Tuesday, June 21, 2016

युवक से उसकी पत्नी के चरित्र संबंध में अर्नगल बातें करने वाला, वी केयर फोर यू की गिरफ्त में


इन्दौर 21 जून 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक युवक से उसकी  पत्नी के चरित्र के संबंध में अनर्गल बातें करने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले आवेदक ने क्राईम वॉच पर शिकायत दर्ज कराई कि उसके मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन करके, आवेदक की पत्नी के चरित्र के संबंध में अनर्गल बातें कर रहा है और मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, अनावेदक संदीप पिता रघुराम प्रजापत निवासी भगतसिंह नगर इंदौर को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपी संदीप को पकड़कर, पुलिस थाना बाणगंगा के सुपुर्द किया गया है, जिस पर पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा अप. क्रं.531/16 धारा 506,507 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है, जिसे मान. न्यायालय पेश किया जावेगा।

                उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 109 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 21 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 47 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
09 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन  व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती वारन्टी, 16 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21 जून 2016-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 जून 2016 को 09 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 जून 2016- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 20 जून 2016 को 12.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तीन मंजीला बीमा अस्पताल के पीछे, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले जगदीश पिता अमोलमेहरा तथा वासुदेव पिता महादेव कुनवी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3480 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 20 जून 2016 को 18.30 बजे, भेरूबाबा मंदिर के पास सिन्डीकेट बैंक के सामने रोड नं. 01 नंदानगर, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 95 टापुनगर इंदौर निवासी शाहरूक पिता जाकिर पठान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपये नगदी तथासट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिले 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 जून 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 20 जून 2016 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर परदेशीपुरा जैन मंदिर की दीवाल के पास आम रोड इंदौर से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान शराब पीते हुये मिलने पर परदेशीपुरा इंदौर निवासी राजेश पिता सुरेश अहिरवार तथा परदेशीपुरा इंदौर निवासी देवेन्द्र पिता सुरेश अहिरवार को पकडा गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 जून 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 20 जून 2016 को 02.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर परदेशीपुरा देशी कलाली के पीछे गली में, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले 324 भैरव मंदिर के पीछे पाटनीपुरा इंदौर निवासी आकाश पिता रामचंद्र तथा 328 भैरव मंदिर के पीछेपाटनीपुरा इंदौर निवासी सचिन पिता मुन्ना जैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 350 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 जून 2016- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 20 जून 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, बाणेश्वरी कुण्ड दरगाह के पास बाणगंगा इंदौर तथा कुशवाह नगर कलाली के सामने, बाणगंगा, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, बदल का भट्‌टा जाट का मकान बाणगंगा इंदौर निवासी दौलत सिंह पिता ऐरनसिंह चौहान तथा बदल का भट्‌टा बाणगंगा इंदौर निवासी सोनू उर्फ संतोष पिता सुरेश पाटीदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रतशः एक चाकू व एक तलवार जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 21 जून 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्तीके मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 62 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-
01 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 जून  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती वारन्टी, 31 गिरफ्तारी तथा 103 जमानती वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 21 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 जून 2016 को 10 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी तथा 103 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

