Monday, December 21, 2015

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 59 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर 21 दिसम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 दिसम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 34 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 40 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 दिसम्बर 2015 को 07 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 40 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिले 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा आज दिनांक 20 दिसम्बर 2015 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमवायएच टेम्पो स्टेण्ड, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले शशिकांत पिता वृन्दावन दुबे, उमेश पिता सुरेश शर्मा, मोह. इमरान पिता अब्दुल कादर तथा राम अवतार पिता हुकुमचंद यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1400 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 20 दिसम्बर 2015 को 21.30 बजे,मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, कालू कबाडी की दुकान के पास, परदेशीपुरा, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 789 कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर निवासी रवि पिता गणेश गौड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 रूपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 20 दिसम्बर 2015 को 01.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, स्ट्रार चौराहा खजराना, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, तलावली चांदा लसूडिया इंदौर निवासी मुकेश पिता गंगाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 21 दिसम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कलदिनांक 20 दिसम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 25 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 दिसम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती वारन्टी, 08 गिरफ्तारी तथा 46 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 दिसम्बर 2015 को 02 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी तथा 46 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

ढाबे पर शराब पिलाते आरोपीगिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2015 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, पंजाबी ढाबा बायपास रोड इंदौर से ढाबे पर शराब पिलाते हुये मिलें, 102 कृष्णा अपार्टमेण्ट सिलीकॉन सिटी इंदौर निवासी विजयराय पिता वासुदेव राय को पकडा गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 20 दिसम्बर 2015 को 11.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, अमितेश नगर कबाडी की दुकान के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, इन्द्रजीत नगर झोपडपट्‌टी राजेन्द्रनगर निवासी लखन उर्फ भय्यु पिता बाबूलाल तंवर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, December 20, 2015

क्राईम वॉच ''एक सूचना इन्दौर के लिये'' की प्रमुख सफलताऐं

इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2015-

          '' एक माह का सफल सफर,  बनायी पहचान जीता भरोसा ''
          क्राईम वॉच पर अभी तक 646 सूचनाऍ आई जिसमें जैसे मादक पदार्थ, यातायात व्यवस्था, आवारा तत्व, जुआ/सट्टा, सेक्स रैकेट, अज्ञात मोबाईल द्वारा फोन पर परेशान करने संबंधी, प्रापर्टी विवाद में कार्यवाही करवाने संबंधी, अज्ञात वाहन खडे रहने संबधी, रूपये लेकर नौकरी न दिये जाने फ्रॉड संबधी, किरायेदार द्वारा मकान न खाली करने संबधी,द्गाहर की फिजा बिगाडने के लिये भ्रामक एंव भडकाउ मैसेज व फोटो  फैलाने वाले तत्वों की सूचनायें है । यह सूचनाये क्राइम वाच के वाट्‌सअप से 25 %           मोबाईल से 55%, लेंडलाईन से 20% से प्राप्त हो रही है | क्रांइम वॉच पर आ रही सूचनाओं का सिलसिला लगातार जारी । अब विदेश से भी आ रहीं सूचनाऍं।

''प्रमुख सफलताऐं''

क्षेत्र- आफ्रीकन देद्गा ''घाना'' मुम्बई, दमथुरा, नीमच, धामनोद, ग्वालियर एवं उज्जैन, देहात ईलाके जैसे हातोद, खुडैल, किद्गानगंज से आई सूचनाऍ।

भिण्ड-इंदौर ट्रेन में महिला कोच में पुरूष यात्रियों द्वारा बैठ जाने एवं महिलाओं को सीट न देने संबधी सूचना क्रांइम ब्रांच को दी गई, क्रांइम वाच द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये जीआरपी थाना इंदौर को सूचित कराकर तत्काल कार्यवाही करायी गई महिला प्रार्थी ने कॉल कर दिया धन्यवाद ।

शहर की फिजा बिगाडने के लिये कई लोग वॉट्‌सअप पर गु्रप बनाकर भ्रामक व भडकाउ मेसेज वायरल कर रहे थे जिसकी सूचना कई लोगों ने क्राइम वॉच पर दी जिससे ऐसा करने वाले लोगों पर तत्काल कार्यवाही कर शांति व्यवस्था बिगडने से बचायी गई ।

