से 20%

''प्रमुख सफलताऐं''

पुलिस भर्ती में फर्जी परीक्षार्थी पकडाया क्रॉइम वॉच की सूचना से :- आरक्षक पुलिस भर्ती परीक्षा में एल0एन0सिटी कॉलेज में एक फर्जी छात्र देने वाला था परीक्षा, सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच फर्जी पेपर सॉल्वर को पकड थाना बाणगंगा पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।

अमेरिकानिवासी महिला ने इंदौर में रहने वाली महिला के विरूद्ध की शिकायत :- अमेरिका निवासी महिला ने इंदौर में रहने वाली अपनी भाभी के विरूद्ध भाई की मौत का इल्जाम देते हुये कार्यवाही के लिये गुहार लगाई, सूचना पर जॉच की जा रही है ।

बैंगलौर निवासी महिला ने प्रोडक्ट से असंतुष्ट होकर दी क्रॉइम वॉच पर सूचना :- बैगलोंर निवासी महिला ने इंदौर की कंपनी से ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से पेन किलर ऑइल मंगाया, ऑयल डुप्लीकेट निकला तो महिला ने दी सूचना क्रॉइम वॉच पर तत्काल कार्यवाही करते हुये पंढरीनाथ स्थित दुकान संचालक पर कार्यवाही की गई ।

सिमरोल में पकडाया बडा जुऍं का अडडा लगभग आधा सैकडा जुआरी क्राईम वॉच की गिरफ्‌त में :- सिमरोल में बडे स्तर पर जुऑ संचालित होने की सूचना पर तत्काल दबिश देकर कार्यवाही करते हुए 01 लाख 37 हजार रू का जुऑ खेलते हुए 40 आरोपी पकडायें जिन पर थाना सिमरोल पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
 
बच्ची के साथ युवक ने की छेडछाड क्रॉइम वॉच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे :- बच्ची के पिता ने क्रॉइम वॉच पर सूचना दी कि मेरी बच्ची के साथ पास ही रहने वाली एक लडके ने छेडखानी की है मेरी मदद करें सूचना पर तत्काल अरोपी युवक के विरूद्ध थाना किशनगंज में अपराध पंजीबद्ध कराया गया ।
 
गाडी में लगाया तेज आवाज करने वाला सांयलैंसर तो सूचना आई क्रॉइम वॉच पर :- जूनी इंदौर निवासी युवक ने अपनी बाइक  में तेज आवाज करने वाला सांयलेंसर लगा रखा था जिससे कि रहवासियों को हो रही थी परेशानी, सूचना दी क्रॉइम वॉच पर तत्काल युवक की तलाश कर कार्यवाही की गई ।

क्रॉइम वॉच ने रोका लोगो को अपनी जान गवाने से :-बेटमा पीथमपुर के बीच पुलिया के उपर से बह रहा था बारिश का पानी, फिर भी लोग पुलिया पार कर रहे थे सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर लोगों को पुलिया पार करने से रोका गया जिससे टल गई कोई बडी घटना घटित होने से।
पडोसी ने की महिला के साथ मार-पीट क्रॉइम वॉच पर आई सूचना :- मेरी पत्नी के साथ पडोसी ने मार-पीट की है आप जल्दी कुछ करें। सूचना पर तत्काल मौके पर पहॅुच आरोपी पडोसी के विरूद्ध लसुडिया पर कार्यवाही की गई

स्कूल वैन चालक ने वैन में भरे ज्यादा बच्चे तो स्वंय वैन के ही एक बच्चे ने सूचना दी क्रॉइम वॉच को :- हीरा नगर क्षेत्र के एक स्कूल वैन चालक ने वैन में क्षमता से अधिक बच्चों कोबिठाया जिसकी सूचना स्वंय एक बच्चे ने हमें दी जिस पर वेन चालक पर थाना हीरानगर में कार्यवाही की गई ।

