Thursday, June 30, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 100 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 30 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 52 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

08 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती वारन्टी, 25 गिरफ्तारी तथा 86 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 जून 2016-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 जून 2016 को 07 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 86 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 जून 2016-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 29 जून 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआईजी थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, नया बसेरा इंदौर निवासी मोहन पिता राजू सांवले तथा नया बसेरा निवासी विकास उर्फ दाऊ पिता गाविन्द पिपल्दे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 41 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 जून 2016- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 29 जून 2016 को 07.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, देशी शराब दुकान केसामने निरंजनपुर, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, राहुल गांधी नगर इंदौर निवासी राहुल पिता गजराज खिंची को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल मय जिंदा कारतूस के जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 30 जून 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 जून 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 48 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

04 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 जून  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ.के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
               
03 गैर जमानती वारन्टी, 39 गिरफ्तारी तथा 107 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 जून 2016 को 03 गैर जमानती, 39 गिरफ्तारी तथा 107 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 जून 2016-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 29 जून 2016 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुरूशंकर नगर पीपल के पेड के नीचे, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, श्रीराम नगर इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता ईश्वर चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 29 जून 2016 को 15.30 बजे, न्यू जीडीसी कॉलेज गेट के सामने किला मैदान रोड, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, गली नंबर 2 शीतल नगर इंदौर निवासी सोनू पिता घनश्याम गौरलिया कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2500 रूपये कीमत की 44 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



Wednesday, June 29, 2016

नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से ठगी के करीब दो लाख रूपये नगद बरामद

         
इन्दौर-दिनांक 29 जून 2016-पुलिस थाना चंदन नगर पर दिनांक 28.06.2016 को फरियादी अमन सिंह पिता तुलाराम रघुवंशी निवासी पटेल गली नागदा जिला उज्जैन द्वारा ठगी के शिकार करीब एक दर्जन युवक-युवतियों के साथ उपस्थित होकर रिपोर्ट लिखाई गई कि समाचार पत्रों में नौकरी हेतु विज्ञापन देखकर फरियादी व अन्य युवकों द्वारा फूटीकोठी स्थित विक्रम एवेन्यू में संचालित आफिस स्मार्ट वर्क साल्यूशन पर संपर्क किया गया था। जहां पर डायरेक्टर स्नेहा देशमुख व मेनेजर प्रवेश के द्वारा बीई, एमबीए व डिप्लोमा आदि की डिग्रीयां वालों के इंटरव्यू लिये गये व सभी छात्रों को अलग-अलग समय पर संपर्क कर उन्हे देश की जानी मानी कंपनियों में 30,000/-रूपये प्रतिमाह की नौकरी मिलने संबंधी नियुक्ति पत्र दिये गये। इन सभी से नौकरी के नाम पर 15-15 हजार रूपये नगद अथवा चेक के माध्यम से ले लिये गये। इन छात्रो के द्वारा ज्वाईनिंग डेट पर संपर्क किया गया तो स्नेहा देशमुख व प्रवेश आफिस मे ताला लगाकर गायब हो गये एवं मोबाईल भी बंद करलिये तब छात्रो द्वारा इस संबंध में थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिस पर धारा 420, 467, 468 ,34 भादवि. के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
उक्त प्रकरण में ठगी के शिकार हुए बेरोजगार छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर ठगी करने वालो को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में व पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती व अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री रूपेश कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री सुनील कुमार पाटीदार के नेतृत्व में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर व उनकी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर 24 घंटे के पूर्व ही एक महिला व एक पुरूष सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर इनसे एक लाख नब्बे हजार रूपये बरामद कर लिये गये साथ ही आफिस का तमाम रिकार्ड कम्प्यूटर आदि जप्त किये गये।
गिरोह की सरगना सिम्मी सन्नी पति आनंद सन्नी निवासी राम रहीम कालोनी राऊ इंदौर विगत तीन वर्षो से अन्नपूर्णा मंदिर के सामनें ब्राईट फ्यूचर प्लेसमेंट के नाम से आफिस संचालित कर रही थी, जिसमें उसका मेनेजरसंतोष पिता रामगोपाल शर्मा निवासी श्रीलक्ष्मीनगर एरोड्रम रोड़ इंदौर भी कार्यरत था। यहा पर लोगों का भविष्य बताने व तंत्र-मंत्र द्वारा लोगों की समास्या दूर करने का कार्य किया जाता था, किंतु अधिक पैसा कमाने के लालच में सिम्मी सन्नी के द्वारा पढे लिखे बेरोजगार युवकों को ठगने की योजना बनाई गई और सिम्मी सन्नी ने अपना नाम बदलकर स्नेहा देशमुख पति सुरेश देशमुख एवं मेनेजर संतोष के द्वारा अपना नाम बदलकर प्रवेश रखा गया। स्नेहा देशमुख के नाम से सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में खाता खुलवाया गया जिसमें स्नेहा देशमुख नाम की अन्य महिला की फोटो आईडी का सहारा लिया गया व उसी महिला के नाम से इन्होने विक्रम एवेन्यू बिल्डिंग में आफिस किराये से लेकर समाचार पत्रों में विज्ञापन दिया, जिसे देखकर पढे-लिखे बेरोजगार युवक-युवतियों द्वारा संपर्क किये जाने पर झासा देकर दोनों ही आरोपियों द्वारा पहले इनके इंटरव्यू लिये गये व देश की जानी मानी कंपनियों में 30 हजार रूपये प्रतिमाह की नौकरी मिलने संबंधी नियुक्ति पत्र दे दिये गये तथा सभी से 15-15 हजार रूपये नगद एवं चेक के माध्यम से प्राप्त किये गये व इतनी ही राशी के एक-एक चेक सभी उम्मीदवारों को स्नेहादेशमुख द्वारा हस्ताक्षर कर दे दिये गये कि यदि किसी कारणवश इन्हे नौकरी से निकाल दिया जाता है तो 15 हजार की राशि वह वापस ले सकते है। उम्मीदवारों द्वारा जब संबंधित कंपनियों से संपर्क किया गया तब इन्हे स्वयं के ठगे जाने का पता चला तब यह लोग स्नेहा देशमुख के आफिस पहुंचे तो वहा ताला लगा मिला एवं इनके मोबाईल नंबर भी बंद मिले। इसके उपरांत करीब एक दर्जन युवक-युवतियों द्वारा थाने पर रिपोर्ट किये जाने पर तत्काल प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। इन्दौर पुलिस द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी सिम्मी अल्फ्रेड सन्नी पति आनंद सन्नी उर्फ स्नेहा देशमुख पति सुरेश देशमुख निवासी राम रहीम कालोनी राऊ इंदौर तथा संतोष पिता रामगोपाल शर्मा उर्फ प्रवेश निवासी श्री लक्ष्मीनगर एरोड्रम रोड़ इंदौर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