Monday, June 20, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 77 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 20 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 37 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
01 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन  व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 गैर जमानती वारन्टी, 12 गिरफ्तारी तथा 52 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 जून 2016-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 जून 2016 को 13 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 52 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेंलते हुये मिले 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 जून 2016- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 19 जून 2016 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मजदूर चौराहा, बस स्टाप के पीछे, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले रामदास पिता औंकार गोयक, नरेन्द्र कटारिया तथा दीपक पिता हरी सांकला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 450 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।
अवैध शराब सहित आरोपिया गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 जून 2016-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 19 जून 2016 को 13.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्लाखजराना, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिली चमार मोहला निवासी संतोषी बाई पति पर्वत सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपिया को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 20 जून 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 40 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-
01 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 जून  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहतप्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती वारन्टी, 16 गिरफ्तारी तथा 64 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 जून 2016 को 08 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 64 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ खेंलते हुये मिले 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 जून 2016- पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 19 जून 2016 को 21.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एबी रोड ट्रासपोर्ट के पीदे, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले प्रकाश यादव पिता भारत, मारीमुत्तु पिता सिन्नू स्वामी तथा एनसंग मुगम पिता नल्लू स्वामी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1780 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।
अवैध शराब सहित आरोपी 03 गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 जून 2016-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 19जून 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बगोदा तथा मेमदी फाटा सिमरोल महू रोड से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, बगोदा निवासी राकेश पिता रमेश भील तथा ग्राम मेमदी निवासी प्रवीण पिता केदार जासवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 34 क्वाटर एवं 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 19 जून 2016 को 22.30 बजे, रंगवासा नयापुरा से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिली, यही के रहने वाली सुनीता बाई पति रामप्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 जून 2016- पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 19 जून 2016 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, राऊ गोल चौराहा बायपास, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, मराठा मोहला धरमपुरी धार निवासी साकिर पिता तोफिक शेख तथा मराठा मोहल्ला धार निवासी साहिद खान पिता सफी खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनकेकब्जे से एक-एक चाकू जप्त किया गया।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, June 19, 2016

''एक सूचना इन्दौर के लिये''