मादक पदार्थः-1. गांधी नगर कलाली में बोलेरो गाडी से अवैध शराब सप्लाई होने की सूचना पर कार्यवाही करते हुये  भारी मात्रा में अवैध शराब, एक आरोपी तथा बोलेरो गाडी जप्त कर थाना एरोड्र्‌म में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया
2. अहमद नगर कनाडिया शुभ-लाभ अपार्टमेंट में अवैध शराब बिकने की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी सहित भारी मात्रा में भांग जप्त कर थाना कनाडिया पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
3. बारोली वाइन शॉप से अवैध शराब पालिया गॉव में सप्लाई करने की सूचना पर कार्यवाही करते हुये चार आरोपियों से भारी मात्रा में शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना बाणगंगा पर कार्यवाही की गई ।
4. बडगौंदा थाना क्षेत्र के गॉव में चार पहिया वाहन से अवैध शराब सप्लाई होने की सूचना पर पर कार्यवाही करते हुये  भारी मात्रा में अवैध शराब, तथा टाटा सफारी गाडी जप्त कर थाना बडगौंदा  में तीन आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।
 
जुंआ एवं सट्‌टा :-1.परदेशीपुरा स्थित एक घर में जॅुंआ चलने की सूचना मिलनेपर तत्काल दबिश देकर चार आरोपी से जुंये की रकम जप्त कर थाना परदेशीपुरा पर अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
2.भागीरथ कालोनी महू में सटटे की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए 09 आरोपियों 18,000 रू जप्त कर थाना महू पर अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

मोबाइल फोन पर युवती को अश्लील मैसेज करने वाले पकडायें:-अन्नपूर्णा निवासी युवती को मनचला करता था फोन पर परेशान। सूचना पर कार्यवाही करते हुये द्वारिकापुरी निवासी युवक के विरूद्ध थाना अन्नपूर्र्णा पर अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन पर परेशान करने  के संबंध में 21 शिकायते प्राप्त हुई जिन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सूचनाकर्ताओं की समस्या का समाधान किया गया।
आवारातत्व :- 1.काटजू कॉलोनी में कुछ अवारा तत्वों का जमावडा लगा रहता जो यहॉ शराब खोरी करते हैं सूचना पर तत्काल थाना जूनी इंदौर द्वारा आवारातत्वों पर कार्यवाही की गई।
2,महावर नगर द्गिाव मंदिर अन्नपूर्णा क्षेत्र में कुछ लडके नद्गाा खोरी और गाली गलौच करते है सूचना पर तत्काल थाना अन्नपूर्णा द्वारा आवारातत्वों पर कार्यवाही की गई।
3 वेदांता हॉस्पिटल के सामने कुछ आवारा तत्व युवती के साथ कररहे थे छेडखानी सूचना पर तत्काल थाना चंदननगर द्वारा कार्यवाही की गई  ।
एटीएम फ्रॉडः-कई सूचनाकर्ताओंने की सूचना अज्ञात कॉलर द्वारा स्ंवय को बैंक अधिकारी बताते हुए  अकाउंट व एटीएम पिन की जानकारी लेने की कोशिशे की जा रही है, सभी सूचनाकर्ताओं को दी गई उचित समझाईस ऐसे फ्रॉड कॉल्स पर कोई जानकारी न दे व अज्ञात मोबाइल नम्बरों को डाटा बेस मे सर्च  पर डालें।

सिटीजन कॉप :-सिटीजन कॉप एनड्रयड एप्लीकेशन पर दर्ज की गई मोबाइल चोरी व अन्य शिकायतों का स्टेटस जानने हेतु लगातार सूचनाकर्ता ले रहे हैं क्रांइम वॉच का सहयोग, जिस पर सूचनाकर्ताओं को उनके द्वारा की गई शिकायत का स्टेटस प्रदाय किया जा रहा है ।

देर रात तक डीजे बजने संबंधी सूचना :- देर रात्रि में तेज आवाज में चल रहे डीजे को बंद कराने के लिए सूचनाकर्ताओं ने मांगी मदद। क्राईम वॉच टीम द्वारा अलग अलग स्थानों पर तत्काल कार्यवाही कर डीजे बंद कराकर रहवासियों को पहुंचाई मदद।

