Friday, June 10, 2016

चोर गिरोह की दो महिलाओं सहित चार आरोपी पुलिस थाना चंदन नगर की गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जे से 9 मोबाईल फोन, दो गैस सिलेण्डर व सोने के जेवर सहित दो लाख रूपये का माल बरामद


इन्दौर-दिनांक 10 जून 2016-इन्दौर शहर चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, उक्त वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा चोर गिरोह के चार आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर, दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को पकड़ा गया। जिनके नाम-
1. कृष्णा पिता अनुप सिंह डाबर (25) निवासी ग्राम पिपलिया बेटमा जिला इंदौर,
2. अर्पित पिता लक्ष्मीकांत गर्ग (24)निवासी द्वारिकापुरी इंदौर,
3.राधाबाई पति रमेश भील (35) निवासी बजीपुरा बेटमा इंदौर,
4.आशाबाई पति संजय भील (30) निवासी ग्राम धरनावद इंदौर,

उक्त गिरोह के पुरूष सदस्योंद्वारा रेकी कर, दोपहर व शाम के समय खुले दरबाजे एवं लोगो के सोये हुए, होने पर उनके मकान में प्रवेश कर किमती मोबाईल फोन व पर्स एवं जेबर आदि चोरी कर भाग जाते थे। पकडे गये चोर गिरोह के सदस्य चोरी किया हुआ माल अपनी महिला सदस्यों को देकर ठिकाने लगाते थे। इनके द्वारा चोरी की एक वारदात एक सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई है। पुलिस द्वारा उक्त चोर गिरोह से 9 किमती मोबाईल फोन दो गैस सिलेण्डर एवं सोने के जेवर सहित कुल दो लाख रूपये का माल बरामद किया गया है। आरोपियों से पूछताछ के उपरांत नकबजनी व चोरी के प्रकरणों का खुलासा हुआ है। जिनमें से एक प्रकरण थाना द्वारिकापुरी का है। पकडे गये आरोपियों में अर्पित गर्ग पुराना नकबजन है जिसके विरूध्द थाना चंदन नगर पर कुल 8 प्रकरण पंजीबध्द है। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा अन्य प्रकरणों के संबंध में भी पूछाताछ की जा रही है।

उक्त चोर गिराहे के आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में उनि, विरेन्द्र बरकरे, सउनि. रामसेवक मीणा, सउनि.घनश्याम मिश्रा, आर पंकज सावरिया तथा आर. आरिफ खान की सराहनीय भूमिका रही।


पुलिस थाना द्वारकापुरी के फर्जी गोलीकाण्ड का पर्दाफाश, दोस्त के दुष्कर्म के प्रकरण में, गवाहों पर समझौते के लिये दबाव बनानें हेतु, रचा गया था झूठे गोलीकाण्ड षड़यंत्र