इंदौर दिनांक 19 जून 2016 :- क्राईम वॉच पर इस सप्ताह में 226 सूचनाऍ आई जिसमें - 
मादक पदार्थ विक्रय संबंधी 10% 
यातायात व्यवस्था संबंधी 05% 
एटीएम पासवार्ड जानने संबंधी 10% 
टावारा तत्वों की उपस्थिति संबंधी 05% 
जुआ व सट्‌टा संबंधी 05% 
रात को देर तक डीजे बनजे संबंधी,                  10% 
अज्ञात मोबाईल द्वारा फोन पर परेशान न करने संबंधी 15% 
सिटीजन कॉप की शिकायत का स्टेटस जानने संबंधी 10% 
अन्य 30% 
अन्य सूचनायें जैसे, अज्ञात वाहन खडे रहने संबधी , प्रापर्टी विवाद में कार्यवाही करवाने संबंधी, रूपये ले कर नौकरी न दिये जाने फ्रॉड संबधी, किरायेदार द्वारा मकान न खाली करने संबधी फरार आरोपियों की सूचना देने संबंधी, फेसबुक एण्ड व्हाट्‌स एप पर आपत्तिजनक पोस्ट की सूचना देने, प्रायवेट कंपनी द्वारा कई महिने तक नौकरी पर रखने के बाद वेतन न दिये जाने संबंधी, मोबाइल चोरी संबंधी- 
वाट्‌सअप से 25% मोबाईल से 50% लेंडलाईन से 25% 
''प्रमुख सफलताऐं'' 
पुलिस अधिकारियों के नाम पर रूपये ऐंठने वाले धरायेः- क्राईम वॉच पर सूचना मिली कि कुछ लोग पुलिसअधिकारियो के नाम पर वसूली कर रहे है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध वसूली करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुॅचाया। 
केरला  निवासी ने ब्लैक मेलिंग के मामले में किया सम्पर्कः-केरला निवासी मांगी मदद मेरी मॉ को उनका पुराना दोस्त कर रहाहै ब्लैकमेल आप हमारी मदद करें। 
हुक्काबारः-हुक्काबार को लेकर भी सूचनाये आई क्राईम वॉच पर 
आसाम का आर्मी ऑफीसर नही पहुॅचा ड्‌यूटी परः-आसाम से निकला जवान महू डयूटी मे नही पहुचा सूचना आई क्राईम वॉच पर जिस पर हमारे द्वारा तत्काल कार्यवाही की गई। 
पंजाब के व्यापारी ने दी धोखाधडी की सूचनाः-पंजाब निवासी व्यापारी को इंदौर निवासी ने व्यापार के नाम पर की रूपयों की धोखाधडी सूचना आई क्राईम वॉच पर जिस पर हमारे द्वारा कार्यवाही की गई। 
जींद हरियाणा निवासी ने मॉ की मौत पर कार्यवाही कि लिये किया सम्पर्कः-जींद हरियाणा में सूचनाकर्ता की मॉ को अज्ञात ट्रक वाला टक्करमार कर भाग गया जिसमें महिला की मौत हो गई जींद पुलिस नही कर रही कोई कार्यवाही सूचनाकर्ता ने कहा मैने क्राईम वॉच का बहुत नाम सुना है आप हमारी मदद करें। 
छात्रों ने बनाया क्राईमवॉच को मित्रः-टिफिन सेंटर वाले ने छात्रों से एडवांस जमा करवाकर बंद कर दिया टिफिन सेंटर छात्रों ने मिलकर सूचना दी क्राईम वॉच पर जिस पर कार्यवाही कर छात्रों के रूपये वापस कराये गये। 
गिरफ्‌तारी वारंट तामिली हेतु किया कॉलः-भोपाल में तामिल नही हो रहा था गिरफ्‌तारी वारंट सूचनाकर्ता ने तामिली के लिये क्राईम वॉच से सम्पर्क किया। 
बेहोद्गा महिला को पहुॅचाया अस्पतालः-शास्त्री ब्रिज के नीचे महिला के बेहोश पडे होने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुच महिला को चिकित्सा हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया। 
मॉ की पुकारः-अज्ञात फोन द्वारा लडकी को किया जा रहा था परेशान मॉ पहुची थाने रिपोर्ट करने वापस घर आई तो लडकी घर से गायब थी मॉ ने डरकर सूचना दी क्राईम वॉच पर हमने तत्काल कार्यवाही कर लडकी की तलाश कर मॉ के सुपुर्द किया। 
फरार आरोपी की आई सूूचनाः-'थाना सनावद जिला खरगौन के अपराध में फरार आरोपी के खजराना क्षेत्र घूमने की आर्इ्र सूचना,  जिस पर तत्काल घेरा बंदीकर कार्यवाही की गई। 
पति दे रहा था जान से मारने की धमकी :-बाण गंगा निवासी महिला ने दी सूचना मुझे मेरा पति जान से मारने की धमकी दे रहा है जल्दी से मेरेघर आजाइये मेररी जान को खतरा है तत्काल पहुचाई मदद महिला ने कहा धन्यवाद। 
बैतूल निवासी युवती ने मांगी मदद मेरा घर टूटने से बचा लीजियें:-बेतूल निवासी युवती ने दी सूचना मेरे मित्र तापहले एक लडके से थीट बमेरी शादी हो गई है वो लडका मेरे पति को फोन कर मेरे वारे उल्टी सीधी बाते आप मेरा घर टूटने से बचालो सूचना पर तत्काल कार्यवाही की गई। 
अवैध मादकपदार्थः-जवाहर टेकरी थाना चंदननगर मे शराब बेची जाने की सूचना पर आरोपी के कब्जे से भारीमात्रा में अवैध शराब जप्त कर थाना चंदननगर पर कार्यवाही की गई। 
जुआः-आई टी पार्क चौराहे पर टैक्सी वाले घेरा बनाकर खेल रहे थे जुआ, दूर से ही पुलिस को आता देख भाग खडे हुए जुआरी। 
मोबाइल फोन पर युवती को अद्गलील मैसेज करने वाले पकडायें:-अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल 
फोन पर परेशान करने  के संबंध में 21 शिकायते प्राप्त हुई जिन पर तत्काल कार्यवाही करते 
हुए सूचनाकर्ताओं की समस्या का समाधान किया गया। 
पारिवारिक विवादः-1. बेटा कर रहा था मॉ के साथ मारपीट सूचना आई क्राईम वॉच पर जिस पर तत्काल थाना छत्रीपुरा पर कार्यवाही की गई। 
2. सास बहू मे हो रहे झगडे की सूचना भी आई क्राईम वॉच पर जिस पर थाना एमजी रोड द्वारा समझाई सदी गई। 
आवारातत्व :- 1.छावनी में इस्लामिया कॉलेज के पास कुछ लडके बैठकर शराब पीते है तथा महिलायों को छेडते है सूचना पर थाना संयोगितागंज पर कार्यवाही की गई। 
पर की गई कार्यवाही। 
2. तुकोगंज स्थित मल्टी के एक फ्‌लेट में शराब पीकर करते थे रहवासिया के परेशान सूचना पर तत्काल थाना तुकोंगंज पर कार्यवाही की गई। 
3. बृज मोहन कालोनी स्थित पान की दुकान पर आवारातत्व खडे रह कर माहौल खराब करने की सूचना पर तत्काल थाना तेजाजीनगर द्वारा आवारा तत्वों पर कार्यवाही की गई 
4. आजादनगर लम्पू  की गली लडके शराब पीकर करते है आवारागर्दी सूचना पर तत्काल थाना आजादनगर पर कार्यवाही की गई। 
एटीएमफ्रॉडः-कई सूचनाकर्ताओं ने की सूचना अज्ञात कॉलर द्वारा स्ंवय को बैंक अधिकारी बताते हुए  अकाउंट व एटीएम पिन की जानकारी लेने की कोद्गिाद्गा की जारही है, सभी सूचनाकर्ताओं को दीगई उचित समझाईस ऐसे फ्रॉडकॉल्स पर कोई जानकारी न दे व अज्ञात मोबाइल नम्बरों को डाटाबेसमेसर्च  पर डालें। 
देर रात तक डीजे बनजे संबंधी सूचना :-देररात्रि में तेज आवाज में चल रहे डीजे को बंदकराने के लिए सूचनाकर्ताओं ने मांगी मदद। क्राईम वॉच टीम द्वारा अलग अलग स्थानों पर तत्काल कार्यवाही कर डीजे बंद कराकर रहवासियों को पहुंचाई मदद। 
यातायात :-यातायात से संबधित कई सूचनाओं प्राप्त हुई जिसमें अवैध पार्किंग बिना नंबर प्लेट की गाडी चलाना, बिना हेलमेट पेट्रोल देना, तेजगति से गाडी चलाते हुये कट मारकर निकलने जैसी कई सूचनाये प्राप्त हुई, जिन पर हमारे द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये सूचनाकर्ता को संतुष्ट किया । 
वर्तन बाजार से सूचनाकर्ता ने दी सूचना मै सामान बेचने आया था दुकान वाले ने मेरा बैग अपने पास रख लिया है जो वापस नही कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सूचनाकर्ता का बैग वापस दिलवाया। 
क्राईम वॉच पर प्राप्त सूचनाओं के माध्यम से 06 दर्जन से अधिक आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।