यातायात :-यातायात से संबधित कई सूचनाओं प्राप्त हुई जिसमें अवैध पार्क्गि, बिना नंबर प्लेट की गाडी चलाना, बिना हेलमेट पेट्रोल देना, तेज गति से गाडी चलाते हुये कट मारकर निकलने जैसी कई सूचनायें प्राप्त हुई, जिनपर हमारे द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये सूचनाकर्ता को संतुष्ट किया ।
क्राईम वॉच पर प्राप्त सूचनाओं के माध्यम से 07 दर्जन से अधिक आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 119 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 31 जुलाई 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 19 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
02 आदतन व 01 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 01 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती वारन्टी, 09 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को 04 गैर जमानती वारन्टी, 09 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला, आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को 14.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कल्याण मिल नाका मेन रोड़ इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 57/1 फिरोज गांधी नगर इंदौर निवासी नारायण पिता बदलू कुमायु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2016-पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार परशिव मंदिर के पास ग्राम कनाड़िया इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, ग्राम बेगमखेड़ी इंदौर निवासी अनिल पिता प्रहलाद चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपये कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को 22.25 बजे, चमार मोहल्ला खजराना इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यहीं की रहने वाली प्रेमबाई पति कमल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपये कीमत 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 31 जुलाई 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 100 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

08 आदतन 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को शहर में अपराध करने कीनीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 गैर जमानती वारन्टी, 44 गिरफ्तारी तथा 113 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को 13 गैर जमानती, 44 गिरफ्तारी तथा 113 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 12 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2016-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भागीरथ कालोनी धारनाका महूं से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें गोलू उर्फ रवि राठौड़, सुरेन्द्र पिता कैलाश यादव, अलकेश पिता अरविंद नेताम, राजा उर्फ राजेश पिता बाबूलालवर्मा, गोविंद पिता कैलाश, पुरषोत्तम पिता बद्रीकुमार, अभिषेक पिता भगवानदास, सिकन्दर पिता बद्रीलाल बारोड़ तथा संतोष पिता रामचंद्र कैथवास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 17 हजार 830 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को 16.30 बजे, लाल बांउड्री के पास गुरूशंकर नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें 63 गुरूशंकर नगर इंदौर निवासी शीतल पिता मोतीलाल चौरसिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 410  रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को 12.50 बजे, मीश्रीलाल के मकान के पीछे ग्राम दतोदा से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, पन्नालाल पिता बोदर तथा भगवान पिता जगन्नाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 13 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2016-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 30जुलाई 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिमरोल थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, तलाई नाका सिमरोल निवासी-सोनू पिता अमरसिंह कुशवाहा, ग्राम दतोदा निवासी-राजलबाई पति रामप्रसाद, लोहारपिपल्या निवासी-राहुल उर्फ राकेश पिता शंकरलाल, ग्राम राजपुरा निवासी-राजेश पिता कैलाश पटेल, ग्राम बाईग्राम निवासी विक्रम पिता भीमसिंह तथा ग्राम राजपुरा निवासी-कमल पिता चैना डाबर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को 00.30 बजे, अनाज मंडी के सामने छोटा बांगड़दा रोड़ इंदौर से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिलें20 बाबुमुराई कालोनी इंदौर निवासी ललित पिता नरेन्द्र नामदेव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को, द्वारकापुरी थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 129 अहिरखेड़ी कांकड़ निवासी प्रकाश पिता जोधा आड़े, 2888 ई सेक्टर सुदामा नगर इंदौर निवासी-विक्कीउर्फ विक्रम पिता नारायणदास तेजवानी तथा हवा बंगला इंदौर निवासी-बबलू उर्फ साईंराम पिता बसन्त मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 18 क्वाटर व 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को पातालपानी रोड़ नयापुरा चौराड़िया से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, नयापुरा चौराड़िया निवासी धनसिंह पिता रामेश्वर भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपये कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को 21.10 बजे, जीएनटी मार्केट धार रोड, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, माली मोहल्ला इंदौर निवासी बबलू उर्फ बबली पिता लक्ष्मण लूनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को 13.30 बजे, ग्राम जम्बूड़ी हप्सी से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यहीं रहने वाले राजेश पिता भेरूलाल चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रूपये कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्धआबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिला आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2016-पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2016 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रतीक्षा ढाबे के पास रोड़ किनारे से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें, मदनलाल पिता स्व. नंदराम बल्ला को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, July 30, 2016