इन्दौर-दिनांक 10 जून 2016-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा दिनांक 8.06.16 को गोपुर चौराहे के पास के फर्जी गोलीकाण्ड का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना द्वारकापुरी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 08.06.16 को रात्री मे 9.30 बजे नर्मदा चौराहा से गोपुर चौराहे के बीच रिंगरोड पर अंकित पंचोली पिता दिनेश पंचोली (22) निवासी 494 ए सेक्टर राजनगर अपने साथी अनिल पिता पन्नालाल वर्मा (22) निवासी 93 दामोदर नगर इन्दौर को अपनी मोटर सायकल क्र. एमपी/09/एनयू-4607 पर बिठाकर डी मार्ट मॉल से सामान खरीद कर अपने घर की तरफवापस जा रहा था, तो तभी रास्ते मे अंकित की मोटर सायकल को पीछे से लाल रंग की एफ.जेड. मोटर सायकल नंबर एमपी/09/एनई-1781 पर सवार दो लडको ने ओव्हर टेक कर कट मारी तो अनिल ने कट मारने से मना किया तो, उक्त मोटर सायकल सवारो ने अंकित को तमाचा मारा तथा अनिल वर्मा को बायी जांघ मे गोली मार दी। दोनो लडके एक दूसरे का नाम नितिन तथा अभिषेक ले रहे थे। उक्त घटना के बाद अंकित पंचोली ने मौके से 100 नंबर तथा 108 नंबर को सूचना देकर मदद चाही फिर घायल अनिल वर्मा को अपनी मोटर सायकल से ही जिला अस्पताल धार रोड ले जाकर ईलाज हेतु भर्ती कराया तथा अस्पताल मे अपने मित्र अनिल को नितिन एवं अभिषेक के व्दारा गोली मारना लिखाया।
                जिला अस्पताल धार रोड से उक्त घटना के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर, तत्काल पुलिस को जिला अस्पताल भेजा गया एवं कन्ट्रोल रुम से सूचना प्रसारित होने पर थाना प्रभारी द्वारकापुरी एवं वरिष्ठ अधिकारीगण जिला अस्पताल पहुंचकर, घायल अनिल वर्मा तथा उसके साथी व घटना के चश्मदीद साक्षी अंकित पंचोली से घटना के बारे मे चर्चा की।   घटना के बाद अंकित पंचोली को मौके पर ले जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया तो घटना स्थलरिंगरोड जैसा सार्वजनिक स्थान है जहां रात्री के समय अंधेरा है उसके बाद भी अंकित पंचोली व्दारा घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल का मेक, रंग, नंबर बिल्कुल स्पष्ट बताने के कारण एवं घायल को लगी गोली के प्रवेश एवं निकास के घाव के अवलोकन से घटना संदिग्ध प्रतीत हुइ। तब घटना स्थल की प्रारंभिक कार्यवाही कर अंकित के व्दारा बताये गये कथित आरोपी नितिन पिता गिरजाशंकर वर्मा (22) निवासी 14/20 गुरुकुल कालोनी राऊ एवं अभिषेक पिता महन्त शर्मा (23) निवासी 164/13 गणेश विहार कालोनी राऊ से पुछताछ की गई तो उक्त दोनो लडके अपने घरो पर मिले तथा घटना मे प्रयोग करना बतायी गयी मोटर सायकल भी नितिन वर्मा के घर पर मिली। पुलिस द्वारा दोनों से विस्तृत पुछताछ की गयी।
पुलिस द्वारा नितिन वर्मा के परिजनो से भी चर्चा की गयी तो, उसकी बहन सोनम वर्मा ने बताया गया कि, नितिन की चचेरी नाबालिग बहन के साथ दिनांक 20.04.16 को संदीप पिता जगदीश चौहान निवासी राऊ ने दुष्कर्म की घटना घटित की थी, जिसकी रिपोर्ट थाना राऊ मे अपराध क्रमांक 158/16 धारा 376,354,506 भादवि एवं 7/8 पास्को एक्ट के अंतर्गत होकर संदीप को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था जो अभी तक जेल मे है। उक्तप्रकरण मे संदीप के परिजन नितिन वर्मा के परिजनो पर राजीनामा करने के लिये दबाव बना रहे थे उक्त दबाव मे जब नितिन वर्मा के परिजन नही आये तो उन्हे किसी षडयंत्र के तहत फसाया जा रहा है।