उक्त जालसाजों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकरियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में उनि. श्याम सुंदर राजपूत, आर पंकज सावरिया, आर.आरिफ खान तथा आर. विरेन्द्र चौधरी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 81 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 29 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 28 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 40 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

03 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 28 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती वारन्टी, 27 गिरफ्तारीतथा 122 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 29 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 जून 2016 को 04 गैर जमानती, 27 गिरफ्तारी तथा 122 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 29 जून 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 28 जून 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 41 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

04 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 28 जून  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मेंवैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
               


03 गैर जमानती वारन्टी, 20 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 29 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 जून 2016 को 03 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ खेलते हुये मिले 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 29 जून 2016-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 28 जून 2016 को 15.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडा गणपति मैजिक स्टेण्ड के पास, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले पंकज पिता दिनेश शिंदे, गणेश पिता रतन सिंह तथा दीपक पिता वंशीलाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 440 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर,कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 जून 2016-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 28 जून 2016 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम अहीरखेडी कांकड, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, यही के रहने वाले काला उर्फ अरूण पिता रमेश मानकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 17 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, June 28, 2016

कार चालक से लूट करने वाला आरोपी पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 28 जून 2016-पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा बायपास पर कार चालक से लूट करने वाले एक आरोपी को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना कनाडिया क्षेत्रान्तर्गत फरियादी अनूप तिवारी पिता शिवकुमार तिवारी निवासी एन-4 श्री जी वेली इन्दौर 30.04.16 को बायपास रोड़ पर आस्कर सिटी के सामने कार में फोन पर बात करते समय कार का गेट खट खटाकर तीन बदमाशो ने पिस्टल व चाकू की नोक पर धमकाकर उनसे फरियादी का मोबाईल व लेपटाप, कार के कागजात, ड्रिल मशीन व नगदी 5000 रुपये लूट कर ले गये थे। फदियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना कनाडिया द्वारा अपराध क्रमांक 200/16 धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
       घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर श्री संतोष कुमार सिह द्वारा शीघ्र अपराधियों की पतारसी कर उन्हे गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्रीमती मोनिका शुक्ला एवं अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राकेश कुमार सिह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर सुश्री पारुलबेलापुरकर के नेतृत्व में थाना प्रभारी कनाड़िया श्री जगदीश गोयल व उनकी टीम को अपराधियों की पतारसी हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना मे शामिल एक बदमाश विजय पिता गंगराम बलाई निवासी मुसाखेडी इन्दौर को पिपलियाहाना चौराहा से मय ड्रिल मशीन के साथ धरदबोचा गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर बदमाश ने उक्त घटना अपने साथियों के साथ कारित करना स्वीकार किया गया है। बदमाश के अन्य साथी आरोपी रवि राजपूत तथा उमेश फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर, दिनांक 30.6.16 तक पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है, जिससे प्रकरण में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।