इन्दौर पुलिस के बाल मित्र केन्द्र थाना छत्रीपुरा में, मानव दुर्व्यापार विषय पर कार्यशाला का आयोजन



इन्दौर-दिनांक 30 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस के थाना छत्रीपुरा अन्तर्गत संचालित संजीवनी बाल मित्र केन्द्र पर दिनांक 31 जुलाई को मनाये जाने वाले वर्ल्ड ह्‌यूमन टे्रफिकिंग डे के संदर्भ में आज दिनांक 30.07.16 को बच्चों की मानव तस्करी रोकने हेतु उनमे जागरूकता लाने के लिये एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में लायंस क्लब इन्दौर के श्री परविंदर सिंह भाटिया व अन्य पदाधिकारीगण, चाईल्ड हेल्प लाईन के श्री ब्रजेन्द्र धाकड़, थाना प्रभारी छत्रीपुरा श्रीमती मंजू यादव, बाल मित्र केन्द्र के संजय राठौर व वरिष्ठ नागरिकगण तथा संजीवनी केन्द्र में अध्ययनरत्‌ बच्चे तथा क्षेत्र के बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारी श्रीमती मंजू यादव द्वारा बच्चों की मानव तस्करी रोकने हेतु जागरूकता के लिये आवश्यक जानकारी दी गयी तथा मानव तस्करी विषय पर बच्चो से एक प्रश्नोत्तरीकार्यक्रम भी रखा गया, जिसमें बच्चों ने इस विषय से जुड़े हुए कई प्रश्नों के उत्तर दिये तथा कई रोचक प्रश्न भी किये गये, जिनका उत्तर देकर उपस्थित पदाधिकारियों ने देकर बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत किया। इस दौरान अच्छे प्रश्न पूछने वाले बच्चों को विशेष उपहार भी दिये गये।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 108 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 30 जुलाई 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 35 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

02 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती वारन्टी, 18 गिरफ्तारी तथा 113 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 29 जुलाई2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 जुलाई 2016 को 04 गैर जमानती वारन्टी, 18 गिरफ्तारी तथा 113 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 30 जुलाई 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को 15.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के बाहर आटा चक्की के बाहर ओंटला, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले गोविन्द नगर खारचा आंटाा चक्की निवासी दिनेश प्रजापति को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपये नगदी तथा सट्‌टा बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को 13.50 बजे, परदेशीपुरा चौराहा के पास परदेशीपुरा, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 68/5 परदेशीपुरा निवासी विनय पिता राजेन्द्र खटके को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 610 रूपये नगदी तथा सट्‌टा बरामदकिये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 जुलाई 2016-पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को 00.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पेट्रोल पंप के पास भील कॉलोनी, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले कांहा उर्फ संदीप पिता राजू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपये कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना छोटीग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को 19.45 बजे, यशवंत टी शास्त्री ब्रिज के पास, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, नेहरू नगर इंदौर निवासी नरेन्द्र सिंह पिता दीवान सिंह यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 03 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को 21.15 बजे, आरोपिया के घर के सामने ग्राम कैलोद करताल, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिली ग्राम कैलोद निवासी शांती बाई पति प्रेम गोरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसकेकब्जे से 34 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 जुलाई 2016-पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, न्याय नगर पुलिया के पास, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 247 संयज गांधी नगर इंदौर निवासी अभिषेक उर्फ बिट्‌टू पिता राकेश भास्कर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 30 जुलाई 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 73 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

