Wednesday, June 15, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 85 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 15 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 14 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 28 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

03 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 14 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती वारन्टी, 19 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 15 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहरमें विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 जून 2016 को 05 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 जून 2016- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 14 जून 2016 को 20.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, वृन्दावन कॉलोनी भैरूनाथ मंदिर के पास बाणगंगा, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, बगीचे के सामने वृन्दावन कॉलोनी बाणगंगा इंदौर निवासी मनीष पिता बालकृष्ण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 15 जून 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 14 जून  2016 को फरार एवं स्थायीवारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 57 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 14 जून  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती वारन्टी, 32 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 15 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 जून 2016 को 02 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 जून 2016-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 14 जून2016 को 21.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुरूकुल कॉलोनी राऊ से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, चांदनी चौक रंगवासा इंदौर निवासी घनश्याम पिता कन्हैयालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 37 हजार रूपये कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 जून 2016- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 14 जून 2016 को 12.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, अंकित वाइन शॉप के पास, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, हरिजन कॉलोनी मेन रोड इंदौर निवासी गोटू उर्फ प्रहलाद पिता महेश आदिवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक गुप्ती जप्त की गयी।
                पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 14 जून 2016 को 23.30 बजे, टी टोस भवन के पास इंन्द्रपुरी एबी रोड, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 55 विद्या नगर झुग्गी झोपडी इंदौर निवासी राहुल पिता कैलाश सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त कियागया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।






Tuesday, June 14, 2016

फटाखा विस्फोट प्रकरण का फरार आरोपी गिरफ्तार


इंदौर दिनांक 14 जून 2016 :- पुलिस थाना राऊ क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 08/04/2016 को खेडापति हनुमान मंदिर के पास, बायपास रोड पर स्थित पाटीदार फायर निर्माण फेक्ट्री में बारुद में विस्फोट होने से मौके पर ही एक व्यक्ति दयाराम की, काम करने के दौरान जलने से मृत्यु हो गई थी तथा विस्फोट में घायल व्यक्तियों में से एक व्यक्ति दारासिंग की मृत्यु हो गई थी| जिससे पुलिस थाना राऊ में अपराध क्रमांक 143/16 धारा 304,308,201,34 भादवि एवं 3(2)5 अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम एवं 9(1)बी विस्फोटक अधिनियम का पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया था | विवेचना के दौरान दो आरोपी कमल डिंगु व रुपसिंग को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था परन्तु घटना दिनांक से आरोपी रामकिशन डिंगु व जितेन्द्र डिंगु फरार हो गए थे । 
 पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में मुखबिर की सूचना पर पुलिस थाना राऊ की टीम द्वारा फरार आरोपी जितेन्द्र पिता केशवलाल डिंगु (33) निवासी बडा बाजार गुजरात सेरी राऊ को गिरफ्तार किया गया | आरोपी रामकिशन डिंगु की तलाश की जा रही है|

 आरोपी जितेन्द्र पिता केशवलाल डिंगु को पूर्व में भी पुलिस थाना राऊ के अप. क्र. 95/2015 में 9(1)बी विस्फोटक अधि. के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है  जिसमे माननीय न्यायलय द्वारा आरोपी को सजा दी गई थी |

चेन स्नेचर पुलिस थाना एरोड्रम एवं क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा गिरफ्तार


इंदौर दिनांक 14 जून 2016 :- क्राईम ब्रांच इन्दौर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कालानी नगर सब्जी मंडी में एक व्यक्ति परख ज्वेलर्स के सामने एक सोने की चैन लेकर बेचने हेतु खड़ा है | उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत  कराया गया |

    पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना एरोड्रम की टीम एवं व क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान पर पहुचे तो वहां एक व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया | नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम राजेश उर्फ गोलू पिता मांगीलाल सिसोदिया (25) निवासी 580, अशोकनगर बताया आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी ने पिछले चार माह में इंदौर शहर के अलग-अलग स्थानो में चैन स्नेचिग की घटनाये की है| जिसमे चार माह पूर्व वैशालीनगर में पैदल जा रही एक महिला के गले से एक सोने का मंगलसूत्र, तीन माह पूर्व सुखदेवनगर से एक महिला के गले से सोने की चैन, एक माह पूर्व 7 मई को रात्रि करीब 9.30 बजे रीजनल पार्क रोड पर मेले के सामने कुल्फी खा रही एक महिला के गले से सोने की चैन तथा साढ़े तीन माह पूर्व फरवरी माह में द्वारिकाधीश कालोनी इंदौर के गार्डन के पास घूम रही एक महिला के गले से सोने की चैन की लूट की घटना कारित की है द्वारिकाधीश कालोनी में महिला से लूटी हुई चैन आरोपी ने अपने दोस्त पारस नामदेव को आठ हजार रुपये में  बैच दी थी | जिससे आरोपी राजेश उर्फ गोलू को एवं उसके साथी पारस नामदेव जिसको चैन बेची गई थी, गिरफ्तार किया गया । इन सभी वारदातो को अन्जाम देते समय आरोपी द्वारा चुराई हुई अलग-अलग मोटर साईकिलो का इस्तमाल किया गया और पेट्रोल खत्म हो जाने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल को वहीं छोड देता था ।

लूट के प्रकरण का फरार आरोपी पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा गिरफ्तार


इंदौर दिनांक 14 जून 2016 :- दिनांक 05.05.16 को फरियादी नितिन पिता कमलचंद बोथरा उम्र 47 साल नि. 59 व्यंकटेश नगर इंदौर ने पुलिस थाना एरोड्रम पर  रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 05.05.16 को दिन मे करीब 12/50 बजे फरयादी की अनुपस्थिति में उनके घर में चार व्यक्ति जबरन घुस आये थे और उनकी माताजी के साथ मारपीट कर सोने की चूडिया व कान के टाप्स जबरन छीनकर एवं घर में नीचे और ऊपर वाले रूम से जेवरात, नगदी लूट ले गए थे | 
   पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना एरोड्रम की टीम द्वारा विवेचना के दौरान नौकरानी जो अपनी मॉ की जगह काम कर रही थी, से पूछताछ की गई तो उसने अपने परिचित अन्य 08 लोगों के साथ मिलकर उक्त घटना कारित करना कबूल किया था जिस पर से उक्त नौकरानी एवं 07 आरोपियों को तो पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था परन्तु एक आरोपी फरार हो गया था | 
      पुलिस थाना एरोड्रम की टीम द्वारा आज दिनांक 14.06.16 को मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी गोलू उर्फ विक्रम उर्फ अर्जुन उर्फ तांत्रिक ओझा पिता गोपाल उर्फ पप्पू ओझा निवासी आराधना नगर शिव मन्दिर के पीछे थाना एरोड्रम को गिरफ्तार कर लूट किये गए जेवरात एवं 01 लाख रूपये नगदी बरामद किये गए है|

जमीन के फर्जी बटवारे के प्रकरण में सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार गिरफ्‌तार

इन्दौर 14 जून 2016- पुलिस थाना बेटमा पर ग्राम धुरेरी क्षेत्रान्तर्गत 15 करोड कीमती पैतृक जमीन का बटवांरा फर्जी तरीके से कर दिया गया था, जिस पर फरियादी अभय जैन की रिपोर्ट पर पुलिस थाना बेटमा पर अप. क्र. 155/15 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी रविन्द्र जैन, वीरेन्द्र जैन, हल्का पटवारी नागेन्द्र सहित कुल 11 आरोपीगणों को गिरफ्‌तार किया गया था जो वर्तमान में जेल में निरूद्ध है। 
उक्त जमीन का बटवारा वर्ष 2011 में नायब तहसीलदार चांद मोहम्मद द्वारा किया गया था। इस बटवारें के समय शांतीलाल बाफना उपस्थित नही थे  शांतीलाल बाफना उस समय अस्पताल में भर्ती थे उनके द्वारा बटवारें के समय किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नही किये गये थे परन्तु नायब तहसीलदार चांद मोहम्मद के समक्ष किसी अन्य व्यक्ति द्वारा शांतीलाल बाफना के फर्जी हस्ताक्षर किये गये। विवेचना के दौरान हस्ताक्षर जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर उक्त हस्ताक्षर, शांतीलाल बाफना के होना नही पाये गये। जिससे सेवानिवृत्त आरोपी नायब तहसीलदारचॉद मोहम्मद को पुलिस थाना बेटमा की टीम द्वारा उनके निवास स्थान ग्रीन पार्क कॉलोनी चंदननगर इंदौर से गिरफ्‌तार किया गया।

हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु ईनाम की उद्‌घोषणा



इन्दौर 14 जून 2016-पुलिस थाना द्वारकापुरी के अप. कं 201/16 धारा 307, 195ए, 120बी भादवि के प्रकरण के फरार आरोपी मनोज पिता जगदीश चौहान निवासी न्यू कमलनगर राऊ, इंदौर की गिरफ्तारी हेतु, पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) इन्दौर, द्वारा पांच हजार रूपये के ईनाम की उद्‌घोषणा की गई है। 

    पुलिस थाना द्वारकापुरी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 08.06.16 को आरोपी मनोज पिता जगदीश चौहान निवासी न्यू कमलनगर राऊ, इंदौर, वारदात करने के पश्चात फरार हो गया था। पुलिस द्वारा आरोपी की पतारसी व गिरफ्तारी के हरसंभव प्रयास के उपरांत भी अभी तक आरोपी को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है। 
अतः प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस अधीक्षक  इन्दौर (पश्चिम ) द्वारा उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 05 हजार रूपयें का ईनाम घोषित किया गया है। जो कोई भी व्यक्ति या पुलिस अधीकारी/कर्मचारी उक्त आरोपी की गिरफ्तारी करेगा या गिरफ्तारी की सूचना देगा, जिससे आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके, उसे 5,000/- के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। सूचनाकर्ता यदि चाहेगा तो उसका नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 120 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 14 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 13 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 56 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 13 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती वारन्टी, 22 गिरफ्तारी तथा 89 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहरमें विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 जून 2016 को 09 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 89 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिलें, 09 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2016- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 जून 2016 को 22.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अंग्रेजी वाईन शॉप अहाते के पीछे बंगाली चौराहा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, छोटू उर्फ राजेन्द्र पिता सूरजमल भण्डारी, मंयक पिता ओमप्रकाश अग्रवाल, राजेश पिता आत्माराम चन्द्रवंशी, कालीराम पिता संत्तू कुशवाह, विकास पिता महेश गुप्ता, अंकुश पिता श्याम सोलंकी, संजय पिता ओमप्रकाश गुप्ता तथा गौरव पिता विमलकुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 21 हजार 900 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयीहै।


अवैध जहरीली शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2016-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 जून 2016 को  13.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना से अवैध जहरीली शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 7/14 अशरफी नगर खजराना निवासी अब्दुल जमील पिता अब्दुल हकीम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची जहरीली शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है। 

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2016- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 13 जून 2016 को 20.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, बाणेश्वर कुंड दरगाह के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 479/1 भवानी नगर इंदौर निवासी विशाल उर्फ अभिषेक पिता इंदर सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया। 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 14 जून 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौरशहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 13 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 64 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

04 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 13 जून  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती वारन्टी, 32 गिरफ्तारी तथा 112 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 जून 2016 को 09 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी तथा 112 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में,न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सार्वजनिक रूप से शराब का सेवन करवाने वाला ढाबा संचालक गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2016-पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 13 जून 2016 को  00.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल का ढाबा, रालामण्डल तिल्लोर रोड़ इंदौर से लोगों को अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलवाते मिलें, ग्राम मिर्जापुर इंदौर निवासी ढाबा संचालक अर्जुन पटेल पिता ताराचंद पटेल को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2016-पुलिस थाना द्वारिकापुरी द्वारा कल दिनांक 13 जून 2016 को  22.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अहीरखेड़ी कांकड़ सांईबाबा मंदिर के सामने से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, नाथ मोहल्ला अहीरखेड़ी निवासी चेतन नाथ पिता लालाराम नाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 17 हजार 500 रूपये कीमत की 7 पेटी (350 क्वाटर) अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 13 जून2016 को थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम उमठ एवं ग्राम बैंका से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, ग्राम उमठ निवासी मनीष पिता कालू औसारी तथा ग्राम बैंका निवासी कमल पिता भावसिंह कनासिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से साढ़े 6 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है। 

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2016- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 13 जून 2016 को 11.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, ग्राम नोमील चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, शिवनगर इंदौर निवासी रवि पिता मोहनसिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया। 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, June 13, 2016

