Thursday, June 16, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 108 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 16 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 15 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 49 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 15 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती वारन्टी, 19 गिरफ्तारी तथा 87 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 16 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहरमें विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 जून 2016 को 05 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 87 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 08 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 16 जून 2016- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 15 जून 2016 को  20.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जल्ला कॉलोनी खजराना, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले मोह. जमीन पिता मुस्ताक अहमद, अजरूद्‌दीन पिता रहीश उद्‌दीन, अमानुद्‌दीन पिता हबीब रहमान तथा मोह. सईद पिता मोह. साबिर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1140 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 15 जून 2016 को  13.30 बजे, नेहरू नगर रोड, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, बाबू पिता प्यारेलाल, राजकुमार पिता जगदीश सिसोदिया तथा मुकेश पिता दत्तारे मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 15 हजार220 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 15 जून 2016 को 17.30 बजे, भेरूबाबा मंदिर के पास सर्वहारानगर गली नं. 01, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, यही के रहने वाले अमृतलाल पिता हरीलाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 200 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिले दो आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 जून 2016- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 15 जून 2016 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, एनटीसी कलाली भेरू बाबा मंदिर के पास एवं वाईन शॉप के पास परदेशीपुरा, इंदौर से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलने पर स्कीम नं. 78 विजय नगर निवासी राजसिंह पिता भरत सिंह तथा सोमनाथ की चाल इंदौर निवासी अशोक पिता सरजूप्रसाद को पकडा गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध जहरीली शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 जून 2016- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 15 जून 2016 को 20.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, कासलीवाल गोडाउन के पास, इंदौर से अवैध रूप से जहरीली शराब ले जाते/बैचते हुये मिला 130 नया बसेरा इंदौर निवासी पवन पिता सीताराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध स्प्रिट मिली शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 16 जून 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 15 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 59 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-
05 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 15 जून  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर हीअपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती वारन्टी, 36 गिरफ्तारी तथा 118 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 16 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 जून 2016 को 07 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी तथा 118 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी 02 गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 जून 2016-पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 15 जून 2016 को 12.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जवाहर टेकरी सिरपुर तालाब की पाल कसे लगा हिस्सा, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, जवाहर टेकरी इंदौर निवासी राजमल पिता जगन कडोले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4900 रूपये कीमत की 98 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 15 जून 2016 को22.10 बजे, असराबद बुजुर्ग, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले मुकेश पिता रमेश लोहानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

जिला बदर बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 जून 2016-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा शातिर जिलाबदर बदमाश गोलू उर्फ लईक पिता मोह. निजाम निवासी 11 नया बसेरा, इंदौर को 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

                पुलिस थाना एमआईजी को मुखबिर द्वारा सूचना मिलीं कि शातिर बदमाद्गा बदमाश गोलू उर्फ लईक पिता मोह. निजाम थाना क्षेत्र में घूम रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा आरोपी बदमाश गोलू उर्फ लईक पिता मोह. निजाम को उसके घर के पास से पकड़ा गया। आरोपी बदमाश गोलू उर्फ लईक क्षेत्र का शातिर बदमाश होकर, इसके विरूद्ध थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न प्रकार के अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिये जिला दण्डाधिकारी द्वारा इसे जिलाबदर किया गयाथा, जिसका उल्लघंन करने पर, पुलिस थाना एमआईजी द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरूद्ध 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