13 आदतन 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29जुलाई 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती वारन्टी, 27 गिरफ्तारी तथा 112 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को 08 गैर जमानती, 27 गिरफ्तारी तथा 112 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब/भांग सहित 16 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 जुलाई 2016-पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महूनाका सिटी बस स्टाफ, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले निचली बस्ती महावर नगर इंदौर निवासी आनंद पिता प्रेम हटकर को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को 14.45 बजे, 55 कुम्हार भट्‌टी पालदा आरोपी का मकान, इंदौर से अवैध भांग बैचते/ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले अरूण पिता रामलाल प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की एक किलोग्राम अवैध भांग जप्त की गयी।
पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को बडगौदा थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, थवलाय निवासी देवेन्द्र पिता भागीरथ तथा सत्यलता थाना सैलेनी जिला उधमपुर जम्मू निवासी पुरूषोत्तम पिता शमशेर सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 4450 रूपये कीमत की 07 बोतल एवं 44 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को, द्वारकापुरी थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, अहीरखेडी कांकड इंदौर निवासी कन्हैयालाल पिता औंकारसिंह मीणा तथा शंकर ठेकेदार का मकान सुरेश पन्नी वाले की गली द्वारकापुरी निवासी कैलाश पिता लक्ष्मण डालके को पकडा गया। पुलिसद्वारा इनके कब्जे से 19 क्वाटर व 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को 22.45 बजे, जीएनटी मार्केट गेट के पास धार रोड, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 98 सी नगीन नगर इंदौर निवासी कालू उर्फ संयज पिता सीताराम आर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को राजेन्द्रनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलीं, हरिजन मोहल्ला बीजलपुर निवासी संतोषबाई पति सुभाष हरिजन, हरिजन मोहल्ला बीजलपुर निवासी कोमल बाई पति सुभाष परमार, इमलीपुरा भडकिया गांव इंदौर निवासी राजकुवर बाई पति सखाराम पंचार, भडकिया निवासी रूकमणी बाई पति सुनील पचाया तथा निहालपुर मुंडी निवासी पार्वतीबाई पति कमल जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 29 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को 20.20 बजे, चांदनी चौक रंगवासा राऊ, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिली यही की रहने वाली कृष्णा बाई पति कन्हैयालाल हरिजन कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 320 रूपये कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को 22.30 बजे, सुनार की बगिया के आगे रजिस्ट्रार कार्यालय की दीवार, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले मोती तबेला इंदौर निवासी बबलू उर्फ सूरज पिता गोपाल पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 4000 रूपये कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2016 को 20.15 बजे, लक्ष्मणखेडी कांकड, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले यही के रहने वाले विजय पिता छगनलाल प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Friday, July 29, 2016

मैरिज ब्यूरो के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी, पुलिस थाना हीरानगर द्वारा राजस्थान से गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 29 जुलाई 2016-पुलिस थाना हीरानगर द्वारा मैरिज ब्यूरो की आड़ में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक ऐसे आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है,  जो कि शादी कराने के नाम पर ठगी करता था ।
  पुलिस थाना हीरानगर पर आवेदिका नीतू वर्मा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी सुनील उर्फ सुशील कोठारी पिता मोतीलाल कोठारी (40) निवासी नाथ सुन्दरवास थाना प्रतापनगर जिला उदयपुर, राजस्थान ने आवेदिका की ननद की शादी करवाने के लिए तीन लाख रुपये लिए तथा शादी भी नहीं करवाई और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। फरियादिया के साथ हुई इस धोखाधड़ी पर, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आरोपियों के विरूद्ध सखत कार्यवाही के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरानगर श्री शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में एक टीम गठित कर, उक्त धोखाधड़ी करने वालों की धरपकड़ हेतु लगाया गया।
पुलिस टीम को आरोपी को पकड़ने हेतु राजस्थान भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुनील उर्फ सुशील कोठारी की पतारसी कर, उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी से मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा मैरिज व्युरो की आड में इस प्रकार धोखाधडी करने की अन्य मामलों में भी जांच की जा रही है। शहर में चल रहे मैरिज ब्यूरो द्वारा इस प्रकार की शिकायतें पूर्व में भी संज्ञान में आई थीं। पुलिस पीडित पक्षों का पता लगाकर उनके प्रकरणों में आरोपियों के खिलाफ सखत कार्यवाही की जावेगी।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरानगर श्री शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में सउनि राजकुमार शुक्ला तथा प्रआर. आशाराम की अहम भूमिका रही।



नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधडी करने वाले प्रकरण में, एक और आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 29 जुलाई 2016-पुलिस थाना हीरानगर द्वारा नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधडी करने वाले प्रकरण में, एक और आरोपी को पकड़ने मे सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा फरियादी सागर पिता शंकरराव देवरे निवासी-473 बजरंगनगर इन्दौर ने बताया कि संजय बाबर्डे पिता रमेश बाबर्डे एवं उसकी पत्नि सुजाता बाबर्डे निवासी 107 अम्बेडकर नगर इन्दौर ने आवेदक को ए.के.बी.एन. एवं एन.आर.एच.एम. में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये हडप लिये एवं नौकरी हेतु फर्जी नियुक्ति पत्र आवेदक को प्रदान किया, जो आवेदक द्वारा उक्त कंपनी में ले जाने पर, नियुक्ति पत्र फर्जी होने का पता चला, जब आवेदक द्वारा आरोपियों से रूपयें मांगे गये तो वाद-विवाद किया और पैसे भी नहीं दिये गयें।
बेरोजगार युवको के साथ हुए इस धोखधड़ी के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आरोपियों के विरूद्ध सखत कार्यवाही के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्रीमती मोनिका शुक्ला केमार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना हीरानगर ने आवेदन की जांच में पाया कि आरोपी संजय बाबर्डे व उसकी पत्नि सुजाता बाबर्डे ने एक मत होकर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फरियादी के साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस द्वारा जांच उपरांत आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 420,467,468 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर पूर्व में न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
दौराने विवेचना मौजूद साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर पुलिस ने घटना में संलिप्त एक अन्य आरोपी बंटू उर्फ हेमंत ठाकुर पिता दिलीप सिंह ठाकुर उम्र 45 साल निवासी 153 विश्वकर्मा नगर अन्नपूर्णा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ जारी है। फरियादी को फर्जी नियुक्ति पत्र हेतु आरोपी हेमंत ही भोपाल लेकर गया था। पुलिस द्वारा आरोपी से प्रकरण में अन्य लोगों के संलिप्तता के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।
उक्त आरोपी को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरा नगर श्री शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में उनि के.के. तिवारी तथा आरक्षक देवेन्द्र सिंह जादौन की सराहनीयभूमिका रही।



बाउंड ओवर का उल्लंघन कर, अवैध हथियार रखने वाला आरोपी, धारा 122 जा.फौ. के अन्तर्गत पुलिस थाना बेटमा द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 29 जुलाई 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत, इन बदमाशों की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये इनके विरूद्ध धारा 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर सर्शत बाउण्ड ओवर कराया जा रहा है।
उक्त बाउण्ड ओवर का उल्लघंन कर, अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले अपराधियों पर इन्दौर पुलिस द्वारा सखत कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में पुलिस थाना बेटमाद्वारा कार्यवाही करते हुए क्षेत्र के ऐसे ही एक बदमाश राजेश उर्फ राजा पिता बलीराम कलोता (35) निवासी चटवाड़ा थाना बेटमा को अवैध हथियार सहित पकड़ा गया। आरोपी द्वारा बाउण्ड ओवर का उल्लंघन करने से उसके विरूद्ध धारा 122 जा.फौ. के अन्तर्गत उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बेटमा श्री राजकुमार यादव नेतृत्व में उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 134 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 29 जुलाई 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 28 जुलाई 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 54 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती वारन्टी, 35 गिरफ्तारी तथा 108 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 जुलाई 2016 को 07 गैर जमानती वारन्टी, 35 गिरफ्तारी तथा 108 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 29 जुलाई 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2016 को 22.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कल्याण मिल नाका कालिका माता मंदिर के पास, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 78/2 अर्जुन सिंह गौहर नगर परदेशीपुरा इंदौर निवासी शैलेष पिता मन्नू लाल राजौरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपये नगदी तथा सट्‌टा बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 जुलाई 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2016 को 21.15 बजे, मुखबिर सेमिलीं सूचना के आधार पर कुलकर्ण्धी का भट्‌टा भागीरथपुरा वाले पुल के पास, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, शीलनाथ कैम्प कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर निवारसी धीरज उर्फ धीरू पिता हरविलास भदौरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10 हजार रूपये कीमत की 61 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 जुलाई 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2016 को 23.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, विश्रान्ती चौराहा आम रोड, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 84 नई जीवन की फैल इंदौर निवासी दत्ता उर्फ आशीष पिता रघुनाथ सेल्के को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी कट्‌आ मय जिंदा कारतूस के जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 29 जुलाई 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्यमें कल दिनांक 28 जुलाई 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 80 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