व्हाट्‌सएप पर अश्लील मैसेज कर परेशान करने वाला गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 13 जून 2016- पुलिस थाना राऊ क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने व्ही केयर फॉर यू, इंदौर में आकर शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदिका के मोबाइल फोन में व्हाट्‌सएप पर अश्लील मैसेज कर परेशान कर रहा है। आवेदिका इंदौर में अपने मामाजी के साथ रह कर पढाई कर रही है। अज्ञात द्वारा अत्याधिक परेशान करने पर जब आवेदिका के मामाजी ने फोन लगाकर समझाने की कोशिश की तो वह उनको जान से मारने की धमकी देने लगा।  
उपरोक्त शिकायत आवेदन प्राप्त होने पर व्ही केयर फॉर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अनावेदक शुभम पिता बाबूलाल मुलेवा निवासी ग्राम आली तहसील कुक्षी जिला धार हाल विष्णुपरी इंदौर को पकडा गया आरोपी इंदौर में रहकर पीएमटी की कोचिंग कर रहा है। आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना राऊ के सुपुर्द किया गया। जिस पर पुलिस थाना राऊ पर आरोपी के विरूद्ध अप. क्र. 226/16 धारा 506, 507 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।

वायर चोरी करने वाला पुलिस थाना हातोद की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 13 जून 2016- दिनांक 11 जून 2016 को पुलिस थाना हातोद पर फरियादी विनोद पिता रूपचंद प्राजपति निवासी बिसनावदा ने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका 200 फीट विद्युत वायर कीमती 6000 रूपये तथा हीरालाल का 200 फीट विद्युत वायर कीमती 6000 रूपये का अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिससे पुलिस थाना हातोद पर अप. क्र. 139/16 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस थाना हातोद की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 13.06.16 को मुखबिर से सूचना के आधार पर आरोपी भागीरथ पिता हिन्दू सिंह चौधरी (42) निवासी इन्द्रप्रस्थ सिन्दोडा थाना चंदननगर इंदौर को पकडा गया जिसने उक्त 400 फीट वायर चोरी करना स्वीकार किया। जिससे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 हजार रूपये कीमत का कुल 400 फीट वायर जप्त किया गया। आरोपी से अन्य वारदातों के सम्बन्ध में पूछतांछ की जा रही है।

डकैती की योजना का पर्दाफाश, सातों आरोपी गिरफ्तार


दो 12 बोर देशी कट्टे तथा 05 जिन्दा कारतूस, दो चाकु, एक तलवार, एक पेंचिस लौहे का, एक बक्का (छुरा ) एक लोहे का सब्बल