Wednesday, June 15, 2016

दो शातिर नकबजन, अवैध शराब सहित पुलिस थाना राऊ की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 15 जून 2016-पुलिस थाना राऊ द्वारा अवैध शराब सहित, दो शातिर नकबजनों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना राऊ को दिनांक 14.06.16 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी की एक व्यक्ति महु की ओर से मोटर सायकिल पर देशी महुआ की शराब लेकर आ रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गुरुकुल स्कूल मैदान के पास उक्त संदिग्ध मोटर सायकिल चालक को रोका जो पुलिस को देखकर मोटर सायकिल लेकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। जिसने पूछताछ में अपना नाम घनश्याम पिता कन्हैयालाल धौलपुरीया निवासी चांदनी चौकरंगवासा का होना बताया और मोटर सायकिल चैक करते मो.सायकल क्रमांक एमपी/09/जेएम-5191 पर दो प्लास्टिक की केनों में महुआ की देशी कच्ची शराब होना पाई गई। शराब के संबंध में लायसेंस नही होने से आरोपी के कब्जे से अवैध शराब व मोटर सायकिल मौके पर जप्त की गई व आरोपी को गिरफ्तार किया गया, व थाने पर वापसी पर अपराध क्रमांक 229/16 धआरा 34(2)आबकारी अधिनियम का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी घनश्याम पूर्व का नकबजनी के अपराध में लिप्त होने के कारण से, उससे  थाने के अन्य नकबजनी एवं चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ करने पर, आरोपी घनश्याम ने अपने साथी शंकर पिता शंकर पिता सुभाष चौहान (26) निवासी ठाकुर काँलोनी के पिछे रंगवासा के साथ मिलकर राकेश पाटीदार की सोयाबीन की दुकान रेल्वेक्रासिंग रंगवासा राऊ से दिनांक 13.06.16 की रात्री में सोयाबीन चोरी करना कबूल किया, जो थाना राऊ के अपराध क्रमांक 227/16 धारा 457,380 भादवि पर दर्ज होना पाया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपीयों घनश्याम व शंकर को गिरफ्तार किया जाकर चोरी गयी ढाई बोरी सोयाबीन किमती 12,500/रुपये की जप्त की गई। आऱोपी घनश्यामशातिर नकबजन होकर, इसके विरूद्ध थाना राऊ पर अपराध क्रमांक 36/15 धारा 457,380 भादवि का पंजीबध्द है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, न्यायालय पेश किया गया।

उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राऊ श्री विजय सिसौदिया के नेतृत्व में प्रआर रविन्द्रसिंह चौहान, प्रआर डिंपल अमलियार, आर सतीश भेनिया, आर नाहरसिंह, आर निलेश पटेल तथा आर. जया बघेल की सराहनीय भूमिका रही।



पुलिस थाना चंदन नगर का शातिर बदमाश राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध


इन्दौर-दिनांक 15 जून 2016-उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में, इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा थाना क्षेत्र के शातिर बदमाश, नईम काला उर्फ नवीन काला पिता सलीम ठेकेदार निवासी चंदन नगर इन्दौर को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्‌तार किया गया है।
                पुलिस थाना चंदन नगर का शातिर बदमाश नईम काला थानाक्षेत्र का कुखयात बदमाश होकर, इसके विरूद्ध थाना चंदन नगर पर विभिन्न प्रकार के कुल 31 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी नईम के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्धरखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी नईम काला को पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा आज दिनांक 15.06.16 को गिरफ्‌तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया है।
                उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में उनि अशरफ अली अंसारी, आर. आरिफ खान तथा आर. पंकज सावरिया की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 85 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 15 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 14 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 28 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

03 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 14 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती वारन्टी, 19 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 15 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहरमें विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 जून 2016 को 05 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 जून 2016- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 14 जून 2016 को 20.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, वृन्दावन कॉलोनी भैरूनाथ मंदिर के पास बाणगंगा, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, बगीचे के सामने वृन्दावन कॉलोनी बाणगंगा इंदौर निवासी मनीष पिता बालकृष्ण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 15 जून 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 14 जून  2016 को फरार एवं स्थायीवारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 57 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 14 जून  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती वारन्टी, 32 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 15 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 जून 2016 को 02 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 जून 2016-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 14 जून2016 को 21.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुरूकुल कॉलोनी राऊ से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, चांदनी चौक रंगवासा इंदौर निवासी घनश्याम पिता कन्हैयालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 37 हजार रूपये कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 जून 2016- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 14 जून 2016 को 12.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, अंकित वाइन शॉप के पास, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, हरिजन कॉलोनी मेन रोड इंदौर निवासी गोटू उर्फ प्रहलाद पिता महेश आदिवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक गुप्ती जप्त की गयी।
                पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 14 जून 2016 को 23.30 बजे, टी टोस भवन के पास इंन्द्रपुरी एबी रोड, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 55 विद्या नगर झुग्गी झोपडी इंदौर निवासी राहुल पिता कैलाश सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त कियागया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।