10 हजार का ईनामी बदमाश पुलिस थाना खजराना द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 19 जून 2016- उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना खजराना द्वारा थाना के अप. क्र. 319/16 धारा 384, 294 भादवि में फरार ईनामी आरोपी याकूब उर्फ पाडा पिता हाजी इस्माईल खान (40) निवासी तंजीम नगर खजराना, इंदौर को पकडने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 
पुलिस थाना खजराना पर दिनांक 30.04.16 को फरियादी इरशाद पिता अल्लाबखत ने रिपोर्ट की कि, फरियादी इरशाद को दुकान खोलने के नाम पर बदमाश याकूब उर्फ पाडा पिता हाजी इस्माईल खान डरा-धमकार अवैध रूप से रूपये वसूल रहा है तथा नही देने बात कहने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना अप. क्र. 319/16 धारा 384, 294 भादवि का पंजीबद्व कर विवचेना में लिया गया। जिससे आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु इंदौर पुलिस द्वारा 10 हजार रूपये ईनाम की उद्‌घोषणा की गयी थी। आज दिनांक को पुलिस थाना खजराना श्री अरविन्द सिंह तोमर एवं उनकी टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 10 हजार ईनामी फरार आरोपी भोपाल-इंदौर बस इंदौर आकर अपने ससुराल नंदनवन माणिक बाग जाने वाला है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम द्वारा रेडीसन होटल चौराहा पर नाका बंदी कर बसों की चैकिंग करते हुये आरोपी याकूब उर्फ पाडा पिता हाजी इस्माईल खान (40) निवासी तंजीम नगर खजराना, इंदौर को गिरफ्तार किया गया।