इंदौर दिनांक 13 जून 2016 :- पुलिस थाना राऊ द्वारा पेट्रोल पम्प पर   डकैती डालने की योजना बनाते हुए सातो आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफ़लता प्राप्त की है|
    थाना प्रभारी राऊ विजय सिसोदिया एवं उनकी टीम को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि कुछ बदमाश रात्रि में 01-00 बजे राजराजेश्वरी कालोनी रंगवासा पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने के लिये चौरल नहर रंगवासा मे अंधेरे में एकत्रित होने की योजना बना रहे है| जिससे उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया |
    पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में थाना प्रभारी राऊ विजय सिसोदिया एवं उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर बताये गए स्थान जाकर मोर्चाबंदी की तथा बदमाशों के आने तक उनका इंतजार किया गया|  कुछ समय बाद बदमाश रात्रि करीब 01-00 बजे चार व्यक्ति आपस में बातचीत करते हुये राजराजेश्वरी कालोनी रंगवासा में सूखी नहर में आकर बैठ गये व कुछ समय पश्चात एक पल्सर मोटर सायकल MP-09-JZ- 4399 शिवलोक पार्क कालोनी की ओर से आई व राजराजेश्वरी कालोनी रंगवासा नहर अंधेरी जगह पर बैठे बदमाशों के पास आकर रुकी जिस पर से तीन बदमाश उतरे और उक्त चारों बदमाशों के साथ में शामिल हो गये और आपस में एकत्रित होकर बातचीत कर रंगवासा मेन रोड पर स्थित पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की योजना बनाने लगे | जिससे सभी बदमाशों को टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा| उनका नाम व पता पूछने पर एवं उनकी तलाशी लेने पर उनसे निम्नवत हथियार बरामद हुए |
आरोपी-
1-जितेन्द्र चौहान उर्फ समोसा पिता राधेश्याम चौहान उम्र 26 साल निवासी इंद्रा एकता नगर कालोनी मूसाखेडी इंदौर, के कब्जे से एक 12 बोर देशी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस, एक पेंचिस लौहे का जप्त किये गए |  
2-कुलदीप उर्फ बिट्टु पटेल पिता कैलाश पटेल उम्र 18 साल निवासी मयूर नगर मूसाखेडी इंदौर, से एक तेज धारदार स्टील जैसी धातु का चाकू जप्त किया गया |
3-अप्पु उर्फ विष्णु मालवीय पिता जियालाल मालवीय उम्र 25 साल निवासी इंद्रा एकता नगर पुरानी कलाली के पास मूसाखेडी इंदौर, के कब्जे से एक स्प्रिंग लाक वाला लौहे का तेज धार का चाकू एवं एक काले रंग की पल्सर मोटरसायकिल जप्त की गई |
4-रवि उर्फ भय्यु विरले पिता शिवराम विरले उम्र 19 साल निवासी इंद्रा एकता नगर सांवरिया दूध डेरी के सामने मूसाखेडी इंदौर, के कब्जे से एक लौहे का बक्का (छुरा) जप्त किया गया|
5-राम बोडाना पिता आत्माराम उर्फ बोडाना उम्र 19 साल निवासी संजय नगर केट रोड राऊ, के कब्जे से एक 12 बोर देशी कट्टा व 02 जिंदा कारतूस, जप्त किये गए |
6-संतोष नरवाले पिता कैलाश नरवाले उम्र 42 साल निवासी गांधी नगर नया बसेरा ब्लाक नंबर-बी थाना एरोड्रम इंदौर, के कब्जे से एक धारदार तलवार जप्त की गई |  
7-आकाश बारेसा पिता गोवर्धन बारेसा उम्र 20 साल निवासी मालवा मील लाला का बगीचा म.नं-350 थाना एम.आई.जी. इंदौर, के कब्जे से एक लौहे की टामी जैसी बना हुआ सरिया जप्त किया गया|
उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना राऊ पर अपराध क्रमांक 225/13-06-2016 पंजीवद्ध कर धारा 399,402 भादवि एवं 25.27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया| बदमाशो के विरुद्ध पुलिस थाना आजाद नगर,  संयोगितागंज व पुलिस थाना एरोड्रम के प्रकरणों में चोरी मे लिप्त होना पाया गया साथ ही जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपीगण आदतन अपराधी है
उक्त डकैती की योजना का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी इंचार्ज श्री रामराज यादव के नेतृत्व में सउनि सालिगराम रघुवंशी, सउनि तेजसिंग यादव, प्रआर श्यामसुन्दर तिवारी, प्रआर दारासिंह, प्रआर रविन्द्रसिंह, आर विजय चौहान, विजय राजावत, धर्मेन्द्र, सतीश, निलेश, नाहारसिंह, अजय, मो.अमीन, बाबुसिंह बारीया की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 85 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 13 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 जून 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 50 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

04 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 गैर जमानती वारन्टी, 22 गिरफ्तारी तथा 51 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13 जून 2016-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 जून 2016 को 13 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 51 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 जून 2016- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 जून 2016 को 13.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वृन्दावन कालोनी बाणगंगा से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 172 यादवनन्द नगर बाणगंगा इंदौर निवासी कन्हैयालाल पिता रमऊ पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 जून 2016- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 जून 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, माताजी के मंदिर भवानी नगर एवं नंदबाग चौराहा बाणगंगा सेअवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, भवानी नगर इंदौर निवासी-पप्पू पिता मनोहर सिंह, 154/1 प्रिन्स नगर बाणगंगा इंदौर निवासी-उमेश पिता नंदलाल कोरी तथा 252/1 भवानी नगर इंदौर निवासी-विकास पिता रामपाल कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक-पृथक एक-एक छुरा जप्त किया गया। 
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 12 जून 2016 को 21.25 बजे, देशी कलाली पलासिया से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, मोना उर्फ अविनाश पिता अशोक गोडाले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 12 जून 2016 को 00.55 बजे, शनि मंदिर के पास सर्वहारा नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 362/4 सर्वहारा नगर इंदौर निवासी राजेन्द्रसिंह उर्फ टाई पिता भूराजी चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 13 जून 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम)श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 जून 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 35 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