दुकान में चोरी करने वाले, दो शातिर चोर, पुलिस थाना राजेन्द्र नगर की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 28 जून 2016-इन्दौर शहर में चोरी व नकबजनी की वारदातों पर नियंत्रण हेतु, अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर कार्यवाही करने के निर्देश, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा दो शातिर चोरों को को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 24.06.16 को फरियादी आनंद पिता राधेश्याम पाटीदार, आलू प्याज मंडी में अपनी दुकान नं. 271 से मंडी में आलू प्याज की खरीदी के लिये गये थे तभी उनकी दुकान में घुसकर अज्ञात बदमाश नगदी 9500 रूपयें व कुछ दस्तावेजों की चोरी करके भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा अप. क्रं. 460/16 धारा 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की विडियों रिकार्डिंग में अज्ञात बदमाशों के फुटेज प्राप्त किये गये, जिसके आधार पर उक्तबदमाशों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर पाया कि उक्त चोरी शाहरूख खान पिता आबाद खान (22) निवासी 103 विजय पैलेस कालोनी रेल्वे पटरी के पास इन्दौर ने अपने साथी विक्की गौर पिता कैलाश गौर (23) निवासी 65 विजय पैलेस कालोनी इन्दौर के साथ की गयी है। इन दोनों ने मिलकर दुकान में चोरी की थी, शाहरूख दुकान के अंदर गया व विक्की दुकान की साइड में खड़े होकर, दुकान मालिक व आने जाने वाले लोगो पर नजर रख रहा था, शाहरूख ने दुकान से रूपयें व दस्तावेज चुराये व दोनों वहां से भाग गये। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से नगदी 9500 रूपयें व दस्तावेज बरामद किये गये है। 
उक्त शातिर चोरों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना राजेन्द्र नगर उनि आर.एस. शक्तावत, सउनि अमरदास नागवे, प्रआर. 1972 नरेश तथा आर. 3860 उदयसिंह की सराहनीय भूमिका रही।  



मानसून सीजन वर्ष 2016 के दौरान इन्दौर के पर्यटन स्थलों/शहरी डूब क्षेत्रों पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु दिशा-निर्देश


इन्दौर-दिनांक 28 जून 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा वर्ष 2016 के मानूसन सीजन के दौरान इन्दौर जिले के प्रमुख शहरी स्थानों एवं पर्यटन स्थलों पर पूर्व में घटित दुर्घटनाओं एवं जनसामान्य की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए, उनकी रोकथाम एवं आपदा प्रबंधन हेतु निम्न दिशा-निर्देश जारी किये गये है-
1.         जिले के ऐसे शहरी स्थानों जो डूब क्षेत्र में आते हो उन्हे चिन्हित करें, जहॉं वर्षाकाल के दौरान आपदा (घरों में पानी भरना आदि) की स्थिति निर्मित रहती है।
2.         जिलें के ऐसे पर्यटन स्थलों को भी चिन्हित करें, जहां मानसून के दौरान लोगों का अधिक से अधिक आना-जाना लगा रहता है।
3.         इन चिन्हित किये गये स्थानों की सुरक्षा हेतु संबंधित थाना क्षेत्र में आपदा योजना तैयार रखी जावें, जिस पर तत्काल प्रभाव से अमल किया जा सकें।
4.         चिन्हित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु क्षेत्रीय नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को सक्रिय करते हुए, क्षेत्रों में बैठक आयोजित कर उनसे जीवंत संपर्क किया जाकर, उक्त व्यवस्था में मदद हेतु प्रेरित किया जावें।
5.         आपदा प्रबंधन योजना हेतु स्थानीय इकाई एवं शासन के अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर, सुरक्षा के लिये आवश्यक उपाय किये जाने हेतु निर्देशित किया जावें।

6.         वर्षाकाल के दौरान पर्यटन स्थलों के अलावा प्रमुख नदी, तालाब, कुण्ड और पहाड़ी क्षेत्रों में भी जहां लोगों का लगातार आना-जाना बना रहता है, ऐसे स्थानों को भी चिन्हित कर, स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये जाकर, विशेष कार्ययोजना बनाई जावें।