               इस बात की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे अंकित पंचोली से पुनः पुछताछ की गयी तो अंकित ने बताया कि संदीप चौहान जो कि सी.आई.जेल मे बंद है, वह अंकित के घर के पास पूर्व मे परिवार सहित रहता था, जो कि उसका पर्व पडोसी होकर अच्छा दोस्त है। अंकित संदीप के पूरे परिवार से परिचित है। उक्त गोलीकाण्ड की घटना के 8 दिन पूर्व से संदीप के भाई मनोज चौहान ने अंकित से उसके घर पर जाकर सम्पर्क किया एवं उसे बताया कि तुम्हे कुछ रुपये दे देंगे दो चार डंडे पडेंगे फिर तुम नितिन एवं अभिषेक के नाम की उनकी मोटर सायकल का नंबर बता कर झूठी रिपोर्ट कर देना जिससे संदीप के प्रकरण मे नितिन वर्मा के परिजन समझौता कर लेंगे। इसके लिये जब अंकित तैयार नही हुआ तो, अंकित ने अपने मित्र अनिल वर्मा जिस पर कुछ कर्जा होकर उसे पैसो की आवश्यकता थी, उससे मनोज की बात कराई। फिर दोनो 06.06.16 को मनोज के घर पर जाकर मिले, तो 10-15 हजार रुपये मे अनिलवर्मा झूठी रिपोर्ट करने के लिये तैयार हो गया, तब मनोज ने नितिन वर्मा व उसकी मोटर सायकल को अंकित को दिखवाया। अभिषेक को अंकित पूर्व से जानता था क्योकिं अभिषेक पहले संदीप के चाचा के मकान मे किराये से रहता था। दिनांक 08.06.16 को रात्री 8.00 बजे डी मार्ट मे सामान लेने के लिये आकर वापसी के समय फर्जी षडयंत्र पूर्वक घटना कारित कराने का प्लान मनोज चौहान के व्दारा बनाया गया। उसी योजना के अंतर्गत अंकित पंचोली अपने दोस्त अनिल वर्मा को लेकर डी मार्ट से वापस जा रहा था तो एक मोटर सायकल पर सवार दो लडके जो चेहरे पर काला खाकी रंग का मास्क लगाये थे के द्वारा कट मारने की बात पर विवाद उपरांत अनिल को पैर मे गोली मारकर भाग गये। उक्त दोनो अज्ञात लडको के बारे मे पता करने हेतु मनोज चौहान के घर पर 08.06.16 की रात्री मे ही तलाश की गयी तो वह अपने घर से रात्री मे 10 बजे से ससुराल पिगडम्बर जाने की कहकर फरार है, जिसकी तलाश जारी है। मनोज चौहान के मिलने पर घटना मे प्रयुक्त पिस्टल एवं भाड़े के शूटर के बारें में जानकारी ली जावेगी। अभी तक की जांच से मनोज चौहान ने अपने भाई संदीप चौहान को दुष्कर्म के केस मे जेल से छुडाने के लिये पीडित पक्ष केपरिजनो को झूठे केस मे फसाने का षडयंत्र रचा है जिसमे अंकित एवं अनिल ने भी रुपये लेकर उसका सहयोग किया है। अंकित पंचोली के विरुव्द पूर्व में थाना चन्दननगर मे अप.कं्र 796/15 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट अपराध पंजीबव्द हुआ था। पुलिस द्वारा उक्त संदिग्ध घटना अभी जांच की जा रही है, जांच मे मनोज चौहान एवं उसके व्दारा उपयोग किये गये शूटरो व घटना में सहयोगियों के बारे में जानकारी मिलने पर, दोषियो के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