05 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती वारन्टी, 05 गिरफ्तारी तथा 52 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 जून 2016 को 05 गैर जमानती वारन्टी, 05 गिरफ्तारी तथा 52 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 जून 2016- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 12 जून 2016 को 17.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नई दुनिया प्रेस के सामने से मारूति स्वीफ्ट कार क्रं एमपी/09/सीई-1312 में अवैध शराब ले जाते हुये मिलें, एम-236 खातीवाला टैंक इंदौर निवासी पवन कुमार पिता रमेश कुमार कपूर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 9900 रूपये कीमत की 6 बॉटल अवैध अंग्रेजी शराब तथा 3 पेटी अवैध बीयर जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 जून 2016- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 12 जून 2016 को 15.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भूतेश्वर मंदिर के पास रोड़ पर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 3 नया बसेरा गांधी नगर इंदौर निवासी प्रिंस उर्फ बच्चू पिता मुकेश सिरेसिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, June 12, 2016

बीस वर्षों से फरार गैर जमानती वारंटी पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा गिरफ्‌तार


इन्दौर-दिनांक 12 जून 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही गैर जमानती एवं फरार वांरटीयों की धरपकड़ कार्यवाहीं के अन्तर्गत पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा आज दिनांक 12.06.16 को 20 वर्षों से फरार गैर जमानती वारंटी राकेश पिता रामलाल कौशल निवासी कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर हाल गोविन्द नगर खारचा बाणगंगा, इंदौर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
थाना प्रभारी परदेशीपुरा एस.के. दास एवं उनकी टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि फरार गैर जमानती वारंटी राकेश पिता रामलाल कौशल गोविन्द नगर खारचा बाणगंगा, इंदौर में रह रहा है। मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये वारंटी राकेश पिता रामलाल को पकडा गया। फरार वारंटी राकेश पिता रामलाल के विरूद्ध पुलिस थाना परदेशीपुरा के अप. क्र. 461/96 धारा 324, 294, 506 भादवि में गैर जमानती वारंट, माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था। 
उक्त गैर जमानती वारंटी को पकडने में थाना प्रभारी परदेशीपुरा एस.के. दास नेतृत्व में उनकी टीम के सउनि देवेन्द्र सिंह, आर अनिल पाटिल, आर कुलदीप, आर. जगदीश की सराहनीय भूमिका रही।

''एक सूचना इन्दौर के लिये''


इन्दौर-दिनांक 12 जून 2016- क्राईम वॉच पर इस सप्ताह में 256 सूचनाऍ आई जिसमें -
मादक पदार्थ विक्रय संबंधी   10%
यातायात व्यवस्था संबंधी 05%
एटीएम पासवार्ड जानने संबंधी 10%
आवारा तत्वों की उपस्थिति संबंधी 05%
जुआ व सट्‌टा संबंधी         05%
रात को देर तक डीजे बजने संबंधी,                      10%
अज्ञात मोबाईल द्वारा फोन पर परेशान करने संबंधी   15%
सिटीजन कॉप की शिकायत का स्टेटस जानने संबंधी 10%
अन्य 30%

           अन्य सूचनायें जैसे, अज्ञात वाहन खडे रहने संबधी , प्रापर्टी विवाद में कार्यवाही करवाने संबंधी, रूपये लेकर नौकरी न दिये जाने फ्रॉड संबधी, किरायेदार द्वारा मकान न खाली करने संबधी फरार आरोपियों की सूचना देने संबंधी, फेसबुक एण्ड व्हाट्‌स एप पर आपत्ति जनक पोस्ट की सूचना देने, प्रायवेट कंपनी द्वारा कई महिने तक नौकरी पर रखने के बाद वेतन न दिये जाने संबंधी, मोबाइल चोरी संबंधी  -
वाट्‌सअप से 25% मोबाईल से 50% लेंडलाईन से 25%
''प्रमुख सफलताऐं''

