Friday, December 18, 2015

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 101 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 18 दिसम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 दिसम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 40 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

04 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 18 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 17 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारन्टी, 25 गिरफ्तारी तथा 116 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 18 दिसम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 दिसम्बर 2015 को 06 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 116 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 18 दिसम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 दिसम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 61 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 18 दिसम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 17 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02आदतन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 गैर जमानती वारन्टी, 39 गिरफ्तारी तथा 104 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 18 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 दिसम्बर 2015 को 02 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी तथा 104 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 18 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा आज दिनांक 17 दिसम्बर 2015 को 13.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दशहरा मैदान यूनिक अस्पताल के सामने चाय की दुकान के पास, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 117 विश्वकर्मा नगर इंदौर निवासी अनिल पिता मारतण्ड राव तथा 105 महावर नगर निवासी रोकी पिता एन्थोनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 380 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
            पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट केतहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 17 दिसम्बर 2015 को 17.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, मंदिर के पीछे लक्ष्मणपुरा इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले निर्भयसिंह पिता वीरंिसह राजावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपये कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 17 दिसम्बर 2015 को, 19.25 बजे नेमावर रोड दरबार ढाबा के सामने से अवैध शराब बैचते/पिलाते हुये मिलें, जितेन्द्र पिता पूरनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

            पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, December 17, 2015

एनडीपीएस एक्ट में दो आरोपियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास एवं एक-एक लाख रूपयें का अर्थदण्ड


इन्दौर-दिनांक 17 दिसम्बर 2015-माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा द्वारा विशेष प्रकरण क्रं 06/2012 में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपियों 1. शिवसिंह उर्फ सुरेश पिता भागीरथ (50) निवासी मालवीय नगर इन्दौर तथा 2. संजय धनोतिया पिता कैलाश धनोतिया (27) निवासी धान मण्डी, सुवासरा जिला मंदसौर को धारा 8/21 सी एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये दोनो आरोपियों को दस-दस वर्ष के कठोर कारावास एवं एक-एक लाख रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 6 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेश दिये गये।


            संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 14.02.2012 को तत्कालीन उप निरीक्षक पुलिस थाना एरोड्रम श्री पी.आर. पाटोलिया को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक मोटर सायकल क्रं एमपी/43/एमएफ/9699 दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर लेकर, तस्करी में बेचने के लिये किसी व्यक्ति को देने के लिये विघा पैलेस में आने वाले है। उक्त सूचना पर सक्षम पुलिस अधिकारी के साथ मय फोर्स के उक्त स्थान पर दबिश दी गई तो, मुखबिर द्वारा बताये अनुसार उक्त नम्बर की मोटर सायकल पर दो व्यक्ति थे, जिनके के पास एक नीले कलर का बेग था। पुलिस द्वारा इन्हे पकड़कर पूछताछ की गई तो इन्होने अपना नाम शिवसिंह व संजय धनोतिया बताया, जिनकी तलाशी लेने पर इनके पास से बेग में रखी प्लास्टिक की थैली में रखी एक किलो 105 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर होना पायी गयी। उक्त ब्राउन शुगर को जप्त कर दोनो आरोपियों को धारा 8/21 सी एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इनके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। उक्त आरोपियों के विरूद्ध आरोप सिद्ध पाये जाने से माननीय न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों को उक्त दण्ड से दण्डित किया गया है। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।


फेसबुक से नम्बर पता करके, लड़कियों को परेशान करनेवाला आरोपी, वी केयर फोर यू की गिरफ्‌त में


इन्दौर 16 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा फेसबुक से लड़कियों का नम्बर पता करके, उनको मोबाईल पर अश्लील बातें करने व बार-बार कॉल कर, परेशान करने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
            पुलिस थाना चन्दन नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली युवती ने आवेदन दिया था कि उसके मोबाईल नम्बर पर कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बार-बार कॉल कर व अश्लील बातें कर परेशान कर रहा है।
            उक्त आवेदन पत्र प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त अज्ञात नम्बर की जानकारी प्राप्त करने पर वह नम्बर प्रेम मालवीय पिता रामलाल मालवीय (23) निवासी ग्राम सादीपुरा जिला शाजापुर हाल लोकनायक नगर इन्दौर का होना पाया गया। जांच में पता चला कि अनावेदक फर्नीचर बनाने का काम करता है और इसके द्वारा कई लड़कियों को कॉल कर परेशान किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी प्रेम को फर्नीचर बनाने के लिये संपर्क किया गया, तो आरोपी ने राजमोहल्ला चौराहे पर मिलने का बताया, जहां आरोपी के आने पर पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह फेसबुक से लड़कियों के मोबाईल नम्बर पता करके, उन्हे कॉल करता था, आवेदिका का नम्बर भी इसी प्रकार प्राप्त कर, उसे बार-बार कॉल कर कर रहा था, जिससे परेशान होकर आवेदिका द्वारा शिकायत की गई। जांच पर से आरोपी प्रेम के विरूद्ध अपराध थाने पर धारा 509, 507 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, प्रकरण पुलिस थाना चन्दन नगर को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु भेजा गया हैं।

            उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वी केयर फोर यू की टीम के सउनि सोहन पाटीदार, आर. रंजीत तथा आर. देवेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 71 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 17 दिसम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 16 दिसम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 23 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 17 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा  151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 111 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 17 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 दिसम्बर 2015 को 04 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 111 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 17 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा आज दिनांक 16 दिसम्बर 2015 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नाहरशाह वाली दरगाह की दुकान के पास, खजराना, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले ईडी इलियास कॉलोनी खजराना इंदौर निवासी कलीम पिता अनवर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 1400 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 17 दिसम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 16दिसम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 48 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

03 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 17 दिसम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती वारन्टी, 22 गिरफ्तारी तथा 120 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 17 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 दिसम्बर 2015 को 08 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 120 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये

Wednesday, December 16, 2015

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 109 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 16 दिसम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 15 दिसम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 44 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

02 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 16 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती वारन्टी, 25 गिरफ्तारी तथा 123 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 16 दिसम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 दिसम्बर 2015 को 02 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 123 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 05 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 16 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा आज दिनांक 15 दिसम्बर 2015 को 16.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणगंगा नाका के पास, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 171 बाणगंगा नाका इंदौर निवासी आकाश पिता हेमराज साहू तथा बाणगंगा नाका के पास इंदौर निवासी भैयालाल पिता कालूराम साहू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 5970 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा आज दिनांक 15 दिसम्बर 2015 को, 18.30 बजे, भैरू बाबा मंदिर के सामने पानी की टंकी के पास जीवन की फैल, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले बल्लू उर्फ जितेन्द्रपिता कन्हैयालाल, बनवारी पिता ईद्गवर रैंगर तथा कान्हा उर्फ विक्की पिता रमेश बडोलिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 3050 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 16 दिसम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 15 दिसम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 65 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 16 दिसम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहतप्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती वारन्टी, 42 गिरफ्तारी तथा 120 जमानती वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 16 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 दिसम्बर 2015 को 08 गैर जमानती, 42 गिरफ्तारी तथा 120 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।