उक्त फर्जी प्रकरण का पर्दाफाश करने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारकापुरी श्री राजीव त्रिपाठी एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

अंकित पंचोली

अनिल वर्मा 

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 100 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 10 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 09 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 45 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
06 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 09 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती वारन्टी, 10 गिरफ्तारी तथा 67 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 10 जून 2016-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 जून  2016 को 09 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी तथा 67 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिलें, 08 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 10 जून 2016-पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 09 जून  2016 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर के.टी.सी. कम्पाउण्ड पीपल के पेड के नीचे देवास नाका, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले राजू पिता प्रेमनारायण, चेतन पिता हेमराज बोडाना, पवन पिता शिव धारी सिंह, विजय पिता भगवान ंिसह, प्रताप पिता लक्ष्मीनारायण राय, संजय पिता विजेन्द्र सिंह, भगतसिंह पिता गोपाल ंिसह तथा धमेन्द्र पिता बाबूलाल मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2320 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।
अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 जून 2016-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 09 जून 2016 को  16.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जसपाल ढाबा के सामने, खजराना, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले अतुल पिता राजू विश्वकर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 13 बॉटल अवैध बियर जप्त की गयी।
                पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 09 जून 2016 को  12.45 बजे, ओमेक्स सिटी के पास कांकड, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले शेखर पिता कैशर ंिसह साहसी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 10 जून 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 09 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 55 आरोपियोको गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-
03 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 09 जून  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती वारन्टी,  46 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 10 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 जून 2016 को 05 गैर जमानती, 46 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 10 जून 2016-पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 09 जून  2016 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शेख चौराहा फल की दुकान, इंदौर सेसट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, देवी इन्द्रा नगर मनोरमागंज इंदौर निवासी अजय पिता मुकेश चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 330 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।






Thursday, June 9, 2016

युवती को परेशान करने व जान से मारने की धमदी देने वाला, वी केयर फोर यू द्वारा पकड़ाया


इन्दौर 08 जून 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक युवती को कमेंट्‌स कर परेशान करने व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने शिकायत दर्जकराई कि हमारी कालोनी में रहने वाले आयुष सिन्हा व लड़को द्वारा आये दिन, मुझे कोचिंग जाते समय कमेंट्‌स किये जाते है, जिस पर आवेदिका के पिता द्वारा अनावेदक के पिता से फोन पर संपर्क किया गया तो, उन्होने भी गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, अनावेदक आयुष के पिता अमरेश पिता रामचंद्र सिन्हा (40) निवासी शिवसिटी इंदौर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा अनावेदक आयुष की तलाश जारी है। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपी अमरेश सिन्हा को पकड़कर, पुलिस थाना राजेन्द्र नगर के सुपुर्द किया गया है, जिस पर पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा इनके विरूद्ध अप. क्रं. 427/16 धारा 506,509,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी अमरेश को गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है, जिसे मान. न्यायालय पेश किया जावेगा।

                उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 75 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 09 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 08 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 31 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 08 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारन्टी, 11 गिरफ्तारी तथा 91 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 09 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर मेंविभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 जून  2016 को 06 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी तथा 91 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 09 जून 2016-पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 08 जून  2016 को 22.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हेमु की दुकान के सामने झण्डा चौक बडी भमोरी, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, मांगीलाल पिता राजाराम साहू, राजू पेन्टर पिता हल्लुराम तथा जगराज पिता गुरूचरण सिंह पनेसर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 450 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 जून 2016 को 21.20 बजे, अंवतिका गैस कंपनी के पीछे इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, अशोक पिता घासीराम, रणजीत पिता लखनसिंह, मदल पिता पहलवान तथा तखत सिंह पिता बैजनाथ सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे सेनगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।



अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 जून 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 जून 2016 को  14.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणेश्वरी कुण्ड के पीछे दरगाह के पास मैदान के गड्‌डा इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, भगत सिंह नगर इंदौर निवासी अनंिसंह पिता खैमाजी भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 19 हजार 500 रूपयें कीमत की 325 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 जून 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 जून 2016 को, 19.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, बाणगंगा थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, कमला केशर नगर इंदौर निवासी प्रिन्स पिता सोभानसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकूजप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
                 
इन्दौर 09 जून 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 08 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 44 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-
13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 08 जून  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा  151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 गैर जमानती वारन्टी, 19 गिरफ्तारी तथा 110 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 09 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थानाक्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 जून 2016 को 11 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 110 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 जून 2016-पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 08 जून 2016 को, 14.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, ग्रीन पार्क कॉलोनी मुखय द्वार के पास धार रोड, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, यही के रहने वाले इरफान पिता अब्दुल अजीज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।