फिलीपींस से फर्जी फेसबुक प्रोफार्इ्रल बंद कराने के लिये मांगी मददः-फिलीपींस निवासी युवक की फर्जी फेसबुक प्रोफाईल बनाकर अज्ञात व्यक्ति कर रहा था ब्लैकमेल सूचना पर हमारे द्वारा तत्काल फेसबुक कम्पनी से सम्पर्क कर सूचनाकर्ता की फर्जी प्रोफाईल को ब्लॉक करवा कार्यवाही की गई।
भोपाल निवासी महिला को वापस दिलाये रूपयेः- इंदौर स्थित कम्पनी ने भोपाल की महिला से ऑनलाईन ट्रेडिंग के लिये लिया था पेंमेंट, न काम किया और न ही लौटा रहे थे पेमेंट सूचना पर कार्यवाही करते हुए इंदोर स्थिति कम्पनी से सम्पर्क कर महिला का अटका पेमेंट वापस दिलाये।  
हथियार के साथ फेसबुक पर फोटो डालने वाला पकडायाः- परदेशीपुरा निवासी युवक ने फेसबुक पर धारदार हथियारों के साथ डाल रखे थे अपने फोटों सूचना पर तत्काल युवक की तलाश कर उसके कब्जे से हथियार जप्त कर थाना परदेशीपुरा के सुपुर्द किया।
पकडाया सैक्स रैकेटः- सागर जैन द्वारा महालक्ष्मी नगर लसूडिया पर सैक्स रैकेट की सूचना पर कार्यवाही करते हुए मौके से दिल्ली व अन्य जगह से लाई गई कॉल गर्ल पकडाई आरोपी के विरूद्ध लसूडिया प्रकरण पंजीबद्ध किया  गया।
युवती ने मांगी विवाह से पहले लडके के चाल चलन की जानकारी :- इंदौर के बाहर निवासरत युवती ने क्राईम वॉच परकॉल कर कहा मेरी शादी इंदौर के एक लडके से तह हुई है मुझे उसके चाल -चलन के बारे मे जानकारी चाहिऐ आम मेरी मदद करें। 
युवती को दिलाया पुराने मित्र से छुटकाराः- अन्नपूर्णा निवासी युवती को पुराना मित्र कर रहा था परेशान व ब्लैकमेल सूचना पर तत्काल अन्नपूर्णा निवासी युवक के विरूद्ध कार्यवाही कर युवती को मानसिक प्रताडना से दिलाया छुटकारा।
पडोसी ने दी आष्टा में महिला को ससुराल वालों द्वारा घर मे बंदी बनाये जाने की सूचना :- आष्टा निवासी महिला ने दी सूचना मेरे पडोस में रहने वाली महिला को उसके ससुराल वालों ने घर में बंद करके रखा है तत्काल हमारे द्वारा आष्टा के वरिष्ट पुलिस अधिकारियों से सम्पर्क कर महिला के घर जाकर उसकी मदद की ।
रोड पर पडा मिला सरकारी दस्तावेज सूचनाकर्ता ने पहुचाया क्राईम वॉच तकः- सावेर रोड निवासी को बाणगंगा रोड पर पडा हुआ मिला सरकारी दस्तावेज जिसकी सूचना तत्काल उसने क्राईम वॉच तक पहुचाई जिसे हमारे द्वारा उचित स्थान पर पहुचाया गया।
शौकत का जुआरी अडडा क्राईम वॉच की गिरफ्‌त में:- जूना रिसाला सदर बाजार में जुआ चलने की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके से कुल 17 आरोपियों को गिरफ्‌तार कर उनके कब्जे से कुल 1 लाख 27 हजार रूपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना सदर बाजार के सुपुर्द किया ।
सुलभ शौचालय के अंदर छिप कर चला रहे सटोरिये भी धराये क्राईम वॉच की नजर में:- नंदानगर चर्च के पास एमआयजी स्थित सुलभ शौचालय में सटटा चलने की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए 06 आरोपियें के कब्जे से 17,800 रू जप्त कर थाना एमआयजी पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
अवैध मादक पदार्थः- जसपाल ढाबा खजराना में अवैध शराब बिकने की सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपियों पर थाना खजराना पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मोबाइल फोन पर युवती को अशलील मैसेज करने वाले पकडायें:-अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन पर 
परेशान करने  के संबंध में 25 शिकायते प्राप्त हुई जिन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सूचनाकर्ताओं की 
समस्या का समाधान किया गया।
1. मंदसौर निवासी युवती को मनचला कर रहा था फोन पर परेशान महिला द्वारा क्राईम वॉच से मांगी मदद, सूचना पर युवती को परेशान करने वाले पर कार्यवाही की गई।
पारिवारिक विवादः- 1. भंवरकुऑ निवासरत्‌ महिला के साथ पति कर रहा था मारपीट सूचना पर तत्काल कार्यवाही कर मददपहुचाई गई।
2. सिद्धिविनायक खजराना निवासरत महिला ने दी सूचना मुझे मेरे साथ मेरी पडोसन मारपीट कर रही है सूचना पर तत्काल कार्यवाही की गई।
आवारातत्व :- 1.   विजयनगर जैन मंदिर के पास व्यक्ति शराब पीकर कर रहा था लोगो को परेशान सूचना पर तत्काल कार्यवाही की गई, सूचनाकर्ता ने किया धन्यवाद।
2. तीन इमली पुल के नीचे आवारातत्व बैठकर  पीते है शराब  सूचना पर थाना भंवरकुआ पर की गई कार्यवाही।