15 आदतन 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती वारन्टी, 34 गिरफ्तारी तथा 18 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 29 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 जुलाई 2016 को 05 गैर जमानती, 34 गिरफ्तारी तथा 118 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त 02 आरोपीगिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 29 जुलाई 2016-पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2016 को 14.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बियाबानी केला माता मंदिर के पास, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले यही के रहने वाले मुकेश उर्फ रिंकू पिता किशोर राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1125 रूपये नगदी तथा सट्‌टा बरामद किये गये।
पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2016 को 19.30 बजे, गफ्फार होटल के पास महू, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 3240 मस्जिद के पास सारवान मोहल्ला महू निवासी रफीक खान पिता सुलेमान खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रूपये नगदी तथा सट्‌टा बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 15 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 जुलाई 2016-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2016 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एरोड्रम थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले हातोद निवासी विनोद पिता कालूराम रैकवार, जतीकॉलोनी रामबाग इंदौर निवासी मुकेश पिता मोतीलाल पांचाल तथा अहिल्या पल्टन इंदौर निवासी विजय पिता मोहनलाल कोरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 37 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2016 को 22.40 बजे, मराठी मोहल्ला राका के मकान के पास, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले राकेश उर्फ राका पिता सत्यनारायण कुशवाह  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपये कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2016 को राऊ थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, बाडी मोहल्ला राऊ निवासी शिव पिता सिद्धनाथ मोची, नेहरू नगर राऊ निवासी राधाबाई पति रामप्रसाद तथा बाडी मोहल्ला निवासी रेखा पति रम्मू जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1250 रूपये कीमत की 21 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2016 को, 20.40 बजे,  साउथ गाडराखेडी गुमटी के पास, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, सुन्दर नगर गली नं. 4 यशोदाबाई काकान निवासी कुन्दन पिता बद्रीलाल सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बडगोंदा द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2016 को 18.00 बजे, चोरलडेम के नीचे नहर पुलिया के पास से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, ग्राम अलवाय निवासी गाविन्द पिता राधेश्याम यादव, 167 नेहा पैलेस शिवमपुरी कॉलोनी निवासी सुनील पिता शांतिप्रकाश डोंगरा तथा दुर्गापुर मोहनगंज जिला अमेठी उ.प्र. निवासी नीरज पिता शरीफ मुसलमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 38 हजार 40 रूपये कीमत की 121 लीटर 560 मिली अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2016 को महू ािाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, पीठ रोड महू निवासी शुभम पिता किशोर अहिरकर तथा नदी के किनारे पेंशनपुरा महू निवासी मंगल पिता गणपत भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 14 हजार 250 रूपये कीमत की 350 क्वाटर व 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2016 को सिमरोल थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब लेजाते/बैचते हुये मिले तलाईनाका निवासी परसुराम पिता उमराव रघुवंशी तथा ग्राम उमठ निवासी दिलीप पिता नत्थूलाल औसारी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 970 रूपये कीमत की 18 क्वाटर व 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 जुलाई 2016-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2016 को 00.40 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, अंकित होटल के पास एरोड्रम रोड, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, दिलीप नगर इंदौर निवासी लालसिंह उर्फ लाल पिता रामसिंह राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक पिस्टल मय जिंदा कारतूस के जप्त की गयी।
पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2016 को 19.30 बजे ट्रान्सपोर्ट नगर एप्पल अस्पताल के पास ऑटो रिक्सा स्टेण्ड, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 213/2 बैराठी कॉलोनी, इंदौर निवासी योगेश पिता राजू अठवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थानासदरबाजार द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2016 को 00.45 बजे गुटकेश्वर मंदिर के पीछे, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 26 साउथ गाडराखेडी इंदौर निवासी फिरोज पिता रमजान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक पिस्टल मय जिंदा कारतूस के जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।