क्राईम वाच की सूचना पर सदर बाजार थाने के सामने वाली गली पर चल रहे जुआ के अड्‌डे पर दबिस देकर लाखों का जुआ पकड़ा और 25 जुआरियों को किया गिरफ्‌तार।

क्राईम वाच की सूचना पर लसूड़िया थाने के अन्तर्गत चल रहे लगभग 1.5 करोड़ रूपये का क्रिकेट सट्‌टा पकड़ा और सटोरियों को किया गिरफ्‌तार।

मुम्बई पुलिस ने वारन्ट तामिल करवाने हेतु क्राईम वॉच से मॉगा इन्दौर पुलिस थानों के नम्बर।

सेवन सीज एयरपोर्ट एण्ड पोर्ट मैनेजमेंट सर्विसेज इंडिया कंपनी ने युवक को नौकरी देने के नाम पर रूपये लिये बाद में नौकरी नहीं दी युवक ने की क्रांइम बॉच पर द्गिाकायत फर्जी कंपनी के संचालक को पकडकर तत्काल भंवरकुआ थाने में हुई एफआईआर

बीच कॉलोनी में हो रहे अवैध गैस फिलिंग के काम से लोग थे परेशान डर था कि कोई हादसा न हो जाये, क्रांइम वॉच पर दी सूचना तत्काल दविश देकर सिलेण्डर जप्त कर खजराना थाने में हुई एफआईआर

खण्डवा रोड पर गुमटी की आड में बेची जाती थी शराब जिससे रोड पर लग जाती थी भीड सूचना आने पर अवैध शराब पकडकर गुमटी संचालक के विरूद्ध हुई कार्यवाही

परदेशीपुरा थाने से आई मादक पदार्थ बेचने की सूचना, क्राईम वॉच ने तत्काल कार्यवाही कर मादक पदार्थ बेचते हुये महिला को पकडा जिससे रहवासी कई दिनों से थे परेशान, कार्यवाही होते की रहवासियों ने फोन लगाकर दिया धन्यवाद।

अपराध ही नही यातायात संबंधी भी कई सूचनायें प्राप्त हुई जिनमें त्वरित कार्यवाही करते हुये व्यवस्था सुचारू कराई गई।

लडकी बेचने की सूचनाआने पर टीम द्वारा तत्काल दबिद्गा देकर कार्यवाही की गई जिस पर से थाना राजेन्द्र नगर में अपराध की कायमी की गयी।

विद्गवास पर खरे उतरे- महिला ने दी सूचना क्राईम वॉच की टीम पहुंची पांइट पर, सूचना गलत पाने पर टीम को परेशान होता देख महिला ने खुद क्रांइम वॉच पर फोन किया और बोली मै तो बस पुलिस का रिस्पांस चेक कर रही थी। इस प्रकार क्राईम वॉच ने जीता महिला का विशवास।

भांग, गांजा, आबकारी की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही।

रात के 3:47 बजे सूचनाकर्ता ने फोन किया और कहॉ कि अन्य सहायक जगहों पर फोन देर रात को नहीं रिसीव किया जा रहा है, आपके यहॉ यह देखने के लिये फोन किया कि आपके द्वारा रिस्पांस दिया जाता है या नहीं ।

सूचनाकर्ता ने हत्या के फरार आरोपियों की सूचना देकर करनी चाही पुलिस की मदद। कई लोगों ने आसपास हो रहे अवैध कार्यो की सूचना देकर करना चाहा अपराध को उजागर।

एक माह में तीन दर्जन से ज्यादा अपराध पंजीबद्ध कर पांच दर्जन अपराधियों पर शिकंजा कसा।

दो शातिर चोर पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा गिरफ्‌तार, कुल 8,000 रूपये का चोरी किया हुआ माल बरामद


इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2015- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा दो शातिर चोरो को गिरफ्‌तार कर उसे 8,000 रूपये का मश्रुका बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्र में हो रही चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चंदन नगर पुलिस द्वारा अपना मुखबिर तंत्र मजबूत किया जिसके फलस्वरूप सुराग लगते ही आरोपी 1. धरमा पिता रामप्रसाद गौड (24) निवासी स्कीम 71 झोपड़ पट्टी इंदौर 2. सुभाष पिता मांगीलाल भील (36) निवासी स्कीम 71 झोपड़ पट्टी इंदौर को गिरफ्तार किया गया |
आरोपियों से थाना चंदन नगर के अप.क्र. 1094/2015 धारा 457, 380 भादवि. में चोरी गया मश्रुका एक मोबाईल किमती 8,000 रूपये का जप्त किया गया है तथा आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपराध क्रमांक 1192/15 धारा 457, 380 भादवि. में 46,000 रूपये चोरी करना स्वीकार किया है | आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही हैं।
            उक्त आरोपियो को पकड़ने एवं माल बरामद करने में पुलिस थाना चंदन नगर के थाना प्रभारी श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में उनि. बी एस सिकरवार, आर.प्रताप कौरव, आर.रतन सिंह भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही ।

दो शातिर चोर पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा गिरफ्‌तार,  कुल 8,000 रूपये का चोरी किया हुआ माल बरामद


इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2015- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा दो शातिर चोरो को गिरफ्‌तार कर उनसे 8,000 रूपये का मश्रुका बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। 

पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्र में हो रही चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चंदन नगर पुलिस द्वारा अपना मुखबिर तंत्र मजबूत किया जिसके फलस्वरूप सुराग लगते ही आरोपी 1. धरमा पिता रामप्रसाद गौड (24) निवासी स्कीम 71 झोपड़ पट्टी इंदौर 2. सुभाष पिता मांगीलाल भील (36) निवासी स्कीम 71 झोपड़ पट्टी इंदौर को गिरफ्तार किया गया |

आरोपियों से थाना चंदन नगर के अप.क्र. 1094/2015 धारा 457, 380 भादवि. में चोरी गया मश्रुका एक मोबाईल किमती 8,000 रूपये का जप्त किया गया है तथा आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपराध क्रमांक 1192/15 धारा 457, 380 भादवि. में 46,000 रूपये चोरी करना स्वीकार किया है | आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही हैं।

 उक्त आरोपियो को पकड़ने एवं माल बरामद करने में पुलिस थाना चंदन नगर के थाना प्रभारी श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में उनि. बी एस सिकरवार, आर.प्रताप कौरव, आर.रतन सिंह भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 67 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 20 दिसम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 दिसम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 26 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                   09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                              02 गैर जमानती वारन्टी, 14 गिरफ्तारी तथा 53 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 दिसम्बर 2015 को 02 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी तथा 53 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                      अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2015 को 19.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, बड़ा पावर हाउस के सामने खंडवा रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, ग्राम असरावद खुर्द इंदौर निवासी रवि पिता जगदीश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1125 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


इन्दौर 20 दिसम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 दिसम्बर 2015 को फरार एवंस्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 41 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                 04 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                09 गैर जमानती वारन्टी, 16 गिरफ्तारी तथा 78 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 दिसम्बर 2015 को 09 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 78 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                             अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2015-पुलिसथाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2015 को 15.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, चन्द्रभागा पुलिया के पास हनुमान मंदिर के पीछे इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 122 साउथ तोड़ा इंदौर निवासी शहजाद उर्फ गुल्ला पिता अब्दुल सत्तार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 50 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2015 को 20.30 बजे, ग्राम जनकपुर पुलिया के पास से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यहीं के रहने वाले बालकिशन पिता घिसाजी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2015 को 12.55 बजे, आरोपी के घर के सामने ग्राम सीतापाट से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यहीं रहने वाले अखिलेश पिता गोपाल चौधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                               आम रोड़ पर शराब पीने वाला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर2015-पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2015 को 23.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, तंदूर रेस्टोरेंट के सामने आम रोड़ पर अवैध रूप से शराब पीते हुये मिलें, 58 रेडियो कालोनी छावनी निवासी अजीत सिंह पिता हरवन सिंह चड्‌डा को पकडा गया।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                 अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2015 को 23.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, जिंसी हाट मैदान इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 26/1 रामगंज जिंसी निवासी-शाहरूख उर्फ मुनव्वर पिता मो.अनवर हुसैन तथा 27/1 रामगंज जिंसी निवासी-सद्‌दाम पिता अब्दुल करीम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, December 19, 2015