अवैध गांजे सहित तीन आरोपी, पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा गिरफ्‌तार,


आरोपियों के कब्जे से 03 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद 

इन्दौर-दिनांक 19 जून 2016-इन्दौर शहर में अपराधों एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के निर्देश, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजे सहित तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। 
पुलिस थाना आजाद नगर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पंकज पिता चंपक यादव नाम का व्यक्ति अपने घर चिराढ मोहल्ला मूसाखेडी में अवैध गांजा रखे हुये है तथा दो व्यक्ति उससे गांजा खरीदने के लिये आये हुये है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मौके पर जाकर, घेराबंदी कर आरोपी 1. पंकज पिता राजू यादव (31) निवासी 44, चिराढ मोहल्ला मूसाखेडी, इंदौर, 2. धमेन्द्र पिता रामसिंह गुनावत (47) निवासी बडी ग्वालटोली, इंदौर तथा 3. विष्णु पिता गजाननकुमावत (41) निवासी म.नं. 33/34 रामनगर इंदौर को पकडा गया। पुलिस इनके कब्जे से कुल 03 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है। 
उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आजाद नगर श्री के.एल दांगी के नेतृत्व में उनि राजेश डाबर, उनि आर पी सिंह, आर राजकुमार, तथा आर मुजफ्फर की सराहनीय भूमिका रही।

द्वारकापुरी के फर्जी गोलीकाण्ड का मुख्य षडयंत्रकारी आरोपी एवं अन्य दो आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 19 जून 2016- थाना प्रभारी द्वारकापुरी एवं उनकी टीम को द्वारकापुरी के फर्जी गोलीकाण्ड के आरोपियों को पकडने में महत्वपूर्ण सफलाता प्राप्त हुई है। 
पुलिस थाना द्वारकापुरी दिनांक 08.06.16 को रात्रि को फर्जी गोलीकाण्ड का षडयंत्र आरोपी मनोज चौहान के व्दारा बनाया गया। मुख्य षडयंत्रकारी आरोपी मनोज चौहान ने अपने भाई संदीप चौहान को दुष्कर्म के केस मे जेल से छुडाने के लिये पीडित पक्ष के परिजनो को झूठे केस मे फसाने का षडयंत्र रचा था जिसमे अंकित एवं अनिल ने भी रुपये लेकर उसका सहयोग किया है। फर्जी योजना के अंतर्गत अंकित पंचोली अपने दोस्त अनिल वर्मा को लेकर एक मोटर सायकल पर सवार दो लडके, जो चेहरे पर काला खाकी रंग का मास्क लगाये थे, के द्वारा कट मारने की बात पर विवाद उपरांत अनिल को पैर मे गोली मारकर भाग गये। जिस पर पुलिस थाना द्वारकापुरी पर अप. क्र. 201/16 धारा 307, 195ए, 120 बी भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। परन्तु जानकारी एकत्रित करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त प्रकार की घटना कारित करने का षडयंत्र रचा गया है एवं मुख्य षडयंत्रकारी मनोज घटना फरार हो गया है। फरार ईनामी आरोपी मनोज पिता जगदीश चौहान निवासी न्यू कमल नगर राऊ द्वारा न्यायालय में समर्पण किया गया, जिससे माननीय न्यायालय से अनुमति उपरांत आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिससे पूछतांछ करने पर मुख्य षडयंत्रकारी आरोपी मनोज ने उक्त प्रकार की घटना कारित करने का षडयंत्र रचित करना स्वीकार किया। जिससे आज दिनांक 19.06.16 को आरोपी मनोज के साथ षडयंत्र में शामिल दोनो आरोपी 1. अंकित पंचोली पिता दिनेश पंचोली (22) निवासी 494 ए सेक्टर राजनगर तथा 2. अनिल पिता पन्नालाल वर्मा (22) निवासी 93 दामोदर नगर इन्दौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मनोज की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, मोटर साइकिल क्र. एमपी-09/एमई/2933 बजाज डिस्कबर जप्त की गयी।