Tuesday, June 14, 2016

फटाखा विस्फोट प्रकरण का फरार आरोपी गिरफ्तार


इंदौर दिनांक 14 जून 2016 :- पुलिस थाना राऊ क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 08/04/2016 को खेडापति हनुमान मंदिर के पास, बायपास रोड पर स्थित पाटीदार फायर निर्माण फेक्ट्री में बारुद में विस्फोट होने से मौके पर ही एक व्यक्ति दयाराम की, काम करने के दौरान जलने से मृत्यु हो गई थी तथा विस्फोट में घायल व्यक्तियों में से एक व्यक्ति दारासिंग की मृत्यु हो गई थी| जिससे पुलिस थाना राऊ में अपराध क्रमांक 143/16 धारा 304,308,201,34 भादवि एवं 3(2)5 अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम एवं 9(1)बी विस्फोटक अधिनियम का पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया था | विवेचना के दौरान दो आरोपी कमल डिंगु व रुपसिंग को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था परन्तु घटना दिनांक से आरोपी रामकिशन डिंगु व जितेन्द्र डिंगु फरार हो गए थे । 
 पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में मुखबिर की सूचना पर पुलिस थाना राऊ की टीम द्वारा फरार आरोपी जितेन्द्र पिता केशवलाल डिंगु (33) निवासी बडा बाजार गुजरात सेरी राऊ को गिरफ्तार किया गया | आरोपी रामकिशन डिंगु की तलाश की जा रही है|

 आरोपी जितेन्द्र पिता केशवलाल डिंगु को पूर्व में भी पुलिस थाना राऊ के अप. क्र. 95/2015 में 9(1)बी विस्फोटक अधि. के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है  जिसमे माननीय न्यायलय द्वारा आरोपी को सजा दी गई थी |

चेन स्नेचर पुलिस थाना एरोड्रम एवं क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा गिरफ्तार


इंदौर दिनांक 14 जून 2016 :- क्राईम ब्रांच इन्दौर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कालानी नगर सब्जी मंडी में एक व्यक्ति परख ज्वेलर्स के सामने एक सोने की चैन लेकर बेचने हेतु खड़ा है | उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत  कराया गया |

    पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना एरोड्रम की टीम एवं व क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान पर पहुचे तो वहां एक व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया | नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम राजेश उर्फ गोलू पिता मांगीलाल सिसोदिया (25) निवासी 580, अशोकनगर बताया आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी ने पिछले चार माह में इंदौर शहर के अलग-अलग स्थानो में चैन स्नेचिग की घटनाये की है| जिसमे चार माह पूर्व वैशालीनगर में पैदल जा रही एक महिला के गले से एक सोने का मंगलसूत्र, तीन माह पूर्व सुखदेवनगर से एक महिला के गले से सोने की चैन, एक माह पूर्व 7 मई को रात्रि करीब 9.30 बजे रीजनल पार्क रोड पर मेले के सामने कुल्फी खा रही एक महिला के गले से सोने की चैन तथा साढ़े तीन माह पूर्व फरवरी माह में द्वारिकाधीश कालोनी इंदौर के गार्डन के पास घूम रही एक महिला के गले से सोने की चैन की लूट की घटना कारित की है द्वारिकाधीश कालोनी में महिला से लूटी हुई चैन आरोपी ने अपने दोस्त पारस नामदेव को आठ हजार रुपये में  बैच दी थी | जिससे आरोपी राजेश उर्फ गोलू को एवं उसके साथी पारस नामदेव जिसको चैन बेची गई थी, गिरफ्तार किया गया । इन सभी वारदातो को अन्जाम देते समय आरोपी द्वारा चुराई हुई अलग-अलग मोटर साईकिलो का इस्तमाल किया गया और पेट्रोल खत्म हो जाने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल को वहीं छोड देता था ।