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 88 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 19 दिसम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 18 दिसम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 37 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                      09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 19 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                             03 गैर जमानती वारन्टी, 24 गिरफ्तारी तथा 94 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 19 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 दिसम्बर 2015 को 03 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 94 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                 अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2015 को 12.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, ग्राम माचला इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, ग्राम माचला निवासी सतपाल सिंह पिता सुरेश सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1020 कीमत की 47 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


इन्दौर 19 दिसम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 18 दिसम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथाअपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 51 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                           07 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 19 दिसम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                        06 गैर जमानती वारन्टी, 29 गिरफ्तारी तथा 110 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 19 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 दिसम्बर 2015 को 06 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 110 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                               अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कलदिनांक 18 दिसम्बर 2015 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, लक्ष्मणपुरा मंदिर के पीछे गली में से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, गोविंद कालोनी निवासी हेमन्त पिता संतोष जादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा दो वाहन चोर गिरफ्‌तार


इन्दौर-दिनांक 19 दिसम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिह द्वारा अपराधों पर नियत्रंण हेतु संदिग्ध वाहनों की चैकिंग व संदिग्ध व्यक्तियो की तलाशी सघन तरीके से करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में आज दिनांक 19 दिसम्बर 2015 को पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन चोरों को गिरफ्‌तार गिया। 
    आज दिनांक 19-12-15 को पुलिस थाना जूनी इंदौर के उपनिरीक्षक आर.डी.गोयल एवं उनकी टीम द्वारा साधुवासवानी नगर में चेकिंग करते हुए एक व्यक्ति को सफेद रंग की एक्टिवा MP-09/SK/7329 लेकर घुमते हुए देखा गया, संदिग्ध लगने पर, व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा तथा उससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम इमरान पिता मदीन खान निवासी कोहिनूर कालोनी का होना बताया | आरोपी इमरान से उक्त गाड़ी के कागजात एवं लायसेंस पूछने पर उसके द्वारा  नहीं होना बताया तथा उक्त गाड़ी चोरी करना बताया | उक्त गाडी अप.क्र. 633/15 धारा 379 भादवि में पूर्व में चोरी गई थी जिससे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से जप्त किया गया | आरोपी ने पुलिस थाना जूनी इंदौर क्षेत्र के अनतर्गत अन्य गाडियों का चोरी करना बताया जिसने गाडियों को अपने घर कोहीनूर कालोनी में घर के सामने खडीं करना बताया। जिस पर आरोपी को ले जाकर कोहीनूर कालोनी घर के सामने से गाड़ी न. MP-09/SE/7101, जो कि थाना के अप.क्र. 223/15 धारा 379 भादवि में तथा एक अन्य गाड़ी MP-09/MB/9534 जो अपराध क्रमांक 472/15 धारा 379 भादवि में चोरी की गाडिया होने से जप्त किया गया |  
इसी प्रकार एक और अन्य मामले में मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई की सिंधी कालोनी में गली नंबर एक में थाना क्षेत्र की चोरी गई गाड़ी एक व्यक्ति के पास है । सूचना की तस्दीक करते हुए उनि. आर.एस.राजपूत को उनकी टीम के साथ रवाना किया गया । सिंधी कालोनी के गली नं. 1 में रहने वाले अच्छू उर्फ अशोक पिता भगवानदास नंदवानी के पास मिली गाडी  MP-43/BA/3801 के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी अच्छू उर्फ अशोक ने उक्त गाडी चोरी की होना बताया | जिससे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से उक्त गाडी जप्त की गई |  

Friday, December 18, 2015

डकैती की योजना बनाते, जाट गैंग से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्‌तार, आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, चाकू, गुप्ती व अन्य हथियार बरामद