अज्ञात वाहनः- देवगुराडिया वासपास पर तीन महिने पहले माल के साथ गायब हुए ट्रक के खडे होने   
   की सूचना पर तत्काल ट्रक को थाना खुडैल लाकर कार्यवाही की गई।
एटीएम फ्रॉडः-कई सूचनाकर्ताओं ने की सूचना अज्ञात कॉलर द्वारा स्ंवय को बैंक अधिकारी बताते हुए अकाउंट व एटीएम पिन की जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है, सभी सूचनाकर्ताओं को दी गई उचित समझाईस ऐसे फ्रॉड कॉल्स पर कोई जानकारी न दे व अज्ञात मोबाइल नम्बरों को डाटा बेस मे सर्च  पर डालें।
देर रात तक डीजे बजने संबंधी सूचना :- देर रात्रि में तेज आवाज में चल रहे डीजे को बंद कराने के लिए सूचनाकर्ताओं ने मांगी मदद। क्राईम वॉच टीम द्वारा अलग अलग स्थानों पर तत्कालकार्यवाही कर डीजे बंद कराकर रहवासियों को पहुंचाई मदद।
यातायात :-यातायात से संबधित कई सूचनाओं प्राप्त हुई जिसमें अवैध पार्क्गि, बिना नंबर प्लेट की गाडी चलाना, बिना हेलमेट पेट्रोल देना, तेज गति से गाडी चलाते हुये कट मारकर निकलने जैसी कई सूचनायें प्राप्त हुई, जिनपर हमारे द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये सूचनाकर्ता को संतुष्ट किया ।
क्राईम वॉच पर प्राप्त सूचनाओं के माध्यम से  08 दर्जन से अधिक आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 48 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 12 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 11 जून 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 25 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 11 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारन्टी, 05 गिरफ्तारी तथा 58 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 12 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर मेंविभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 जून 2016 को 06 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी तथा 58 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला, आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 12 जून 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 जून 2016 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, सर्वहारा नगर गली नं. 3 से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें 130/3 सर्वहारा नगर इंदौर निवासी जगदीश पिता कंवरलाल मैरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 जून 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 जून 2016 को 13.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 933कुलकर्णी का भट्‌टा निवासी विजय पिता मोहनसिंह केमिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया। 
पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 11 जून 2016 को, 14.30 बजे, गौरी नगर टेम्पो स्टेण्ड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, पटेल बिल्डिंग भागीरथपुरा इंदौर निवासी राजकुमार पिता हुकुमचंद मोर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 12 जून 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 11 जून 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 23 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 11 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसेआदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती वारन्टी, 06 गिरफ्तारी तथा 59 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 12 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 जून 2016 को 05 गैर जमानती वारन्टी, 06 गिरफ्तारी तथा 59 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 जून 2016-पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 11 जून 2016 को 13.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गंजी कंपाउंड कलेक्टे्रट के सामने से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 326/6 रामानंद नगर चंदन नगर इंदौर निवासी नरेन्द्र उर्फ काला पिता जगदीश ठाकुर तथा 206 अराधना नगर इंदौर निवासी अभिषेक उर्फ भय्‌यू पिता संतोष मिश्रा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनकेकब्जे से 15 हजार रूपये कीमत की 300 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।