लूट के प्रकरण का फरार आरोपी पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा गिरफ्तार


इंदौर दिनांक 14 जून 2016 :- दिनांक 05.05.16 को फरियादी नितिन पिता कमलचंद बोथरा उम्र 47 साल नि. 59 व्यंकटेश नगर इंदौर ने पुलिस थाना एरोड्रम पर  रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 05.05.16 को दिन मे करीब 12/50 बजे फरयादी की अनुपस्थिति में उनके घर में चार व्यक्ति जबरन घुस आये थे और उनकी माताजी के साथ मारपीट कर सोने की चूडिया व कान के टाप्स जबरन छीनकर एवं घर में नीचे और ऊपर वाले रूम से जेवरात, नगदी लूट ले गए थे | 
   पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना एरोड्रम की टीम द्वारा विवेचना के दौरान नौकरानी जो अपनी मॉ की जगह काम कर रही थी, से पूछताछ की गई तो उसने अपने परिचित अन्य 08 लोगों के साथ मिलकर उक्त घटना कारित करना कबूल किया था जिस पर से उक्त नौकरानी एवं 07 आरोपियों को तो पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था परन्तु एक आरोपी फरार हो गया था | 
      पुलिस थाना एरोड्रम की टीम द्वारा आज दिनांक 14.06.16 को मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी गोलू उर्फ विक्रम उर्फ अर्जुन उर्फ तांत्रिक ओझा पिता गोपाल उर्फ पप्पू ओझा निवासी आराधना नगर शिव मन्दिर के पीछे थाना एरोड्रम को गिरफ्तार कर लूट किये गए जेवरात एवं 01 लाख रूपये नगदी बरामद किये गए है|

जमीन के फर्जी बटवारे के प्रकरण में सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार गिरफ्‌तार

इन्दौर 14 जून 2016- पुलिस थाना बेटमा पर ग्राम धुरेरी क्षेत्रान्तर्गत 15 करोड कीमती पैतृक जमीन का बटवांरा फर्जी तरीके से कर दिया गया था, जिस पर फरियादी अभय जैन की रिपोर्ट पर पुलिस थाना बेटमा पर अप. क्र. 155/15 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी रविन्द्र जैन, वीरेन्द्र जैन, हल्का पटवारी नागेन्द्र सहित कुल 11 आरोपीगणों को गिरफ्‌तार किया गया था जो वर्तमान में जेल में निरूद्ध है। 
उक्त जमीन का बटवारा वर्ष 2011 में नायब तहसीलदार चांद मोहम्मद द्वारा किया गया था। इस बटवारें के समय शांतीलाल बाफना उपस्थित नही थे  शांतीलाल बाफना उस समय अस्पताल में भर्ती थे उनके द्वारा बटवारें के समय किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नही किये गये थे परन्तु नायब तहसीलदार चांद मोहम्मद के समक्ष किसी अन्य व्यक्ति द्वारा शांतीलाल बाफना के फर्जी हस्ताक्षर किये गये। विवेचना के दौरान हस्ताक्षर जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर उक्त हस्ताक्षर, शांतीलाल बाफना के होना नही पाये गये। जिससे सेवानिवृत्त आरोपी नायब तहसीलदारचॉद मोहम्मद को पुलिस थाना बेटमा की टीम द्वारा उनके निवास स्थान ग्रीन पार्क कॉलोनी चंदननगर इंदौर से गिरफ्‌तार किया गया।

हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु ईनाम की उद्‌घोषणा



इन्दौर 14 जून 2016-पुलिस थाना द्वारकापुरी के अप. कं 201/16 धारा 307, 195ए, 120बी भादवि के प्रकरण के फरार आरोपी मनोज पिता जगदीश चौहान निवासी न्यू कमलनगर राऊ, इंदौर की गिरफ्तारी हेतु, पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) इन्दौर, द्वारा पांच हजार रूपये के ईनाम की उद्‌घोषणा की गई है। 

    पुलिस थाना द्वारकापुरी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 08.06.16 को आरोपी मनोज पिता जगदीश चौहान निवासी न्यू कमलनगर राऊ, इंदौर, वारदात करने के पश्चात फरार हो गया था। पुलिस द्वारा आरोपी की पतारसी व गिरफ्तारी के हरसंभव प्रयास के उपरांत भी अभी तक आरोपी को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है। 
अतः प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस अधीक्षक  इन्दौर (पश्चिम ) द्वारा उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 05 हजार रूपयें का ईनाम घोषित किया गया है। जो कोई भी व्यक्ति या पुलिस अधीकारी/कर्मचारी उक्त आरोपी की गिरफ्तारी करेगा या गिरफ्तारी की सूचना देगा, जिससे आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके, उसे 5,000/- के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। सूचनाकर्ता यदि चाहेगा तो उसका नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 120 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 14 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 13 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 56 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 13 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती वारन्टी, 22 गिरफ्तारी तथा 89 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहरमें विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 जून 2016 को 09 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 89 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिलें, 09 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2016- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 जून 2016 को 22.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अंग्रेजी वाईन शॉप अहाते के पीछे बंगाली चौराहा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, छोटू उर्फ राजेन्द्र पिता सूरजमल भण्डारी, मंयक पिता ओमप्रकाश अग्रवाल, राजेश पिता आत्माराम चन्द्रवंशी, कालीराम पिता संत्तू कुशवाह, विकास पिता महेश गुप्ता, अंकुश पिता श्याम सोलंकी, संजय पिता ओमप्रकाश गुप्ता तथा गौरव पिता विमलकुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 21 हजार 900 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयीहै।


अवैध जहरीली शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2016-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 जून 2016 को  13.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना से अवैध जहरीली शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 7/14 अशरफी नगर खजराना निवासी अब्दुल जमील पिता अब्दुल हकीम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची जहरीली शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है। 

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2016- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 13 जून 2016 को 20.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, बाणेश्वर कुंड दरगाह के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 479/1 भवानी नगर इंदौर निवासी विशाल उर्फ अभिषेक पिता इंदर सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया। 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 14 जून 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौरशहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 13 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 64 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

04 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 13 जून  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती वारन्टी, 32 गिरफ्तारी तथा 112 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 जून 2016 को 09 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी तथा 112 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में,न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सार्वजनिक रूप से शराब का सेवन करवाने वाला ढाबा संचालक गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2016-पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 13 जून 2016 को  00.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल का ढाबा, रालामण्डल तिल्लोर रोड़ इंदौर से लोगों को अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलवाते मिलें, ग्राम मिर्जापुर इंदौर निवासी ढाबा संचालक अर्जुन पटेल पिता ताराचंद पटेल को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2016-पुलिस थाना द्वारिकापुरी द्वारा कल दिनांक 13 जून 2016 को  22.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अहीरखेड़ी कांकड़ सांईबाबा मंदिर के सामने से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, नाथ मोहल्ला अहीरखेड़ी निवासी चेतन नाथ पिता लालाराम नाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 17 हजार 500 रूपये कीमत की 7 पेटी (350 क्वाटर) अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 13 जून2016 को थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम उमठ एवं ग्राम बैंका से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, ग्राम उमठ निवासी मनीष पिता कालू औसारी तथा ग्राम बैंका निवासी कमल पिता भावसिंह कनासिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से साढ़े 6 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है। 

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2016- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 13 जून 2016 को 11.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, ग्राम नोमील चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, शिवनगर इंदौर निवासी रवि पिता मोहनसिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया। 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।