इन्दौर-दिनांक 18 दिसम्बर 2015-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों परनियत्रंण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा थाना क्षेत्रों के असामाजिक तत्वों एवं अपराधिक प्रवृत्तियों पर सतत नजर रखते हुए, अपने मुखबिर तंत्र को सशक्त बनाने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी व अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राकेश सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरा नगर श्री शशिकान्त चौरसिया द्वारा की जा रही कार्यवाही के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जाट गिरोह के कुछ गुण्डे हथियारों से लैस होकर, बच्चा जेल के पीछे झोपड़ियों में बैठकर, कहीं डकैती डालने की योजना बना रहे है।
            उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरा नगर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मौके पर जाकर, घेराबंदी कर दबिश दी गई तो, वहां मौजूद बदमाशों में से 3 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया एवं अन्य दो बदमाश मोटर सायकल लेकर भागे, जिनका पुलिस द्वारा पीछा करने पर, उन्हे भी पकड़ लिया। पुलिस द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुए पांचो बदमाशों 1. रितेश पिता राजू जाधव (20) निवासी 541 श्यामनगर मेन इन्दौर, 2. शशांक पिता हरि कुम्हार कौशल (22) निवासी 131/2 सर्वहारा नगर इंदौर, 3. शुभम पिता शिवराम शर्मा (20) निवासी 11 श्याम नगर इंदौर, 4. जितेन्द्र पिता नारू भूरिया (19) निवासी ग्राम अगोरा थाना राणापुर झाबुआ हाल आईटीआई चौराहा झोपड़ पट्‌टी इंदौर तथा 5. चिरौंजी पिता भानूप्रताप सिंह को गिरफ्‌ता किया गया एवं इनके कब्जे से एक लोडेड पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, चाकू, गुप्ती व अन्य हथियार के साथ मिर्ची पावडक का पैकेट, नकाब व दो मोटर सायकल बरामद की गई है। एक दिन पूर्व ही उक्त आरोपियों द्वारा आईडिया मोबाईल कंपनी ऑफिस के सामने ड्रायवर नवीन को चाकू मारकर, कार लूटने का प्रयास किया था, लेकिन आरोपीगण सफल नहीं हो पाये थे व इन्होने ड्रायवर नवीन को चाकू व पिस्टल के मूठ से मारकर घायल कर दिया था। उक्त घटना के तुरन्त बाद पुलिस की मुस्तैद घेराबंदी व त्वरित कार्यवाही के कारण आरोपी क्षेत्र से बाहर जाने में सफल नहीं हो पाए तथा बाल सुधार गृह के पीछे बनी अपने साथी जितेन्द्र की झोपड़ी में छिप गये थे। आरोपीगण कार को लूटने के पश्चात शहर में डकैती डालने की योजना पर काम कर रहे थे, लेकिन सफल नहीं होपाए तो उन्होने अपने प्रयास जारी रखते हुए, आज पुनः एम.आर. 10 वाईन शॉप के शराब व्यवसायी पर रास्ते में डकैती डालने की तैयारी कर रहे थे। किन्तु पुलिस के सक्रिय मुखबिर तंत्र की जानकारी पर पुलिस द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुए, इन्हे वारदात करने के पहले ही अपनी गिरफ्‌त में लेने में सफलता प्राप्त हुई।
      पकड़े गये आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के होकर आदतन अपराधी है। इनके विरूद्ध कई अपराध पंजीबद्ध है जिसमें आरोपी शशांक पूर्व में बीजेपी नेता के भाई के हत्या के प्रयास सहित 10 अपराधों मे संलिप्त रहा है। आरोपी रितेश जाधव पर हत्या, हत्या के प्रयास, आगजनी, चाकूबाजी सहित दर्जनभर अपराध पंजीबद्ध है, आरोपी चिरौंजी के विरूद्ध चाकूबाजी व मारपीट संबंधी अपराध पंजीबद्ध है।  आरोपी शशांक जाट गैंग से संबंधित होकर, शहर में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर, अन्य अपराधों के बारें में भी पूछताछ की जा रही है।

      उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरा नगर श्री शशिकान्त चौरसिया के नेतृत्व में उनि वरसिंह खड़िया, सउनि अमरजीत सिंह राठौर, प्रआर. लक्ष्मण, आर. राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, आर. प्रवीण सिंह, आर. गुलरेज तथा आर. गुलशन कुमार का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा उक्त आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।