Sunday, December 20, 2015
दो शातिर चोर पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा गिरफ्तार, कुल 8,000 रूपये का चोरी किया हुआ माल बरामद
दो शातिर चोर पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा गिरफ्तार, कुल 8,000 रूपये का चोरी किया हुआ माल बरामद
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2015- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा दो शातिर चोरो को गिरफ्तार कर उनसे 8,000 रूपये का मश्रुका बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्र में हो रही चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चंदन नगर पुलिस द्वारा अपना मुखबिर तंत्र मजबूत किया जिसके फलस्वरूप सुराग लगते ही आरोपी 1. धरमा पिता रामप्रसाद गौड (24) निवासी स्कीम 71 झोपड़ पट्टी इंदौर 2. सुभाष पिता मांगीलाल भील (36) निवासी स्कीम 71 झोपड़ पट्टी इंदौर को गिरफ्तार किया गया |
आरोपियों से थाना चंदन नगर के अप.क्र. 1094/2015 धारा 457, 380 भादवि. में चोरी गया मश्रुका एक मोबाईल किमती 8,000 रूपये का जप्त किया गया है तथा आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपराध क्रमांक 1192/15 धारा 457, 380 भादवि. में 46,000 रूपये चोरी करना स्वीकार किया है | आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही हैं।
उक्त आरोपियो को पकड़ने एवं माल बरामद करने में पुलिस थाना चंदन नगर के थाना प्रभारी श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में उनि. बी एस सिकरवार, आर.प्रताप कौरव, आर.रतन सिंह भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही ।
इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 67 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में
09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
02 गैर जमानती वारन्टी, 14 गिरफ्तारी तथा 53 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 दिसम्बर 2015 को 02 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी तथा 53 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2015 को 19.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, बड़ा पावर हाउस के सामने खंडवा रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, ग्राम असरावद खुर्द इंदौर निवासी रवि पिता जगदीश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1125 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
इन्दौर 20 दिसम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 दिसम्बर 2015 को फरार एवंस्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 41 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
04 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
09 गैर जमानती वारन्टी, 16 गिरफ्तारी तथा 78 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 दिसम्बर 2015 को 09 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 78 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2015-पुलिसथाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2015 को 15.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, चन्द्रभागा पुलिया के पास हनुमान मंदिर के पीछे इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 122 साउथ तोड़ा इंदौर निवासी शहजाद उर्फ गुल्ला पिता अब्दुल सत्तार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 50 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2015 को 20.30 बजे, ग्राम जनकपुर पुलिया के पास से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यहीं के रहने वाले बालकिशन पिता घिसाजी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2015 को 12.55 बजे, आरोपी के घर के सामने ग्राम सीतापाट से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यहीं रहने वाले अखिलेश पिता गोपाल चौधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
आम रोड़ पर शराब पीने वाला आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर2015-पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2015 को 23.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, तंदूर रेस्टोरेंट के सामने आम रोड़ पर अवैध रूप से शराब पीते हुये मिलें, 58 रेडियो कालोनी छावनी निवासी अजीत सिंह पिता हरवन सिंह चड्डा को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2015 को 23.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, जिंसी हाट मैदान इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 26/1 रामगंज जिंसी निवासी-शाहरूख उर्फ मुनव्वर पिता मो.अनवर हुसैन तथा 27/1 रामगंज जिंसी निवासी-सद्दाम पिता अब्दुल करीम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Saturday, December 19, 2015
इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 88 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में
09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
03 गैर जमानती वारन्टी, 24 गिरफ्तारी तथा 94 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 19 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 दिसम्बर 2015 को 03 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 94 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2015 को 12.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, ग्राम माचला इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, ग्राम माचला निवासी सतपाल सिंह पिता सुरेश सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1020 कीमत की 47 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
इन्दौर 19 दिसम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 18 दिसम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथाअपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 51 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
07 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 दिसम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
06 गैर जमानती वारन्टी, 29 गिरफ्तारी तथा 110 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 19 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 दिसम्बर 2015 को 06 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 110 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कलदिनांक 18 दिसम्बर 2015 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, लक्ष्मणपुरा मंदिर के पीछे गली में से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, गोविंद कालोनी निवासी हेमन्त पिता संतोष जादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा दो वाहन चोर गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 दिसम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिह द्वारा अपराधों पर नियत्रंण हेतु संदिग्ध वाहनों की चैकिंग व संदिग्ध व्यक्तियो की तलाशी सघन तरीके से करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में आज दिनांक 19 दिसम्बर 2015 को पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन चोरों को गिरफ्तार गिया।

